नई दिल्ली। Stock Market 25 May 2026 : शेयर मार्केट सोमवार को तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स 720 अंकों की बंपर उछाल के साथ 76135 पर खुला। जबकि, निफ्टी 220 अंकों की छलांग के साथ 23940 के लेवल पर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स आज 76000 के पार खुला। एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी ने भी आज उड़ान भरी है।
सुबह 9:20 बजे तक ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड करीब 6 फीसदी तक फिसल गए। इस गिरावट का असर शेयर बाजार में तेजी के रूप में देखने को मिला। बाजार खुलने के तुरंत बाद सेंसेक्स में 800 अंक से ज्यादा और निफ्टी 50 में 250 अंक से ज्यादा की तेजी आई। इससे सुबह-सुबह ही निवेशकों को जबरदस्त फायदा हुआ।
सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स करीब 832 अंकों की तेजी के साथ 76,247 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 भी 226 अंकों के उछाल के साथ 23,945.60 पर था। इस तेज उछाल से महज कुछ ही मिनटों में निवेशकों की संपत्ति में करीब 5 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ, जिससे बीएसई (BSE) पर लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 468 लाख करोड़ रुपये हो गया।
आज लगभग 160 कंपनियाँ अपने मार्च तिमाही के नतीजे घोषित करने वाली हैं। जिन प्रमुख कंपनियों की चौथी के नतीजे आने वाले हैं, उनमें आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी, Awfis Space Solutions, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, इटर्नो हेल्थकेयर सॉल्यूशन,, Krsnaa Diagnostics, NBCC , पेस डिजिटेक, पाइन लैब्स, हिताजी एनर्जी, रेल विकास निगम (RVNL), सुजलॉन एनर्जी, Tracxn Technologies, टीवीएस और यथार्थ हॉस्पिटल शामिल हैं।
ग्लोबल मार्केट के संकेत
- एशियाई बाजार
होर्मुज स्ट्रेट के जल्द ही फिर से खुलने की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ ही गिरावट दर्ज की गई। जापान का निक्केई 225 2.75 प्रतिशत उछलकर 65,081.96 के रिकॉर्ड पर पहुंच गया, जबकि टॉपिक्स 0.65 प्रतिशत बढ़ गया। दक्षिण कोरिया और हांगकांग के बाजार सार्वजनिक छुट्टियों के लिए बंद हैं। - गिफ्ट निफ्टी टुडे
गिफ्ट निफ्टी 23,995 लेवल के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद होने से लगभग 251 पॉइंट का प्रीमियम था। यह भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडक्स सेंसेक्स-निफ्टी के लिए अच्छी शुरुआत का संकेत देता है। - वॉल स्ट्रीट का हाल
अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को उच्च स्तर पर बंद हुआ। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 294.04 अंक या 0.58 प्रतिशत बढ़कर 50,579.70 पर पहुंच गया, जबकि एसएंडपी 500 27.75 अंक या 0.37 प्रतिशत बढ़कर 7,473.47 पर पहुंच गया। नैस्डैक कंपोजिट 50.87 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 26,343.97 पर बंद हुआ।

