Friday, July 17, 2026
Home Blog Page 5512

बरगद-पीपल के वृक्ष की मनाई विवाह की वर्षगांठ

कोटा। विवाह के अलौकिक सूत्र में बंधे अद्भुद बरगद और पीपल के वृक्ष के विवाह की वर्षगांठ स्थानीय पार्षद बृजेश शर्मा नीटू और सनी बारबसिया के नेतृत्व में वैदिक रीति रिवाज से मनाई गई। बृजेश शर्मा नीटू ने बताया कि बल्लभबाड़ी सरोवर नगर स्थित वृक्ष के नीचे जीर्ण शीर्ण अवस्था में मौजूद पीपलेश्वर महादेव के चबूतरे का सौंदर्यीकरण कराया गया है।

चबूतरे पर लाल पत्थर के द्वारा फ्लोर बनाया गया है तथा स्टील की रेलिंग भी लगाई गई है। इस दौरान पीपलेश्वर महादेव की पूजा और दुग्धाभिषेक करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा तथा सैकड़ों लोग 50 वर्ष पुराने इस अद्भुद वृक्ष के दर्शन करने के लिए पहुंचे।

पूजा के बाद यहां भण्डारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। बृजेश शर्मा नीटू ने बताया कि करीबन 50 वर्ष पुराने बरगद और पीपल के पेड का दो दशक पूर्व इस स्थान पर विवाह कराया गया था। जिसमें प्रशासनिक अधिकारी भी शामल हुए थे।

तब से ही दोनों वृक्ष एक दूसरे से लिपटकर एक ही वृक्ष के रूप में नजर आते हैं। इस स्थान की अनदेखी के कारण से गंदगी का अम्बार भी लग गया था। जीर्ण शीर्ण अवस्था में मौजूद इस चबूतरे का सौंदर्यीकरण करके पुरानी मान्यताओं को लोगों के सामने लाया गया तो श्रद्धालुओं का तांता लग गया।

पंडितों के एक लय में श्लोकों के उच्चारण और हवन की सुंगध से पूरा वातावरण अध्यात्मय हो गया और दिशाएँ मानो शंखनाद कर रही हों कि ‘आओ सब मिलकर पेड़ों को बचाएँ, क्योंकि पेड़ों का संरक्षण ही जीवन का आधार है।’ इस दौरान वार्ड समन्वयक रौनक आनन्द, नगर निगम सफाई समिति के अध्यक्ष इन्द्रकुमार जैन समेत कईं लोग मौजूद रहे।

PNB फ्रॉड : LIC और म्युचुअल फंड्स को भी लगा झटका, डूब गए 1700 करोड़

0

मुम्‍बई।  PNB में हुए घोटाले के चलते LIC सहित म्‍युचुअल फंड कंपनियों में निवेश करने वालों को करीब 1700 करोड़ रुपए का झटका लगा है। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने दिसबंर 2017 में ही PNB में अपनी हिस्‍सेदारी को 1.41 फीसदी बढ़ाकर 13.93 फीसदी कर लिया था।

यह हिस्‍सेदारी एलआईसी ने क्‍वालीफाइड इंस्‍टीट्यूशनल प्‍लेसमेंट के रूप में ली थी। इस बढ़ी हिस्‍सेदारी के कारण LIC काे PNB घोटाले में 1120 करोड़ रुपए का झटका लगा है। PNB में LIC सबसे बड़ा निवेशक है।

LIC के अलावा निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्‍स में शामिल PNB में देश के 12 सरकारी बैंकों ने भी निवेश कर रखा है। हाल ही में PNB में 11 हजार करोड़ रुपए से ज्‍यादा का घोटाला सामने आया है।

म्‍युचुअल फंड कंपनियों को भी लगा झटका
PNB घोटाले से म्‍युचुअल फंड कंपनियों को तगड़ा झटका लगा है। देश की 42 म्‍युचुअल फंड कंपनियों ने कुल मिलाकर PNB में 8.1 हिस्‍सेदारी ले रखी है। इस प्रकार म्‍युचुअल फंड निवेशकों को करीब 640 करोड़ रुपए का झटका लगा है।

PNB में एचडीएफसी आसेट मैनेजमेंट कंपनी की ही 13 म्‍युचुअल फंड स्‍कीम्‍स का 4.48 फीसदी का एक्‍सपोजर है। यह आंकड़े 31 जनवरी तक के हैं। इस लिहाज से सबसे ज्‍यादा नुकसान एचडीएफसी म्‍युचुअल फंड के निवेशकों को हुआ है। इनका करीब 358 करोड़ रुपए डूब चुका है।

अन्‍य म्‍युचुअल फंड कंपनियों का हाल
बिड़ला सन लाइफ म्‍युचुअल फंड की स्‍कीम्‍स का पीएनबी में 0.84 फीसदी एक्‍सपोजर है। इस फंड हाउस ने भी पिछले दिनों पीएनबी में अपनी हिस्‍सेदारी बढ़ाई थी। नवबंर 2017 की तुलना में इसका एक्‍सपोजर दिसबंर 2017 में 76 बेसिस प्‍वांट बढ़ा है।

वहीं डीएसपी ब्‍लैकरॉक म्‍युचुअल फंड हाउस ने भी अपनी स्‍कीम्‍स के माध्‍मस से पीएनबी में निवेशक कर रखा है। इसका पीएनबी में दिसबंर में कुल एक्‍सपोजर 0.66 फीसदी था। इसके चलते इस कंपनी के निवेशकों के करीब 52 करोड़ रुपए डूब गए।

इसके अलावा कोटक महिन्‍द्रा म्‍युचुअल फंड का पीएनबी में एक्‍सपोज 0.47 फीसदी है। इस तरह इस कंपनी के करीब 37 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

ये है पीएनबी घोटाला और निवेशकाें का नुकसान का आंकड़ा
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में दो दिन पहले 11,400 करोड़ रुपए के फ्रॉड खबर सामने आई थी। बैंक ने खुद ही मुम्‍बई शेयर को इसकी जानकारी दी थी। बाद में इसकी भारी कीमत निवेशकों को चुकानी पड़ी है।

फ्रॉड की खबर से दो दिन में पीएनबी के स्टॉक में 22.33 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पीएनबी में निवेश करने वालों को कुलमिला कर 8,756.36 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों को भी लगा झटका
31 दिसबंर 2017 तक विदेशी पोर्टफोलियो इन्‍वेस्‍टर की PNB में 12.56 फीसदी हिस्‍सेदारी थी। LIC के बाद यही इस बैंक में सबसे बड़े निवेशक हैं। विदेशी पोर्टफोलियो इन्‍वेस्‍टर में से लाजार्ड इमर्जिंग मार्केट इक्विटी ने ही अकेल इस बैंक में 2.21 फीसदी की हिस्‍सेदारी ले रखी है।

PNB फ्रॉड : नीरव मोदी के 17 ठिकानों पर छापे, 5100 करोड़ की संपत्ति जब्त

देहरादून। प्रवर्तन निदेशालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुये लगभग 11,400 करोड़ रुपये के फर्जी लेनदेन के मामले में आज में मुख्य आरोपी नीरव मोदी और गीतांजिल जेम्स के 17 परिसरों पर छापेमारे की कार्रवाई करते हुये 5,100 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।

निदेशालय ने बताया कि सुबह राजधानी दिल्ली, मुंबई, सूरत और कई स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गयी। कुल मिलाकर उसने 17 स्थानों पर छापेमारी की और तलाशी ली जिसमें 5,100 करोड़ रुपये का सोना, हीरे और जवाहरात जब्त किये गये हैं।

निदेशालय ने नीरव मोदी के कुलार् स्थित आवास के साथ ही काला घोड़ा स्थित ज्वेलरी बुटिक, बांद्रा और लोवर परेल स्थिति तीन ठिकानों के साथ ही सूरत में तीन स्थानों और राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी और डिफेंस कॉलोनी स्थित शो रूम में भी छापे मारे।

अधिकारियों का कहना है कि तलाशी अभियान अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है क्योंकि उन्हें इस घोटाले से जुड़े दस्तावेजों की तलाश है। निदेशालय को आशंका है कि नीरव मोदी ने बैंकिंग तंत्र के साथ मिलकर विदेशों में हवाला का काम किया है और आयात के कागजात दिखाये हैं।

निदेशालय इसकी भी जांच कर रहा है। केन्द्रीय जांच ब्यूरो द्वारा नीरव मोदी और अन्य के खिलाफ की कार्रवाई के आधार पर हवाला का मामला भी दर्ज किया है

PNB फ्रॉड : 10 ऑफिसर सस्पेंड, वित्त मंत्रालय ने बैंकों से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

नयी दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक  में 11,300 करोड़ रुपये से अधिक धोखाधड़ी को लेकर चिंतित वित्त मंत्रालय ने सभी बैंकों को इस मामले से जुड़ी या इस प्रकार की घटनाओं के संबंध में इस सप्ताह के अंत तक रिपोर्ट देने को कहा है।

वित्त मंत्रालय ने यह भी कहा कि मामला ‘नियंत्रण के बाहर’ नहीं है और इस बारे में उचित कार्रवाई की जा रही है। वित्तीय सेवा विभाग में संयुक्त सचिव लोक रंजन ने कहा ‘मुझे नहीं लगता कि यह नियंत्रण से बाहर या इस समय कोई बड़ी चिंता की बात है।’

पीएनबीः मुंबई ब्रांच में एक खरब से भी ज्यादा फर्जी लेनदेन का खुलासा
इससे पहले, दिन में पीएनबी ने 1.77 अरब डालर (करीब 11,334.4 करोड़ रुपये) मूल्य के धोखाधड़ी वाले लेन-देन का खुलासा किया।

पीएनबी का शेयर टूटा
इस फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद पीएनबी का शेयर तकरीबन 10 फीसदी से ज्यादा टूट गया।

पीएनबी का बयान
पीएनबी ने एक बयान में कहा कि उसने मुंबई की अपनी एक शाखा में जाहिर तौर पर साठगांठ से कुछ धोखाधड़ी वाले लेन-देन का पता लगाया। बैंक ने कहा कि इन लेनदेन के आधार पर कुछ अन्य बैंकों ने भी संभवत: विदेशों में इन ग्राहकों को ऋण दिए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चूंकि मामले में एक से अधिक बैंक शामिल हैं, अत: वित्तीय सेवा विभाग ने सभी बैंकों से धोखाधड़ी को लेकर जल्दी स्थिति रिपोर्ट देने को कहा है।

सूत्रों के मुताबिक पीएनबी ने धोखाधड़ी कर अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी एंड एसोसिएट्स को गारंटी पत्र (लेटर आफ अंडरटेकिंग) दिया और उन्होंने इसे विदेशों में निजी एवं सार्वजनक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों से भुनाया। उसने कहा कि यह सब 2011 से काम उप-महाप्रबंधक के स्तर के अधिकारियों के साथ साठगांठ कर किया गया।

10 कर्मचारी सस्पेंड
मामले में कदम उठाते हुए पीएनबी ने 10 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।इस बीच, बैंक ने अरबपति नीरव मोदी और आभूषण कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी को लेकर सीबीआई के पास शिकायत की है।

मारुति सुजुकी स्विफ्ट बन सकती है ‘वंडर कार ऑफ द इयर-2018’

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी स्विफ्ट कंपनी की सबसे पॉप्युलर है हैचबैक्स में से एक है। ऑटो एक्सपो में इसका नया थर्ड जेनरेशन मॉडल लॉन्च किया गया। इंटरनैशनल मार्केट में इसको सुजुकी स्विफ्ट के नाम से बेचा जाता है।

इसी बीच स्विफ्ट के खाते में एक इंटरनैशनल अवॉर्ड आने की संभावना बन रही है। दरअसल, नई स्विफ्ट प्रतिष्ठित ‘वर्ल्ड कार ऑफ द इयर’ अवॉर्ड के ग्रैंड फिनाले में एंटर हो गई है।

स्विफ्ट का लेटेस्ट मॉडल वर्ल्ड ‘अर्बन कार ऑफ द इयर’ 2018 कैटिगरी के टॉप 5 फाइनलिस्ट्स में भी शामिल है। इस लिस्ट में फोर्ड फाएस्टा, ह्यूंदै कोना निसान माइक्रा और नई जेनरेशन फोक्सवैगन पोलो शामिल हैं।

विनर का नाम अगले महीने न्यूयॉर्क ऑटो शो में अनाउंस किया जाएगा।बता दें कि नई 2018 Maruti Swift सेल पर है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपए है। यह पहली बार है कि बी सेगमेंट हैचबैक के पेट्रोल और डीजल मॉडल्स को एएमटी से लैस किया गया हो।

इसकी फैन फॉलोइंग इतनी जबर्दस्त है कि चंद दिनों में ही इसकी बुकिंग्स का आंकड़ा 40 हजार के पार चला गया है। नई जेनरेशन स्विफ्ट को भारत में गुजरात स्थित प्लांट में बनाया जाएगा।

एशियाई बाजारों में मजबूती से सेंसेक्स 142 अंक बढ़ा, निफ्टी 10545 पर बंद

नई दिल्ली। गुरूवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट पर ब्रेक लगा। एशियाई बाजारों से मिले संकेतों से तेज शुरुआत के बाद सभी सेक्टोरों में खरीददारी से बाजार में दिनभर बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिला।

हालांकि कारोबार के आखिरी घंटे में सरकारी बैंकों के साथ रियल्टी, फार्मा, मीडिया और ऑटो शेयरों में बिकवाली से बाजार ऊपरी से फिसल गया। लेकिन कारोबार के अंत में बाजार बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा। सेंसेक्स 142 अंक बढ़कर 34,297 अंक पर और निफ्टी 45 अंक चढ़कर 10,454 अंक बंद हुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर फिसले
आज के कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में कमजोरी देखने को मिली। जिससे बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.46 फीसदी गिरकर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में आरकॉम, जीएमआर इंफ्रा, अल्केम, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, वॉकहार्ट फार्मा, एनएलसी इंडिया, रिलायंस इंफ्रा, आईडीबीआई, आरपावर, सनटीवी, अडानी एंटरप्राइजेज, बीईएल 5.41-2.27 फीसदी तक गिरे। वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.27 फीसदी की गिरावट रही।

पीएसयू बैंक-रियल्टी इंडेक्स गिरे, मेटल-आईटी में रही तेजी
सेक्टोरल इंडेक्स में पीएसयू बैंक, रियल्टी, फार्मा और ऑटो इंडेक्स में कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी पीएयसू बैंक इंडेक्स 1.10 फीसदी गिरकर बंद हुआ। पीएनबी में सबसे ज्यादा 13 फीसदी तक की गिरावट रही।

इसके अलावा निफ्टी ऑटो 0.25%, निफ्टी मीडिया 1.15%, निफ्टी फार्मा 0.45% और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 1.02% तक गिरा। हालांकि बैंक निफ्टी इंडेक्स 0.33 फीसदी की उछाल के साथ 25,424.35 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स में 0.33%, निफ्टी आईटी में 0.29%, निफ्टी मेटल में 0.69% की तेजी रही।

02:20 PM
Uniply Industries में 6 फीसदी का उछाल
Uniply Industries के स्टॉक में 6 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। दरअसल, तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 56 फीसदी बढ़कर 8 करोड़ रुपए रहा। तिमाही नतीजा अच्छा रहने की वजह से कारोबार में बीएसई पर स्टॉक 6.16 फीसदी बढ़कर 477 रुपए के भाव पर पहुंच गया, जो इसका 52 हफ्ते का नया हाई है।

11:59 AM
PNB फ्रॉड में आया गीतांजलि जेम्स का नाम, स्टॉक 19% तक लुढ़का
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुए 11,400 करोड़ रुपए के फ्रॉड के दायरे में दूसरी कंपनियां भी आने लगी हैं। इस क्रम में अब गीतांजलि जेम्स, गिन्नी और नक्षत्र जैसी कंपनियां भी जांच एजेंसियों के निशाने पर आ गई हैं। इससे गुरूवार के कारोबार में गीतांजलि जेम्स के स्टॉक में 19 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।

इसके अलावा अन्य ज्वैलरी स्टॉक्स में भी गिरावट देखने को मिली। पीसी ज्वैलर 19.50 फीसदी गिरकर 303 रुपए, त्रिभुवनदास भीमजी झावेरी 4.32 फीसदी टूटकर 110.60 रुपए और थांगमेइल ज्वैलरी 2 फीसदी फिसलकर 558.55 रुपए और राजेश एक्सपोर्ट्स 1.34 फीसदी लुढ़ककर 808.70 रुपए के निचले स्तर पर पहुंच गया।

थोक महंगाई घट कर 2.84%, फूड और फ्यूल की कीमत घटने से राहत

नई दिल्‍ली। थोक मूल्‍य सूचकांक आधारित महंगाई दर के मोर्चे पर नरमी लगातार दूसरे माह जारी रही है। जनवरी माह में थोक मूल्‍य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर घट कर 2.84 फीसदी रह गई है। नवंबर माह में यह आठ माह के रिकॉर्ड स्‍तर पर थी। खाद्य पदार्थ और फ्यूल की कीमतों में गिरावट की वजह से थोक मूल्‍य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर में कमी आई है।

खाद्य कीमतों में नरमी
केंद्रीय वाणिज्‍य मंत्रालय द्वारा बृहस्‍पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार जनवरी माह में खाद्य कीमतों में सालाना आधार पर 1.65 फीसदी इजाफा हुआ है वहीं दिसंबर माह में खाद्य कीमतों में 2.91 फीसदी का इजाफा हुआ था।

वहीं जनवरी माह में सेरेल्‍स यानी मोटे अनाज की कीमतों में गिरावट आई है और यह सेरल्‍स की थोक कीमतों में – 1.98 फीसदी की नकारात्‍मक ग्रोथ रही है। दिसंबर माह में मोटे अनाज की थोक कीमतों में -3.00 फीसदी की नकारात्‍मक ग्रोथ रही थी।

दाल और सब्जियों की कीमतों में भी आई कमी
जनवरी माह में सब्जियों की कीमतों में भी नरमी रही और सब्यिजों की थोक महंगाई दर 40.77 फीसदी रही वहीं पिछले माह यानी दिसंबर में सब्जियों की थोक महंगाई दर 56.46 फीसदी रही थी।

वहीं प्‍याज की थोक महंगाई दर में इजाफा हुआ है और जनवरी माह में प्‍याज की थोक महंगाई दर 199.89 फीसदी रही। वहीं दाल की थोक महंगाई दर -30.43 फीसदी रही है यानी दाल की थोक महंगाई दर में नकारात्‍मक ग्रोथ रही है।

खुदरा महंगाई रही 5.07 फीसदी
हाल में जारी हुए डाटा के मुताबिक जनवरी माह में खुदरा महंगाई दर 5.07 फीसदी रही है। पिछले सप्‍ताह जारी मॉनिटी पॉलिसी में रिजर्व बैंक ने भी महंगाई बढ़ने की आशंका जताई है। रिजर्व बैंक ने अप्रैल से सितंबर 2018 के बीच महंगाई दर 5.1 से 5.6 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।

मृत बेटे का सीमेन इस्तेमाल कर बने दादा-दादी, जानिए कैसे

0

पुणे। 27 साल की उम्र में ब्रेन ट्यूमर की वजह से जिंदगी से हार चुके अपने बेटे के सुरक्षित रखे गए सीमेन का इस्तेमाल करके एक कपल ने एक बच्चा पैदा किया है। इस बच्चे का जन्म आईवीएफ के जरिए हुआ है। डॉक्टर ने सीमेन को एक डोनर के मैचिंग एग्स से भ्रूण तैयार किया और उसे सरॉगेट मदर के गर्भ में प्रवेश करा दिया। सरॉगेट मदर ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है।

साल 2013 में जर्मनी से पढ़ाई कर रहे इस युवा को ब्रेन ट्यूमर हो गया था। डॉक्टर को अंदाजा था कि कीमोथेरपी करने के बाद यह संभव है कि यह कभी बाप ना बनें, इसलिए पहले ही सीमेन सुरक्षित कर लिया गया और उसी साल सितंबर में कीमोथेरपी शुरू कर दी गई। हालांकि, 2016 आते-आते स्थिति गंभीर हो गई और पीड़ित की पुणे में मौत हो गई।

मृतक की 49 वर्षीय मां पेशे से एक टीचर हैं। वह कहती हैं, ‘वह पढ़ने में बहुत तेज बच्चा था। यहां तक कि कीमो के बाद जब उसकी आंखों की रोशनी कम हो गई थी, तब भी उसने उम्मीद नहीं छोड़ी थी। वह अंतिम सांस तक लड़ता रहा। अब जब वह नहीं रहा तो हमने चाहा कि हमारा कोई पोती/पोता हो।’

मृतक की मां ने जर्मनी के स्पर्म बैंक से बात की और उसे वापस ले आईं। पुणे के सह्याद्रि हॉस्पिटल में डॉक्टर सुप्रिया पुराणिक कहती हैं कि सीमेन एक प्रिजर्वेशन सल्यूशन बॉक्स में लाया गया। डॉक्टर्स ने भ्रूण तैयार किया और उसे सरॉगेट मदर के गर्भाशय में इंजेक्ट किया।

डॉ. पुराणिक आगे कहती हैं, ‘महिला की फिटनेस चेक करने के बाद हमने पिछले साल मई में भ्रूण इंजेक्ट किया। जून में इसके सफल होने की पुष्टि हो गई थी। रेग्युलर चेक-अप और केयर के बाद सोमवार को जुड़वा बच्चे पैदा हुए हैं।’ बताया गया कि सरॉगेट मदर बनने के लिए मृतक की चचेरी बहन ने ही इच्छा जताई थी और उन्होंने ही बच्चों को जन्म दिया है।

अब प्रिया के साथ नैन-मटक्का करने वाले रोशन चर्चा में

एक रात में इंटरनेट सेंसेशन बन चुकीं मलयाली ऐक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर की आंखों की झप्पियों ने देखने वालों को इस कदर मंत्रमुग्ध कर दिया कि इस सीन को खास बनाने वाले एक और ऐक्टर रोशन अब्दुल रहूफ को सबने बिल्कुल नज़रअंदाज ही कर दिया।

वैलंटाइंस डे पर हर तरफ सिर्फ प्रिया ही छाई रहीं। प्रिया प्रकाश की मलयाली फिल्म ‘ओरू अडार लव’ रिलीज़ होनेवाली। पिछले दिनों इसी फिल्म की कुछ झलकियां इंटरनेट पर वायरल हो गईं, जिसमें स्टूडेंट्स के रूप में नज़र आ रहीं प्रिया और रोशन के बीच नैन-मटक्के ने सबका दिल चुरा लिया।

आपने अब तक प्रिया के बारे में तो खूब पढ़ा होगा, हम आज यहां बात कर रहे रोशन की।रोशन ने इंस्टाग्राम पर खुद को एक ऐक्टर होने के साथ-साथ थिअटर आर्टिस्ट, परफॉर्मर और डांसर बताया है। अभी रोशन केवल 19 साल के हैं और केरल में रहते हैं।रोशन तब चर्चा में आए जब उन्होंने अपने बड़े भाई रईस अब्दुल रहूफ के साथ मलयालम डांस रिऐलिटी शो ‘डांस सीज़न 3’ में हिस्सा लिया।

इसके बाद उन्होंने ‘सेल्फी मैडनेस’ के नाम से अपना यूट्यूब चैनल शुरू कर लिया, जिसमें वह अपने भाई और दोस्तों के साथ कई मलयाली और हिन्दी सॉन्ग पर डांस के विडियोज़ शेयर करते।सोशल नेटवर्किंग साइट, इंस्टाग्राम पर रोशन काफी ऐक्टिव रहते हैं।

इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी कई तस्वीरें अपलोड कर रखी हैं, जिनमें वह काफी स्मार्ट और हैंडसम दिख रहे। उन्हें डांस, ट्रैवल और गाना सुनना काफी पसंद है। डेटिंग की बात करें तो फिलहाल रोशन किसी को डेट नहीं कर रहे। इन दिनों वह अपने करियर और म्यूज़िक इंडस्ट्री पर फोकस कर रहे हैं।

इंटरनेट पर वायरल हुए क्लिप में प्रिया के ऑपोज़िट रोशन को भी क्रेडिट देना बनता है, जो ऐक्ट्रेस के आंख मारने पर शर्मा जाता है। यकीनन उनके बगैर वह सीन कम्प्लीट नहीं लगता। इस क्लिप में रोशन पर प्रिया भले भारी पड़ी हों, लेकिन उनका भी एक्प्रेशन कम लाजवाब नहीं।

जिस तरह वह प्रिया की तरफ देखकर इशारा करते हैं और जब इशारों ही इशारों में उन्हें जवाब मिलता तो शरमा जाते हैं, वह सीन उनके बगैर जानदार न होता। फिल्म के टीज़र में प्रिया जब अपनी उंगलियों को चूमकर बंदूक चलाती हैं तो रोशन उनकी गोलियों से घायल होने की ऐक्टिंग कर उस सीन में जान डाल देते हैं।