Redmi 15C फोन की लॉन्च डेट लीक, जानिए फीचर्स एवं स्पेसिफिकेशन

0
20

नई दिल्ली। Xiaomi के अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi 15C के लॉन्च की तैयारी शुरू हो गई है. यह फोन कंपनी ने सबसे ज्यादा बिकने वाले Redmi 14C फोन का अपग्रेडेड वर्जन होगा Redmi 15C के डिज़ाइन रेंडर लीक हो गए है, जो इसके डिज़ाइन और संभावित कलर वैरिएंट का खुलासा करता है।

साथ ही, यह फोन Poco C85 के साथ NBTC (नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशन कमीशन) साइट पर देखा गया है, जो इसके जल्द लॉन्च की ओर इशारा करता है। आइए आपको बताते हैं Redmi 15C के लीक डिज़ाइन और ऑप्शन ऑप्शन के बारे में:

Redmi 15C के डिज़ाइन रेंडर लीक
Redmi 15C का डिज़ाइन अपने पहले वाले Redmi 14C से काफी अलग है। लीक हुए रेंडर के अनुसार, इस फोन में गोलाकार कैमरा मॉड्यूल की जगह एक चौकोर कैमरा आइलैंड है, जिसमें गोल कोनों का डिज़ाइन है। यह बदलाव इसे आधुनिक और स्टाइलिश लुक देता है। फोन का बैक पैनल चिकना और ग्लॉसी प्रतीत होता है, जो प्रीमियम फील प्रदान कर सकता है। इस फ़ोन के फ्रंट में पंच-होल डिस्प्ले की उम्मीद है जो सेल्फी कैमरे की जगह होगी।

Redmi 15C के कलर वैरिएंट
लीक रेंडर में Redmi 15C को कई आकर्षक कलर में दिखाया गया है, जिसमें ब्लैक, ब्लू, और ग्रे जैसे स्टैंडर्ड ऑप्शन शामिल हैं। इसके अलावा, ग्रीन और पर्पल जैसे बोल्ड कलर भी देखे गए हैं।

Redmi 15C को NBTC साइट पर दिखने के मिले हैं जिससे इस फ़ोन का जल्द ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकता है, संभवतः जुलाई या अगस्त 2025 में। साथ ही, Poco C85 भी इसी सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है, जो यह बताता है कि दोनों फोन्स एक ही समय के आसपास लॉन्च हो सकते हैं।