Friday, July 17, 2026
Home Blog Page 5506

PNB फ्रॉड से नहीं उबरे निवेशक, सेंसेक्स 71 अंक गिरकर 33,704 पर बंद

नई दिल्ली। लगातार तीसरे दिन भारतीय शेयर बाजार पीएनबी शॉक से उबर नहीं पाया है। पीएनबी में हुए 11,400 करोड़ रुपए फ्रॉड की वजह से सरकारी बैंकों के शेयरों में बिकवाली जारी रही। जिसका असर शेयर बाजार पर देखने को मिला और कारोबार के अंत में सेंसेक्स 71 अंक गिरकर 33,704 अंक और निफ्टी 18 अंक टूटकर 10,360 अंक पर बंद हुआ।

इससे पहले, सेंसेक्स 139 अंक बढ़कर 33,914 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 13 अंक हल्की बढ़त के साथ 10,391 अंक पर खुला। बाजार में गिरावट बढ़ने से कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 207 प्वाइंट्स टूट गया। वहीं निफ्टी ऊपर से 71 अंक फिसल गया। लेकिन दोपहर बाद सरकारी बैंकों के साथ मेटल शेयरों में खरीददारी बढ़ने बाजार में निचले स्तर से सुधार हुआ।

मिडकैप-स्मॉलकैप शेयर लुढ़के
– शुरुआती कारोबार में लार्जकैप शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में कमजोरी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.23 फीसदी टूटा है। मिडकैप शेयरों में 3एम इंडिया, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, सेल, भारत फोर्ज, सन टीवी, एबीबी, रिलायंस इंफ्रा, जिंदल स्टील 0.66-1.65 फीसदी तक बढ़े। वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.15 फीसदी गिरा है।

निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 2% तक टूटा
– निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। पीएनबी के शेयर में 4.5 फीसद की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा इलाहबाद बैंक और यूनियन बैंक के शेयर भी 3 फीसदी से ज्यादा गिरे।
– हालांकि बैंक, ऑटो, आईटी, मेटल, मीडिया, एफएमसीजी इंडेक्स में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। लेकिन निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 0.33 फीसदी तक फिसला है।

 Update
02:38 PM
3 महीने के निचले स्तर आया रुपया
विदेशी बैंक द्वारा अमेरिकी डॉलर की खरीददारी से कारोबार के दौरान रुपया 3 महीने के निचले स्तर पर आ गया है। कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 52 पैसे टूटकर 64.74 के स्तर पर आ गया। आज के कारोबार में रुपया 64.79 के निचले स्तर को छुआ। 27 नवंबर 2017 के बाद रुपया का यह निचला स्तर है।

12:32 PM
फिच के बाद मूडीज ने पीएनबी को वाच लिस्ट में डाला
– इंटरनेशनल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने पीएनबी को डाउनग्रेड करने के लिए वाच लिस्ट में डाला है। इससे पहले रेटिंग एजेंसी फिच ने मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक को रेटिंग वाच नेगेटिव पर रखा है। इसका मतलब है कि पंजाब नेशनल बैंक की रेटिंग को घटाया जा सकता है।

11:20 AM
60 से ज्यादा स्टॉक्स 52 हफ्ते के निचले स्तर पर
– उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई पर 60 से ज्यादा स्टॉक्स 52 हफ्ते के निचले स्तर पर आ गए हैं। इनमें गीतांजलि जेम्स, जेएंडके बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, पीएनबी, पीएसबी, रेपको होम, यूनियन बैंक, यूनाइटेड बैंक शामिल हैं।

10:57 AM
राधाकिशन दमानी ने फोर्टिस में 26.5 लाख शेयर्स
– इन्वेस्टर राधाकिशन दमानी ने फोर्टिस हेल्थकेयर में 26.5 लाख शेयर्स खरीदे हैं। एनएसई डाटा के मुताबिक, दमानी की कंपनी डिराइव इन्वेस्टमेंट्स ने बल्क डील के जरिए 144.50 रुपए प्रति शेयर भाव पर 26,58,843 शेयर्स खरीदे हैं।

10:21 AM
PNB में निवेशकों के डूबे 12 हजार करोड़
– पीएनबी के स्टॉक्स में पांच दिनों से जारी गिरावट के चलते निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। मंगलवार को बीएसई पर स्टॉक 4.5 फीसदी गिरकर 111 रुपए के निचले स्तर पर आ गया है, जो यह 52 हफ्ते का लो लेवल है। इसके साथ ही पांच दिनों में पीएनबी का मार्केट कैप गिरकर 12,274.67 करोड़ रुपए गिरकर 26900 करोड़ रुपए हो गया है। 12 फरवरी को पीएनबी का मार्केट कैप 39174.74 करोड़ रुपए था।

09:48 AM
हैवीवेट शेयरों में तेजी से बाजार को सपोर्ट
– हैवीवेट टीसीएस, इंफोसिस, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, एचयूएल और रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयरों में मजबूती से बाजार को सपोर्ट मिला है।

09:14 AM
बढ़त के साथ बाजार की शुरुआत
– एशियाई बाजारों से मिले संकेतों से मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 139 अंक बढ़कर 33,914 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 13 अंक हल्की बढ़त के साथ 10,391 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में पीएसयू बैंक शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं सेक्टरोल इंडेक्स में निफ्टी आईटी इंडेक्स टूटा है।

पासपोर्ट नियमों में बदलाव, अब बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

0

यदि आप पासपोर्ट बनवाने जा रहे हैं तब आपको इससे जुड़े उन नियमों के बारे में पता होना चाहिए, जिनमें विदेश मंत्रालय ने हाल ही में बदलाव किया है। अब नए नियमों के चलते पासपोर्ट में माता-पिता की डिटेल और स्वंय का बर्थ सर्टिफिकेट देना जरूरी नहीं है। वहीं, ऐसे लोग जो मैरिड है या फिर जिनका तलाक हो चुका है, उनके लिए भी अब कुछ नियम बदल चुके हैं।

 बर्थ सर्टिफिकेट देना जरूरी नहीं
पासपोर्ट के पुराने नियम में उन लोगों के लिए बर्थ सर्टिफिकेट यानी जन्म प्रमाण पत्र देना जरूरी था जिनका जन्म 26 जनवरी, 1989 को या उसके बाद हुआ है। हालांकि, अब नए नियम में ऐसा नहीं है। अब नगर निगम का रजिस्ट्रार, जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रार के साथ किसी भी सर्टिफाइड अथॉरिटी से बनवाया गया बर्थ सर्टिफिकेट वैलिड होगा।

किसी एकेडमिक बोर्ड की तरफ से जारी किया गया ट्रांसफर या स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट भी पूरी तरह से वैलिड माना जाएगा। इसके साथ, दूसरे डॉक्युमेंट्स जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड या ई-आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड भी मान्य होंगे।

पैरेंट्स की डिटेल जरूरी नहीं
यदि आप पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर रहे हैं तब पैरेंट्स का नाम देना जरूरी नहीं है। इसकी जगह आप एक अभिवावक या लीगल गार्जियन का नाम भी दे सकते हैं। यानी अगर आपका सिंगल पैरेंट है तब उसे परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। दूसरी तरफ, साधु या संन्यासी अपने आध्यात्मिक गुरू का नाम दे सकते हैं।

कॉलम की संख्या में बदलाव
अब पासपोर्ट फॉर्म से कॉलम की संख्या को घटाकर 9 कर दिया है। जो पहले 15 थी। इसमें A, C, D, E, J और K को हटा दिया गया है। वहीं कुछ कॉलम को मिला दिया गया है।

अटेस्टेशन
पहले सभी कॉलम एक नोटरी / कार्यकारी मजिस्ट्रेट / फर्स्ट क्लास न्यायिक मजिस्ट्रेट से अटेस्टेशन (सत्यापन) करना होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। आवेदक एक ब्लैंक पेपर पर सेल्फ डिक्लेरेशन दे सकता है।

पब्लिक लाइब्रेरी के क्षेत्र में डॉ. दीपक ने दिलाई वैश्विक पहचान

डा. दीपक कुमार श्रीवास्तव अंतरराष्ट्रीय चयनकर्ता नामित

-डॉ. प्रभात कुमार सिंघल 
कोटा। वैश्विक स्तर पर सार्वजनिक पुस्तकालयों के क्षेत्र में राजकीय पण्डित दीनदयाल उपाध्याय सार्वजनिक मण्डल पुस्तकालय कोटा के पुस्तकालयाध्यक्ष डा. दीपक कुमार श्रीवास्तव ने मान बढ़ाया है।

उन्हें भारत से बतौर अंतरराष्ट्रीय चयनकर्ता नामित किया है। उनका यह चयन दक्षिण एशियाई देश बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल तथा अफगानिस्तान में कार्यरत पब्लिक लाईब्रेरी अधिकारियों में से इनेली साउथ एशिया इनोवेटर्स के चयन के लिए एम.एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउण्डेशन तथा बिल एण्ड मिलिण्डा गेटस फाउंडेशन की तरफ से किया गया है। 

डॉ.दीपक ने हाल ही में आयोजित साक्षात्कारों में कुल 8 दक्षिण एशियाई पब्लिक लाईब्रेरी अधिकारियों के ऑनलाईन स्काईप तथा ऑडिओ इटरव्यु लिए हैं। । इंटरव्यु बोर्ड के द्वारा सभी के अंकों को समायोजित कर मेरीट्स के आधार पर चयन सूची जारी की जायेगी। गौर तलब है कि डा. श्रीवास्तव को इनेली साउथ एशिया की स्थापना के बाद ही इनेली साउथ एसिया मेंटर चुन लिया था।

चयनित अधिकारियों की 18 माह के दौरान एक अंतरराष्ट्रीय समेत दो राष्ट्रीय कनविनिग करायी जायेगी तथा प्रति माह 10 घंटे का ऑनलाईन कंटेंट रीडिंग करने को दिया जायेग़ा। जिसमें उनकी क्षमताओं के आंकलन के लियें कई एक्टिविटीज शामिल होंगी । इसके बाद भारतीय पब्लिक लाईब्रेरी लीडरशिप की पहचान काफी बढी हें तथा साउथ एशियाई देशों में राजस्थान और विशेष तौर पर कोटा को ग्लोबल एक्सपोजर मिला है। देखिये डॉ. दीपक श्रीवास्तव का यह वीडियो –

रोटोमैक घोटाला: ऐसे हुई 3700 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

नई दिल्ली। रोटोमैक कंपनी के प्रमोटर विक्रम कोठारी ने 2008 से 2013 के बीच पब्लिक सेक्टर के बैंकों की मदद ली। इस दौरान कोठारी ने अपने विदेशी खरीदारों और सप्लायर्स को पेमेंट करने के लिए फॉरन लेटर्स ऑफ क्रेडिट (एफएलसी) का सहारा लिया।

मध्यस्थ व्यापार और पैन की मैन्युफैक्चरिंग में लगी रोटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड ने 2008 से 2013 के बीच नियमित रूप से 15 करोड़ रुपये से 200 करोड़ रुपये की क्रेडिट रैंगिंग के लिए 7 बैंकों को अप्रोच किया। इनमें कानपुर के द मॉल स्थित बैंक ऑफ बरौदा की इंटरनैशनल बिजनस ब्रांच भी शामिल है।

इसके बाद पैसे का इस्तेमाल बायर्स और सप्लायर्स का बकाया चुकाने की जगह, पैसे को रोटोमैक और उसकी साहयक कंपनियों में घुमा दिया गया। उदाहरण के लिए आरटीजीएस के माध्यम से कंपनी के अन्य खातों में 4.4 करोड़ डॉलर के निर्यात आदेश को निष्पादित करने के लिए रोटोमैक के चालू खातों में 15.50 करोड़ रुपये पैकिंग क्रेडिट के रूप में डाले।

इसी तरह, बीओबी ने सिंगापुर की स्टारकॉम रिसोर्सेज पीटीई से 15,700 टन गेहूं की आपूर्ति के लिए निर्यात आदेश के लिए लगभग 34 करोड़ का पैकिंग क्रेडिट दिया। इस पैसे को बारगाड़िया ब्रदर्स प्राइवेट लिमिटेड के खाते में भेज दिया गया था।

सीबीआई की एफआईआर में दावा किया गया है कि इसके तुरंत बाद बारगाड़िया की तरफ से रोटोमैक को 16 करोड़ रुपये दिए गए। बैंक ऑफ बरौदा ने सीबीआई की दी अपनी शिकायत में कहा है, ‘इससे साफ हो जाता है कि कोई भी निर्यात नहीं किया गया था और सेंक्शन किए गए पैकिंग क्रेडिट का दुर्पयोग किया गया।’

बैंक ऑफ बरौदा ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने अपने दस्तावेज जमा करते समय पैकिंग लिस्ट अटैच नहीं की, सामान की इंश्योरेंस कॉपी, सामान कहां से आ रहा है इसका सर्टिफिकेट या थर्ड पार्टी द्वारा किया इंस्पेक्शन सर्टिफिकेट भी नहीं दिया। जब बैंक के अधिकारियों ने रोटोमैक के विदेशी सप्लायर्स और बायर्स का दौरा किया तो पता चला कि एक्सपोर्ट इम्पोर्ट का व्यापार फर्जी कंपनियों के जरिए चल रहा था।

बैंक ने सीबीआई को दी गई शिकायत में बताया, ‘हमारी हॉन्गकॉन्ग ब्रांच के प्रतिनिधि ने जब रोटोमैक द्वारा दिए गए पते गल्फ डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड का दौरा किया तो पता चला कि लेटर में वर्चुअल ऑफिस का पता था, जबकि वहां कोई ऑफिस था ही नहीं।’

इसी तरह जब दुबई ब्रांच के अधिकारियों ने सप्लायर पसिफिक यूनिवर्सल जनरल का दौरा किया तो उन्हें वहां सिर्फ एक ऑफिस बॉय मिला। सारजहां में बायर्स और सप्लायर्स का ऑफिस बंद मिला। बैंक का आरोप है कि कोठारी और रोटोमैक फॉरन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट रूल्स का उल्लंघन किया है।

सेंसेक्स 100 अंक मजबूत, निफ्टी 10400 के पार, PNB 4% टूटा

नई दिल्ली। एशियाई बाजारों से मिले संकेतों से मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। कारोबार में पीएसयू बैंक शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। पीएनबी में लगातार पांचवें दिन गिरावट का रुख है। शुरुआती गिरावट के बाजार में निचले स्तर से रिकवरी आई है।

जिससे सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा बढ़ा है। वहीं निफ्टी 10400 के पार हो गया है। हैवीवेट टीसीएस, इंफोसिस, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, एचयूएल और रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयरों में मजबूती से बाजार को सपोर्ट मिला।इससे पहले, सेंसेक्स 139 अंक बढ़कर 33,914 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 13 अंक हल्की बढ़त के साथ 10,391 अंक पर खुला।

मिडकैप-स्मॉलकैप शेयर लुढ़के
– शुरुआती कारोबार में लार्जकैप शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में कमजोरी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.23 फीसदी टूटा है। मिडकैप शेयरों में 3एम इंडिया, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, सेल, भारत फोर्ज, सन टीवी, एबीबी, रिलायंस इंफ्रा, जिंदल स्टील 0.66-1.65 फीसदी तक बढ़े। वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.15 फीसदी गिरा है।

निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 2% तक टूटा
– निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। पीएनबी के शेयर में 4.5 फीसद की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा इलाहबाद बैंक और यूनियन बैंक के शेयर भी 3 फीसदी से ज्यादा गिरे।
– हालांकि बैंक, ऑटो, आईटी, मेटल, मीडिया, एफएमसीजी इंडेक्स में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। लेकिन निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 0.33 फीसदी तक फिसला है।

सेंसेक्स 236 अंक गिरा, निफ्टी 10400 के नीचे बंद
सोमवार को पीएनबी में हुए 11,400 करोड़ रुपए के फ्रॉड का असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला। बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के साथ सभी सेक्टोरल इंडेक्स में कमजोरी से घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 236 अंक गिरकर 33,775 अंक पर और निफ्टी 74 अंक टूटकर 10,378 अंक पर बंद हुआ।

अपडेटस
10:21 AM
PNB में निवेशकों के डूबे 12 हजार करोड़
– पीएनबी के स्टॉक्स में पांच दिनों से जारी गिरावट के चलते निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। मंगलवार को बीएसई पर स्टॉक 4.5 फीसदी गिरकर 111 रुपए के निचले स्तर पर आ गया है, जो यह 52 हफ्ते का लो लेवल है।

इसके साथ ही पांच दिनों में पीएनबी का मार्केट कैप गिरकर 12,274.67 करोड़ रुपए गिरकर 26900 करोड़ रुपए हो गया है। 12 फरवरी को पीएनबी का मार्केट कैप 39174.74 करोड़ रुपए था।

09:48 AM
हैवीवेट शेयरों में तेजी से बाजार को सपोर्ट
– हैवीवेट टीसीएस, इंफोसिस, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, एचयूएल और रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयरों में मजबूती से बाजार को सपोर्ट मिला है।

09:14 AM
बढ़त के साथ बाजार की शुरुआत
– एशियाई बाजारों से मिले संकेतों से मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 139 अंक बढ़कर 33,914 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 13 अंक हल्की बढ़त के साथ 10,391 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में पीएसयू बैंक शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। सेक्टरोल इंडेक्स में निफ्टी आईटी इंडेक्स भी टूटा है।

09:05 AM
रुपया 29 पैसे गिरकर खुला
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन रुपए की कमजोर शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे गिरकर 64.50 के स्तर पर खुला। वहीं सोमवार को शिवाजी जयंती के अवसर पर करेंसी बाजार बंद था। जिसकी वजह से करेंसी मार्केट में कोई ट्रेडिंग नहीं हुई थी।

08:50 AM
FII ने की बिकवाली, डीआईआई रहे खरीददार
– सोमवार के कारोबार में फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एफआईआई) ने भातीय शेयर बाजार में 895.79 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (डीआईआई) ने 586.52 करोड़ रुपए बाजार में निवेश किए।

08:42 AM
एशियाई बाजारों में कमजोरी
– सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है। सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी इंडेक्स 0.21 फीसदी गिरकर 10383 अंक पर कारोबार कर रहा है। आज भी ताइवान इंडेक्स और शंघाई कम्पोजिट बंद हैं, जबकि सोमवार को अमेरिकी बाजार बंद थे।

– जापान का बाजार निक्केई 265 अंक की गिरावट के साथ 21,884 अंक पर कारोबार कर रहा है। हालांकि हैंग सेंग 62 अंकों की बढ़त के साथ 31,177 अंक पर कारोबार कर रहा है। कोरियाई बाजार क इंडेक्स कोस्पी 0.59 फीसदी गिरा है। स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.34 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है।

रोटोमैक पेन के प्रमोटर कोठारी के खिलाफ सीबीआई की छापेमारी

नई दि‍ल्‍ली। रोटोमैक कपंनी के प्रमोटर वि‍क्रम कोठारी के कानपुर स्‍थि‍त घर सहि‍त तीन ठि‍कानों पर सोमवार सुबह सीबीआई की टीम ने छापेमारी की।

करीब 800 करोड़ के लोन डि‍फॉल्‍ट के मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से शि‍कायत आने पर सीबीआई ने उनके खि‍लाफ एफआईआर भी दर्ज की है। उनके गि‍रफ्तार होने की खबर है, हालांकि‍ इसकी पुष्‍टि‍ नहीं हो पाई। सीबीआई कोठारी के बेटे और पत्‍नी से भी पूछताछ कर रही है।

रवि‍वार को ही कोठारी ने इन खबरों का खंडन कि‍या था कि‍ वह देश छोड़कर जा चुके हैं। कोठारी ने कहा था कि मैं कानपुर का वासी हूं और शहर में ही रहूंगा। हालांकि ऐसा हो सकता है कि कारोबार के सि‍लसि‍ले में मुझे वि‍देश यात्रा करनी पड़े।

बैंक ने मेरी कंपनी को एनपीए घोषि‍त कि‍या है मगर डि‍फॉल्‍टर नहीं। यह मामला अभी भी नेशनल कंपनी लॉ ट्रि‍ब्‍यूनल के वि‍चाराधीन है। मैंने लोन लि‍या है और मैं इसे जल्‍दी ही लौटा दूंगा। कोई देश भारत से अच्‍छा नहीं है।

वि‍लफुल डि‍फॉल्‍टर घोषि‍त कि‍या
कानपुर के कारोबारी कोठारी ने पांच सार्वजनिक बैंकों से 800 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण लिया था। सूत्रों के अनुसार कोठारी को ऋण देने में इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने नियमों के पालन में ढिलाई की।

कोठारी ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से 485 करोड़ रुपये और इलाहाबाद बैंक से 352 करोड़ रुपये का ऋण लिया था। पिछले सालबैंक ऑफ बड़ौदा ने रोटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड को विलफुल डिफॉल्टर घोषित कर दि‍या था।

कोटा रेलवे स्टेशन पर टिकट विंडो बंद करने की तैयारी, मशीन से मिलेगा टिकट

कोटा। रेलवे स्टेशनों पर साधारण टिकट बुकिंग विंडो भविष्य में नजर नहीं आएंगी। रेलवे की ओर से अब स्वचलित मशीनों से टिकट बेचने पर जोर दिया जा रहा है। मशीनों से यात्री स्मार्ट कार्ड के जरिए खुद ही टिकट ले सकते हैं। जिनके पास स्मार्ट कार्ड नहीं हैं, वे वहां तैनात रेल सेवक की सहायता से साधारण श्रेणी का टिकट ले सकते हैं।

रेलवे ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इन मशीनों पर तैनात कर रखा है। कोटा जंक्शन पर 6 स्वचलित मशीनें लगाई हैं। हालांकि अभी बुकिंग कार्यालय बंद नहीं किया है, लेकिन उस पर मोटे अक्षरों में लिख दिया है कि टिकट लेने के लिए आपके पीछे लगी मशीनों का उपयोग करें।

सूत्रों के अनुसार भविष्य में रेलवे की ओर से साधारण बुकिंग विंडो को बंद करने की योजना है, इसलिए स्वचलित मशीनों से टिकट बेचने पर जोर दिया जा रहा है। मंडल के डकनिया, सवाईमाधोपुर, गंगापुर सिटी, हिण्डौन सिटी, बयाना और भरतपुर स्टेशनों पर भी इस तरह की मशीनें लगाई जा चुकी हैं। इस बार भी रेल बजट में सभी जोनल रेलवे में स्वचालित मशीनों स्थापित करने का प्रावधान किया है।

और खरीदी जाएंगी स्वचलित मशीनें : पश्चिम मध्य रेलवे में स्वचलित मशीनों के लिए 8 करोड़ 17 लाख रुपए स्वीकृत हुए थे। इनमें से करीब 5 करोड़ रुपए व्यय हो गए और आगामी वित्तीय वर्ष में करीब 1 करोड़ रुपए की लागत से और मशीनें खरीदी जाएंगी। वहीं पश्चिम मध्य रेलवे में विभिन्न स्टेशन पर स्वचलित मशीनें लगाने के लिए आगामी वित्तीय वर्ष में ढाई करोड़ रुपए और उत्तर पश्चिम रेलवे में डेढ़ करोड़ खर्च किए जाएंगे।

स्वयं सहायता समूह बनाकर जालसाजी, हड़पे पौने तीन करोड़

बीगोद/बरूंदनी। फर्जी स्वयं सहायता समूह बनाकर बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के दो तत्कालीन मैनेजरों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ मिलकर पौने तीन करोड़ रुपए की जालसाजी कर दी।

धोखाधड़ी सामने आने के बाद बैंक प्रबंधन दंग रह गया। बैंक प्रबंधन ने महिला समेत तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन करने के अलग-अलग मामले सोमवार रात को बीगोद थाने में दर्ज कराए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थानाप्रभारी तुलसीराम प्रजापत के अनुसार बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की सिंगोली शाखा के प्रबन्धक जयपुर निवासी कुशवेंद्र कुमार शर्मा ने मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि वर्ष-2012 दिसम्बर में सिंगोली में बैंक की शाखा खुली। वर्ष-2013 जनवरी से 2016 के बीच में जालसाजी हुई।

बैंक के पूर्व प्रबंधक भीलवाड़ा के चन्द्रशेखर आजादनगर निवासी राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल व उदयपुर निवासी संजीव कुमार व्यास ने अपने-अपने कार्यकाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बागीत (धाकड़खेड़ी) हाल हरणी महादेव रोड निवासी मंजू देवी पाराशर के साथ मिलकर 2 करोड़ 64 लाख 50 हजार 803 रुपए की जालसाजी की।

आरोपितों ने स्वयं सहायता समूह का गठन करके फर्जी दस्तावेजों से ऋण उठाए और उसके बाद जमा नहीं करवा कर हड़प लिए। दोनों मामलों में कथित रूप से आरोपितों के साथ स्वयं सहायता समूहों के अध्यक्ष और सचिव भी संदेह के घेरे में है। इन दिनों अग्रवाल बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भरतपुर तथा व्यास चूरू जिले में पदस्थापित है। पुलिस ने इस तरह के कई मामले सामने आने की सम्भावना जताई है।

PNB फ्रॉड : मामला उजागर करने से कर्ज चुकाने के सारे रास्‍ते बंद : नीरव मोदी

मुंबई। देश के बैंकिंग इतिहास के सबसे बड़े पीएनबी फ्रॉड मामले के मास्‍टरमाइंड नीरव मोदी ने पहली बार बयान दिया है। नीरव मोदी ने कहा है कि PNB के अति उत्‍साह के चलते कर्ज चुकाने के सभी विकल्‍प बंद हो गए हैं।

नीरव मोदी ने यह भी दावा किया है कर्ज की रकम उतनी नहीं है जितना बताई जा रही है। नीरव मोदी ने कहा कि जो रकम सार्वजनिक रूप से बताई जा रही है, वो गलत है। नीरव मोदी ने पीएनबी को लिखे लेटर में ये बातें कही है।

न्‍यूज एजेंसी के मुताबिक 15 फरवरी को नीरव मोदी ने पीएनबी मैनेजमेंट को लेटर लिख ये बातें कही हैं। इसमें नीरव मोदी ने कहा है कि उसकी कंपनियों पर बैंक के 5 हजार करोड़ से भी कम के कर्ज हैं।

क्‍या लिखा है लेटर में
नीरव मोदी ने लेटर में लिखा है, मीडिया में इस मामले के आने के अलावा संपत्ति की छानबीन और जब्‍ती की वजह से हमारे इंटरनेशनल मार्केट का कारोबार प्रभावित हो रहा है। इस कदम से बैंकों के कर्ज अब खतरे में पड़ गए हैं। बता दें कि नीरव मोदी जनवरी के पहले सप्‍ताह में अपने परिवार के साथ फरार हो कर विदेश चले गए हैं।

13 फरवरी को दिया था ऑफर
नीरव मोदी ने लेटर में आगे लिखा है कि आपके एक्‍शन ने मेरे ब्रांड को नुकसान पहुंचाया है। लेटर के मुताबिक, 13 फरवरी को मेरे ऑफर के बावजूद आपने बकाया राशि लेने की जल्‍दी दिखाई और इसे सार्वजनिक कर दिया। आपके इस एक्‍शन से मेरे ब्रांड और बिजनेस को बड़ा नुकसान हुआ है। अब आपने बकाया की रिकवरी के रास्‍ते बंद कर दिए हैं।

5716 करोड़ की संपत्तियां जब्त
नीरव मोदी ने इस लेटर में अपने और बैंक अधिकारियों के बीच की बातचीत का भी जिक्र किया है। इसके अलावा 13 और 15 फरवरी 2018 को उसके ऑफर ईमेल को संबद्ध किया है।

बता दें कि जांच एजेंसियां घोटाला सामने आने के तुरंत बाद से ही उनकी संपत्तियों और ठिकानों पर कार्रवाई में जुटी हुई हैं। अब तक इस सिलसिले में 5716 करोड़ की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। साथ ही नीरव को भारत लाने के लिए जरूरी कार्रवाई पर भी काम शुरू कर दिया गया है।

वायदा में धनिया नरम, हाजिर में 100 रुपये तेज

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में सोमवार को माल की कुल आवक 30 हजार बोरी और लहसुन की आवक 500 कट्टे की रही। लिवाली निकलने से धान 50 रुपये , चना 150 रुपये,  उड़द 150 रुपये और सोयाबीन 50 रुपये प्रति क्विंटल तेज बोली गई। 

कमजोर उठाव से सरसों 100 रुपये प्रति क्विंटल मंदी रही। आवक की कमी से धनिया 100 रुपये प्रति क्विंटल उछल गया। वहीं एनसीडैक्स पर अप्रैल का धनिया वायदा 23 रुपये टूट कर 5469 और मई वायदा चार रुपये की मामूली नरमी के साथ 5583 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। 

गेहूं मिल 1600 से 1650 लोकवान 1600 से 1700 पीडी 1600 से 1700 टुकडी 1675 से 1730 रुपये प्रति क्विंटल रहे। धान सुगंधा 2600 से 2820 पूसा-1 2500 से 2925 पूसा -4 (1121) 2500 से 3425 धान (1509) 2000 से 3100 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

सोयाबीन 2400 से 3715 सरसो 3100 से 3600 तिल्ली 6000 से 7800 रुपये प्रति क्विंटल रहे। मैथी 2000 से 2850 धनिया बादामी 3800 से4200 ईगल 4000 से 4300 रंगदार 5000 से 5500 धनिया नया 3000 से 6100 रुपये प्रति क्विंटल रहे। मूंग 3300 से 4000 उडद 2400 से 4041 चना 3000से 3930 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

चना काबुली 6000 से 9000 चना पेपसी 3400 से 3600 चना मौसमी 3000 से 3700 मसूर 3000 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल रहे। ग्वार 3000 से 4050 मक्का 1000 से 1200 जौ 1100 से 1200 ज्वार 1300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल रहे।  लहसुन 200 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल रहे।