Stock Market: सेंसेक्स 320 अंक टूटकर 80 हजार से नीचे और निफ्टी 24,230 पर

0
8

नई दिल्ली। Stock Market Opened: कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से आज घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत भी कमजोर रही। बीएसई सेंसेक्स 47 अंकों के नुकसान के साथ 79420 के लेवल पर खुला। दूसरी ओर, एनएसई का बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 48 अंक टूटकर 24248 के लेवल पर खुला।

शेयर मार्केट में गिरावट बढ़ती जा रही है। सेंसेक्स 320 अंक टूटकर 79,147 पर आ गया है। निफ्टी भी 66 अंकों के नुकसान के साथ 24230 के लेवल पर है। निफ्टी टॉप गेनर्स में सिप्ला, आईटीसी, डॉक्टर रेड्डी, टाटा मोटर्स और ऑयशर मोटर्स जैसे स्टॉक्स हैं। इनमें किसी के पास एक पर्सेंट की बढ़त नहीं है। टॉप लूजर में श्रीराम फाइनेंस, ओएनजीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, इन्फोसिस और विप्रो हैं।

विदेशी बाजारों का हाल
एशियाई बाजार: वॉल स्ट्रीट पर रातोंरात नुकसान के कारण एशियाई बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। जापान का निक्केई 225 1.7 फीसद गिर गया, जबकि टॉपिक्स में 1 फीसद से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.2 फीसद गिरा और कोस्डैक 1 फीसद गिर गया। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने भी कम शुरुआत का संकेत दिया।

वॉल स्ट्रीट का हाल बेहाल: अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार को बिकवाली हावी रही। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 234.21 अंक या 0.6 फीसद गिरकर 38,763.45 पर बंद हुआ। जबकि, एसएंडपी 500 40.53 अंक या 0.77 फीसद गिरकर 5,199.5 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट ने 171.05 अंक या 1.05 फीसद की गिरावट दर्ज की और 16,195.81 पर बंद हुआ।

गिरावट के चलते एनवीडिया के शेयर 5.08 फीसद लुढ़क गए। जबकि, एडवांस्ड माइक्रो डिवाइसेस शेयर की कीमत में 1.16 फीसद की गिरावट आई। वॉल्ट डिज्नी के शेयर की कीमत 4.5 फीसद गिर गई, सुपर माइक्रो कंप्यूटर स्टॉक 20.1 फीसद टूटा और डेल टेक्नोलॉजीज के शेयर 4.9 फीसद गिर गए।