Saturday, July 18, 2026
Home Blog Page 5504

कोचिंग स्टूडेंट्स से काउंसलर भरवाएंगे मानसिक स्वास्थ्य प्रश्नावली

कोटा। कोचिंग स्टूडेंट्स में सुसाइड प्रिवेंशन को लेकर अब एक नया प्रयोग किया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर बुधवार से न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मनोचिकित्सा विभाग की ओर से कोचिंग संस्थानों के काउंसलर्स के ट्रेनिंग प्रोग्राम में इसकी जानकारी दी गई।

मनोचिकित्सा विभाग के एचओडी व अस्पताल अधीक्षक डॉ. देवेंद्र विजयवर्गीय ने बताया कि पहले दिन एक कोचिंग के 36 काउंसलर्स आए, जिन्हें विभाग के सेमीनार रूम में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक ट्रेनिंग दी गई। इसी दौरान इन्हें इंटरनेशनल स्टेंडर्ड से तैयार 12 पृष्ठों की जीएचक्यू 12′ के बारे में बताया गया। यह एक मानसिक स्वास्थ्य प्रश्नावली है, जिसमें विभिन्न तरह के सवाल है।

डॉ. विजयवर्गीय ने बताया कि अब तक हुए सुसाइड की स्टडी से पता चलता है कि सुसाइड करने वाले बच्चों ने कभी काउंसलर्स की मदद ही नहीं ली। इसलिए अब यह प्रयास किया जा रहा है कि बच्चे के आने का इंतजार करने की बजाय सभी बच्चों की स्क्रीनिंग की जाए।

ट्रेनिंग में आए काउंसलर्स को यह प्रश्नावली दी गई है, जो वे सभी कोचिंग स्टूडेंट्स से दो-तीन माह के अंतराल में भरवाएंगे। इसमें तीन या इससे अधिक सवालों के जवाब पॉजिटिव आने पर उन्हें चिह्नित कर अलग से काउंसलिंग की जाएगी। इस प्रश्नावली में मरीज की पहचान पूरी तरह गोपनीय रहेगी, क्योंकि इसमें नाम की बजाय कोड डालने का प्रावधान है।

ट्रेनिंग में लाइव केसेज के जरिए यह भी बताया गया कि कैसे पहचानें कि बच्चा डिप्रेशन का शिकार है? मसलन वह कहे कि मेरी याददाश्त कमजोर हो रही है, ऐसा होने की वजह वह बताता है कि पढ़ाई में मन नहीं लगता। फिर इसी तरह से कई सारे सवाल पूछकर उन्हें लिंक करना होता है, तब पता चलेगा कि बच्चा डिप्रेशन में है या नहीं?

इसी तरह उन्हें काउंसलिंग के अलग-अलग तरीके, बातचीत करने के तरीके आदि बताए गए। डॉ. विजयवर्गीय के अलावा मनोचिकित्सा विभाग के ही सीनियर प्रोफेसर डॉ. बीएस शेखावत व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मिथलेश खींची ने भी ट्रेनिंग दी। यह ट्रेनिंग प्रत्येक बुधवार व शनिवार को होगी।

GST बेस्ड डाटा पर मिलेगा अब लोन, खत्म होगा गिरवी का दौरः नीलेकणी

0

नई दिल्ली। वह दिन दूर नहीं जब भारतीयों को गिरवी के बजाय जीएसटी बेस्ड डाटा के आधार पर लोन मिलेगा। टेक अरबपति नंदन नीलेकणी ने कहा कि भारत एक ऐसे दौर की तरफ बढ़ रहा है जहां लेंडर्स गिरवी के बजाय जीएसटी आधारित ‘बिजनेस फ्लो’ या क्रेडिट पेमेंट हिस्ट्री जैसे डाटा के इस्तेमाल से कारोबारियों को लोन उपलब्ध कराएंगे।

उन्होंने कहा कि गुड्स एंड सर्विसेस टैक्स (जीएसटी) सिस्टम में पहली बार उपलब्ध डाटा, लोन दिए जाने का आधार हो सकता है। नीलेकणी आल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन के फाउंडेशन डे के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘जब आप जीएसटी में अपना रिटर्न फाइल करते हैं तो आप ऐसा इनवॉयस लेवल पर फाइल करते हैं।

तब आप जीएसटी से अपना डाटा मांग सकते हैं, जिसे आप अपने लेंडर को दे सकते हैं। इससे सभी 1 करोड़ बिजनेसेस को डिजिटल पहुंच पहुंच मिलेगी, जिसे वे अपने बैंक या एनबीएफसी से लोन लेने में इस्तेमाल कर सकते हैं।’

जीएसटी के सरलीकरण पर हो रहा है काम
जीएसटी रिटर्न के सरलीकरण के लिए बनी कमेटी के सदस्य नीलेकणी ने कहा कि सरकार जीएसटी प्रोसेस के सरलीकरण पर काम कर रही है, जिससे टैक्स फाइलिंग को अलग एक्टिविटी बनाना जा सके। यह भविष्य में बिजनेस एक्टिविटी का बाई-प्रोडक्ट बन सकता है।

छोटे कारोबारियों के लिए लोन होगा आसान
उन्होंने कहा, ‘क्रेडिट के लिए अचानक डाटा का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह एसेट्स का डाटा नहीं है। यह कोलेटरल यानी गिरवी आधारित लेंडिंग नहीं है। यह फ्लो बेस्ड लेंडिंग है। आम तौर पर ऐसे छोटे कारोबारी लोन के लिए अभी भी अपने कैपिटल फ्लो का इस्तेमाल करते हैं, जिनके पास अपनी कोई एसेट नहीं होती है।

यह खासा अहम है, क्योंकि डाटा के आधार पर छोटे कारोबारी कर्ज हासिल कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि जब लाखों छोटे कारोबारियों को आसानी से कर्ज मिलने लगेगा, तो इकोनॉमी खुद ही रिवाइव होगी।

पीएफ पर ब्‍याज दर घटाने की सिफारिश, मंजूरी के बाद 8.55% होगा

नई दिल्‍ली। कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने सरकार से पीएफ की ब्‍याज दर .10 फीसदी घटा कर 8.55 फीसदी करने की सिफारिश की है। अभी ईपीएफ पर 8.65 फीसदी ब्‍याज मिल रहा है। लेबर मिनिस्‍टर संतोष गंगवार ने उम्‍मीद जताई कि वित्‍त मंत्रालय उनकी यह सिफारिश मंजूर कर लेगा।

बुधवार को ट्रेड यूनियन के मेंबर्स और ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्‍टी (सीबीटी) की बैठक हुई। बैठक में इम्‍पलाईज प्रॉविडेंट फंड पर ब्‍याज दर समेत कई मसलाें पर चर्चा की गई।

क्यों की गई ऐसी सिफारिश?
ट्रेड यूनियन हिंद मजदूर सभा के प्रेसीडेंट और सीबीटी मेंबर एडी नागपाल ने बताया, “ईपीएफओ सरप्‍लस रखना चाहता है। इसलिए ब्‍याज दर घटाने की सिफारिश की गई है।

ईपीएफओ ने पिछले साल 700 करोड़ रुपए सरप्‍लस रखा था। हमारी मांग थी कि ब्‍याज दर को 8.65 फीसदी पर बनाए रखा जाए, तब भी 48 करोड़ सरप्‍लस रहता। लेकिन, सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी।”

और क्या फैसला लिया गया?
लेबर मिनिस्‍टर ने बताया, “EPFO बोर्ड ने एडमिनेस्‍ट्रेटिव चार्ज को भी घटा दिया है। इसमें 0.5 की कमी की गई है। उन्‍होंने आशा जताई ईपीएफ के पास 586 करोड़ रुपए का सरप्‍लस अमाउंट 2007-18 के दौरान रहेगा। EPF ने Bharat-22 ETF में 20.25 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया है।”

किस तरह लागू होगी सिफारिश?
 ईपीएफ पर ब्‍याज दर सीबीटी तय करती है। सीबीटी ब्‍याज दर तय करने में ईपीएफओ के निवेश पर मिले रिटर्न को आधार बनाती है। लेकिन, इस पर वित्‍त मंत्रालय की मंजूरी जरूरी है।

वित्‍त मंत्रालय चाहता है कि स्‍माल सेविंग स्‍कीमों पर ब्‍याज दर और ईपीएफ ब्‍याज दर में ज्‍यादा अंतर न रहे। वित्‍त मंत्रालय की मंजूरी के बाद ही लेबर मिनिस्‍ट्री 20117-18 के लिए ईपीएफ ब्‍याज दर पर नोटिफिकेशन जारी करेगी।”

PNB फ्रॉड: नीरव मोदी देश में अपने सभी स्टोर बंद करेगा, इम्प्लॉई होंगे बेरोजगार

नई दिल्‍ली। पीएनबी फ्रॉड में फंसने के बाद नीरव मोदी ने देश में अपने सभी स्‍टोर बंद करने का फैसला किया है। दूसरी ओर, इस खबर के सामने आने के बाद जेम्‍स एंड ज्‍वैलरी फेडरेशन ने मुंबई में मीटिंग की। इसमें यह फैसला हुआ कि इंडस्‍ट्री की साख बचाने के लिए नीरव मोदी के कर्मचारियों को नौकरी मुहैया कराई जाएगी। बता दें कि 11 हजार 356 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी जनवरी के पहले हफ्ते में देश से भाग गया है।

 हम समेट रहे हैं बिजनेस
– नीरव मोदी ग्रुप कंपनी के सूत्रों ने बताया कि नीरव मोदी ने अपनी कंपनियों के सीनियर अफसरों से कहा है कि हम भारत में अपना बिजनेस बंद कर रहे हैं। अभी ऐसी स्थिति नहीं है कि हम बिजनेस कर पाएं। ऐसे में जूनियर लेवल के इम्‍प्‍लॉइज को यह बता दें कि कंपनी अपना बिजनेस समेट रही है।

– इससे पहले, नीरव मोदी ने पीएनबी को लेटर लिखकर यह बताया था कि बैंक ने इस मामले में जल्‍दबाजी दिखाई और इस मामले को पब्लिक में ले आया। इससे उनका कारोबार और ब्रांड बर्बाद हो गया। इस तरह बैंक ने बकाया वसूली के रास्‍ते बंद कर लिए हैं। इससे पहले की खबर में गीतांजलि ज्‍वैलर्स की ओर से भी कारोबार बंद करने की बात सामने आई थी।

मोदी के कर्मचारियों को जॉब दिलाएगा जेम्‍स फेडरेशन
जेम्‍स एंड ज्‍वैलरी फेडरेशन के चेयरमैन नितिन खंडेलवाल ने बताया कि नीरव मोदी की कंपनी के जो कर्मचारी मैनेजमेंट के फैसले में शामिल नहीं थे, उन्‍हें अब्‍जॉर्ब करेंगे। इस संबंध में फेडरेशन जल्‍द ही एक नया रोडमैप जारी कर सकता है।

नीरव ने कर्मचारियों को लिखा खत
– नीरव मोदी ने अपनी कंपनियों के सीनियर अफसरों को लेटर भी लिखा है। इसके मुताबिक, उन्‍होंने बैंकों से कहा है कि वे उनका (कंपनी के कर्मचारियों को) ड्यू क्‍लीयर करें।
– इस लेटर में मोदी ने दावा किया कि वह कर्मचारियों को बकाया चुकाने के लिए कमिटेड है। बशर्ते इसके लिए उसे अपने अकाउंट्स का इस्तेमाल करने का मौका मिले।
– नीरव मोदी ने लिखा है कि करियर से जुड़े दूसरे ऑप्शन तलाशने का आपके लिए यह सही वक्‍त है। हालात ऐसे बन गए हैं कि मैं आप लोगों की सैलरी भी नहीं दे सकता। मोदी ने दावा किया वह कंपनी को फिर से शुरू करने के लिए कानून का सहारा लेंगे।

 दो बड़ी गिरफ्तारियां
– इससे पहले मंगलवार देर रात सीबीआई ने नीरव मोदी की कंपनी के चीफ फाइनेंस ऑफिसर (CFO) विपुल अंबानी और पीएनबी के जीएम रैंक के अफसर राजेश जिंदल को गिरफ्तार कर लिया। जिंदल 2009 से 2011 के दौरान मुंबई की उसी ब्रैडी हाउस ब्रांच में थे, जहां 11,356 करोड़ का घोटाला हुआ था। जिदंल अभी नर्इ दिल्‍ली स्थित पीएनबी हेड क्वार्टर में जीएम क्रेडिट की पोस्ट पर थे।
– घोटाला सामने आने के बाद यह अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी है। मामले के दो मुख्य आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी देश छोड़कर जा चुके हैं।

145.74 करोड़ और अटैच
– इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बुधवार को नीरव मोदी के अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में जाम 145.74 करोड़ रुपए और अटैच कर लिए। अब तक उसके 141 बैंक अकाउंट अटैच किए जा चुके हैं।

शिवराज सिंह ने कोटा आने की दी सहमति, दो मुख्यमंत्रियों के आगमन की तैयारियां

कोटा। अखिल भारतीय किराड़ क्षत्रिय महासभा के 11वें राष्ट्रीय महा अधिवेशन में आने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के अलावा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सहमति दे दी है। महासभा के प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया समिति के अध्यक्ष आशीष मेहता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजी पटेल के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भोपाल पहुंचकर औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा।

जिस पर उन्होंने सहर्ष सपत्नीक कोटा आने की सहमति दे दी हैै। राष्ट्रीय महाअधिवेशन 25 फरवरी को खड़े गणेश जी स्थित धरणीधर गार्डन में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिसका उद्घाटन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान करेंगे। वहीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित होंगी।

मेहता ने बताया कि दो दो मुख्यमंत्रियों के आने के कारण से मेडिकल काॅलेज के सामने और रंगबाड़ी से लेकर खड़े गणेश जी तक रास्तों और डिवाइडर आदि का रंगरोगन प्रारंभ हो गया है। वहीं खड़े गणेश जी मंदिर स्थित चौराहे का नाम धरणीधर महाराज के नाम पर रखने के बाद सर्किल पर किसानों का ‘‘हल’’ प्रतीक चिन्ह भी लग गया है।

वहीं रास्तों को चैड़ा करने का काम भी किया जा रहा है। यहां स्थित सर्किल और अन्य सफाई के काम भी कराए गए हैं। भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने वाले प्रतिनिधिमण्डल में प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक रामकुमार मेहता, स्वागताध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान , महामंत्री सुरजीत सिंह चैहान समेत कईं लोग मौजूद रहे।

करोड़ों रुपये अण्डरग्राउण्ड लेकिन, केबल अभी भी सड़क पर

कम्पनी ने डाल दी पोल पर मोटी केबल, पैनल बॉक्स खा रहे धूल

कोटा। शहर को तारों के जंजाल से मुक्ति दिलाने और पोल लेस बनाने के लिए विद्युत केबलों को अण्डरग्राउण्ड करने की योजना बनाई गई थी। जिसके लिए लाखों रूपए के बजट से मोटी- मोटी केबलें गलियों में बिछा गईं और जगह जगह पर पैनल बॉक्स भी लगा दिए गए। इसके बाद जब सरकार बदली तो योजना में भी बदलाव हो गया।

केबल के साथ ही लाखों रुपये अण्डरग्राउण्ड ही रह गए, और सरकार की ओर निजी कम्पनी को शहर विद्युत व्यवस्था सौंप दी। कंपनी ने अब फिर से पोल पर ही मोटी केबल बिछाना शुरू कर दिया, लेकिन पहले से जमीन में गड़ी केबल अस्त व्यस्त होकर जमीन पर ही पड़ी है।

जगह जगह लगाए गए पैनल बॉक्स भी ठूंठ की तरह खड़े होकर विद्युत विभाग के द्वारा आयकरदाताओं के गाढे कमाई को बर्बाद करने की कहानी को बयां कर रहे हैं। इन पैनल बॉक्स के कारण से लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इनमें विद्युत आपूर्ति सुचारू करने को लेकर लोगों को गहरी आशंकाएं भी हैं।

इन पैनल बॉक्स के सड़क पर होने के कारण से इनमें करंट का खतरा मानकर लोग इनसे आपूर्ति कराने के पक्ष में नहीं हैं। लोगों का कहना है कि इन पैनल बॉक्स को सरकार के द्वारा उखड़वा कर इन्हें बर्बाद होने से बचाना चाहिए। जिससे आवागमन में होने वाली परेशानी से भी बचा जा सके।

इस बारे में अधिकारियों का कहना है कि केबल को अण्डरग्राउण्ड करने के बाद भी शहर को पोल लेस नहीं बनाया जा सकता है। क्योंकि इसके बाद भी रोड लाइट के लिए पोल तो लगाने ही होंगे। अब पोल पर केबल डलने के बाद पैनल बॉक्स उपयोगिता समाप्त हो चुकी है, लेकिन इस बारे में अब नई योजना का इंतजार किया जा रहा है।

नाबार्ड की बैठक में एसएचजी के गठन एवं ऋण संयोजन लक्ष्यों की समीक्षा 

कोटा। स्वयं सहायता समूह-बैंक लिंकेज कार्यक्रम में प्रगति की समीक्षा के लिए नाबार्ड की ओर से संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक में कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़, सवाई माधोपुर एवं करौली जिलों के बैंकर्स, एनजीओ एवं राजीविका के अधिकारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर नाबार्ड के महाप्रबंधक सुनील कुमार ने वर्ष 2017-18 के दौरान नए एसएचजी के गठन एवं बैंकवार ऋण संयोजन लक्ष्यों के सापेक्ष जिलेवार हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गरीबी उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण एवं गांवों में सतत आजीविका के अवसर/उद्यम विकसित करने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों के गठन एवं वित्तपोषण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

उन्होंने बताया कि चालू वर्ष के दौरान राज्य में 18 हजार 167 नए एसएचजी का गठन एवं 24 हजार 307 समूहों का वित्त पोषण विभिन्न बैंकों द्वारा किया गया है। हालांकि इसमें अभी भी लगभग 43% पात्र एसएचजी बैंक ऋण से वंचित है।

उन्होंने नाबार्ड की एम.ई.डी.पी., एल.ई.डी.पी. एवं अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी बैंकों और अन्य सहभागी संस्थाओं का आह्वान किया कि वे ग्रामीण गरीब महिलाओं की सूक्ष्म ऋण आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आपसी समन्वय से कार्य करें।

इस अवसर पर एसबीआई कोटा के क्षेत्रीय प्रबंधक ज्ञानेंद्र जैन, बीआरकेजीबी के क्षेत्रीय प्रबंधक एचएल मीणा एवं कोटा जिला सहकारी बैंक के एमडी इन्दर सिंह ने एसएचजी एवं जेएलजी बैंक लिंकेज के क्षेत्र में संभाग में बैंकों द्वारा किए गए सफल प्रयासों के उद्धरण प्रस्तुत किए। 

संभाग के सभी जिलों के अग्रणी जिला प्रबंधकों ने बताया कि वे अपने जिलों की वार्षिक साख योजनाओं में इस कार्यक्रम को महत्वपूर्ण गतिविधि के रूप में शामिल करते हुए नियमित तिमाही समीक्षा करते है एवं बैंक शाखा स्तर पर एसएचजी ऋण आवेदनों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करते है।

कोटा एलडीएम केएस कुम्पावत ने समूहों को 25% उपभोक्ता ऋण एवं 75% आजीविका विकास ऋण के तौर पर स्वीकृत करने का सुझाव दिया। बैठक में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक राजीव दायमा ने स्वयं सहायता समूहों के डिजीटाईजेशन की नाबार्ड की अभिनव पहल पर प्रेजेंटेशन दिया. बैठक में गैर सरकारी संगठनों प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। देखिए वीडियो –

मांग कमजोर पड़ने से सोना 250 रुपये सस्ता, जानिए क्या रहे दाम

नई दिल्ली/कोटा। नरम वैश्विक संकेतों के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग कमजोर पड़ने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 250 रुपये टूटकर 31,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं की घटी मांग से चांदी भी 140 रुपये कमजोर होकर 39,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। स्थानीय बाजार में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 250 रुपये टूटकर क्रमश: 31,450 रुपये और 31,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी सीमित सौदों के बीच 24,800 रुपये पर स्थिर रही। चांदी तैयार 140 रुपये गिरकर 39,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।  साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी भी 105 रुपये टूटकर 38,190 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई। हालांकि, चांदी सिक्का के भाव अपरिवर्तित रहे। सिक्का लिवाल 74 हजार रुपये तथा चांदी बिकवाल 75 हजार रुपये प्रति सैकड़ा रहे।

बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि निवेशकों द्वारा अमेरिकी फेड रिजर्व की हालिया नीतिगत बैठक के ब्यौरे का इंतजार करने के बीच डॉलर के मजबूत होने तथा नरम वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतें नरम हुई हैं। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.21 प्रतिशत लुढ़ककर 1,325.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

चांदी भी 0.18 प्रतिशत गिरकर 16.39 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। घरेलू बाजार में स्थानीय आभूषण निर्माताओं एवं खुदरा कारोबारियों की मांग कम पड़ने से भी सोने पर दबाव रहा है। 

कोटा सर्राफा 
चांदी 39200 रुपये प्रति किलोग्राम। 
सोना केटबरी 31350 रुपये प्रति दस ग्राम, 36570 रुपये प्रति तोला। 
सोना शुद्ध 31500 रुपये प्रति दस ग्राम, 36740 रुपये प्रति तोला। 

एनसीडैक्स पर धनिया में 3% का सर्किट, अप्रैल वायदा 5575 रुपये पर बंद

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को माल की कुल आवक 30 हजार बोरी और लहसुन की आवक 500 कट्टे की रही की रही। आवक की कमी से चना किराना क्वालिटी 100 रुपये, उड़द किराना क्वालिटी 250 रुपये और मसूर 200 रुपये प्रति क्विंटल उछल गई।

कमजोर उठाव से सोयाबीन 50 रुपये प्रति क्विंटल मंदी बोली गई। एनसीडैक्स पर धनिया का अप्रैल वायदा 143 रुपये बढ़कर 5575 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। इसके पहले धनिया वायदा में 3 प्रतिशत तेजी का सर्किट लगा, परन्तु बाद में हट गया। हाजिर में धनिया के भाव स्थिर रहे।

गेहूं मिल 1600 से 1630 लोकवान 1600 से 1700 पीडी 1600 से 1700 टुकडी 1675 से 1750 रुपये प्रति क्विंटल रहे। धान सुगंधा 2600 से 2825 पूसा –1 2500 से 2900 पूसा-4 (1121) 2500 से 3425 धान (1509) 2000 से 3150 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

सोयाबीन 2400 से 3670 सरसो 3100 से 3600 तिल्ली 6000 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल रहे। मैथी 2000 से 2850 धनिया बादामी 3800 से 4200 ईगल 4000 से 4300 रंगदार 5000 से 5500 धनिया नया 3000 से 6100 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंग 3300 से 4300 उडद 2400 से 4441 चना 3000 से 4010 चना काबुली 6000 से 8000 चना पेपसी 3400 से 3800 चना मौसमी 3000 से 3800 मसूर 3000 से 3650 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 3000से 4050 मक्का 1000 से 1250 जौ 1100 से 1200 ज्वार 1300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल । लहसुन 200 से 1800रुपये प्रति क्विंटल रहे।   

आईटी शेयरों में तेजी से सेंसेक्स 141 और निफ्टी 37 अंक चढ़कर बंद

नई दिल्ली। आईटी कंपनियों और प्राइवेट बैंकों में खरीददारी से बुधवार को स्टॉक मार्केट को खासा सपोर्ट मिला। सेंसेक्स 141 अंक चढ़कर 33,844.86 अंक बंद हुआ। वहीं निफ्टी 37 अंक चढ़कर 10,397.45 पर क्लोज हुआ।

आईटी शेयरों में जोरदार तेजी की मुख्य वजह डॉलर में मजबूती रही, जिसके चलते सेक्टर में खासी बाइंग देखने को मिली। हैवीवेट शेयरों टीसीएस, इंफोसिस, आईटीसी, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, मारुति और एसबीआई में बढ़त से बाजार में तेजी लौटी है। हालांकि मेटल, फार्मा, ऑटो और रियल्टी शेयरों में बिकवाली से बाजार पर प्रेशर बना रहा।

मिडकैप-स्मॉलकैप शेयर्स बढ़े
– लार्जकैप शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों अच्छी खरीददारी दिख रही है। जिससे बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.37 फीसदी बढ़ा है। मिडकैप शेयरों में एलटीआई, श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस, 3एम इंडिया, आईजीएल, एमएंडएम फाइनेंस, एमफैसिस, फेडरल बैंक, आरकॉम 1.08-2.29 फीसदी तक चढ़े हैं।
– वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.54 फीसदी की मजबूती नजर आ रही है।

मेटल इंडेक्स में गिरावट बढ़ी, ऑटो-फार्मा भी टूटे
– शुरुआती बढ़त के बाद मेटल, ऑटो, फार्मा और बैंक निफ्टी इंडेक्स में कमजोरी देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1.27 फीसदी दर्ज की गई है। इसके अलावा निफ्टी ऑटो 0.40 फीसदी और निफ्टी फार्मा 0.24 फीसदी तक टूटे हैं।
– वहीं रुपए में कमजोरी से निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.14 फीसदी बढ़ा है।

Update
01:22 PM
ऑलटाइम लो पर आया गीतांजलि जेम्स
– पीएनपी फ्रॉड में गीतांजलि जेम्स के प्रमोटर मेहुल चौकसी का नाम उजागर होने के बाद से स्टॉक्स में गिरावट जारी है। 6 ट्रेडिंग सेशन में स्टॉक 56.23 फीसदी गिरकर 27.45 रुपए के भाव पर आ गया है, जो इसका ऑलटाइम लो है।

12:57 PM
बॉन्ड के जरिए 3,000 करोड़ रु जुटाएगा यस बैंक
– प्राइवेट सेक्टर की यस बैंक ने कहा कि उसकी कैपिटल रेजिंग कमिटी ने 3000 करोड़ रुपए जुटाने की मंजूरी दी है।

12:53 PM
आइडिया QIP के जरिए जुटाएगा 3500 करोड़
– आइडिया सेल्युलर ने एक्सचेंज को बताया कि उसकी कैपिटल रेजिंग कमिटी ने क्यूआईपी के जरिए 3500 करोड़ रुपए जुटाने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए इश्यू प्राइस 82.50 रुपए प्रति शेयर तय किय गया है।

12:14 PM
सन फार्मा ने निफ्टी फार्मा इंडेक्स को तोड़ा
– फार्मा कंपनी सन फार्मा के स्टॉक में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट ने निफ्टी फार्मा इंडेक्स पर दबाव बनाया है, जिससे निफ्टी फार्मा इंडेक्स 1.67 फीसदी टूट गया है। गुजरात के हलोल प्लांट में यूएसएफडीए द्वारा जांच की खबर से कारोबार में सन फार्मा के स्टॉक में बड़ी गिरावट हुई। हलोल सर्न फार्मा की बड़ी यूनिट में से एक है और कंपनी पर अमेरिका में नई ड्रग फाइलिंग पर रोक लगी है।

10:04 AM
PNB में गिरावट थमी, स्टॉक 2.5% बढ़ा
– 11,400 करोड़ रुपए के हुए फ्रॉड के बाद पिछले 5 दिनों से पीएनबी के स्टॉक में जारी गिरावट बुधवार को थम गई है। कारोबार के दौरान बीएसई पर स्टॉक 2.53 फीसदी बढ़कर 119.50 रुपए के भाव पर पहुंच गया है।

09:29 AM
RIL ने इरोज इंटरनेशनल में 5% हिस्सेदारी ली, स्टॉक 11% तक बढ़ा
– बुधवार के कारोबार में इरोज इंटरनेशनल मीडिया के स्टॉक में 11 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई। कंपनी ने एक्सचेंज को बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इरोज इंटनेशनल की 5 फीसदी हिस्सेदारी 1000 करोड़ रुपए में अधिकृत की है।

09:18 AM
बाजार की तेज शुरुआत
– सेंसेक्स 110 अंक बढ़कर 33,814 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 66 अंक चढ़कर 10,426 अंक पर खुला।
09:06 AM

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद
– मंगलवार के कारोबार में डाओ जोंस 255 अंक टूटकर 24965 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक 5 अंक की मामूली गिरावट के साथ 7234 अंक पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.58 फीसदी गिरकर 2716 अंक पर बंद हुआ।
08:50 AM

रुपया 58 पैसे टूटकर 64.79/$ पर बंद
– मंगलवार को रुपए में बड़ी गिरावट देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया 58 पैसे टूटकर 64.79 के स्तर पर बंद हुआ। रुपया करीब 1 फीसदी नीचे बंद हुआ। दरअसल बॉन्ड यील्ड 2 साल की ऊंचाई पर है।