Friday, July 17, 2026
Home Blog Page 5507

ज्वेलरों की लिवाली निकलने से सोना -चांदी चमके

नई दिल्ली/कोटा। विदेशों में मजबूती के रुख के बीच स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना सोमवार को 50 रुपये की तेजी के साथ 31,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। औद्योगिक इकाइयों का उठाव बढ़ने से चांदी भी 225 रुपये चढ़कर 39,975 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 फीसदी और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 50 रुपये चढ़कर क्रमश: 31,800 रुपये और 31,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शनिवार के कारोबार में सोने में 70 रुपये की गिरावट दर्ज हुई थी। गिन्नी की कीमत 24,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर अपरिवर्तित बनी रही।

चांदी तैयार की कीमत 225 रुपये की तेजी के साथ 39,975 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। जबकि चांदी साप्ताहिक डिलिवरी का भाव 80 रुपये टूटकर 38,585 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। हालांकि, चांदी सिक्कों का भाव 1,000 रुपये टूटकर लिवाल 74,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाल 75,000 रुपये प्रति सैकड़ा रह गया।

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजार में डॉलर कमजोर होने से सर्राफा मांग बढ़ गई जिससे बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आई। इसके अलावा स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,346.70 डॉलर प्रति औंस हो गया। जबकि चांदी 0.24 प्रतिशत चढ़कर 16.66 डॉलर प्रति औंस हो गई।

कोटा सर्राफा
चांदी 39500 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 31500 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 36740 सोना रुपये प्रति तोला। 
सोना शुद्ध 31650 रुपये प्रति दस ग्राम,  सोना 36920 सोना रुपये प्रति तोला। 

अन्ना हजारे का स्वागत करेंगे शहरवासी, किसानों में भारी उत्साह

कोटा। देश में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जन लोक पाल आंदोलन के प्रणेता समाज सेवी अन्ना हजारे 23 फरवरी को कोटा में किसानों युवाओं और बुद्विजीवी गणमान्य लोगों को संबोधित करेंगे। अन्ना के कोठा अगमन को लेकर किसानों, प्रबुर्द्ध वर्ग में भारी उत्साह है।

इस संदर्भ में आयोजन इंजीनियर्स भवन में समिति के सदस्यों ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि अन्ना देश में भ्रष्टाचार समाप्त करने एवं मजबूत लोकतत्र के लिए जन लोकपाल की मांग कर रहे है।  कार्यक्रम संयोजक डॉ. गोपाल सिंह एवं हाड़ौती किसान यूनियन के महामंत्री दशरथ कुमार ने बताया कि बताया कि अन्ना हजारे 23 फरवरी को सुबह 9.30 बजे कॅरियर कोचिंग संस्थान के ऑडिटोरियम में युवा स्वावलम्बन,आत्मविश्वास विषयों पर छात्रों से रूबरू होंगे।

इसके बाद 11.30 से 12.30 तक झालावाड़ रोड़ पर इंजीनियर्स भवन पर इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष सीकेएस परमार की अध्यक्षता में जल संरक्षण एवं चम्बल शुद्धिकरण आदि विषयों पर शहर के गणमान्य प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित करेंगे। दोपहर में चम्बल लघु औद्यागिक क्षैत्र डीसीएम रोड़ फ्लाईओवर के पास विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे।

सायं 4.30 से 5.30 बजे प्रेस क्लब की मीट द प्रेस में पत्रकारों से संवाद करेंगे।  इससे पहले अन्ना सीएडी सर्किल स्थित अन्ना चौक भी जाऐंगे जहाँ से 4 वर्ष पूर्व भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन कोटा में छेड़ा गया था।सायंकाल 6 बजे हाड़ौती किसान यूनियन द्वारा केशवरायपाटन क्षैत्र में गुडली में ग्राम सभा में किसानों का मार्गदर्शन करेंगे।

दशरथ कुमार ने कहा कि अन्ना एक विचार है,व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व है। समाज सेवी डॉ आरसी साहनी ने कहा कि अन्ना ने देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ अलख जगाई है। एलसी बाहेती ने कहा कि अन्ना के स्वागत के लिए सभी वर्ग बिना किसी भेदभाव के एक मंच पर नैतिक मूल्यों को स्थापित करने के लिए एकत्र हुए है। शहर के अनेक गणमान्य लोग समिति से जुड़ना चाहते है। 

प्रवक्ता बृजेश विजयवर्गीय ने बताया कि स्वागत समिति में इंजीनियर्स इंस्टीट्यूट के चेयरमेन सीकेएस परमार, कोटा सिटीजन काउंसिल के अध्यक्ष एलसी बाहेती, गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी जीडी पटेल, एसएसआई के अध्यक्ष प्रेम भाटिया,आरएपीपी के पूर्व स्थल निर्देशक सीपी झाम्ब, किसान नेता विनोद पुरोहित,साहित्यकार पुरूषोत्तम पंचोली, शिक्षाविद् डॉ गोपाल धाकड़, कोटा एनवायरमेंट सेनीटेशन सोसायटी की डॉ सुसेन राज, इंडिया अगेंस्ट करप्शन के संयोजक विजय पालीवाल, संवेदना सेवा समिति के डॉ. आरसी साहनी आदि को शामिल किया गया है।

किराड़ क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय महाअधिवेशन 25 को, समितियां गठित

कोटा।अखिल भारतीय किराड़ क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजी पटेल ने कोटा पहुंचकर 11वें राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए व्यवस्थाओं को देखा। वे प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तथा तलवण्डी स्थित निजी आवास पर कार्यकर्ताओं की। बैठक में समितियों का गठन कर विभिन्न जिम्मेदारियां भी बांटी गईं।

महासभा के प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया समिति के अध्यक्ष आशीष मेहता ने बताया कि 11वां राष्ट्रीय महाअधिवेशन 25 फरवरी को खड़े गणेश जी स्थित धरणीधर गार्डन में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिसका उद्घाटन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। वहीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित होंगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजी पटेल के साथ ही राष्ट्रीय महामंत्री एवं नगर निगम भोपाल के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चैहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप चैहान, रामरतन मेहता ने कार्यकर्ताओं की बैठक कर समितियों का गठन किया।

इस दौरान स्वागत सत्कार समिति, मंच सज्जा समिति, मीडिया समिति, पंजीयन समिति, स्मारिका समिति, अनुशासन समिति, भोजन समिति, कार्यालय समिति, प्रचार समिति, आवास व्यवस्था समिति, आवास व्यवस्था समिति, परिवहन समिति, पेयजल समिति, टेंट लाईट साउण्ड समिति, स्वच्छता समिति, धनसंग्रह समिति का गठन कर विभिन्न कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई।

आशीष मेहता ने बताया कि महाअधिवेशन में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजी पटेल, मध्यप्रदेश एग्रो के चैयरमेन एवं राज्यमंत्री रामकिशन चौहान, नगर निगम भोपाल के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ. सुरजीत सिंह चौहान, महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष वासंती मांगरोले, नवयुवक मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवांशु सिंह किराड़, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, पोहरी के विधायक प्रहलाद भारती, भीतरवार के विधायक लाखनसिंह यादव, पूर्व विधायक भैयाराम पटेल, सीकर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. तेजपाल सिंह, आईपीएस अनुराग सुजानिया समेत देशभर के पदाधिकारी एवं समाजबंधु भाग लेने के लिए कोटा आएंगे।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक रामकुमार मेहता, स्वागताध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता, श्यामलाल मेहता, रामबिलास मेहता, आशीष मेहता, कपिल मेहता, विजय मेहता, कन्हैयालाल सुजानिया, मोहनसिंह किराड़, रामनिवास मेहता, गजेन्द्र मेहता, माणक मेहता, शरणलता मेहता, रमा मेहता, प्रकाश मेहता, सुरेश मेहता, ओम मेहता, बृजमोहन मेहता, ग्यारसीलाल मेहता, रमेशचन्द मेहता, सुरेशचन्द मेहता समेत कईं समाजबंधु उपस्थित थे।

रिलायंस जिओ अगले महीने करेगा शुरू फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा

0

नई दिल्ली।  रिलायंस जिओ मार्च के अंत तक एक और बड़ा धमाका कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रिलायंस जिओ मार्च के अंत तक (JioFiber broadband) की शुरुआत कर सकता है। वहीं, इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रिलायंस जियो पिछले साल (2017) में Jiofiber broadband की शुरुआत करेगा।

Jiofiber broadband के बारे में रिपोर्ट में बताया गया है कि यह 100 जीबी डाटा 100एमबीपीएस की स्पीड से यूजर्स को देगा। यह जियो फाइबर ब्रॉडबैंड का प्रीव्यू ऑफर होगा।  वहीं, इस समय रिलायंस जियो देश के दस मुख्य शहरों में जियो फाइबर सेवा की टेस्टिंग कर रहा है।

पिछले साल आई एक और रिपोर्ट में बताया गया था कि साल 2018 की शुरुआत में रिलायंस जियो 30 शहरों में जियो फाइबर ब्रैंड की शुरू करेगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि जियो फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा में ही टीवी सर्विस भी ग्राहकों को मिलेगी। कंपनी टीयर टू और टीयर 3 शहरों में यह सेवा शुरू करेगी। 

प्रिया ने दिया FIR करने वालों को सुप्रीम कोर्ट में मुंहतोड़ जवाब

नई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान टीम अपनी अदाओं से सबको अपना दीवाना बनाने वालीं एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश ने हैदराबाद में दर्ज एफआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल, प्रिया ने अपनी आने वाली फिल्म ‘ओरु अडार लव’ पर तेलंगाना में दर्ज हुए केस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

एक वेबसाइट के मुताबिक इस एफआईआर के खिलाफ प्रिया का मानना है कि ये मामला फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन का है और ऐसे एफआईआर दर्ज करना किसी के भी बोलने की आजादी को छीनना जैसा है। दरअसल, हैदराबाद के मुस्लिम यूथ ने प्रिया प्रकाश के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि फिल्म के गाने में मुस्लिम भावनाओं को आहात किया गया है।

इस के चलते फिल्म के मेकर उमर लूलू और प्रिया प्रकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुस्लिम यूथ की शिकायत के अनुसार, ‘manikya malaraya poovi गाने को इंग्लिश में ट्रांन्सलेट करने पर मोहम्मद पैगंबर की बेइज्जती करता प्रतीत होता है।’ इसी के चलते दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

प्रिया प्रकाश को तो आज कौन नहीं जानता। जिस गानें से आज प्रिया इतनी फेमस हुईं है लेकिन आप ये जानकर चौंक जाएंगे कि इस गाने को लिखने वाला कोई फेमस गीतकार नहीं बल्कि एक दुकानदार हैं जिनका नाम पीएमए जब्बार हैं।

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जब्बार दुबई में किराने की दुकान चलाते हैं और दिलचस्प बात ये है कि जब जब्बार ने ये गाना लिखा था तब उनकी उम्र करीब 20 साल थी यानी जब्बार ने ये गाना 1978 में लिखा था।’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जब्बार ने जब ये गाना लिखा था तब उनकी उम्र 20 साल की थी और उस वक्त वो मदरसे में पढ़ाया करते थे। 20 सालों से अलग-अलग देशों में काम करने वाले जब्बार अबतक 100 से ज्यादा गाने लिख चुके हैं। फिलहाल वो दुबई में काम कर रहे हैं।

गानें को मिल रही इस पॉपुलैरिटी को लेकर जब्बार ने कहा कि उन्हें खुशी हो रही है कि उनका लिखा गाना इतना पॉपुलर हो रहा है। जब्बार ने ये भी कहा, मैं जानता हूं कि इस गाने को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी हो रही है, लेकिन इस बारे में सोचने की जरूरत नहीं है।

जब भी कोई नया गाना या फिल्म आती है तो इस पर लोगों के अलग-अलग विचार होते हैं। इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए।’ प्रिया प्रकाश के बारे में बात करें तो वो अभी 18 साल की हैं और केरल के त्रिशूर की रहने वाली हैं। फिलहाल प्रिया बीकॉम की पढ़ाई कर रही हैं।

PNB फ्रॉड : सेलेब्स को भी नकली हीरे बेच देता था चौकसी, ऐसे होता था फ्रॉड

मुंबई। गीतांजलि जेम्स के पूर्व प्रेसिडेंट और एमडी संतोष श्रीवास्तव ने मेहुल चौकसी की धोखाधड़ी के बारे में सोमवार को खुलासे किए। उन्होंने दावा किया कि चौकसी ने सिर्फ पंजाब नेशनल बैंक के साथ ही फ्रॉड नहीं किया, बल्कि कस्टमर और यहां तक उसके ब्रांड के लिए अपनी सर्विस देने वाली सेलिब्रिटीज को भी ठगने से नहीं छोड़ा।

संतोष ने आरोप लगाया कि संगीतकार हिमेश रेशमिया को भी इस शख्स ने बेवकूफ बनाया। उन्हें एक टीवी विज्ञापन करने के एवज में कम कीमत के हीरे दिए गए। इतना ही नहीं वह 10 गुना ज्यादा कीमत पर हीरा बेचता था। बता दें कि मेहुल और नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक में 11,356 करोड़ रुपए का फ्रॉड करने का आरोप है।

– संतोष श्रीवास्तव ने ये खुलासे रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में किए। उन्होंने दावा किया कि ऐसे कई मौके उनके सामने आए जब कस्टमर को नकली और कम कीमत के हीरे दिए गए। उदाहरण के लिए एक कस्टमर को एक हीरा 50 लाख में दिया गया। असल में यह गीतांजलि के लिए इसकी लागत 2000 से 3000 रुपए रही। वह असली और नकली हीरे की मिक्सिंग कर ऐसा करता था।

– उन्होंने बताया कि मैं प्राइस तय करने के मामले से सीधा नहीं जुड़ा था, लेकिन ये सब मेरी जानकारी में आता था। मैंने कई बार इन मामलों को मेहुल चौकसी के सामने उठाया, लेकिन उन्होंने कहा कि यह तुम्हारा बिजनेस नहीं है। तुम अपने काम से काम रखो।

– संतोष ने बताया- “मैंने गीतांजलि ग्रुप में 2009 से 2013 काम किया। इस दौरान कई संदिग्ध गतिविधि देखीं।”
हिमेश रेशमिया को कैसे ठगा?
– उन्होंने बताया- “हिमेश रेशमिया से टीवी कर्मिशयल के बदले 50 लाख के हीरे देने का वादा किया गया था। रेशमिया ने जब इन्हें बाहर बाजार में क्रॉस चेक कराया, तो उसकी वैल्यू काफी कम थी। ऐसा एक नहीं बल्कि कई और सेलिब्रिटीज के साथ किया गया।”

Round Triping से ठगता था
श्रीवास्तव ने आरोप लगाया- “वह विदेशों में बिना तराशे हीरे खरीदता था। फिर इन्हें भारत लाता था। यहां तराश कर वापस विदेश ले जाकर बेच देता था। यह पूरा काम वह फेक कंपनियों के जरिए करता था।

बिना तराशा हीरा खरीदने के लिए लोन लेता था। फिर बेचने के लिए भी ऐसा करता था। यह काम वह टैग चेंज कर, फर्जी बिल बनाकर और लोन लेकर करता था। इस दौरान वह हीरे की कीमत को 10 गुना तक बढ़ा देता था।”

बनते थे फर्जी बिल
– उन्होंने बताया कि “कंपनी का जोर फ्रेंचाइजी बिजनेस पर था। इसमें 10 रुपए के सामान की वेल्यू 500 रुपए दिखाकर बिल जनरेट किए जाते थे। करोड़ों की राशि फर्मों से ली जाती थी। इसको लेकर मैंने फाइनेंस मिनिस्ट्री लेकर रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी तक में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।”

– “2013 में मैंने इसकी शिकायत पीएमओ में की। केस आरओसी (रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी) में भेज दिया गया, लेकिन वहां से भी निराशा ही हाथ लगी। कुछ समय बाद उनके साथी हरिप्रसाद को मेल आया कि शिकायत बंद कर दी गई।”
– “स्टॉक आने की जानकारी मिलती थी, लेकिन कोई स्टॉक नहीं आता था।”

मुझे कई केस में फंसाने की कोशिश की
– श्रीवास्तव ने बताया कि मुझ पर 2013 से ही प्रेशर बनाया गया, कई केसों में फंसाने की कोशिश की गई चौकसी ने इकोनॉमिक ऑफेंस विंग में शिकायत की। 2014 में आई रिपोर्ट में बताया गया कि शिकायत झूठी है। वहीं, रिपोर्ट में ईओडब्लू ने गीतांजलि कंपनी की अकाउंटिंग संदिग्ध पाई थी। मुख्य दोषी मेहुल चौकसी है। उन्होंने घोटाले की नींव रखी। बाद में नीरव ने ज्वाइन किया।”

क्या है पूरा मामला?
– पंजाब नेशनल बैंक ने पिछले दिनों सेबी और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को 11,356 करोड़ रुपए के घोटाले की जानकारी दी थी। पीएनबी की मुंबई की ब्रेडी हाउस ब्रांच में यह घोटाला हुआ। शुरुआत 2011 से हुई। 7 साल में हजारों करोड़ की रकम फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग्स (LoUs) के जरिए विदेशी अकाउंट्स में ट्रांसफर की गई।

बिकवाली से सेंसेक्स 236 अंक गिरा, निवेशकों के डूबे 1 लाख करोड़

नई दिल्ली। पीएनबी में हुए 11,400 करोड़ रुपए के फ्रॉड का असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला। बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के साथ सभी सेक्टोरल इंडेक्स में कमजोरी से घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 236 अंक गिरकर 33,775 अंक पर और निफ्टी 74 अंक टूटकर 10,378 अंक पर बंद हुआ।

इससे पहले, सेंसेक्स 43 अंक बढ़कर 34,054 अंक औऱ निफ्टी 37 अंक की उछाल के साथ 10,489 अंकों पर खुला। शुरुआती तेजी के बाद सरकारी बैंकों में गिरावट बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने बढ़त गंवा दी और लाल निशान में पहुंच गए। धीरे-धीरे बाजार में गिरावट हावी हो गई जिससे सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 568.59 प्वाइंट टूट गया।

वहीं निफ्टी ऊपर से 186.6 प्वाइंट गिरा। हालांकि कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार में निचले स्तर से हल्की रिकवरी आई। निचले स्तरों से निफ्टी में 75 अंकों की रिकवरी देखने को मिली है जबकि सेंसेक्स 220 अंक रिकवर हुआ है।

निवेशकों के डूबे 1 लाख करोड़ रु
– बाजार में कमजोरी से सिर्फ एक दिन के कारोबार में निवेशकों के 1.12 लाख करोड़ रुपए डूब गए। शुक्रवार को बीएसई पर लिस्टेड कुल कंपनियों का मार्केट कैप 1,46,85,601.19 करोड़ रुपए था जो आज 1,12,808.19 करोड़ रुपए घटकर 1,45,72,793 करोड़ रुपए हो गया।

मिडकैप-स्मॉलकैप इंडेक्स लुढ़के
– मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव नजर आया है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.05 फीसदी गिरकर 16,429 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, वक्रांगी, एलटीआई, बैंक ऑफ इंडिया, हडको, मुथुट फाइनेंस, सन टीवी, पेट्रोनेट, अजंता फार्मा 7.19-3.57 फीसदी तक गिरे।
– वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.99 फीसदी गिरकर 17,857 अंक पर बंद हुआ। स्मॉलकैप शेयरों में भूषण स्टील, मोनेत इस्पात, रेन इंडस्ट्रीज, आईसीआईएल, फोर्टिस, आईटीआई में 5.23-19.82 फीसदी की तेजी रही।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरे, पीएसई बैंक इंडेक्स 2.46% फिसला
– सोमवार के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट रही। सबसे ज्यादा कमजोरी निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 2.46 फीसदी दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी बैंक में 0.42%, ऑटो इंडेक्स में 1.42%, एफएमसीजी इंडेक्स में 0.71%, निफ्टी आईटी में 0.86%, निफ्टी मीडिया में 1%, निफ्टी मेटल में 1.71%, निफ्टी फार्मा में 1.67% और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 1.42 फीसदी तक कमजोर हुआ।

अपडेटस्
04:11 PM
निवेशकों के डूबे 1 लाख करोड़ रु.
– बाजार में कमजोरी से सिर्फ एक दिन के कारोबार में निवेशकों के 1.12 लाख करोड़ रुपए डूब गए। शुक्रवार को बीएसई पर लिस्टेड कुल कंपनियों का मार्केट कैप 1,46,85,601.19 करोड़ रुपए था जो आज 1,12,808.19 करोड़ रुपए घटकर 1,45,72,793 करोड़ रुपए हो गया।

03:56 PM
सेंसेक्स 236 अंक गिरा, निफ्टी 10400 के नीचे बंद
– पीएनबी में हुए 11,400 करोड़ रुपए के फ्रॉड का असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला। बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के साथ सभी सेक्टोरल इंडेक्स में कमजोरी से घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 236 अंक गिरकर 33,775 अंक पर और निफ्टी 74 अंक टूटकर 10,378 अंक पर बंद हुआ।

02:02 PM
रेलिगेयर एंटरप्राइजेज को 1200 करोड़ रेज करने की अनुमति मिली
– डाइवर्सिफाइड फाइनेंशियल सर्विसेज ग्रुप रेलिगेयर एंटरप्राइजेज ने स्टॉक एक्सचेंज को कहा कि उसे 1200 करोड़ रुपए जुटाने के लिए बोर्ड ने अनुमति दे दी है।

GST लागू होने के 8 महीने बाद भी नहीं कर पा रहे रिटर्न फाइल

0

नई दिल्ली। जीएसटी लागू होने के आठ महीने बाद भी जीएसटीएन पोर्टल पर रिटर्न फाइलिंग अभी तक मुश्किल काम बना हुआ है। फिक्की के जीएसटी पर किए सर्वे में 100 फीसदी कारोबारियों ने माना कि वह अभी तक जीएसटीएन पोर्टल के साथ प्रॉब्लम फेस कर रहे हैं। जीएसटीएन पोर्टल पर 5 एमबी से ज्यादा हैवी फाइल अपलोड ही नहीं होती। कारोबारियों का अकाउंटिंग का खर्च डबल हो गया है।

100 फीसदी कारोबारियों ने माना पोर्टल के साथ है दिक्कत
फिक्की के कराए सर्वे में 100 फीसदी कारोबारियों ने माना कि जीएसटीएन पोर्टल जीएसटी लागू होने के 8 महीने बाद भी ठीक तरीके से काम ही नहीं कर रहा है।

जीएसटीएन पोर्टल पर अभी तक कारोबारी जल्दी रिटर्न फाइल ही नहीं कर पाते। उन्हें अभी भी रिटर्न फाइल करने और डेटा अपलोड करने में 2 हफ्ते का समय लग जाता है। ये डेटा पोर्टल पर शो करने में ही 24 घंटे का समय लग जाता है। रिटर्न फाइलिंग में जब सिर्फ 2 दिन रह जाते हैं, तो पोर्टल काम ही नहीं करता।

गलती ठीक करने का ऑप्शन नहीं है पोर्टल पर
पोर्टल में रिटर्न फाइलिंग के समय कोई भी ट्रांजेक्शन ठीक करने या रिवाइज करने का कोई ऑप्शन ही नहीं है। पोर्टल पर डीलिट करना या मोडिफाई करना सबसे मुश्किल काम है। फाइलिंग के समय कारोबारी कई सारी टेक्निकल प्रॉब्लम फेस करते हैं जिसे लेकर पोर्टल पर कोई गाइडलाइंस नहीं है। इससे फाइलिंग का प्रोसेस और धीरे हो जाता है।

बढ़ा अकाउंटिंग का खर्च
रिटर्न फाइलिंग का प्रोसेस इतना ज्यादा मुश्किल है कि छोटी कंपनी के अकाउंटिंग डिपार्टमेंट को भी रिटर्न फाइलिंग में ज्यादा समय लगता है। उन्हें रिटर्न फाइलिंग के काम के लिए ज्यादा कर्मचारी रखने पड़ रहे हैं या अकाउंटिंग प्रोफेशनल की सलाह लेनी पड़ रही है। इसके कारण उनका अकाउंटिंग का खर्च डबल हो गया है।

हैवी फाइल नहीं होती अपलोड
जीएसटीएन पोर्टल पर हैवी फाइल अपलोड नहीं हो पाती। सिस्टम 5 एमबी की फाइल अपलोड ही नहीं कर पाता। ये समस्या एक हजार करोड़ रुपए से अधिक के टर्नओवर वाले कंपनियों के रिटर्न फाइलिंग में सबसे ज्यादा आ रही है। सिस्टम में लाइबिलिटी सेट ऑफ करना बड़ा चैलेंज है। अगर किसी अमाउंट में मिसमैच होता है या एक पंक्चुएशन एरर भी होता है तो सिस्टम एरर शो करने लगता है। इसके कारण इन्पुट क्रेडिट को सेटल करने में टाइम लग जाता है।

कारोबारियों ने दी सलाह अपग्रेड करें पोर्टल
सरकार को जीएसटी पोर्टल को तुरंत अपग्रेड करना चाहिए ताकि पोर्टल पर फाइलिंग की स्पीड और वॉल्युम को आसानी से ले सकें। ताकि सरकार को बार-बार फाइलिंग की डेट न बढ़ानी पड़े। आउटवर्ड और इनवर्ड इन्वॉइस के लिए एक ही रिटर्न फाइल होनी चाहिए।

उसकी मैचिंग अगले महीने होनी चाहिए। कारोबारियों के मुताबिक जीएसटीआर2 और जीएसटीआर3 की मैचिंग उन्हें अगले एक साल तक परेशान करने वाली है।इन्वॉइस पर एचएसएन कोड और समरी के बारे में बताना एक एवरेज टैक्सपेयर्स के लिए मुश्किल काम है। करीब 12 से अधिक जीएसटी रिटर्न की जगह एक ही सिंगल रिटर्न जाए।

पीएनबी फ्रॉड : घोटाले वाली ब्रैडी हाउस मुंबई ब्रांच सील

मुंबई/नई दिल्ली। मुंबई की जिस ब्रैडी हाउस ब्रांच से पीएनबी घोटाले को अंजाम दिया गया, उसे सीबीआई ने सील कर दिया है। वहीं, देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले को अंजाम देने वाले नीरव मोदी की टीम बिना किसी रोकटोक के पीएनबी का कम्प्यूटर सिस्टम इस्तेमाल करती थी।

लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) के लिए जरूरी सभी लॉग इन-पासवर्ड उनके पास थे। पीएनबी के पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्‌टी, सीडब्ल्यूओ मनोज खरात और नीरव के अॉथराइज्ड सिग्नेटरी हेमंत भट्ट ने पूछताछ में सीबीआई के सामने ये खुलासा किया। नीरव और मेहुल से जुड़ी 200 से ज्यादा फर्जी कंपनियां जांच के दायरे में हैं। इनका इस्तेमाल घोटाले की रकम की रूटिंग के लिए किया जाता था।

5 बैंकों की हांगकांग ब्रांच के अफसर भी शक के दायरे में
– एसबीआई, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक, यूको और एक्सिस बैंक की हांगकांग ब्रांच के अफसर भी जांच के घेरे में हैं। यहीं से पीएनबी के फर्जी एलओयू पर नीरव व मेहुल की कंपनियों को कर्ज दिया गया।
– जेम्स-सेक्टर में एलओयू की समयसीमा 90 दिन है। लेकिन पीएनबी से ये 365 दिन के लिए जारी हुए। दूसरे बैंकों के अधिकारी अगर ध्यान देते तो घोटाला पहले ही पकड़ा जाता।
– हांगकांग में 11 भारतीय बैंकों की ब्रांच हैं। अभी तक एसबीआई ने 1,357 करोड़, यूनियन बैंक ने 1,920, यूको बैंक ने 2,635 और इलाहाबाद बैंक ने 2,000 करोड़ रुपए फंसे होने की जानकारी दी है।

पीएनबी के 10 सस्पेंड कर्मचारियों से मुंबई में 8 घंटे तक पूछताछ
– सीबीआई को पीएनबी में 11,394 करोड़ रु. के घोटाले की रकम ज्यादा होने की आशंका है। जांच एजेंसी ने रविवार को सभी बैंकों से उनके यहां एलओयू में हुई गड़बड़ियों की रिपोर्ट मांगी।
– सूत्रों के मुताबिक, कई एलओयू मई, 2018 में मैच्योर होंगे। ऐसे में घोटाले की रकम 11,394 करोड़ रु. से कहीं ज्यादा हो सकती है।
– इसी बीच, पीएनबी के 10 सस्पेंड कर्मचारियों से सीबीआई ने 8 घंटे से ज्यादा पूछताछ की। नीरव के सीएफओ विपुल अंबानी से भी पूछताछ की गई।
– विपुल रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी के चचेरे भाई हैं। सीबीआई गीतांजलि समूह की 18 सहायक कंपनियों की बैलेंस शीट भी जांच रही है।

नीरव-मेहुल के 45 और ठिकानों पर छापे, 20 करोड़ का सामान जब्त
रविवार को लगातार चौथे दिन नीरव-मेहुल के ठिकानों पर ईडी के छापे जारी रहे। 15 शहरों में 45 और ठिकाने खंगाले गए। बेंगलुरू, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चंडीगढ़, हैदराबाद, पटना, लखनऊ, अहमदाबाद, श्रीनगर और जालंधर में हुई कार्रवाई के दौरान 20 करोड़ रु. के हीरे और सोना जब्त किया गया। अब तक 5,694 करोड़ रु. के हीरे, सोना और ज्वैलरी जब्त किए जा चुके हैं।