कस्टमर्स के साथ साइबर ठगी रोकने के लिए एयरटेल ने 98.4 अरब स्पैम कॉल ब्लॉक किए

0
10

कोटा। बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने अपने एआई-संचालित ‘सेफ नेटवर्क’ के जरिए पिछले दो वर्षों में 98.4 अरब स्पैम कॉल ब्लॉक किये हैं। इस दौरान 4.4 अरब स्पैम मैसेज की पहचान की गई और 16.2 लाख से अधिक दुर्भावनापूर्ण लिंक को भी ब्लॉक किया गया।

एयरटेल के मुताबिक, डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर धोखाधड़ी का स्वरूप भी बदल रहा है। अब स्पैम कॉल और फिशिंग मैसेज के अलावा पहचान की चोरी, फर्जी बैंकिंग अनुरोध, निवेश संबंधी धोखाधड़ी और ओटीपी के जरिए होने वाली ठगी के मामले भी सामने आ रहे हैं।

भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के आंकड़ों के हवाले से कंपनी ने कहा कि पिछले छह वर्षों में साइबर धोखाधड़ी के कारण भारतीयों को 52,976 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। वहीं, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े देश में साइबर अपएयरटेल ने 2 वर्ष पहले नेटवर्क-आधारित एआई स्पैम डिटेक्शन समाधान शुरू किया था।

कंपनी के अनुसार, यह तकनीक नेटवर्क इंटेलिजेंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर स्पैम कॉल और संदेशों की पहचान करती है। कंपनी का कहना है कि ‘सेफ नेटवर्क’ का उद्देश्य नेटवर्क स्तर पर सुरक्षा उपलब्ध कराना है।

ताकि ग्राहकों को अलग से कोई ऐप डाउनलोड करने या हर संदिग्ध गतिविधि की मैन्युअल रिपोर्ट करने की जरूरत न पड़े। बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट, ई-कॉमर्स और अन्य ऑनलाइन सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के बीच कंपनी नेटवर्क स्तर की सुरक्षा को अहम मान रही है।