दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वाले यात्रियों के लिए सोगरिया–दानापुर पूजा स्पेशल में सीटें

0
9

प्रयागराज, बक्सर और आरा सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

कोटा। दीपावली और छठ पूजा पर उत्तर प्रदेश एवं बिहार जाने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए सोगरिया–दानापुर पूजा स्पेशल ट्रेन बेहतर विकल्प है। गाड़ी संख्या 09823/09824 सोगरिया–दानापुर–सोगरिया साप्ताहिक पूजा स्पेशल में फिलहाल सीटें उपलब्ध हैं। यात्री समय रहते आरक्षण कर त्योहारी यात्रा की योजना बना सकते हैं। दानापुर, पटना क्षेत्र का प्रमुख रेलवे स्टेशन है, जिससे पटना एवं आसपास जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यह पूजा स्पेशल दोनों दिशाओं में 6-6 ट्रिप लगाएगी। गाड़ी संख्या 09823 सोगरिया–दानापुर स्पेशल प्रत्येक शनिवार 10, 17, 24 एवं 31 अक्टूबर तथा 7 एवं 14 नवंबर 2026 को सोगरिया से रात 23:10 बजे प्रस्थान करेगी।

कोटा मंडल में यह ट्रेन बारां 23:53 बजे, सालपुरा 00:28 बजे और छबड़ा गुगोर 00:48 बजे पहुंचेगी तथा रविवार रात 23:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09824 दानापुर–सोगरिया स्पेशल प्रत्येक सोमवार 12, 19 एवं 26 अक्टूबर तथा 2, 9 एवं 16 नवंबर 2026 को दानापुर से 00:15 बजे प्रस्थान करेगी। कोटा मंडल में यह ट्रेन मंगलवार को छबड़ा गुगोर 01:03 बजे, सालपुरा 01:18 बजे और बारां 01:53 बजे होते हुए 03:45 बजे सोगरिया पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में ठहराव: सोगरिया, बारां, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोक नगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा एवं दानापुर। इस ट्रेन से प्रयागराज, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बक्सर, आरा, पटना एवं आसपास के क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने की योजना बना रहे यात्री सीटों की उपलब्धता देखते हुए समय रहते आरक्षण करा लें। यात्रा से पूर्व ट्रेन की अद्यतन स्थिति, समय एवं ठहराव की जानकारी एनटीईएस, रेल मदद 139 अथवा अधिकृत रेलवे पूछताछ माध्यमों से प्राप्त करें।