Friday, July 17, 2026
Home Blog Page 5508

बैंकों के शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 333 अंक फिसला, निफ्टी 10400 के नीचे

नई दिल्ली। अच्छी शुरुआत के बाद सरकारी बैंकों के शेयरों में बिकवाली बढ़ने से बाजार में गिरावट बढ़ गई। सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 333 अंक टूट गया है। वहीं निफ्टी 10400 के नीचे फिसल गया है। एशियाई बाजारों से मिले संकेतों से सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई।  वहीं ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, मेटल, मीडिया, फार्मा और रियल्टी शेयरों में कमजोरी से बाजार पर दबाव है। 

मिडकैप-स्मॉलकैप इंडेक्स लुढ़के
– लार्जकैप शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.47 फीसदी गिरा है। मिडकैप शेयरों में यूनियन बैंक, सन टीवी, कॉनकोर, इंडियन बैंक, जीएमआर इंफ्रा, हडको, डिविस लैब, अडानी एंटरप्राइजेज 4.02-1.95 फीसदी तक गिरे।
– वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.45 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। स्मॉलकैप शेयरों में गीतांजलि जेम्स, यूको बैंक, आरजेएल, जीटीएल इंफ्रा, इलाहाबाद बैंक 9.99-4.93 फीसदी तक लुढ़के।

PSU बैंक इंडेक्स 2% से ज्यादा फिसला
पीएनबी में हुए फ्रॉड की वजह से सभी सरकारी बैंकों के शेयरों में गिरावट नजर आ रही है। जिसके चलते बाजार में दबाव बना है।

इलाहाबाद बैंक (5.65%), पीएनबी (5.46%), यूनियन बैंक (5.11%), सिंडिकेट बैंक (3.36%), इंडियन बैंक (3.06%), बैंक ऑफ इंडिया (2.76%), ओरिएंट बैंक (2.46%) और बैंक ऑफ बड़ौदा (2.30%) में कमजोरी से निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.33 फीसदी टूट गया है। बैंक, ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, मेटल, रियल्टी, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स में भी गिरावट नजर आ रही है।

बाजार में जारी रहेगी कमजोरी
बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में सपाट कारोबार देखा गया। इस दौरान सेंसेक्स 34,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ। पीएनबी घोटाले के उजागर होने के कारण पूरा बैंकिंग सेक्टर दबाव में आ गया। जिससे बाजार में कमजोरी रही।

FII रहे बिकवाल, डीआईआई ने की खरीददारी
– शुक्रवार के कारोबार में फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एफआईआई) ने घरेलू शेयर बाजार में 1065.99 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (डीआईआई) ने 1127.78 करोड़ रुपए बाजार में निवेश किए।

सेंसेक्स 286 प्वाइंट्स गिरा
 पिछले हफ्ते के कारोबार में सेंसेक्स 286.71 प्वाइंट्स यानी 0.84 फीसदी टूटा जबकि निफ्टी में 93.20 प्वाइंट्स यानी 0.88 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

09:49 AM
PNB में गिरावट जारी, स्टॉक 5.69% टूटा
– फ्रॉड की वजह से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के स्टॉक में लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। आज भी पीएनबी का स्टॉक 5.69 फीसदी की कमजोरी के साथ 118.50 रुपए के निचले स्तर तक आ गया है।

09:14 AM
सेंसेक्स 34054 और निफ्टी 10489 अंकों पर खुले
– एशियाई बाजारों से मिले संकेतों से सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 43 अंक बढ़कर 34,054 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 37 अंक की उछाल के साथ 10,489 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार पीएसयू बैंकों के शेयरों में गिरावट नजर आ रही है।

09:05 AM
शिवाजी जयंती के मौके पर आज करेंसी बाजार बंद
– शिवाजी जयंती के अवसर पर सोमवार को करेंसी बाजार बंद है। जिसकी वजह से आज करेंसी मार्केट में ट्रेडिंग नहीं होगी। शुक्रवार को रुपए में बड़ी गिरावट देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे की कमजोरी के साथ 64.21 के स्तर पर बंद हुआ था। हालांकि रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की बढ़त के साथ 63.87 के स्तर पर खुला था।

08:44 AM
एशियाई बाजारों में बढ़त
– सोमवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। जापाना का बाजार निक्केई 289 अंक की बढ़त के साथ 22,009 अंक पर कारोबार कर रहा है। आज हैंग सेंग, ताइवान इंडेक्स और शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स बंद है। कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 0.92 फीसदी बढ़कर 2444 अंक पर कारोबार कर है।
– सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी इंडेक्स 0.24 फीसदी की मजबूती के साथ 10488 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.97 फीसदी की उछाल के साथ 3477 अंक पर कारोबार कर रहा है।

मुंबई-पुणे के बीच बुलेट ट्रेन से भी तेज दौड़ेगी हाइपरलूप, देखिए वीडियो

0

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन प्रॉजेक्ट का काम शुरू होने के बाद मुंबई के लोगों को इससे भी दोगुने स्पीड से दौड़ने वाले हाइपरलूप का तोहफा मिलने जा रहा है।

मुंबई-पुणे को हाइपरलूप से जोड़ने के लिए अमेरिकी कंपनी वर्जिन ग्रुप ने महाराष्ट्र सरकार के साथ इंटेंट अग्रीमेंट साइन करने की घोषणा की है। बता दें, कंपनी का दावा है कि इस तकनीक से 1000 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सफर किया जा सकता है और मुंबई-पुणे के बीच सफर महज 13 मिनट में पूरा हो जाएगा।

मैग्नेटिक महाराष्ट्रा इंन्वेस्टर समिट के दौरान रविवार को वर्जिन ग्रुप के चेरयमैन रिचर्ड ब्रैनसन ने कहा, ‘मुंबई-पुणे के बीच वर्जिन हाइपलूप तैयार करने के लिए हमने महाराष्ट्र सरकार के साथ एक अग्रीमेंट साइन किया है और इसकी शुरुआत एक ऑपरेशनल डेमंस्ट्रेशन ट्रैक के साथ हुई है।’ बताया जा रहा है कि इसमें हर साल 15 करोड़ यात्री सफर कर पाएंगे। नवंबर 2017 में महाराष्ट्र सरकार ने इस रूट पर सर्वे के लिए कंपनी के साथ करार किया था।

रिचर्ड ने कहा, ‘प्रस्तावित हाइपरलूप ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम यातायात की दुनिया को बदल देगा और यह मुंबई को दुनिया में अग्रणी बनाएगा। इस प्रॉजेक्ट का आर्थिक समाजिक लाभ 55 अरब डॉलर है।’ उन्होंने दवा किया कि इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रॉजेक्ट की कीमत और टाइमलाइन डीटेल की अभी प्रतीक्षा है।

इससे पहले आंध्र प्रदेश सरकार ने विजयवाड़ा और अमरावती शहरों को हाइपरलूप से जोड़ने के लिए अमेरिकी कंपनी हाइपरलूप ट्रांसपोर्टेशन टेक्नॉलजीज (एचटीटी) समझौता किया था। दोनों शहरों के बीच की एक घंटे की यात्रा घटकर केवल 5-6 मिनट की रह जाएगी। इस समय सयुंक्त अरब अमीरात, अमेरिका, कनाडा, फिनलैंड और नीदर लैंड में भी हाइपरलूप पर काम हो रहा है।

क्या है हाइपरलूप?
हाइपरलूप टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क के दिमाग की उपज है, जिन्होंने साल 2013 में एक वाइटपेपर के रूप में हाइपरलूप की बेसिक डिजाइन से दुनिया को रू-ब-रू किया था। हाइपरलूप एक ट्यूब ट्रांसपॉर्ट टेक्नॉलजी है। इसके तहत खंभों के ऊपर (एलिवेटेड) ट्यूब बिछाई जाती है।

इसके भीतर बुलेट जैसी शक्ल की लंबी सिंगल बोगी हवा में तैरते हुए चलती है। वैक्यूम ट्यूब में कैपसूल को चुंबकीय शक्ति से दौड़ाया जाता है। बिजली के अलावा इसमें सौर और पवन ऊर्जा का भी उपयोग हो सकता है। इसमें बिजली का खर्च बहुत कम है और प्रदूषण बिल्कुल नहीं है।

PNB फ्रॉड : नीरव की टीम के पास थे बैंक के पासवर्ड, खुद ही ले लेते थे एलओयू

मुंबई/नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले को अंजाम देने वाले नीरव मोदी की टीम बिना किसी रोकटोक के पीएनबी का कम्प्यूटर सिस्टम इस्तेमाल करती थी। लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) के लिए जरूरी सभी लॉग इन-पासवर्ड उनके पास थे। पीएनबी के पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्‌टी, सीडब्ल्यूओ मनोज खरात और नीरव के अथॉराइज्ड सिग्नेटरी हेमंत बट ने पूछताछ में सीबीआई के समक्ष यह खुलासा किया।

उधर, सीबीआई ने रविवार रात पीएनबी की ब्रेडी रोड ब्रांच पर छापा मारकर दस्तावेजों की सघन जांच शुरू कर दी। सोमवार को भी छापा जारी रह सकता है। सारा घोटाला इसी ब्रांच से हुआ है। नीरव और मेहुल से जुड़ी 200 से ज्यादा फर्जी कंपनियां जांच के दायरे में हैं। इनका इस्तेमाल घोटाले की रकम की रूटिंग के लिए किया जाता था।

5 बैंकों की हांगकांग ब्रांच के अफसर भी शक के दायरे में
एसबीआई, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक, यूको और एक्सिस बैंक की हांगकांग ब्रांच के अफसर भी जांच के घेरे में हैं। यहीं से पीएनबी के फर्जी एलओयू पर नीरव व मेहुल की कंपनियों को कर्ज दिया गया। जेम्स-सेक्टर में एलओयू की समयसीमा 90 दिन है। लेकिन पीएनबी से ये 365 दिन के लिए जारी हुए।

दूसरे बैंकों के अधिकारी अगर ध्यान देते तो घोटाला पहले ही पकड़ा जाता। हांगकांग में 11 भारतीय बैंकों की ब्रांच हैं। अभी तक एसबीआई ने 1,357 करोड़, यूनियन बैंक ने 1,920, यूको बैंक ने 2,635 और इलाहाबाद बैंक ने 2,000 करोड़ रुपए फंसे होने की जानकारी दी है।

पीएनबी के 10 निलंबित कर्मचारियों से मुंबई में 8 घंटे तक पूछताछ
सीबीआई को पीएनबी में 11,394 करोड़ रु. के घोटाले की रकम ज्यादा होने की आशंका है। जांच एजेंसी ने रविवार को सभी बैंकों से उनके यहां एलओयू में हुई गड़बड़ियों की रिपोर्ट मांगी। सूत्रों के अनुसार कई एलओयू मई, 2018 में मैच्योर होंगे। ऐसे में घोटाले की रकम 11,394 करोड़ रु. से कहीं ज्यादा हो सकती है।

इसी बीच, पीएनबी के 10 निलंबित कर्मचारियों से सीबीआई ने आठ घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की। नीरव के सीएफओ विपुल अंबानी से भी पूछताछ की गई। विपुल रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी के चचेरे भाई हैं। सीबीआई गीतांजलि समूह की 18 सहायक कंपनियों की बैलेंस शीट भी जांच रही है।

नीरव-मेहुल के 45 और ठिकानों पर छापे, 20 करोड़ का सामान जब्त
रविवार को लगातार चौथे दिन नीरव-मेहुल के ठिकानों पर ईडी के छापे जारी रहे। 15 शहरों में 45 और ठिकाने खंगाले गए। बेंगलुरू, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चंडीगढ़, हैदराबाद, पटना, लखनऊ, अहमदाबाद, श्रीनगर और जालंधर में हुई कार्रवाई के दौरान 20 करोड़ रु. के हीरे और सोना जब्त किया गया। अब तक 5,694 करोड़ रु. के हीरे, सोना और ज्वैलरी जब्त किए जा चुके हैं।

सीबीआई पूछताछ में तीन आरोपियों ने किए चौंकाने वाले खुलासे
सीबीआई सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने बताया कि स्विफ्ट सिस्टम में लॉग इन के लिए अकाउंट डिटेल और पासवर्ड नीरव की टीम के पास थे। उनके पास स्विफ्ट सिस्टम का पासवर्ड था, जो लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) के लिए जरूरी है। नीरव के लाेग पीएनबी अधिकारी के तौर पर अवैध तरीके से स्विफ्ट सिस्टम में लॉग इन करते।

सूत्रों के अनुसार आरोपियों को बदले में कमीशन मिलता था। हर एलओयू और स्विफ्ट सिस्टम के अवैध एक्सेस पर प्रतिशत तय था। यह रकम घोटाले में शामिल कर्मचारियों के बीच बंटती। पूछताछ में करीब आधा दर्जन बैंक कर्मचारियों और अन्य बाहरी लोगों का हाथ भी घोटाले में पता चला है।

जयपुर में गीतांजलि का 10 करोड़ का माल जब्त, एक खाता फ्रीज
ईडी ने जयपुर में गीतांजली जैम्स की 10.44 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। कंपनी का एक बैंक खाता भी फ्रीज कर लिया है। इसमें एक करोड़ से ज्यादा की रकम जमा है।

शॉपर्स स्टॉप के दो शोरूम से कुल 1.63 करोड़ रुपए के आभूषण जब्त हुए हैं। सीतापुरा सेज स्थित स्टार डायमंड नामक यूनिट से 2.58 करोड़ रु. का माल जब्त किया गया। शनिवार को 6 करोड़ रु. से ज्यादा का माल जब्त किया था।

रिसर्च : स्मार्ट फोन से होने वाले रेडिएशन के खतरे से अनजान लोग

0

कोटा। स्मार्ट फोन से होने वाले रेडिएशन और सेहत के नुकसान से हाड़ौती के लोग अवेयर नहीं हैं। लोग हैल्थ की जगह फीचर्स को देखकर स्मार्ट फोन खरीद रहे हैं। दूसरी ओर स्मार्ट फोन लेते हुए समय बहुत कम लोग ही उसके रेडिएशन को जांचते हैं, जबकि यह फीचर फोन में इनबिल्ट होता है।

यह रिसर्च डॉ. मोनिका पांडे ने गवर्नमेंट कॉलेज बूंदी के डॉ. आनंद कुमार जैन के निर्देशन में की है। उनका टॉपिक बिहेवियर ऑफ सेल फोन यूजर-ए क्रिटिकल स्टडी ऑफ हाड़ौती रीजन रहा। इसमें कोटा सहित बूंदी, बारां और झालावाड़ रीजन के 500 लोगों से सवाल पूछे गए। उन सवालों के उत्तर के आधार पर यह तथ्य सामने आए हैं।

सर्वे में शामिल करीब 46 प्रतिशत लोगों ने माना है कि वह मोबाइल फोन लेते समय उसका रेडिएशन लेवल चेक नहीं करते। 28.40 प्रतिशत लोग न्यूट्रल थे। 23 प्रतिशत लोगों ने माना है कि मोबाइल फोन का रेडिएशन लेवल जांचना चाहिए। इसी प्रकार मोबाइल पर सबसे अधिक सर्फिंग सोशल मीडिया की होती है।

यूटिलिटी फैक्टर्स को नजरअंदाज किया जाता है। सात बिंदुओं में यूटिलिटी पांचवें नंबर पर रही। वेब ब्राउजिंग एंड सोशल मीडिया पहले और मनी ट्रांजेक्शन दूसरे स्थान पर रहा।  रिसर्च में सामने आए तथ्य, कोटा सहित बूंदी, बारां और झालावाड़ के कंज्यूमर्स पर किया गया सर्वे, 30 प्रतिशत लोग ही सही उपयोग के बारे में जागरूक

कैसे जांचें मोबाइल का रेडिशन
स्मार्ट फोन के की-पैड पर *#07# टाइप करने पर फोन की एसएआर वैल्यू आती है। इसी प्रकार *#06# टाइप करने पर आईएमईआई नंबर स्क्रीन पर डिसप्ले होता है। एसएआर वैल्यू से ही इलेक्ट्रो मैगनेटिक रेडिएशन को नापा जाता है।

इंडियन स्टैंडर्ड के मुताबिक मोबाइल फोन में यह लेवल 1.6 वॉट/केजी से कम होना चाहिए। इससे अधिक होने पर वह शरीर के लिए नुकसानदायक है। खास बात यह है कि लोग इस बात को लेकर अवेयर ही नहीं हैं।
ऐसे नापा जाता है रेडिएशन लेवल 

कॉल करते समय उपयोग करें स्पीकर
डॉ. माेनिका की ओर से दिए गए सुझावों में बताया गया है कि फोन कनेक्टिंग के समय रेडिएशन लेवल सबसे अधिक होता है। इस समय फोन शरीर के सबसे पास होता है। इस दौरान स्पीकर का उपयोग करना चाहिए।

इसी प्रकार ब्लूटूथ की जगह वायर्ड हैडफोन का उपयोग करना चाहिए। मोबाइल कंपनियों को भी स्मार्ट फोन के रेडिएशन लेवल की जानकारी का प्रचार प्रसार करना चाहिए।

रिसाइकिल नहीं होता है फोन, उसमें भी रेडिएशन
खराब मोबाइल फोन रिसाइकिल नहीं किया जाता है। उसमें भी रेडिएशन होता है। मोबाइल फोन में मरकरी व लेड होता है। जो खतरनाक होता है। ऐसे मे हिंदुस्तान में भी रिसाइकलिंग सेंटर खोले जाने चाहिए। इसका चलन अभी विदेशों में है।

PNB फ्रॉड : MF निवेशकों के डूबे 800 करोड़, बैंकिंग सेक्‍टर में निवेश से बचें

0

नई दिल्‍ली । PNB में हुए फ्रॉड से म्‍युचुअल फंड के निवेशकों को करीब 800 करोड़ रुपए का झटका लगा है। देश की 42 म्‍युचुअल फंड कंपनियों की करीब 117 स्‍कीम्‍स में पीएनबी के शेयर्स हैं। 31 जनवरी के डाटा के अनुसार सभी म्‍युचुअल फंड कंपनियों का पीएनबी में एक्‍सपोजर 8 फीसदी के आसपास है।

पिछले तीन दिनों में पीएनबी के मार्केट कैप में करीब 10 हजार करोड़ रुपए की कमी आई है। इसके चलते म्‍युचुअल फंड में निवेश करने वालों को यह घाटा उठाना पड़ा है। हालांकि जानकारों का कहना है कि PNB के शेयर में गिरावट थमती लग रही है, ऐसे में घाटा उठा कर म्‍युचुअल फंड स्‍कीम बेचना ठीक नहीं है।

किस म्‍युचुअल फंड कंपनी को कितना नुकसान
जनवरी तक के आंकड़ों के अनुसार एचडीएफसी आसेट मैनेजमेंट कंपनी का सबसे ज्‍यादा एक्‍सपोजर पीएनबी में है। इसकी 13 म्‍युचुअल फंड स्‍कीम्‍स का 4.48 फीसदी का एक्‍सपोजर है। पीएनबी की तीन दिनों में घटी मार्केट कैप के अनुसार इन स्‍कीम्‍स में निवेश करने वालों को करीब 4400 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

-वहीं बिड़ला सन लाइफ म्‍युचुअल फंड की स्‍कीम्‍स का पीएनबी में 0.84 फीसदी एक्‍सपोजर है। इस प्रकार इन फंड हाउस में निवेश करने वालों के निवेश की वैल्‍यू करीब 84 करोड़ रुपए कम हुई है।

-डीएसपी ब्‍लैकरॉक म्‍युचुअल फंड हाउस ने भी अपनी स्‍कीम्‍स के माध्‍मस से पीएनबी में निवेशक कर रखा है। इसका पीएनबी में दिसबंर में कुल एक्‍सपोजर 0.66 फीसदी था। इस प्रकार इस फंड हाउस में निवेश करने वालों के निवेश के वैल्‍यू करीब 66 करोड़ रुपए कम हुई है।

-कोटक महिन्‍द्रा म्‍युचुअल फंड का पीएनबी में एक्‍सपोज 0.47 फीसदी है। ऐसे में इस फंड हाउस में निवेशकों की वैल्‍यू भी करीब 47 करोड़ रुपए कम हुई है।

PNB में निवेश करने वाली टॉप 5 स्‍कीम्‍स
MF स्‍कीम्‍स                     निवेश

एचडीएफसी प्रूडेंस फंड       728 करोड़ 
एचडीएफसी इक्विटी फंड     409 करोड़ 
रिलायंस टैक्‍स सेवर फंड     262 करोड़ 
एचडीएफसी टॉप 200 फंड 182 करोड़ 
फ्रैंकलिन इंडिया हाई ग्रोथ    141 करोड़

तुरंत निकलना विकल्‍प नहीं
फाइनेंशियल एडवाइजर फर्म बीपीएन फिनकैप के डायरेक्‍टर एके निगम के अनुसार निवेशक अब काफी ज्‍यादा नुकसान उठा चुके हैं। ऐसे में उनको अपनी स्‍कीम से निकलने की सलाह ठीक नहीं है। बेहतर होगा कि निवेशक अभी निवेशित बने रहें। पीएनबी के शेयर में गिरावट थमती नजर आ रही है, ऐसे में नुकसान उठाकर निकलना ठीक नहीं होगा।

 नया निवेश करने वाले रहें सावधान
च्‍वॉइस ब्रोकिंग के प्रेसीडेंट अजय केजरीवाल के अनुसार अगर कोई नया इन्‍वेस्‍टमेंट करने की सोच रहा है तो फिलहाल ऐसी स्‍कीम्‍स से दूर रहे जिसमें बैंकिंग सेक्‍टर का वैटेज ज्‍यादा हो। क्‍योंकि इस सेक्‍टर में इस वक्‍त सेंटीमेंट खराब हैं, जिससे निवेश से बचना ही ठीक है।

हालात जैसे ही ठीक होते लगें, उस वक्‍त फिर से निवेश अच्‍छा रहेगा। पीएनबी की खबर के चलते बाकी बैंक भी काफी नीचे आ गए हैं, इसलिए जैसे ही सेंटीमेंट सुधरेंगे इन बैंकों में अच्‍छी बढ़त देखने को मिलेगी।

गूगल जल्द लॉन्च करेगा नया आपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड P

0

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर कंपनी गूगल अब एंड्रॉयड P ऑपरेटिंग सिस्टम जारी करेगी। ऑपरेटिंग सिस्टम को नाम अल्फाबेट के आधार पर दिया जाएगा। आईफोन यूजर्स का आकर्षण बढ़ाने के लिए कंपनी सॉफ्टवेयर का लुक चेंज करने पर काम कर रही है।

एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो एंड्रॉयड ओरियो अब तक का सबसे लेटेस्ट ओएस है। एंड्रॉयड ओरियो में कई नए फीचर्स दिए गए हैं। ज्यादातर स्मार्टफोन कंपनियां अपने डिवाइस में एंड्रॉयड ओरियो का ऑपरेटिंग सिस्टम दे रही हैं। लेकिन इसके बाद भी अभी महज 1.1 फीसदी स्मार्टफोन हैं जिनमें ये ओएस दिया गया है।

एप्पल के डिजाइन में नहीं होगा बदलाव-
खबरों के मुताबिक एप्पल इस बार आईओएस के नए वर्जन के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करेगा, इसके चलते गूगल की ये रणनीति कामयाब साबित हो सकती है। माना जा रहा है कि एप्पल इस बार परफॉरमेंस और एक्सपीरियंस को बेहतर करने पर ध्यान दे रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गूगल इस बार एंड्रॉयड के नए वर्जन में आईफोन एक्स जैसा ही नॉच सपोर्ट देगा। इसके अलावा एंड्रॉयड P में मल्टिपल स्क्रीन का भी सपोर्ट दिया जा सकता है। उम्मीदें ये भी है कि सैमसंग फोल्डेबल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है, ऐसे में गूगल का नया ऑपरेटिंग सिस्टम यूजर को एक अलग अनुभव देगा।

गूगल इस बार एंड्रॉयड में थर्ड पार्टी ऐसिस्टेंट को भी शामिल कर सकता है, इससे गूगल ऐसिस्टेंट और भी बेहतर हो सकेगा। खबरों के मुताबिक गूगल मार्च तक एंड्रॉयड P का पहला डेवेलपर प्रिव्यू जारी कर सकता है।

पीएनबी बैंक घोटाले की आंच राजस्थान तक पहुंची, दो बैंक अधिकारी नदारद

जयपुर। देश के सबसे बड़े पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के तार राजस्थान से जुड़ने लगे हैं । इस मामले में भरतपुर स्थति लक्ष्मण मंदिर पीएनबी शाखा के मुख्य प्रबंधक आर.के.जैन और सर्किल कार्यालय में कार्यरत स्केल-4 के अधिकारी पी.सी.सोनी को निलंबित कर दिया गया है । निलंबन के बाद से जैन और सोनी अपने घरों से नदारद हो गए ।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी रविवार तक उनसे पूछताछ,घर और बैंक की तलाशी के लिए भरतपुर पहुंचेगे । हालांकि ईडी के निर्देश पर भरतपुर पुलिस ने जैन और सोनी के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है । इन दोनों के घरों के बाहर सादावर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं ।

पीएनबी के मंडल प्रबंधक संजीव सांगला ने जैन और सोनी के निलंबन की पुष्टि करते हुए कहा कि केन्द्रीय कार्यालय से मिले निर्देश के बाद दोनों को निलंबित किया गया है। इधर ईडी के अधिकारियों ने शनिवार को गीतांजली ज्वैलर्स की जयपुर के सीतापुरा और सेज में स्थित दो निर्माण इकाईयों को सीज करने के साथ ही 3 करोड़ रूपए के हीरे-जवाहरात और दस्तावेज बरामद किए हैं ।

ईडी की टीम ने शनिवार दोपहर बाद डब्लूटीपी मॉल में गीतांजली ज्वैलर्स एवं नक्षत्र ज्वैलर्स के दो शौरूम पर भी छापे मारे और यहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की । ईडी के अधिकारी कुछ दस्तावेज की जांच के बाद इन्हे अपने साथ लेकर गए हैं । गीतांजली ज्वैलर्स बैंक घोटाले में शामिल मेहुल चौकसी का बताया जा रहा है ।

मंडल प्रबंधक के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक में देश के सबसे बड़े 11,356 करोड़ के घोटाले के समय वर्ष 2011 से 2012 तक जैन और सोनी मुम्बई में पीएनबी की ब्रेड हाउस शाखा में कार्यरत थे । इन दोनों के खिलाफ जांच होगी ।भरतपुर पीएनबी के अधिकारियोंए एवं कर्मचारियों का कहना है कि दोनों ने यहां तो किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं की।

जैन भरतपुर की रणजीत नगर एवं सोनी कुम्हेर गेट कॉलोनी में रहते हैं सोनी ने शुक्रवार रात कुछ मीडियाकर्मियों को टेलिफोन पर बताया कि मै एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने बाहर आया हूं । मुझे निलंबन के बारे में कुछ भी पता नहीं है । वहीं जैन ने कहा कि मै बैंक का चैनल हूं, अथॉरिटी को क्या लगा, किस क्राइटेरिया से निलंबन किया, इस बारे में मै अभी कुछ भी नहीं बता सकता ।

PNB फ्रॉड : 200 फर्जी कंपनियां ईडी और आयकर विभाग की जांच के दायरे में

0

नई दिल्ली।  कम से कम 200 फर्जी कंपनियां और बेनामी संपत्तियां जांच एजेंसियों की जांच के दायरे में हैं। ये जांच एजेंसियां पीएनबी में 11 हजार 400 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी की जांच कर रही हैं, जिसमें हीरा कारोबारी नीरव मोदी, उनके रिश्तेदार और बिजनस पार्टनर मेहुल चौकसी और अन्य के शामिल होने का आरोप है।

प्रवर्तन निदेशालय ने मोदी, चौकसी और उनकी कंपनियों की लगातार चौथे दिन तलाशी जारी रखी। ईडी धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कम से कम दो दर्जन अचल संपत्तियों को कुर्क करने जा रही है। ईडी ने रविवार को देशभर में आभूषण शोरूम और कार्यशालाओं समेत कम से कम 45 परिसरों पर छापेमारी की।

ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘आयकर विभाग ने मोदी, उनके परिवार के सदस्यों और कंपनियों की जिन 29 संपत्तियों को अस्थायी तौर पर कुर्क किया है, उसका पीएमएलए के तहत ईडी आकलन कर रही है। धन शोधन निरोधक कानून के तहत शीघ्र कुछ और संपत्तियों को भी कुर्क किया जाएगा।’

उन्होंने कहा कि ईडी और आयकर विभाग ने देश और विदेश में 200 फर्जी कंपनियों पर ध्यान केंद्रित किया है, जिनका इस्तेमाल कथित धोखाधड़ी के हिस्से के रूप में धन को भेजने या हासिल करने में किया जाता था।

इस बात का संदेह है कि इन मुखौटा कंपनियों का इस्तेमाल आरोपी धन शोधन करने और जमीन, सोना और बेशकीमती रत्नों के रूप में ‘बेनामी’ संपत्ति खरीदने में कर रहे थे। इसकी आयकर विभाग अब जांच कर रहा है।

सूत्रों ने बताया कि ईडी और आयकर विभाग ने मामले की जांच के लिए विशेष दलों का गठन किया था। ईडी ने अब तक मामले में 5674 करोड़ रुपये के हीरे, सोने के जेवर और बेशकीमती रत्न जब्त किए हैं।

आयकर विभाग ने कर चोरी की जांच के सिलसिले में गीतांजलि जेम्स, इसके प्रमोटर मेहुल चौकसी और अन्य के नौ बैंक खातों से लेन-देन पर कल रोक लगा दी थी। उसने मोदी, उनके परिवार के सदस्यों और उनके स्वामित्व वाले फर्मों की 29 संपत्तियां कुर्क कर ली थीं और 105 बैंक खातों से लेन-देन पर रोक लगा दी थी।

पीएनबी की शिकायत के बाद यह मामला सामने आने पर मोदी, चोकसी और अन्य की कई जांच एजेंसियां जांच कर रही हैं। पीएनबी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि इन लोगों ने बैंक के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से राष्ट्रीयकृत बैंक को 11 हजार 400 करोड़ रुपये का चूना लगाया। सीबीआई मामले की जांच कर रही है।

राजस्थान सरकार के बेशर्म मंत्री, सड़क किनारे पेशाब करते तस्वीर वायरल

0

जयपुर। राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ के सड़क किनारे पेशाब करने की तस्वीर वायरल होते ही विपक्ष ने निशाना साधना शुरू कर दिया है।

राजस्थान कांग्रेस का कहना है कि सरकार एक तरफ स्वच्छ भारत की बात करती है और दूसरी ओर उनके ही मंत्री खुले में पेशाब कर रहे हैं। कांग्रेस नेता रघु शर्मा ने कहा, ‘सरकार स्वच्छ भारत मिशन की बात कर रही है लेकिन यहां के स्वास्थ्य मंत्री खुले में पेशाब कर रहे हैं।

सरकार को इसके लिए शर्म आनी चाहिए और सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।’ यह तस्वीर तब सामने आई जब जयपुर नगर निगम स्वच्छ भारत अभियान में शहर को ऊंचा स्थान दिलाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहा है।

दूसरी ओर बुधवार को इस बारे में मंत्री कालीचरण ने पल्ला झाड़ते हुए कहा था कि यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। नियमों के मुताबिक सड़क किनारे पेशाब करने पर पुलिस 200 रुपये जुर्माना वसूल सकती है।

PNB फ्रॉड: 15 शहरों के 45 ठिकानों पर ED के छापे

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक फ्रॉड केस में एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने रविवार को 15 शहरों के 45 अलग-अलग ठिकानों में छापे मारे। इनमें गीतांजली और नक्षत्र के कोलकाता स्थित 6 शोरूम भी शामिल हैं। बता दें कि ईडी और सीबीआई दोषियों को पकड़ने और सबूत जुटाने के लिए लगातार छापे मार रही है।

सीबीआई ने अफसरों से पूछताछ के बाद खुलासे में बताया कि पीएनबी फ्रॉड मामले में लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) जारी करने के लिए अफसरों को कमीशन दिया गया। 11,356 करोड़ के फ्रॉड केस में शनिवार को पीएनबी के पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी समेत 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इन पर हीरा कारोबारी नीरव मोदी और गीताजंलि ग्रुप के मालिक मेहुल चौकसी को बगैर बैंक गारंटी लोन देने का आरोप है।

बैंक अफसरों ने LoU के बारे में जानकारी दी
– सीबीआई के हवाले से न्यूज एजेंसी ने बताया कि जांच के दौरान गिरफ्तार अफसरों ने नीरव मोदी और उसके सहयोगियों को जारी किए गए हर एलओयू के बारे में बताया। इसमें हर लोन पर कमीशन निश्चित किया गया था।
– सीबीआई के मुताबिक, फ्रॉड में पीएनबी के अन्य अफसर और बाहरी लोग भी हो सकते हैं। फिलहाल हम पूरे मामले की तफ्तीश कर रहे हैं।

इस पूरे मामले को 11 प्वाइंट्स में समझें
1) बैंकों को 17,600 करोड़ का नुकसान
– इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एक अफसर के हवाले से न्यूज एजेंसी ने बताया कि पीएनबी को दिए लोन्स और कॉरपोरेट गारंटी की वजह से बाकी बैंकों को कम-से-कम 2.74 बिलियन (करीब 17,600 करोड़ रुपए) का नुकसान होगा। मार्च 2017 तक अलग-अलग बैंकों ने लोन और गारंटी के तौर पर नीरव मोदी और मेहुल चौकसी की कंपनियों को इतनी ही रकम दी।

2 ) सीबीआई ने किन्हें अरेस्ट किया?
– सीबीआई ने डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी, बैंक के सिंगल विंडो ऑपरेटर मनोज खरात और नीरव मोदी फर्म के ऑथराइज्ड सिग्नेटरी हेमंत भट्ट को गिरफ्त में लिया है। इन्हें मुंबई के अलग-अलग इलाकों से अरेस्ट किया गया।
– एफआईआर में दिए शेट्टी के पते के मुताबिक, वह मुंबई के बोरीवली में रहता था। हालांकि, मीडिया में इनके तीन से ज्यादा घर होने की बात सामने आ रही है। शेट्टी पिछले साल मई में बैंक से डिप्टी मैनेजर की पोस्ट से रिटायर हुआ था।
– उधर, मनोज खरात के पिता हनुमंत खरात ने मीडिया को बताया कि मनोज ने 2014 में क्लर्क की पोस्ट पर पीएनबी ज्वाॅइन की थी। पिता का कहना है कि इसे बलि का बकरा बनाया जा रहा है। परिवार मुंबई के पास कर्जत में रहता है।

3) इन पर क्या आरोप हैं?
– जांच एजेंसियों के हवाले से न्यूज एजेंसी ने बताया- “मार्च 2010 से बैंक के फॉरेक्स डिपार्टमेंट में काम कर रहे डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी ने विंडो ऑपरेटर मनोज खरात नाम के साथ मिलकर नीरव की कंपनियों को फर्जी तरीके से LoU (लेटर ऑफ अंडरटेकिंग) दिया। यह हेराफेरी पकड़ में न आए, लिहाजा बैंक रिकॉर्ड में इसकी एंट्री भी नहीं की गई थी। बाद में इन्हीं जाली LoU के आधार पर एक्सिस और इलाहाबाद जैसे बैंकों की विदेशी शाखाओं ने बैंक को डॉलर में लोन दिए थे।
– इन लोन का इस्तेमाल बैंक के NOSTRO अकाउंट्स की फंडिंग के लिए किया गया था। इन अकाउंट्स से फंड को विदेश में कुछ फर्मों के पास भेजा गया, जो नीरव मोदी की कंपनी से ताल्लुक रखती थीं। बता दें कि LoU ये पुराने समय की हुंडी की तरह है, जिसके जरिए गारंटी लेकर क्लाइंट को दूसरी जगहों पर बड़ी रकम हासिल करने की सुविधा दी जाती थी।

4) सीबीआई ने किन मामलों पर कार्रवाई की है?
– सीबीआई ने ये गिरफ्तारियां नीरव मोदी, उसकी कंपनियों और उसके मामा मेहुल चौकसी के खिलाफ 31 जनवरी को दर्ज हुई एफआईआर के आधार पर कीं। एफआईआर में 280 करोड़ रुपए के आठ फर्जी लेन-देन का जिक्र है, लेकिन बैंक की शिकायतों के आधार पर अब सीबीआई कह रही है यह लेनदेन 6498 करोड़ का है, जिसकी वह जांच कर रही है। इसके लिए शेट्टी और खरात ने 150 LoU जारी किए थे।
– इसके अलावा 4886 करोड़ के 150 LoU गीतांजलि ग्रुप की कंपनियों के लिए जारी किए गए थे। सीबीआई ने इस बारे में मेहुल चौकसी और उसकी कंपनियों- गीतांजलि जेम्स, नक्षत्र ब्रांड और गिली के खिलाफ दूसरी एफआईआर शुक्रवार को दर्ज की थी। बैंक अफसरों ने ये सभी LoU 2017-18 में जारी या रिन्यू किए थे।

5) पूरा मामला क्या है?
– पंजाब नेशनल बैंक ने पिछले दिनों सेबी और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को 11,356 करोड़ रुपए के घोटाले के जानकारी दी थी। घोटाले को पीएनबी की मुंबई की ब्रेडी हाउस ब्रांच में अंजाम दिया गया। शुरुआत 2011 से हुई। 7 साल में हजारों करोड़ की रकम फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग्स (LoUs) के जरिए विदेशी अकाउंट्स में ट्रांसफर की गई।

6) घोटाले के मुख्य आरोपी कौन हैं?
हीरा कारोबारी नीरव मोदी और गीतांजलि ग्रुप्स के मालिक मेहुल चौकसी। इन दोनों ने गोकुलनाथ शेट्टी के साथ मिलकर इस घोटाले को अंजाम दिया।

7) अब तक क्या कार्रवाई हुई?
– नीरव मोदी और मेहुल के पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए गए हैंं। विदेश में इनके शोरूम को बंद रखने के लिए कहा है। ईडी ने नीरव और मेहुल को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत 23 फरवरी को तलब किया है। नोटिस कंपनी डायरेक्टरों को दिए गए।
– भारतीज जांच एजेंसियों ने नीरव और परिवार का पता लगाने के लिए इंटरपोल से भी मदद मांगी है। क्योंकि नीरव और उसका भाई निशाल 1 जनवरी को भारत छोड़कर चले गए थे। मेहुल 4 जनवरी को गया था।
– इनके विदेशी अकाउंट्स भी बंद करने की कोशिश जांच एजेंसियां कर रही हैं।