इंदौर किराना/ कमजोर ग्राहकी से नारियल, मूंगफली तेल के भाव में गिरावट

0
170

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में बुधवार को कमजोर ग्राहकी से नारियल के भाव में 100 रुपये प्रति भरती की गिरावट रही। कारोबारी सूत्रों के मुताबिक शक्कर में आठ गाड़ी एवं नारियल में चार गाड़ी की आवक हुई। खाद्य तेल बाजार में मूंगफली तेल के भाव में 10 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की गिरावट रही। तिलहन में सरसों 50 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी।

शक्कर: शक्कर 3580 से 3620, शक्कर (एम) 3650 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल। नारियल-खोपरा गोला: नारियल 120 भरती 1450 से 1500, नारियल 160 भरती 1725 से 1750, नारियल 200 भरती 1800 से 1850, नारियल 250 भरती 2100 से 2150 रुपये। खोपरा गोला: खोपरा गोला 205 से 225 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2400 से 4400 रुपये प्रति 15 किलोग्राम।

हल्दी: हल्दी (खड़ी) सांगली 170 से 175, हल्दी (खड़ी) निजामाबाद 115 से 135, पिसी हल्दी 165 से 185 रुपये प्रति किलोग्राम। साबूदाना: साबूदाना 4500 से 5100, पैकिंग में 5400 से 5600 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा: गेहूं आटा 1300, मैदा 1370, रवा 1400, चना बेसन 3375 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

तिलहन: सरसों (निमाड़ी) 6500 से 6700, नया रायड़ा 6300 से 6450 रुपये प्रति क्विंटल। तेल: मूंगफली तेल इंदौर 1580 से 1600, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 1525 से 1530, सोयाबीन साल्वेंट 1505 से 1510, पाम तेल 1570 से 1575 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

कपास्या खली: कपास्या खली इंदौर 2275, कपास्या खली देवास 2275, कपास्या खली उज्जैन 2275, कपास्या खली खंडवा 2250, कपास्या खली बुरहानपुर 2250 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या खली अकोला 3375 रुपये प्रति क्विंटल।