Gold Price: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट पर ब्रेक, जानें आज के भाव

0
29

नई दिल्ली। Gold Silver Price Today : सोना-चांदी की कीमतों में पिछले 10 दिनों से जारी गिरावट का दौर जैसे-तैसे आज यानी शुक्रवार को थम गया। दोनों धातुओं के दामों में तेजी आई। लेकिन शाम होते-होते इनके दाम फिर गिर गए।

खास बात यह है कि जहां अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया तो वहीं घरेलू बाजार में शाम को गिरावट दर्ज हुई।अंतराष्ट्रीय बाजार में आज 6.30 बजे गोल्ड की कीमत 4030.80 डॉलर (करीब 3,57,575 रुपए) प्रति औंस (करीब 28.34 ग्राम) दर्ज की गई।

इसमें 14.90 डॉलर का उछाल आया। लेकिन चांदी में 0.01% की मामली गिरावट दर्ज हुई। चांदी 48.61 (करीब 4,313 रुपए) डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। अब सवाल यह है कि आखिर घरेलू बाजार में सुब से शाम तक में ही कीमतें क्यों गिर गईं? और MCX और IBJA आज के रेट क्या हैं?

MCX पर सोना-चांदी के रेट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 24 कैरेट गोल्ड 1,22,148 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम ट्रेड कर रहा था। इसमें 0.53% उछाल के साथ 640 रुपए का उछाल आया। पिछले कारोबारी दिन इसकी कीमत 1,21,508 रुपए थी।

इसके अलावा चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी गई। शाम 6.30 बजे तक चांदी 1,49,594 रुपए प्रति किलोग्राम (silver rate today) पर ट्रेड हो रही थी। पिछले दिन के मुकाबले इसमें 754 रुपए की तेजी देखी गई। गुरुवार को इसकी कीमत 1,48,840 रुपए थी। सुबह बाजार खुलने के बाद से इसमें 1454 रुपए की तेजी दर्ज की गई।

IBJA पर शाम को गिर गए दाम!
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन पर सुबह 24 कैरेट गोल्ड (gold price today) की कीमत 1,20,815 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज हुई थी, जो शाम होते-होते 1,20770 रुपए हो गई। यानी इसमें 45 रुपए की मामूली कमी देखी गई। इसके अलावा चांदी की कीमतों (silver price today) में गिरावट आई। सुबह चांदी की कीमत 1,49,142 रुपए प्रति किलोग्राम थी, जो शाम को 1,49,125 रुपए हो गई। इसमें सिर्फ 17 रुपए की गिरावट आई।

बता दें कि कल यानी शनिवार को एकादशी (Devuthani Ekadashi 2025) है, और इस दिन से शादियों का सीजन (Wedding season 2025) शुरू हो रहा है, जो दिसंबर तक चलेगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में सोना-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल सकती है।