Samsung का यह फोल्डेबल फोन सीधे 65000 रुपये सस्ता सस्ता, जानिए कीमत

0
9

नई दिल्ली। सैमसंग का एक पॉपुलर फोल्ड फोन इस समय अपनी लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये कम में मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy Z Fold 4 5G की। हालांकि, यह फोन थोड़ा पुराना जरूर है लेकिन फीचर्स और लुक के मामले में अभी भी अच्छे-अच्छे फोन्स को टक्कर देने की दमखम रखता है। इस डील का फायदा आपको तुरंत उठा लेना चाहिए क्योंकि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की लिस्टिंग के अनुसार, स्टॉक में केवल इक्का-दुक्का यूनिट बाकी हैं।

कीमत एवं ऑफर्स
Amazon पर 1,77,999 रुपये की एमआरपी वाला यह फोन 49 फीसदी छूट के साथ 89,999 रुपये में मिल रहा है। हालांकि, जब इस फोन को भारत में लॉन्च किया गया था, तब इसके बेस 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,54,999 रुपये थी। इसे इसे ग्रे ग्रीन, बेज और फैंटम ब्लैक जैसे कलर्स में लॉन्च किया गया था। इसे 2022 में लॉन्च किया गया था, यानी काफी पुराना है।

अगर लॉन्च प्राइस के हिसाब से देखा जाए, तो यह वर्तमान में 65,000 रुपये (₹1,54,999 – ₹89,999) सस्ता मिल रहा है। अमेजन लिस्टिंग के अनुसार, Stock में Graygreen कलर के दो यूनिट और Phantom Black कलर का केवल 1 यूनिट बाकी है। अगर यह फोन आपके बजट में आ रहा है, तो तुरंत इस डील का फायदा उठा लीजिए, इससे पहले की स्टॉक साफ हो जाए।

अगर आपके पास एक्सचेंज कराने के लिए पुराना फोन है, तो इसकी कीमत को और कम किया जा सकता है। दरअसल, अमेजन इस फोन पर 41,050 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रहा है। लेकिन यह ध्यान रहें कि एक्सचेंज बोनस की वैल्यू पुराने फोन की कंडीशन, मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करेगी।

Samsung Galaxy Z Fold 4 5G की खासियत
सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 4 फोन में 6.2 इंच का आउटर डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज एडाप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ एचडी प्लस (2316×904 पिक्सेल) रिजॉल्यूशन है। फोन में 7.6 इंच का मेन फोल्डेबल डिस्प्ले है, जो QXGA+ डायनामिक एमोलेड 2X पैनल के साथ आता है, जिसमें 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट के साथ 2176×1812 पिक्सेल रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिलता है। फोन स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट से लैस है, जिसे 12GB रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन में 25W फास्ट चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4400mAh की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए, फोन में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ वर्जन 5.2, डुअल सिम और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे ऑप्शन मिलते हैं। फोन में तीन रियर कैमरे (50 मेगापिक्सेल + 12 मेगापिक्सेल + 10 मेगापिक्सेल) मिलते हैं। सेल्फी के लिए, फोन में 10 मेगापिक्सेल का कैमरा मिलता है।