Kota Mandi: कमजोर उठाव से सरसों 100 रुपये और सोयाबीन 250 रुपये लुढ़की

0
14

एनसीडेक्स पर मई का धनिया वायदा 442 रुपये तेज होकर 12792 रुपये पर बंद

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को मिलर्स की लिवाली से चना 25 रुपये तेज बिका। ऊंचे भाव पर लिवाली कमजोर रहने से सोयाबीन 250 रुपये और सरसों 100 रुपये लुढ़क गई।

एनसीडेक्स पर मई का धनिया वायदा 442 रुपये तेज होकर 12792 रुपये, जून वायदा 402 उछल कर 12972 रुपये,जुलाई वायदा 316 बढ़कर 13202 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

मंडी में सभी कृषि जिन्सो की मिलाकर करीब 80 हजार कट्टे और लहसुन की 13000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं नया मिल लस्टर 2350 से 2450, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2470 से 2525, बेस्ट टुकड़ी 2500 से 2625, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 1800 से 2050, मक्का लाल 1700 से 2050, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ नया 2100 से 2450 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 2800 से 3701,धान (1509) 3400 से 4250, धान (1847) 3200 से 4101, धान (1718-1885) 4200 से 4450, धान (पूसा-1) 3000 से 4000, धान (1401-1886) 4100 से 4250, धान दागी 1500 से 3600 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 5800 से 7200, सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी 7200 से 7350, सरसो 6800 से 7200, अलसी 8000 से 9050, ज्वार शंकर 1700 से 2300, तिल्ली 7000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 7400, उड़द 4500 से 7000, चना देशी 5000 से 5400, चना मौसमी नया 5100 से 5250, चना पेप्सी 5100 से 5401, चना डंकी पुराना 4000 से 4600, चना काबुली 5500 से 6900 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 3500से 14500, मैथी नयी 5800 से 6650, धनिया बादामी 11000 से 11300, धनिया ईगल 11500 से 12000, धनिया रंगदार 13000 से 15000 रुपये प्रति क्विंटल।