राजस्थान सरकार का यू-टर्न, नगर निकायों में 497 मनोनीत सदस्यों की नियुक्ति रद्द

0
5

नई दिल्ली। राजस्थान में भजनलाल सरकार ने 24 घंटे में ही राजनीतिक नियुक्तियों पर यू-टर्न ले लिया। सभी 497 मनोनीत सदस्यों की नियुक्ति रद्द कर दी है। फिलहाल यूडीएच विभाग ने 24 घंटे में ही मनोनीत सदस्यों की नियुक्ति के आदेश को स्थगित कर दिया।

उल्लेखनीय है कि 13 अक्टूबर देर रात स्थगन का आदेश जारी कर दिया। कई विधायक लगातार निकायों में सदस्यों को मनोनीत करने का दबाव बना रहे थे। स्वायत्त शासन मंत्री ने संबंधित निकायों में चर्चा भी की थी। इसके बाद सरकार ने 78 निकायों में सदस्यों को नियुक्त किए थे.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की राइजिंग राजस्थान के तहत विदेश यात्रा शुरू होने पहले स्वायत्त शासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। स्वायत्त शासन ने यू-टर्न लेकर मनोनीत सदस्यों की नियुक्ति के आदेश को स्थगित कर दिया।

सरकार ने ऐसा फैसला क्यों किया इस पर अभी तक वजह साफ नहीं हो सकी। लेकिन, जानकारों का कहना है कि विधायकों के दबाव में सरकार को झुकना पड़ा है। विधायकों अपने करीबियों को राजनीतिक नियुक्तियां दिलवाना चाहते है।