Sunday, April 26, 2026
Home Blog Page 5740

आईसीआईसीआई का शुद्ध लाभ 2,024 करोड़ रुपए

नयी दिल्ली। निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक का मार्च में समाप्त चौथी तिमाही में एकल शुद्ध लाभ 2,024.64 करोड़ रुपए रहा। वित्त वर्ष 2015-16 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 701.89 करोड़ रुपए था।

 बैंक ने बताया कि समीक्षावधि में उसकी कुल एकल आय 16,585.76 करोड़ रुपए रही जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 18,590.86 करोड़ रुपए थी। पूरे वित्त वर्ष 2016-17 के लिए बैंक का शुद्ध लाभ 9,801.09 करोड़ रपये रहा जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2015-16 9,726.29 करोड़ रपये था।

बैंक की कुल आय इस अवधि में 73,660.76 करोड़ रुपए रही जो 2015-16 में 68,062.48 करोड़ रुपए थी। आलोच्य अवधि में बैंक की शुद्ध गैर-निष्पादित आस्तियां एनपीए उसके शुद्ध रिण का 4.89 प्रतिशत रहीं जो इससे पिछले साल की इसी अवधि में 2.67 प्रतिशत थी।

बैंक का सकल एनपीए उसके सकल रिण का 7.89 प्रतिशत रहा है जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 5.21 प्रतिशत था। बैंक के निदेशक मंडल ने प्रति शेयर ढाई रपये का लाभांश देने और प्रत्येक दस शेयर पर एक शेयर बोनस के रूप में देने का निर्णय किया है।

बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट में बदलाव को कैबिनेट की मंजूरी, अध्यादेश राष्ट्रपति को भेजा

नई दिल्ली।  केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को बैंकिंग क्षेत्र के लिए बड़ा निर्णय लिया है। बैंकों को डूबे हुए कर्ज से निजात दिलाने के लिए कैबिनेट ने बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट  में बदलाव करने का फैसला किया है। इस बाबत अध्यादेश राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा गया है।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पत्रकारों को बैठक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेक्टर पर कुछ निर्णय लिए गए हैं और उन निर्णयों को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा, ‘बैंकिंग के निर्णय पर राष्ट्रपति की स्वीकृति आने तक हम इसकी डीटेल आपको नहीं दे सकते हैं।

राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलते ही डीटेल सबको दे दी जाएगी।’  NPA पॉलिसी पर अध्यादेश राष्ट्रपति के पास भेजा जा चुका है। बैंकिंग रेगुलेशन ऐक्ट में बदलाव को मंजूरी दे दी गई है। इससे बढ़ते NPA से बैंकों को निपटने की आजादी मिलेगी।

इस तरह के संकेत मिल रहे थे कि केंद्र सरकार ने बैंकों के बढ़ते NPA से निपटने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। फंसे हुए लोन पर केंद्रीय मंत्रिमंडल शायद ही कभी विचार करता है, लेकिन इस बैठक में NPA के बारे में फैसला कर लिया गया है।

केंद्रीय कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में सेना को 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर निर्णय लिए गए। वित्त मंत्री ने कहा कि कैबिनेट ने सातवें वेतन आयोग के 2016 से पहले के पेंशनकर्मियों संशोधित फॉर्म्युले को भी मंजूरी दी।

डिफेंस कर्मियों की पेंशन सिस्टम को मंजूरी

इससे खजाने पर लगभग 5 हजार करोड़ अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इसके अलावा डिफेंस कर्मियों की भी पेंशन सिस्टम को मिली मंजूरी दी गई है। बैठक में डिफेंस पेंशनभोगियों के लिए दिव्यांग पेंशन की भी मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही नैशनल स्टील पॉलिसी 2017 को भी मंजूरी दी गई है।

विजयवाड़ा को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की मंजूरी

कैबिनेट की बैठक में विजयवाड़ा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा भरतपुर, गुवाहाटी और भोपाल में अशोक होटल्स से केंद्र सरकार और ITDC के बाहर होने का भी फैसला किया गया है। इन होल्टल में अब पूरी हिस्सेदारी राज्य सरकार की होगी।

कम किराये में कर सकते हैं बिजनेस क्लास में सफर

0

मुंबई। अगर आप कम पैसे में हॉलीडे सीजन में बिजनेस क्लास में सफर करना चाहते हैं, तो आपका यह सपना जल्द पूरा कर सकते हैं। इसके तहत आपको बिजनेस क्लास में 50 फीसदी कम किराया देना होगा और अगले तीन दिनों में टिकट भी बुक करानी होगी। इस ऑफर के तहत विस्तारा एयरलाइन ने सबसे कम किराया 4611 रुपये तय किया है। 

12 मई से लेकर 20 फरवरी तक कर सकेंगे यात्रा

कंपनी ने कहा है कि यात्री इस ऑफर के तहत 12 मई से लेकर के 18 फरवरी 2018 तक यात्रा कर सकेंगे। टिकट की बुकिंग 3 मई से 6 मई के बीच करनी होगी।

इन हॉलीडे डेस्टिनेशन के लिए कर सकते हैं बुकिंग

कंपनी ने जिन डेस्टिनेशन को इस ऑफर के तहत शामिल किया है, उनमें गोवा, पोर्टब्लेयर, लेह, जम्मू, श्रीनगर, कोच्चि, गुवाहाटी, अमृतसर, भुवनेश्वर सहित दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और बंगलुरू जैसे महानगर भी शामिल हैं। 

दिल्ली-श्रीनगर के लिए खर्च करने होंगे 6250 रुपये

ऑफर के तहत दिल्ली-श्रीनगर के बीच वीकडे में यात्रा करने पर 6250 रुपये, दिल्ली-लेह 8400 रुपये, दिल्ली-गोवा और कोलकाता-पोर्ट ब्लेयर के लिए 10250 रुपये बिजनेस क्लास का टिकट मिलेगा। हालांकि वीकेंड में टिकट इससे भी सस्ता पड़ेगा। 

भामाशाह कृषि उपज मंडी में आधुनिक कृषि बाजार का निर्माण शुरू

दिनेश माहेश्वरी
कोटा। भामाशाह कृषि उपज मंडी में आधुनिक कृषि बाजार बनेगा। इसका डिजायन कृषि विपणन बोर्ड ने शॉपिंग मॉल के जैसा बनवाया है। एग्रोटेक टावर के नाम से बनने वाले इस भवन का निर्माण शुरू हो चुका है।  पांच मंजिले इस भवन का वर्तमान में तीसरे माले का काम चल रहा है।  यह भवन अप्रैल 2018 में बनकर तैयार होने की उम्मीद है।  

कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक 12.60 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह आधुनिक कृषि बाजार 2284 वर्ग फीट में बनेगा। इसकी इस साल के लिए 7.69 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति राज्य सरकार से मिल चुकी है। पांच मंजिला टावर में 92 शोरूम होंगे। ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग होगी। चढ़ने उतरने के लिए तीन लिफ्ट लगेगी।

इसमें दो टावर में आने-जाने वालों के लिए और एक लिफ्ट भारी माल मेटेरियल चढ़ाने एवं उतारने के लिए होगी। हर फ्लोर पर पीने के पानी की व्यवस्था होगी। स्वच्छ पानी के लिए आरओ लगेंगे। स्वागत कक्ष में एलईडी डिस्पले होगा। किसानों की सुविधा के लिए एलईडी पर देश भर की प्रमुख मंडियों के कृषि जिंसों के भाव का भी डिस्प्ले होगा। साथ ही बरसात का पानी व्यर्थ बहने से बचाने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाया जाएगा।
वाई-फाई से लैस होगा टावर
कृषि विपणन बोर्ड के एक्सईन जसविंदर गोयल ने बताया कि किसानों के लिए बनने वाले इस आधुनिक बाजार में वाई-फाई सिस्टम होगा। जहां मोबाइल एवं लेपटॉप या डेस्कटॉप को वाई-फाई से कनेक्ट किया जा सकेगा। यह राजस्थान का पहला आधुनिक कृषि बाजार होगा, जिसमें किसानों को कृषि आधारित वस्तुओं के साथ-साथ उन्हें रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं भी मिल सकेंगी।

NCDEX पर जिंसों में दूसरे दिन भी भारी गिरावट, कारोबारियों में हड़कंप

0

कोटा। कमोडिटी एक्सचेंज NCDEX पर लगातार दो दिन तक सभी कमोडिटीज में भारी गिरावट पर एक्सचेंज की तरफ से पहला आधिकारिक बयान जारी हुआ है, एक्सचेंज ने लेन-देन न्यूज़ को बताया कि बाजार मांग और सप्लाई के मुताबिक ही व्यवहार कर रहा है और एक्सचेंज का मुख्य उद्देश्य प्राइस डिस्कवरी है।

एक्सचेंज पर ट्रेडिंग के लिए सख्त निगरानी और रिस्क मैनेजमेंट का ढांचा है और एक्सचेंज सुव्यवस्थित तरीके से काम करता रहेगा। पिछले  2 दिन से एक्सचेंज पर ज्यादातर कमोडिटीज की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है, खासकर मसालों में भारी बिकवाली आई है, हल्दी, धनिया और जीरा में लगातार दो दिन निचला सर्किट देखने को मिला है।

इसके अलावा कैस्टरसीड, ग्वार कॉम्पलेक्स, कपासखल, गेहूं, जौ, सोयाबीन, सरसों और मक्का में भी भारी बिकवाली देखी गई है। सभी कमोडिटीज में भारी गिरावट से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार सुबह के करोबार में NCDEX पर धनिया में 3 फीसदी, हल्दी में 2 फीसदी, जीरा, सोयाबीन, कपासखल और कैस्टरसीड में करीब एक फीसदी की गिरावट देखने को मिली है, इनके अलावा अन्य कमोडिटीज में भी लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा है। 

अब अपनी मनपसंद कार ऑनलाइन बुक करवा सकेंगे, हुंडई ने शुरू किया पोर्टल

नई दिल्ली। हुंडई मोटर इंडिया ने मंगलवार को अपनी कारें ऑनलाइन बेचने का फैसला लिया है। अब देशभर के ग्राहक अपनी मनपसंद कार ऑनलाइन बुक करवा सकते हैं। कंपनी के एमडी व सीईओ वाईके कू ने बताया, ऑनलाइन कार बुकिंग के जरिए हम ग्राहकों तक मजबूती से पहुंचेंगे और बुकिंग्स पहले से ज्यादा सरल और तेजी से होगी।

ऑनलाइन बुकिंग लाकर कंपनी ब्रैंड हुंडई को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की तरफ बढ़ रही है। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में वक्त किस के पास है! लिहाजा हुंडई पोर्टल के जरिए कारों की बुकिंग व रजिस्ट्रेशन आदि की औपचारिकताएं पूरी करेगी। इसके लिए ग्राहकों को डीलरशिप के चक्कर लागने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ध्यान रहे, मंगलवार से ही कंपनी ने बुकिंग्स लेनी शुरू कर दी हैं।

अपनी मनपसंद हुंडई कार की ऑनलाइन बुकिंग यहां से करें

सेबी में बाजार कारोबारियों का अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

नयी दिल्ली ।  पूंजी बाजार में काम करने वाले शेयर ब्रोकर, मचेट बैंकर और दूसरे कारोबारी अब बाजार नियामक सेबी के पास ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। सेबी ने इस काम के लिये एक पोर्टल शुरू किया है।

पूंजी बाजार के नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बाजार मध्यस्थों के लिये सभी तरह के पंजीकरण आवेदन कंप्यूटर प्रणाली के जरिये ऑनलाइन जमा कराने की पोर्टल सुविधा को शुरू कर दिया है।

बाजार नियामक ने एक सकुर्लर में कहा है कि पूंजी बाजार में काम करने वाली मध्यवर्ती संस्थाओं की आठ श्रेणियों के लिये पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण तथा दूसरी सुविधाओं की शुरआत कर दी गई है।

शेयर बाजार से जुड़े स्टॉक ब्रोकर, सब-ब्रोकर, मर्चेंट बैंकर्स, बीमाकर्ता, इश्यू रजिस्ट्रार, शेयर ट्रांसफर एजेंट, डिबैंचर ट्रस्टी, इश्यू के बैंकर्स और क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इन सभी के लिये ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था शुरू कर दी गई है।

ऑनलाइन पोर्टल में इन कारोबारियों को पंजीकरण के लिये ऑनलाइन आवेदन, आवेदन की जांच परख, अंतिम पंजीकरण प्रदान करना, निरस्त करने, लौटाने का आवेदन, आवधिक रिपोर्टें सौंपने, नाम-पता-अन्य ब्यौरे में बदलाव के लिये आग्रह आदि की सुविधा उपलब्ध होगी।

सकुर्लर में कहा गया है कि इसके बाद से पंजीकरण, निरस्त अथवा अन्य आग्रह केवल सेबी इंटरमिडियरी पोर्टल के जरिये ही किये जायेंगे ।  डिपाजिटरी भागीदारों के लिये यह पोर्टल 31 मई से काम करने लगेगा।

बीएसई सेंसेक्स 26 अंक की कमजोरी के साथ 29894 के स्तर पर बंद

मुंबई। बुधवार को शेयर बाजार मामूली कमजोरी के साथ बंद हुआ है। बीएसई सेंसेक्स 26 अंक की कमजोरी के साथ 29894 के स्तर पर और निफ्टी 2 अंक की कमजोरी के साथ 9311 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज  पर मिडकैप 0.34 फीसद और स्मॉलकैप 1.07 फीसद की तेजी के साथ बंद हुए हैं।

फार्मा सेक्टर में बिकवाली

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आईटी और रियल्टी को छोड़ सभी सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर बंद हुए है। सबसे ज्यादा विकवाली फार्मा सेक्टर में हुई है। बैंक (0.15 फीसद), ऑटो (0.21 फीसद), फाइनेंशियल सर्विस (0.33 फीसद), एफएमसीजी (0.30 फीसद) और मेटल (0.22 फीसद) की गिरावट हुई है।

निफ्टी के 26 शेयर लाल निशान में

दिग्गज शेयर्स की बात करें तो निफ्टी में शुमार शेयर्स में से 25 हरे निशान में और 26 गिरावट के साथ कारोबार कर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी इंफ्राटेल, पावर ग्रिड, अल्ट्रासेमको, टीसीएस और कोल इंडिया के शेयर्स में हुई है। वहीं, गिरावट ल्यूपिन, ऑरोफार्मा, टाटा पावर, हिंडाल्को और जील के शेयर्स में हुई है।

 

अमेरिकी बाजार में तेजी

एशियाई बाजार बुधवार को छुट्टी के चलते बंद हैं। वहीं अमेरिकी बाजार के सूचकांक डाओ जोंस 0.17 फीसद की बढ़त के साथ 20949 लके स्तर पर, एसएंडपी500 0.12 फीसद की बढ़त के साथ 2391 के स्तर पर और नैस्डैक 0.06 फीसद की बढ़त के साथ 6095 के स्तर पर करोबार कर बंद हुए हैं।

रियल्टी सेक्टर में खरीदारी

सेक्टोरियल इंडेकस की बात करें तो एफएमसीजी (0.22 फीसद) को छोड़ सभी सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी रियल्टी सेक्टर में देखने को मिल रही है। इसमें तीन चौथाई तक की बढ़त है। निफ्टी बैंक (0.23 फीसद), ऑटो (0.44 फीसद), फाइनेंशियल सर्विस (0.15 फीसद), आईटी (0.20 फीसद), मेटल (0.60 फीसद) और फार्मा (0.38 फीसद) की बढ़त देखने को मिल रही है।

निफ्टी के 38 शेयर हरे निशान में

दिग्गज शेयर्स की बात करें तो निफ्टी में शुमार शेयर्स में से 38 हरे निशान में, 12 गिरावट के साथ और एक बिना परिवर्तन के कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी इंफ्राटेल, एलएंडटी, अंबूजा सीमेंट, इंडसइंड बैंक और ऑरोफार्मा के शेयर्स में है।

राज्य बिजली बिल का कैश पेमेंट लेना बन्द करें , केंद्र ने राज्यों से कहा,

0

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि वे बिजली बिल के भुगतान कैश में लेना बंद करें और डिजिटल मोड की ओर बढ़ें। अगर ऐसा हो गया तो कैशलेस इकॉनमी की दिशा में यह एक बड़ी छलांग होगी क्योंकि हर साल लाखों करोड़ रुपये की बिजली कंज्यूम की जाती है।

पावर सेक्रेटरी पीके पुजारी ने बताया कि केंद्रीय बिजली मंत्रालय ने राज्यों की डिस्ट्रिब्यूशन कंपनियों से कहा है कि वे ऑनलाइन और डिजिटल पेमेंट मैकेनिज्म बनाएं और मजबूत करें। इससे शहरी इलाकों से कैश पेमेंट बंद करने की शुरुआत हो सकेगी और धीरे-धीरे सभी इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर्स को इसके दायरे में लिया जाए।

सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी के पास उपलब्ध डेटा के अनुसार, अप्रैल 2016 से इस साल मार्च तक राज्यों को 1,134,63.10 करोड़ यूनिट बिजली सप्लाई की गई। अगर 3 रुपये प्रति यूनिट का टैरिफ भी रखकर गणना की जाए तो डिजिटल पेमेंट मैकेनिज्म पर शिफ्ट होने से 340,389 करोड़ रुपये जेनरेट हो सकते हैं।

पुजारी ने कहा, ‘पावर सेक्टर में मनी कलेक्शन मुख्य रूप से डिस्ट्रिब्यूशन कंपनियों के जरिए होता है। हमने राज्यों से कहा है कि वे ऐसे उपाय करें जिससे कंज्यूमर्स ई-पेमेंट्स के जरिए भुगतान करें। ऐसा नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड्स या क्रेडिट कार्ड्स से हो सकता है।’ पावर मिनिस्ट्री इसी सप्ताह कैशलेस इलेक्ट्रिसिटी बिल पेमेंट को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा करेगी।

एलन के मेगा ओरियंटेशन में 12 हजार से अधिक छात्र और अभिभावक शामिल

कोटा| नीट लागू होने के साथ ही कोटा में मेडिकल की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों की संख्या डेढ़ गुना हो गई है। बड़ी संख्या में देश के लगभग सभी राज्यों से विद्यार्थियों का आना जारी है। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट में सोमवार को मेडिकल प्री नर्चर बैच के तीन ओरियंटेशन हुए, जिसमें 12 हजार से अधिक विद्यार्थियों और अभिभावकों ने भाग लिया। 

गत वर्ष तक जहां कोटा में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले 50 से 55 हजार तक विद्यार्थी थे, यह संख्या इस वर्ष 80 हजार तक पहुंचने का अनुमान है। कोटा आने वाले विद्यार्थियों में दक्षिण पूर्वोत्तर क्षेत्र के राज्यों के विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। सोमवार से शुरू हुए बैच के ओरियंटेशन में संस्था के निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने कहा कि कोटा देश में एकमात्र शहर है जहां मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी सबसे बेहतर हो रही है।

उन्होंने कहा कि दो साल तक आप एक ऋषि की तरह तपस्या शुरू कर दें। पढ़ाई में मन लगा लें, पूरी तरह से जुट जाएं। ऐसे पढ़ाई करें कि दूसरा कोई काम नजर ही नहीं आए। संकल्प कर लें कि अच्छे नंबर से पास होना है। हमें बच्चों को आगे बढ़ाना है, दूसरे से तुलना कर पीछे नहीं धकेलना है। निदेशक नवीन माहेश्वरी ने पलक मुच्छाल के खुशी वाली खुशी वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि हर विद्यार्थी खुशियां बांटना सीखे।