नई दिल्ली। JEE Main 2026 City Intimation Download: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने जेईई 2026 सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना एप्लीकेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ डालकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक किया जाएगा।
JEE Main 2026 City Intimation Download Link
एडमिट कार्ड पर बड़ा अपडेट
अभ्यर्थियों को बता दें कि सिटी स्लिप का उपयोग सिर्फ परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। एनटीए परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड को परीक्षा से 4-5 दिन पहले जारी करेगा। एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का पूरा नाम, पता, रिपोर्टिंग समय और शिफ्ट की जानकारी दी जाएगी।
एग्जाम सिटी स्लिप ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए ‘JEE Main 2026 Exam City Slip’ लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।
इसके बाद आपकी स्क्रीन पर जेईई मेन 2026 सेशन 1 एग्जाम सिटी स्लिप ओपन हो जाएगी। - अब आप अपनी जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप को ध्यान से चेक कीजिए।
- इसके बाद आप जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड कर लीजिए।
जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जेईई मेन 2026 सेशन 1 पेपर-1 बीई और बीटेक के लिए परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक करेगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी।

