ट्रंप के सरेंडर अल्टीमेटम पर ईरान बोला, हमें कम आंकने की भूल मत करना

0
8

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि ईरान के साथ “बिना शर्त सरेंडर” के अलावा कोई डील नहीं होगी। उन्होंने यह बात ईरान के खिलाफ अमेरिकी-इजरायली हमले शुरू करने के एक हफ्ते बाद कही है।

ट्रंप ने यह भी कहा है कि वह ईरान में एक स्वीकार्य और महान नेता का चुनाव भी करेंगे। उन्होंने ईरान को विनाश के कगार से वापस लाकर एक बेहतर और मजबूत देश बनाने का वादा भी किया है। हालांकि, ट्रंप इससे पहले भी ईरान को धमकी देते रहे हैं। उन्होंने कहा है कि ईरान से बातचीत का समय अब खत्म हो चुका है।

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, ईरान के साथ बिना शर्त आत्मसमर्पण के अलावा कोई समझौता नहीं होगा! उसके बाद, एक महान और स्वीकार्य नेता के चयन के बाद, हम और हमारे कई अद्भुत और बहादुर सहयोगी और साझेदार ईरान को विनाश के कगार से वापस लाने के लिए अथक प्रयास करेंगे।

उसे आर्थिक रूप से पहले से कहीं अधिक बड़ा, बेहतर और मजबूत बनाएंगे। ईरान का भविष्य उज्ज्वल होगा। “ईरान को फिर से महान बनाओ (MIGA!)।” इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद! राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप।”

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शुक्रवार को कहा कि कुछ देशों ने अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे झगड़े में बीच-बचाव की कोश‍िश शुरू कर दी है। उन्‍होंने कहा क‍ि हम भी शांत‍ि पसंद करते हैं, लेक‍िन अपनी इज्‍जत और स्‍वतंत्रता के साथ। हमने पिछले हफ्ते सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को खो द‍िया। शायद कुछ लोगों ने हमें कम आंक ल‍िया है।

मध्यस्थता की कोशिशों पर बोला ईरान
राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट क‍रते हुए ल‍िखा, ”कुछ देशों ने बीच-बचाव की कोशिशें शुरू कर दी हैं। साफ-साफ कह दूं कि हम इस इलाके में हमेशा शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं, फिर भी हमें अपने देश की इज्जत और आजादी की रक्षा करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है। बीच-बचाव उन लोगों पर होना चाहिए, जिन्होंने ईरानी लोगों को कम आंका और इस झगड़े को भड़काया।