Friday, July 17, 2026
Home Blog Page 5505

PNB फ्रॉड: बैंक का जनरल मैनेजर अरेस्ट, गीतांजलि के हीरे लैब में होंगे टेस्ट

नई दिल्ली। पीएनबी के 11,356 करोड़ रुपए के फ्रॉड में देर रात पंजाब नेशनल बैंक के जनरल मैनेजर राजेश जिंदल को अरेस्ट किया गया। सीबीआई ने इस मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। उधर, इस घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी और गीतांजलि जेम्स के मालिक मेहुल चौकसी के ठिकानों पर एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी )और सीबीआई की तलाश जारी है।

ईडी को शक है कि देशभर से गीतांजलि जेम्स के शोरूम से जो गहने जब्त हुए, उनमें जड़े हीरों की क्वालिटी खराब होने के साथ वे ऑर्टिफीशियल यानी लैब में बने हो सकते हैं। ईडी ने छत्तीसगढ़ समेत सभी रीजनल टीमों को निर्देश दिए हैं कि छापेमारी में हीरे की जो भी ज्वैलरी पकड़ी जा रही है, उसे सुरक्षित रखें। देशभर से जब्त हुई ज्वैलरी ईडी के मुंबई हेडक्वार्टर में इकट्ठी की जाएगी, वहीं हीरों की जांच होगी।

1) इस फ्रॉड में अब तक कितने लोग अरेस्ट?
-इस मामले में अब तक 12 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
– सीबीआई ने 17 फरवरी को पहली बार तीन लोगों को अरेस्ट किया। इनमें 2 बैंक कर्मचारी- डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी और ऑथराइज्ड सिग्नेटरी मनोज खरात और नीरव मोदी की कंपनियों के ऑथराइज्ड सिग्नेटरी हेमंत भट का नाम शामिल है। इसके बाद 19 फरवरी को बैंक के फॉरेन एक्सचेंज डिपार्टमेंट के चीफ मैनेजर बच्चू तिवारी, मैनेजर यशवंत जोशी, और एक बैंक अफसर प्रफुल्ल सावंत को अरेस्ट किया गया।

– वहीं, सीबीआई ने 20 फरवरी को 5 लोगों को अरेस्ट किया। इनमें फायरस्टार के प्रेसिडेंट (फाइनेंस) विपुल अंबानी, सीनियर एग्जीक्यूटिव अर्जुन पाटिल, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव कविता मनकिकर, नक्षत्र के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर कपिल खंडेलवाल, मैनेजर नितेन शाही शामिल हैं।

-बता दें कि विपुल अंबानी रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी का चचेरा भाई है। सीबीआई ने मंगलवार को दिनभर पीएनबी के एक एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सहित 10 और नीरव-मेहुल की कंपनियों के 8 अफसरों से पूछताछ की थी। सीबीआई ने नीरव के अलीबाग स्थित फार्म हाउस पर भी छापा मारा। देर रात जनरल मैनेजर राजेश जिंदल को अरेस्ट किया गया।

2) क्या कार्रवाई हुई?
– पिछले हफ्ते 11,500 करोड़ के पीएनबी घोटाले के खुलासे के बाद ईडी ने पूरे देश में गीतांजलि ज्वेलर्स के देशभर में फैले 38 शोरूम्स में छापेमारी की थी। इस दौरान देशभर से 22 करोड़ रुपए की ज्वैलरी जब्त हुई।

– रायपुर में करीब 1.77 करोड़ रुपए की ज्वैलरी जब्त हुई, जिसे ईडी ने स्टेशन रोड स्थित पीएनबी ब्रांच में जमा करवा दिया। सोमवार को ईडी की रायपुर टीम ने हेडक्वार्टर मुंबई भेजी गई विजिट कम सीजर रिपोर्ट में इसकी विस्तृत जानकारी दी है। मंगलवार को जब्त हीरों के लैब निर्मित (नकली) होने का संकेत मिला।

– स्थानीय सूत्रों के मुताबिक बरामद ज्वैलरी की मुंबई हेडक्वार्टर लैब टेस्ट के साथ वैल्यूएशन भी करा सकता है। इसके लिए पीएनबी की सभी शाखाओं से ज्वैलरी मुंबई भेजी जा रही है।

3) ईडी को हीरा नकली होने का शक कैसे हुआ?
– गीतांजलि ज्वेलर्स लैब में कैमिकल से बनाए गए अमेरिकन डायमंड्स को सोने में जड़कर बेचा गया। इसमें सोने के साथ नकली डायमंड को असली बताकर 20 से 30% ज्यादा कीमत पर बेचा जाता रहा। नीरव मोदी की कंपनी की हीरा माइनिंग और कारोबार करने वाली विश्व की सबसे बड़ी ऑस्ट्रेलियन कंपनी रियो टिंटो से साझेदारी है। रियो टिंटो के हाई टेक्नालॉजी हेडक्वार्टर में लैब मेन्यूफेक्चर्ड हीरे बनाए जाते हैं।

4) फ्रॉड के 7वें दिन जेटली क्या बोले?
– फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली ने कहा है, “6 साल में ऑडिटर यह घोटाला क्यों नहीं पकड़ पाए? ऑडिट टीम से इस बारे में पूछताछ की जाएगी। जब मैनेजमेंट को अथॉरिटी दी जाती है, तो उम्मीद करते हैं कि वह इसका सही और असरदार तरीके से इस्तेमाल करेंगे। मैनेजमेंट जिम्मेदारी निभाने में लापरवाह रहा।’’

5) मंगलवार कोगीतांजलि ग्रुप के कितने ठिकानों पर छापे?
– इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्स चोरी पकड़ने के लिए मंगलवार को मेहुल चौकसी और उसके गीतांजलि ग्रुप पर देशभर में 20 जगह छापे मारे। मुंबई, पुणे, सूरत, हैदराबाद, बेंगलुरू सहित अन्य शहरों में 13 कंपनियों पर छापे मारे गए। इसी बीच, नीरव मोदी के शोरूम से छह करोड़ रुपए की ज्वैलरी खरीदने पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कांग्रेस नेता अभिषेक

मनु सिंघवी की पत्नी अनीता सिंघवी को नोटिस जारी 
– सीबीआई ने मंगलवार को पीएनबी के 10 अधिकारियों से पूछताछ की। इनमें एक एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर लेवल का अफसर भी शामिल है। वहीं, नीरव मोदी और गीतांजलि ग्रुप के 18 अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई। सीबीआई टीम ने नीरव के अलीबाग स्थित फार्म हाउस पर भी छापा मारा।

6) क्या है पूरा मामला?
– पंजाब नेशनल बैंक ने सेबी और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को 11,356 करोड़ रुपए के घोटाले के जानकारी दी थी। मुंबई की ब्रेडी हाउस ब्रांच में यह घोटाला हुआ था। शुरुआत 2011 से हुई। 7 साल में हजारों करोड़ की रकम फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग्स (LoUs) के जरिए विदेशी अकाउंट्स में ट्रांसफर की गई।

प्रिया के खिलाफ सभी केसों पर रोक, केस करने वालों ने गलत मतलब निकाला

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने प्रिया वारियर के खिलाफ चल रहे सभी मामलों पर बुधवार को रोक लगा दी। कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि प्रिया के खिलाफ अगली सुनवाई तक कोई आपराधिक कार्यवाही ना की जाए। बता दें कि दो दिन पहले प्रिया ने अपने खिलाफ चल रहे मामलों को रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

उनकी फिल्म ‘ओरु अदार लव’ के एक गाने ‘माणिक्य मलराय पूवी’ पर कुछ लोगों ने एतराज जताया था। इस सिलसिले में प्रिया और फिल्म के डायरेक्टर ओमर लुलू पर तेलंगाना के फलकनुमा और मुंबई में केस दर्ज किए गए थे। केस दर्ज कराने वालों का कहना था कि गाने से मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

डायरेक्टर ओमर लुलू को भी राहत
– सुप्रीम कोर्ट ने प्रिया के अलावा फिल्म के डायरेक्टर ओमर लुलू को भी राहत दी। चीफ जस्टिस दीपक मिश्र की अध्यक्षता वाली बेंच ने राज्य सरकारों को निर्देश दिए हैं कि प्रिया और लुलू पर अब आगे FIR दर्ज ना की जाए। इसके साथ ही कोर्ट ने प्रिया की याचिका पर तेलंगाना सरकार को नोटिस जारी किया है।

केस करने वालों ने गलत मतलब निकाला
– सोमवार को प्रिया के वकील हरीस बीरन ने कोर्ट से मामले की जल्द से जल्द सुनवाई करने के लिए कहा था
।- याचिका में कहा गया, “केस दर्ज कराने वालों ने गाने का गलत अर्थ निकाला है। इसमें पैगंबर मोहम्मद और उनकी पहली पत्नी के बीच प्रेम को दर्शाया गया है। केरल का मुस्लिम समुदाय इस गाने को पिछले 40 सालों से गाता आ रहा है और अब इसे पैगंबर और उनकी पत्नी की बेइज्जती के तौर पर देखा जा रहा है।”

सॉन्ग के खिलाफ क्या शिकायत की गई?
– हैदराबाद में कुछ लोगों ने FIR दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि लिरिक्स (गाने के बोल) में जिस तरह पैगम्बर मोहम्मद की पत्नी का जिक्र किया गया है, वो आपत्तिजनक है।
– FIR दर्ज कराने वाले शख्स ने लिरिक्स को मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को चोट पहुंचाने वाला बताया था। उन्होंने गाने को मूवी से हटाने या फिर उसके शब्दों को बदलने की चेतावनी दी थी।
– इसपर पुलिस ने गाने पर मुस्लिम धर्मगुरुओं की राय लेने की बात कही थी। पुलिस ने कहा था कि अगर गाने में वाकई में कुछ आपत्तिजनक होगा तो वो एक्शन लेगी।
– इसके अलावा मुंबई की राजा एकेडमी ने भी पुलिस और सेंसर बोर्ड से इस गाने की शिकायत की थी। शिकायतकर्ताओं ने गाने से मुस्लिम भावनाओं के आहत होने की बात कही थी।

फिल्म डायरेक्टर का क्या था बयान?
– ओमर लुलू ने कहा कि इस गाने में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है।
– रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओमर लुलू ने कहा- ये मालाबार एरिया में शादी समारोहों में गाया जाने वाला बेहद आम गीत है। हमें मीडिया के जरिए पता चला कि इसके खिलाफ शिकायत की गई है। 1973 के बाद से ये गाना लगातार गाया जा रहा है। इस गाने में पैगम्बर मोहम्मद के बारे में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है।

कौन हैं प्रिया प्रकाश?
– प्रिया मलयालम एक्ट्रेस हैं। फिल्म का सॉन्ग रिलीज होने के दो दिन के भीतर ही वे इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शख्स बन गईं। इंस्ट्राग्राम पर अब उनके 23 लाख फॉलोअर हो गए हैं।
– प्रिया साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा को अपना आइडल मानती हैं। सॉन्ग माणिक्य मलराय पूवी को यूट्यूब पर 1.5 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
– ओरु अदार लव प्रिया की डेब्यू फिल्म है और इससे पहले वो तीन शॉर्ट फिल्म्स में काम कर चुकी हैं। उन्होंने कुछ ब्यूटी पेजेंट्स में पार्टिसिपेट किया है और वे मोहिनीअट्टम की ट्रेनिंग भी ले चुकी हैं।
– प्रिया बीकॉम कर रही हैं और उनके पिता प्रकाश वारियर सेंट्रल एक्साइज में काम करते हैं। प्रिया का जन्म त्रिशूर में हुआ था। शुरुआती पढ़ाई मुंबई में हुई।

क्या है माणिक्य मलराय पूवी सॉन्ग?
– माणिक्य मलराय पूवी सॉन्ग में प्रिया प्रकाश और रोशन अब्दुल रऊफ नजर आ रहे हैं। इस दौरान प्रिया रऊफ को विंक करती नजर आती हैं। दोनों स्कूल स्टूडेंट्स की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। इस सॉन्ग को शान रहमान ने कंपोज किया है और विनीत श्रीनिवासन ने आवाज दी है।

UP इन्वेस्टर्स समिट 2018 : कार मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी महिंद्रा

0

लखनऊ।  प्रदेश की आर्थिक सूरत बदलने, युवाओं को रोजगार मुहैया कराने और नए उद्योग लगाने के लिए आयोजित किया गया उद्योगपतियों और कारोबारियों का महामेला आज यानी बुधवार से लखनऊ में शुरू हो गया। मौके पर प्रधानमंत्री सहित देश के बड़े उद्योगपति मौजूद हैं।

समिट की शुरूआत में बोलेत हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के हेड मुकेश अंबानी ने कहा कि ‘हम सभी को मिलकर प्रधानमंत्री का सपना उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है’। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, “2018 के अंत तक जियो उत्तर प्रदेश के हर एक गांव तक पहुंच जाएगा।” अपनी स्पीच के दौरन मुकेश अंबानी ने नमामी गंगे योजना में भी रिलायंस के भागीदारी के लिए रूची दिखाई और कहा कि, “रिलायंस फाउंडेशन ‘नमामि गंगे’ मिशन में हर तरह की मदद के लिए तैयार है।”

अंत में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को स्मार्ट बनाने के लिए रिलायंस लगातार काम करेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि जियो 20000 करोड़ के निवेश के साथ उत्तर प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा निवेशक है और अगले तीन सालों में और 10000 करोड़ा का निवेश करेगा।

वहीं आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने 25000 करोड़ के निवेश का वादा किया है। इनकेे बाद मंच पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा आए। इन्होंने कहा कि, “यूपी को किसी राज्य से नहीं बल्की किसी देश से तुलना करनी चाहिए।” इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लगाने की भी बात कही।

समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया है। प्रधानमंत्री जहां मेक-इन-इंडिया और मेक-इन-यूपी का मंत्र देंगे, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ बताएंगे कि कैसे यूपी खुद को बदलते हुए निवेश के लिए बेहतरीन गंतव्य बन रहा है। वहीं दो दिन तक चलने वाले निवेश के इस महामेले का राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को समापन करेंगे और अपना खास संदेश देंगे।

समिट के जरिये करोड़ों रुपये का निवेश व लाखों लोगों के रोजगार की जमीन तैयार होगी।यूपी इन्वेस्टर्स समिट-2018 के लिये राजधानी लखनऊ को निवेशकों के स्वागत में दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस अभूतपूर्व समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 फरवरी को सबेरे 10 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में करेंगे।

प्रधानमंत्री यहीं पर प्रदर्शनी का भी शुभारम्भ और अवलोकन करेंगे। इसके बाद औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना स्वागत सम्बोधन करेंगे। उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट-2018 की थीम पर आधुनिक तकनीक से विशेष प्रस्तुतिकरण होगा।

सात पार्टनर कंट्री भाग लेंगे :  कन्ट्री पार्टनर के रूप में फिनलैण्ड, नीदरलैण्ड, जापान, चेक गणराज्य, थाईलैण्ड, स्लोवाकिया तथा मारीशस के प्रतिनिधि और उद्योगपति शिरकत करेंगे। साढ़े तीन लाख करोड़ का निवेशएक हजार से ज्यादा के एमओयू पर होगा करार यूपी में निवेश के लिए और उद्योगपतियों द्वारा प्रदेश अपना उद्योग लगाने के लिए समझौता पत्र भी हस्ताक्षरित किये जायेंगे।

राज्य सरकार ने उद्यमियों के हितपरक आकर्षक एवं व्यवहारिक औद्योगिक विकास नीति जारी की है। इसके साथ ही उद्यम स्थापना पर उद्योगपतियों को आवश्यक छूट और अन्य सुविधायें भी उपलब्ध कराने की प्रभावी पहल की गयी है। साढ़े तीन लाख करोड़ का निवेश होने की उम्मीद है। करीब एक हजार से ज्यादा के एमओयू पर करार होने तैयारी है।

अपने आप में एतिहासिक समिट : सतीश महाना प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री, सतीश महाना ने कहा है कि उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन के लिये सभी व्यवस्थायें पूरी की जा चुकी हैं और निवेशकों को पहुंचना शुरू हो गया है। इन्वेस्टर्स समिट अपने में एक ऐतिहासिक समिट है, जिसकी सराहना देश और प्रदेश के ख्याति प्राप्त उद्योगपतियों ने की है। 

इन्वेस्टर समिट: जियो 3 साल में 10 हजार Cr का निवेश करेगी : मुकेश अंबानी

0

लखनऊ। नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘यूपी इन्वेस्टर्स समिट-2018’ (UPIS) की शुरुआत की। सबसे पहले मुकेश अंबानी ने स्पीच दी। उन्होंने कहा कि जियो यूपी में अगले 3 साल में 10 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट करेगी। समिट 2 दिनों तक चलेगी और इसमें दुनियाभर के 5 हजार उद्योगपति शामिल होंगे।

योगी सरकार का दावा है कि इस समिट के जरिए प्रदेश के 20 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि इस दौरान 900 एमओयू पर साइन होंगे। इस दौरान मोदी के अलावा केंद्र के 19 मंत्री स्पीच देंगे। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा, इस समिट के जरिए हमने 5 लाख करोड़ रुपए के निवेश और 20 लाख से ज्यादा रोजगार देने का टारगेट रखा है।

जियो का यूपी में सबसे ज्यादा इन्वेस्टमेंट
– मुकेश अंबानी ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है। उनका सपना जरूर पूरा होगा।
– “योगी कर्मयोगी हैं। उन्होंने मुंबई आकर मुझसे कहा था कि आपको यूपी आना है और प्रदेश को आगे लेकर जाना है। यूपी के विकास के बिना भारत का विकास नहीं हो सकता।”
– “जियो का यूपी में सबसे ज्यादा इन्वेस्टमेंट है। राज्य में यह 20 हजार करोड़ का हो गया है। जियो का सबसे बड़ा बाजार यूपी में ही है। जियो 3 साल में यूपी में 10 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट करेगी।”
– “मैं चाहता हूं कि यूपी का हर नौजवान स्मार्ट नौजवान बने। अगले 2 महीनों में यूपी में जियो के 2 करोड़ फोन लॉन्च करेंगे। हम प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना नमामि गंगे प्रोजेक्ट के लिए भी काम करेंगे।”

किसने क्या कहा?
– गौतम अडानी ने कहा कि यूपी में अगले 5 साल में 35 हजार करोड़ का निवेश करेंगे।
– कुमारमंगलम बिड़ला ने कहा कि प्रदेश में उनका ग्रुप 25 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट करेगा।
– महिंद्रा एंड महिंद्रा के आनंद महिंद्रा ने कहा कि यूपी की तुलना भारत के राज्यों से नहीं दूसरे देशों से करना चाहिए।

यूपी इन्वेस्टर्स समिट, 9 प्वाइंट्स
1. कहां हो रही है समिट?
– लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समिट हो रही है।

2. तैयारी क्या है?
– 5000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।
– 4000 गमले लगाए गए हैं सुंदरता बढ़ाने के लिए।
– 600 पुलिसकर्मी और स्नाइपर सुरक्षा के लिए तैनात होंगे।
– 525 कारें, 50 बसें लगाई गईं। 36 होटलों में मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था।

3. मकसद क्या है?
– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निवेश को बढ़ाना चाहते हैं। इन्वेस्टर्स समिट के लिए योगी मुंबई में रोड शो कर चुके हैं।
– सरकार का दावा है कि समिट के जरिए 50 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा और 900 एमओयू पर साइन होंगे।

4. सरकार का फोकस एरिया क्या है?
– कृषि, फूड प्रॉसेसिंग, डेयरी, बिजली, आईटी और स्टार्टअप, पर्यटन, अक्षय ऊर्जा, फिल्म, एमएसएमई और हैंडलूम व टैक्सटाइल।

5. कितने लोग स्पीच देंगे?
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत 19 केंद्रीय मंत्री स्पीच देंगे। इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ और गवर्नर राम नाइक की भी स्पीच होगी। इस समिट में 150 से ज्यादा स्पीकर्स अपनी बात रखेंगे। इनमें विभिन्न सेक्टर्स के लीडर्स, इन्वेस्टर्स और बिजनेस मैन शामिल हैं। फिल्म इंडस्ट्री से अनुराग कश्यप, सुभाष घई और बोनी कपूर भी इस सेक्टर में निवेश पर अपनी बात रखेंगे।

6. किन बड़े उद्योगपतियों पर नजर?
– समिट में मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, कुमारमंगलम बिड़ला, अनिल अंबानी, सुनील भारती मित्तल और सज्जन जिंदल जैसे उद्योगपति शामिल हुए।

7. कितने केंद्रीय मंत्री आएंगे?
– समिट में 18 केन्द्रीय मंत्री बतौर स्पीकर अपने-अपने विभाग की स्पीच देंगे। इनमें अरुण जेटली, नितिन गडकरी, सुरेश प्रभु, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, गणपति राजू, डॉ हर्षवर्धन, महेश शर्मा, धर्मेद्र प्रधान, गिरिराज सिंह, रविशंकर प्रसाद, शिवप्रताप शुक्ल और हरसिमरत कौर शामिल हैं।

8. कितने सेशन होंगे?
– दो दिन के इस समिट में 30 से ज्यादा सेशन होंगे, जिसमें 200 से ज्यादा सीईओ शामिल होंगे। जिनमें से डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, आईटी एंड आईटीईएस, रिन्यूबल एनर्जी पर के सेशन पर फोकस होगा।

9. 7 चरणों में सुरक्षा
– इन्वेस्टर समिट की सुरक्षा के लिए पहले चरण में लोकल पुलिस के करीब 8 हजार पुलिस कर्मी शामिल हैं। आयोजन स्थल में सिविल ड्रेस में सब इंपेक्टर रैंक के पुलिसकर्मियों को दो घेरे बनाए गए हैं।
– यूपी एटीएस की पांच टीमों को लगाया गया है, जिसमें ATS की दो कमांडो टीम और 3 स्वार्ड टीमें शामिल है। उसके बाद एसपीजी और NSG का घेरा रहेगा। आयोजन स्थल के बाहर PAC और ट्रैफिक पुलिस तैनात है।
– सुरक्षा के लिए 9 SP, 35 SSP, 80 DSP, 55 इंस्पेक्टर, 625 एसआई, 60 महिला एसआई, 3200 कांस्टेबल, 11 चीआई, 104 एचसीटी और 805 ट्रैफिक कांस्टेबल की तैनाती की गई है।

सेंसेक्स 200 अंक गिरा, निफ्टी 10400 के नीचे, मेटल शेयर्स टूटे

नई दिल्ली। बढ़त के साथ शुरुआत के बाद भारतीय शेयर बाजार पर ऊपरी स्तर से दबाव बढ़ता दिख रहा है। मेटल, फार्मा, बैंक, ऑटो और रियल्टी शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 200 अंकों से ज्यादा गिर गया है। वहीं निफ्टी ऊपर से 76 अंक टूटा है। डॉलर में मजबूती की वजह से आईटी शेयरों में खरीददारी दिख रही है।

हैवीवेट आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, टीसीएस, एचडीएफसी और मारुति में तेजी से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 62 62 अंक बढ़कर 33766 अंक और निफ्टी 9 अंक चढ़कर 10369 अंक पर कारोबार कर रहा है।

मिडकैप-स्मॉलकैप शेयर्स बढ़े
– लार्जकैप शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों अच्छी खरीददारी दिख रही है। जिससे बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.37 फीसदी बढ़ा है। मिडकैप शेयरों में एलटीआई, श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस, 3एम इंडिया, आईजीएल, एमएंडएम फाइनेंस, एमफैसिस, फेडरल बैंक, आरकॉम 1.08-2.29 फीसदी तक चढ़े हैं।
– वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.54 फीसदी की मजबूती नजर आ रही है।

मेटल इंडेक्स में गिरावट बढ़ी, ऑटो-फार्मा भी टूटे
– शुरुआती बढ़त के बाद मेटल, ऑटो, फार्मा और बैंक निफ्टी इंडेक्स में कमजोरी देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1.27 फीसदी दर्ज की गई है। इसके अलावा निफ्टी ऑटो 0.40 फीसदी और निफ्टी फार्मा 0.24 फीसदी तक टूटे हैं।
– वहीं रुपए में कमजोरी से निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.14 फीसदी बढ़ा है।

लगातार तीसरे दिन गिरा बाजार
– मंगलवार के कारोबार में बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 71 अंक गिरकर 33,704 अंक और निफ्टी 18 अंक टूटकर 10,360 अंक पर बंद हुआ था।

Update
10:04 AM
PNB में गिरावट थमी, स्टॉक 2.5% बढ़ा
– 11,400 करोड़ रुपए के हुए फ्रॉड के बाद पिछले 5 दिनों से पीएनबी के स्टॉक में जारी गिरावट बुधवार को थम गई है। कारोबार के दौरान बीएसई पर स्टॉक 2.53 फीसदी बढ़कर 119.50 रुपए के भाव पर पहुंच गया है।

09:29 AM
RIL ने इरोज इंटरनेशनल में 5% हिस्सेदारी ली, स्टॉक 11% तक बढ़ा
– बुधवार के कारोबार में इरोज इंटरनेशनल मीडिया के स्टॉक में 11 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई। कंपनी ने एक्सचेंज को बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इरोज इंटनेशनल की 5 फीसदी हिस्सेदारी 1000 करोड़ रुपए में अधिकृत की है।

09:18 AM
बाजार की तेज शुरुआत
– सेंसेक्स 110 अंक बढ़कर 33,814 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 66 अंक चढ़कर 10,426 अंक पर खुला।
09:06 AM

रुपया 11 पैसे टूटकर खुला
– सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन रुपए की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे गिरकर 64.90 के स्तर पर खुला। मंगलवार को रुपए में बड़ी गिरावट देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया 58 पैसे टूटकर 64.79 के स्तर पर बंद हुआ था।

09:06 AM
DII रहे खरीददार, एफआईआई ने की बिकवाली
– मंगलवार के कारोबार में डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (डीआईआई) ने 1437.24 करोड़ रुपए भारतीय शेयर बाजार में निवेश किए। वहीं फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एफआईआई) ने 850.35 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

08:55 AM
शुरुआती गिरावट के बाद एशियाई बाजारों में लौटी मजबूती
– अमेरिकी बाजारों में गिरावट से बुधवार को एशियाई बाजारों की शुरुआत कमजोरी के साथ हुए। लेकिन बाद में कारोबार के दौरान बाजार में निचले स्तर से रिकवरी देखने को मिल रही है। सभी इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी इंडेक्स 0.59 फीसदी की मजबूती के साथ 10,426 अंक पर कारोबार कर रहा है।

– जापान का बाजार निक्केई 139 अंक की बढ़त के साथ 22,064 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं हैंग सेंग 275 अंक की तेजी के साथ 31,148 अंक पर कारोबार कर रहा है। कोरियाई बाजार के कोस्पी इंडेक्स में 0.32 फीसदी की मजबूती दिख रही है, जबकि ताइवान इंडेक्स 269 अंक चढ़कर 10690 अंक पर कारोबार कर रहा है। शंघाई कम्पोजिट आज बंद हैं। लेकिन स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 3503 अंक पर कारोबार कर रहा है।

08:54 AM
अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद
– मंगलवार के कारोबार में डाओ जोंस 255 अंक टूटकर 24965 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक 5 अंक की मामूली गिरावट के साथ 7234 अंक पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.58 फीसदी गिरकर 2716 अंक पर बंद हुआ।

08:50 AM
रुपया 58 पैसे टूटकर 64.79/$ पर बंद
– मंगलवार को रुपए में बड़ी गिरावट देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया 58 पैसे टूटकर 64.79 के स्तर पर बंद हुआ। रुपया करीब 1 फीसदी नीचे बंद हुआ। दरअसल बॉन्ड यील्ड 2 साल की ऊंचाई पर है। वहीं डॉलर में रिकवरी से रुपए कमजोर हुआ। रुपया फिलहाल 3 महीने के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। सिर्फ तीन दिन में रुपया करीब 1.5 फीसदी टूट चुका है।

कोटा में सिटी का परमिट लेकर 220 बसें सड़कों से लापता

कोटा। सिटी का परमिट लेकर 220 बसें सड़कों से लापता हो गई हैं। इधर, लोग पर्याप्त सिटी बसें न होने से लोग ऑटो-टैम्पो में धक्के खा रहे हैं। सिर्फ नगर निगम की 34 सिटी बसें ही इस समय शहर में चल रही।

शहर में नागरिक परिवहन सुविधा को विस्तार देने के लिए परिवहन विभाग ने 254 बसों को सिटी बस का परमिट जारी किया था। परिवहन विभाग ने नगरीय परिवहन सुविधा के लिहाज से पूरे शहर को 17 रूटों में बांटा है। इन रूटों पर 14 से लेकर 52 सीटर बसों को 2018 से 2022 तक का पांच साल का परमिट जारी किया।

70 फीसदी रूट की शुरुआत रेलवे स्टेशन से होती है, लेकिन इन बसों के नहीं चलने से सवारियों को महंगा किराया चुकाकर ऑटो बुक करने पड़ते हैं या टैम्पो में धक्के खाने पड़ते हैं। परिवहन विभाग ने भी परमिट देने से आगे कुछ नहीं किया। न तो कभी सिटी बसों के स्टॉपेज सार्वजनिक किए और ना ही कहीं बसों के आने-जाने का समय लिखवाया।

यह है कमाई का खेल
टैक्स और सरचार्ज चुकाने के बाद सिटी बस का परमिट करीब 2500 रुपए महीने में मिल जाता है, लेकिन वाणिज्यिक संस्थानों और निजी बुकिंग के परमिट के लिए 12,500 रुपए से ज्यादा का कर चुकाना पड़ता है। टैक्स बचाने के लिए बस मालिक सस्ता परमिट लेकर बसों को वाणिज्यिक संस्थानों में लगा देते हैं। 

ताक पर कानून
परिवहन कानूनों के मुताबिक स्कूलों में बस चलाने के लिए पंजीकरण वाल वाहिनी में कराकर बच्चों की सुरक्षा के उपाय करने होते हैं। कोचिंग वाणिज्यिक संस्थानों की श्रेणी में आते हैं, इसलिए उन्हें कांट्रेक्ट कैरेज से कवर्ड यात्री वाहन का परमिट लेना होता है।

शहर के कई कोचिंग संस्थानों ने पहले से ही इस श्रेणी में बसों का परमिट लिया हुआ है। ऐसे में परिवहन विभाग की मिलीभगत से सिटी बसों के मालिक टैक्स का चूना लगा रहे हैं।

मालिक स्कूलों में लगा देते हैं
कोटा आरटीओ धर्मेंद्र चौधरी का कहना है कि बस मालिक सिटी परमिट वाली बसों को तय रूट पर चलाने की बजाय स्कूल और कोचिंगों में लगा देते हैं। परमिट के बाद बसें रूट पर चल रही या नहीं, यह जानने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।

कोटा में स्मार्ट सिटी के कार्यों को दिया जाएगा हेरिटेज लुक

कोटा। स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले कार्यों को हेरिटेज लुक दिया जाएगा। इसमें किशोर सागर तालाब को केन्द्र में रखकर एक तरफ सांस्कृतिक हब के रूप में ग्रामीण हाट का विकास होगा तो दूसरी ओर उम्मेद सिंह स्टेडियम व जेके पैवेलियन सहित आसपास के खेल सुविधाओं को सम्मिलित करते हुए स्पोट्‌र्स कॉम्पलेक्स तैयार किया जाएगा।

इससे पर्यटन का भी विकास होगा। यह जानकारी स्मार्ट सिटी की मंगलवार को हुई बैठक में दी गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर ने कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताई और कार्यों की निरंतर माॅनिटरिंग करने के आदेश दिए।

स्पोट्‌र्स कॉम्पलेक्स की निगरानी को समिति बनेगी: स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के प्रबंधन एवं सुपरविजन के लिए समिति का गठन किया जाएगा। समिति खेल संकुल की सुविधाओं का विस्तार एवं विकास के लिए कार्य करेगी। खेल संकुल में उम्मेद सिंह स्टेडियम, जेके पैवेलियन, तरणताल, बैडमिंटन हॉल एवं उम्मेद क्लब को शामिल किया जाएगा। वर्तमान में रख-रखाव का कार्य करने वाली संस्था ही स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनने के बाद भी निरंतर रख-रखाव करती रहेगी।

ई-लाइब्रेरी का हो चयन
ई-लाइब्रेरी के लिए चिह्नित लाइब्रेरियों में प्रस्तावित कार्यों को अधिक से अधिक पाठकों को लाभ मिले, इसको ध्यान में रखकर तय करने के आदेश दिए गए हैं। इसमें आवश्यक होने पर लाइब्रेरियों के समीप ईको टॉयलेट के प्रस्ताव भी बनाने के लिए कहा है।

मुख्य मार्गों पर स्थित नालों के लिए ग्रीन वॉल बनाने की टेंडर प्रक्रिया को शीघ्र पूरी करते हुए कार्य शुरू करने की बात कही। सभी कार्यों में समयबद्धता निश्चित करने व देरी के लिए संबंधित अभियंता को जिम्मेदार मानने का तय किया गया।

1 जून तक पूरे करें कार्य
दशहरा मैदान के निर्माण में यू मार्केट शेप, रेनवाटर हार्वेस्टिंग एवं विद्युत संबंधी कार्यों को 1 जून तक पूरा कराने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि शहर में सार्वजनिक स्थानों पर बनने वाले ईको टॉयलेट मार्च में निर्धारित स्थानों पर स्थापित करवाना प्रारंभ कर दिया जाए।

बस शेल्टर के कार्यों को शीघ्र शुरू किया जाए। कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रति सप्ताह प्रगति की रिपोर्ट बनाकर उसका आकलन करें, जिससे कार्य समय पर पूरे किए जा सके।

अप्रैल तक कोटा-बूंदी जिले के गांवों में मिलेगा हाईस्पीड इंटरनेट

0

कोटा। कोटा-बूंदी जिले के गांवों में अप्रैल तक हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा के साथ ही डिजिटल शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। यह जानकारी मंगलवार को बीएसएनएल के अधिकारियों ने सांसद ओम बिरला को दी। सांसद ने सोमवार को झालावाड़ रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय में संचार निगम के महाप्रबंधक के साथ जिला दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक की और विभागीय परियोजनाओं की समीक्षा की।

बिरला ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में तो नेटवर्क सही आता है, लेकिन गांवों में नेटवर्क की समस्या है। गांवों में प्राइवेट कंपनियों का नेटवर्क बीएसएनएल से बेहतर आता है। इससे अटल सेवा केंद्रों पर मिलने वाली सुविधाएं भी बाधित होती हैं। इस पर महाप्रबंधक संजीव सिंघल ने बताया कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘भारत नेट’ के तहत कोटा-बूंदी जिले में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

योजना के तहत बूंदी जिले की 178 ग्राम पंचायतों में से 121 तथा कोटा जिले की 161 में से 117 ग्राम पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछा दी गई है, शेष में आगामी एक माह में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। यह काम होने के बाद अटल सेवा केंद्रों में भी हाईस्पीड इंटरनेट सुविधाएं मिलेगी।

बिरला ने कहा कि फाइबर केबल का कार्य पूर्ण होने के बाद गांवों में स्टूडेंट्स को प्रोजेक्टर के माध्यम से ऑनलाइन क्लास व डिजिटल शिक्षा की सुविधाएं मुहैया कराएंगे। अटल सेवा केंद्रों पर सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से ई मित्र प्लस इंस्ट्रूमेंट लगाया जा रहा है, इस मशीन से ई-मित्र पर मिलने वाली सभी 270 सुविधाओं का प्रिंट आउट गांव में बैठकर प्राप्त किया जा सकेगा।

वहीं, विभाग द्वारा फाइबर केबल नेटवर्क स्थापित होने के बाद वायरलैस उपकरण लगाकर वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। वाई-फाई जोन में ग्रामीण निशुल्क इंटरनेट का उपयोग कर सकेंगे। कोटा जिले की 161 पंचायतों में ई-मित्र प्लस मशीन एवं वायरलैस उपकरण लगेंगे, अभी 59 पंचायतों में लग चुके हैं।

लगाए जाएंगे 70 हाईस्पीड मोबाइल टावर
सांसद ने हैंगिंग ब्रिज एरिया में हाईवे पर बल्लोप तक 15 किमी के दायरे में बीएसएनएल का नेटवर्क को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को कहा। इस पर महाप्रबंधक ने अवगत कराया कि नेटवर्क सेवाओं को सुधारने के लिए जिले में 70 हाई स्पीड मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं, जिससे नेटवर्क की समस्या खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क आसानी से मिल सकेगा। बैठक में सदस्य रणजीत सिंह लोधी ने भी सुझाव दिए।

PNB फ्रॉड: 5 दिन में निवेशकों के डूबे 11 हजार करोड़ रुपए

0

नई दिल्‍ली। पंजाब नैशनल बैंक (PNB) अभी 11,400 करोड़ रुपए के फ्रॉड से उबर भी नहीं पाई थी कि उसे एक और तगड़ा झटका लगा है। फ्रॉड के महज 5 दिन के भीतर बैंक की मार्केट वैल्यू में खासी कमी आई है।

इस दौरान उसकी मार्केट कैप लगभग 11 हजार करोड़ रुपए कम हो गई है यानी उसके निवेशकों की इतनी रकम डूब गई है। सरकार की पीएनबी में सबसे ज्‍यादा हिस्‍सेदारी है, जिसके चलते उसको 6 हजार करोड़ रुपए से ज्‍यादा का नुकसान हुआ है। नुकसान उठाने वालों में LIC भी शामिल है, जिसे 1500 करोड़ रुपए से ज्‍यादा का झटका लगा है।

5 दिन पहले आई थी घोटाले की खबर
PNB में 5 दिन पहले घोटाले की खबर आई थी। बैंक से डायमंड कारोबारी नीरव मोदी ने 11400 करोड़ रुपए का घोटाला किया है। इस खबर के बाद बैंक के शेयर में लगातार गिरावट आ रही है। इस दौरान निवेशक को 10,939 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। पिछले चार दिनों में PNB का शेयर करीब 28 फीसदी गिर चुका है। हालांकि बैंक के शेयर में मंगलवार को गिरावट का दौर थमता दिखा।

ऐसे हुई गिरावट
घोटाले के पहले बैंक की मार्केट कैप 39,209 करोड़ रुपए थी। जो मंगलवार को 28,270.22 करोड़ रुपए रह गई। इसमें कुल मिलाकर 10,938.78 करोड़ रुपए की गिरवट दर्ज की गई। PNB का शेयर मंगलवार को बीएसई में 116.55 रुपए पर बंद हुआ। हालांकि मंगलवार को एक समय PNB का शेयर 111 रुपए तक पर आ गया था।

किस को हुआ कितना घाटा
-मुम्‍बई शेयर बाजार में फाइलिंग के अनुसार PNB में सरकार की हिस्‍सेदारी 57.04 फीसदी है। इस प्रकार सरकार को शेयर में इस गिरावट से 6,274.4 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
-एलआईसी की बैंक में 13.93 फीसदी हिस्‍सेदारी है। इस प्रकार एलआईसी को 1,532.3 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
-फारेन पोर्टफोलिया इन्‍वेस्‍टर (FPIs) की बैंक में हिस्‍सेदारी 12.56 फीसदी है। ऐसे में इन लोगों को 1,381.6 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है।
-छोटे निवेशकों को हिस्‍सेदारी के हिसाब से 387 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है।

PNB फ्रॉड: नीरव की कंपनी के CFO विपुल अंबानी अरेस्ट, अनीता को IT नोटिस

नई दिल्ली। 11,400 करोड़ रुपए के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) फ्रॉड में जांच एजेंसी सीबीआई ने नीरव मोदी की कंपनी के फाइनेंस अफसर विपुल अंबानी को गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब 4 साल से हीरा कारोबारी नीरव मोदी की कंपनी फायर स्टार में चीफ फाइनेंस अफसर (सीएफओ) हैं।

वहीं, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 11,400 करोड़ रुपए के पीएनबी फ्रॉड में कांग्रेस लीडर अभिषेक मनु सिंघवी की पत्नी अनीता सिंघवी को नोटिस भेजा है। उन पर पीएनबी फ्रॉड के मुख्य आरोपी नीरव मोदी को गलत तरीके से फायदा पहुंचाने का आरोप है।

इस मामले में विपुल अंबानी के अलावा फायर स्टार ग्रुप के सीनियर एग्जीक्यूटिव अर्जुन पाटिल, गीतांजलि के मैनेजर नितेन शाही और नक्षत्र ग्रुप के सीएफओ कपिल खंडेलवाल को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इस मामले में आज सीबीआई ने पीएनबी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर लेवल के 10 अधिकारियों से पूछताछ की है।

अलीबाग में मिला नीरव मोदी का फार्म हाउस
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीबीआई को मुंबई के निकट अलीबाग में नीरव मोदी के एक नए फार्म हाउस का पता लगा है, जिसमें छापेमारी जारी है।

इस बीच सीबीआई ने पीएनबी के 10 ईडी लेवल के अधिकारियों से पूछताछ की। इसके अलावा नीरव मोदी की कंपनी के 8 और गीतांजलि ग्रुप के 10 अधिकारियों से भी पूछताछ की गई है।

अनीता सिंघवी को इनकम टैक्स नोटिस
इस मामले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अनीता सिंघवी को नोटिस भेजा है। उनसे पीएनबी फ्रॉड के मुख्य आरोपी नीरव मोदी को गलत ढंग से फायदा पहुंचाने के आरोप पर सफाई देने को कहा है। यह नोटिस इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के के जोधपुर परिक्षेत्र ने भेज है। इसमें अनीता सिंघवी और नीरव मोदी के बीच आर्थिक लेनेदन के आरोपों पर जवाब देने को कहा है।

सिंघवी ने किया 4.8 करोड़ का कैश पेमेंट
सूत्रों के अनुसार, अनीता सिंघवी से नीरव मोदी से लगभग 6 करोड़ रुपए के जेवरात खरीदने और इसमें से 4.8 करोड़ रुपए का कैश भुगतान करने के मामले में जवाब मांगा गया है। नोटिस इनकम टैक्स कानून की धारा 131 के तहत भेजा गया है।