Saturday, July 18, 2026
Home Blog Page 5503

वायदा ऊँचा रहने से हाजिर में धनिया नया 100 रुपये उछला

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को माल की कुल आवक 30 हजार बोरी और लहसुन की आवक 500 हजार कट्टे की रही। एनसीडेक्स पर वायदा ऊँचा रहने से धनिया नया 100 रुपये उछल गया। आवक की कमी से धान -1121 25 रुपये तेज रहा। कमजोर उठाव से चना 100 रुपये मंदा बोला गया।

व्यापारिक सूत्रों के अनुसार एनसीडैक्स पर तीन प्रतिशत का सर्किट लगते- लगते रह गया. अप्रैल वायदा 107 रुपये बढ़कर 5678 मई वायदा 129 रुपये उछल कर 5746 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। मंडी में धनिया की 2000  बोरी की आवक रही । नया धनिया 3600 से 6100 और पुराना 3500 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल बिका।

गेहूं मिल 1600 से 1635 लोकवान 1600 से 1700 पीडी 1600 से 1700 टुकडी 1675 से 1750 रुपये प्रति क्विंटल रहे। धान सुगंधा 2600 से 2825 पूसा -1 2500 से 2900 पूसा-4 (1121) 2500 से 3450 धान (1509) 2000 से 3150 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

सोयाबीन 2400 से 3670 सरसो 3100 से 3700 तिल्ली 6000 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल रहे। मैथी 2000 से 2850 धनिया बादामी 3800 से 4200 ईगल 4000 से 4300 रंगदार 5000 से 5500 धनिया नया 3000 से 6100 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

मूंग 3300 से 4300 उडद 2400 से 4011 चना 3000 से 3800 चना काबुली 6000 से 8000 चना पेपसी 3400 से 3800 चना मौसमी 3000 से 3800 मसूर 3000 से 3650 रुपये प्रति क्विंटल रहे। ग्वार 3000 से 4050 मक्का 1000 से 1250 जौ 1100 से 1200 ज्वार 1300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल रहे।  लहसुन 200 से 1250 रुपये प्रति क्विंटल रहा। 

वेतनभोगियों को सरकार ने दिया बड़ा झटका, EPF पर ब्याज दर घटाई

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने वर्ष 2017- 18 के लिये कर्मचारी भविष्य निधि (पीएफ) पर ब्याज दर को घटाकर 8.55 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले वित्त वर्ष में यह दर 8.65 प्रतिशत थी।

श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के ट्रस्टियों की आज हुई बैठक के बाद यहां संवाददाताओं से कहा, ”मौजूदा आर्थिक परिदृश्य को देखते हुये भविष्य के बारे में मूल्यांकन करना मुश्किल है। हमने पिछले साल 8.65 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जिसके बाद 695 करोड़ रुपये का अधिशेष बचा है।

इस साल हमने 2017-18 के लिये 8.55 प्रतिशत की दर से ब्याज देने की सिफारिश की है इससे 586 करोड़ रुपये का अधिशेष बचेगा। देशभर में छह करोड़ से भी अधिक कर्मचारी ईपीएफओ से जुड़े हैं। ईपीएफओ की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था केन्द्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) है जिसके प्रमुख श्रम मंत्री होते हैं।

कर्मचारी भविष्य निधि पर ब्याज दर के बारे में सीबीटी के फैसले के बाद वित्त मंत्रालय इसकी पुष्टि करता है। वित्त मंत्रालय की मंजूरी मिलते ही भविष्य निधि अंशधारकों के खाते में ब्याज की राशि डाल दी जाती है।  गंगवार ने उम्मीद जताई कि श्रमिक संगठन 8.55 प्रतिशत की दर से ब्याज भुगतान के फैसले को लेकर सहमत होंगी।

श्रम मंत्री ने कहा कि ईपीएफओ को चालू वित्त वर्ष के दौरान 8.55 प्रतिशत की दर से ब्याज देने के लिये राशि की भरपाई के वास्ते एक्सचेंज ट्रेडेड फेड (ईटीएफ) में किये गये अपने निवेश के एक हिस्से को बेचना पड़ा है।  उन्होंने स्पष्ट किया कि यह दर साधारण भविष्य निधि (जीपीएफ) और लोक भविष्य निधि अंशधारकों को दी जाने वाली 7.6 प्रतिशत की दर से अधिक है।

मंत्री ने कहा कि ट्रस्ट ने ईपीएफओ योजनाओं के तहत कवरेज के लिए कर्मचारी संख्या सीमा को मौजूदा 20 से घटाकर 10 करने का भी फैसला किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस फैसले से ईपीएफओ अंशधारकों की संख्या नौ करोड़ तक हो जाएगी।

भारत में भ्रष्टाचार घटा, सूचकांक 81वें स्थान पर पहुंचा

नई दिल्ली।अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन ट्रांसपैरंसी इंटरनैशनल की ताजा रिपोर्ट की मानें तो भ्रष्टाचार को लेकर भारत के सरकारी क्षेत्र की छवि दुनिया की निगाह में अब भी खराब है। वैसे 2015 की तुलना में स्थिति में सुधार के संकेत हैं। संस्था की ताजा रिपोर्ट ग्लोबल करप्शन इंडेक्स-2017 में देश को 81वें स्थान पर रखा गया है, जबकि पिछले साल की रिपोर्ट में भारत 79वें स्थान पर था।

भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकारों को एक सशक्त संदेश देने के उद्देश्य से 1995 में शुरू किए गए इस सूचकांक में 180 देशों की स्थित का आकलन किया गया है। यह सूचकांक विश्लषकों, कारोबारियों और विशेषज्ञों के आकलन और अनुभवों पर आधारित बताया जाता है।

सबसे कम अंक सबसे अधिक भ्रष्टाचार
इसमें पत्रकारों, कार्यकर्ताओं और विपक्षी नेताओं के लिए काम की आजादी जैसी कसौटियां भी अपनाई जाती हैं। सूचकांक तैयार करने के लिए देशों को विभिन्न कसौटियों पर 0 से 100 अंक के बीच अंक दिए जाते हैं। सबसे कम अंक सबसे अधिक भ्रष्टाचार व्याप्त होने का संकेत माना जाता है।

इस बार की सूची में भारत को 40 अंक दिए गए हैं, जो पिछले साल के ही बराबर ही है पर 2015 के बाद स्थिति में सुधार हुआ जबकि भारत को 38 अंक दिए गए थे। ट्रांसपैरंसी इंटरनैशनल ने कहा है, ‘पूरे एशिया-प्रशांत क्षेत्र में कुछ देशों में पत्रकारों, कार्यकर्ताओं, विपक्षी नेताओं और यहां तक कि कानून लागू करने वाली और नियामकीय एजेंसियों के अधिकारियों तक को धमकियां दी जाती हैं।

कहीं कहीं स्थित ऐसी बुरी है कि उनकी हत्याएं तक कर दी जाती हैं।’ रिपोर्ट में कमिटी टु प्रटेक्ट जर्नलिस्ट्स का हवाला देते हुए कहा गया है कि इन देशों में छह साल में 15 ऐसे पत्रकारों की हत्या हो चुकी है जो भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रहे थे। इस मामले में भारत की तुलना फिलीपीन और मालदीव जैसे देशों के साथ की गई है और कहा गया है कि “इस मामले में ये देश अपने क्षेत्र में बहुत ही खराब हैं।

भ्रष्टाचार के मामले में इन देशों के अंक ऊंचे हैं और इनमें प्रेस की आजादी अपेक्षाकृत कम और यहां पत्रकारों की हत्याएं भी ज्यादा हुई हैं।’ इस सूची में न्यूजीलैंड और डेनमार्क 89 और 88 अंक के साथ सबसे ऊपर हैं। दूसरी तरफ सीरिया, सूडान और सोमालिया क्रमश: 14, 12 और 9 अंक लेकर सबसे नीचे हैं। इस सूची में चीन 77वें, ब्राजील 96वें और रूस 135वें स्थान पर हैं।

बैंक-ऑटो शेयरों ने तोड़ा मार्केट, सेंसेक्स 25 अंक गिरकर 33,819 पर बंद

नई दिल्ली। कमजोर ग्लोबल संकेतों और एफएंडओ की एक्पायरी की वजह से भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। कमजोर शुरुआत के बाद आईटी को छोड़ सेक्टोरल इंडेक्स में कमजोरी से बाजार में गिरावट बढ़ गई और सेंसेक्स 150 अंकों से ज्यादा गिर गया।

वहीं निफ्टी 10350 के नीचे फिसल गया। वहीं हैवीवेट शेयरों ओएनजीसी, मारुति, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, एचयूएल, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक में बिकवाली से बाजार पर दबाव बढ़ गया है। सेंसेक्स 25 अंक गिरकर 33,819 अंक पर और निफ्टी 15 अंक टूटकर 10,383 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स 28 अंक गिरकर 33,817 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 43 अंक टूटकर 10,354 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में आईटी को छोड़ सभी सेक्टोर इंडेक्स में गिरावट देखने को मिल रही है।

मिडकैप-स्मॉलकैप शेयर्स भी गिरे
– लार्जकैप शेयरों के साथ मिडकैप औऱ स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.28 फीसदी टूटा है। मिडकैप शेयरों में वक्रांगी, एनबीसीसी, वर्लपूल, सन टीवी, टोरेंट फार्मा, कमिंस इंडिया, अजंता फार्मा, सेंट्रल बैंक, 4.99-1.28 फीसदी तक गिरे है।
– वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.35 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

आईटी को छोड़ सभी सेक्टोरल इंडेक्ट गिरे
– सेक्टोरल इंडेक्स में सिर्फ निफ्टी आईटी इंडेक्स में तेजी नजर आ रही है। डॉलर में मजबूती से आईटी शेयरों में खरीददारी से इंडेक्स मजबूत हुआ है। वहीं बैंक निफ्टी इंडेक्स में 0.37 फीसदी की गिरावट है।
– इसके अलावा निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 1.01, एफएमसीजी में 0.50 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.13 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.66 फीसदी और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 0.67 फीसदी तक गिरावट देखने को मिली।

Update
12:37 PM
रोटोमैक में फंसे 516.79 करोड़, स्टॉक 3.16% गिरा
– रोटोमैक कंपनी में इलाहाबाद बैंक के 516.79 करोड़ रुपए फंसे हुए है। इस खबर से गुरूवार के कारोबार में इलाहाबाद बैक के स्टॉक्स में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट हुई। कारोबार के दौरान 3.16 फीसदी गिरकर 50.50 रुपए के निचले स्तर पर आ गया।

12:11 PM
BSE को क्रास करेंसी डेरिवेटिव्स ट्रेड की सेबी की मंजूरी
– सेबी ने बीएसई को यूरो-अमेरिकी डॉलर (यूएसडी), पाउंड स्टर्लिग (जीबीपी)-यूएसडी और यूएसडी-जापानी येन (जेपीवाई) में क्रॉस-करेंसी डेरिवेटिव्स कारोबार की मंजूरी दी है।

10:48 AM
निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स से हुआ बाहर PNB
– 11,400 रुपए का घोटाला उजागर होने के बाद पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को रोजाना झटके पर झटके लग रहे हैं। अब नेशनल स्टॉक्स एक्सचेंज (एनएसई) ने घोटाले से जूझ रही पीएनबी को झटका दिया है। एक्सचेंज ने पीएनबी को निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स से बाहर कर दिया है। एनएसई की इंडिया इंडेक्स

09:21 AM
रुपया 29 पैसे टूटकर खुला
– सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरूवार को रुपए की शुरुआज कमजोरी के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे टूटकर 65.05 के स्तर पर खुला। वहीं बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे बढ़कर 64.76 के स्तर पर बंद हुआ था। रुपए में मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 58 पैसे टूटकर 64.79 के

09:20 AM
अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद
– बुधवार के कारोबार में अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिली। डाओ जोंस 167 अंक गिरकर 24,798 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक 16 अंक टूटकर 7,218 अंक पर बंद हुआ है। एसएंडपी 500 इंडेक्स 15 अंक की गिरावट के साथ 2,701 अंक पर बंद हुआ।

PNB फ्रॉड: नीरव की 9 लग्जरी कारें और गीतांजलि के 86 करोड़ के शेयर्स जब्त

नई दिल्ली। एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) और सीबीआई की कार्रवाई लगातार आठवें दिन भी जारी है। पीएनबी घोटाले में गुरुवार को नीरव मोदी के मुंबई स्थित फॉर्महाउस पर छापा मारा गया। इसके अलावा, नीरव की 9 लग्जरी कारें समेत 7.80 करोड़ रुपए के म्युचुअल फंड और शेयर्स भी जब्त किए।

उधर, मेहुल चौकसी के गीतांजलि ग्रुप के 86.72 करोड़ के कई म्युचुअल फंड और शेयर भी जांच एजेंसी ने अपने कब्जे में लिए। वहीं, ईडी ने गिली इंडिया कंपनी के डायरेक्टर अनियथ शिवरामन का मुंबई स्थित घर सील कर दिया है।

ईडी ने नीरव मोदी की 9 कारें जब्त कीं
– एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने नीरव मोदी की 9 लग्जरी कारें जब्त कीं। इनमें एक रोल्स रॉयस घोस्ट, एक पोर्श पैनामरा, 2 मर्सडीज बेंज GL-350 CDI, एक टोयोटा फॉर्च्युनर, 3 होंडा सिटी कार और 1 इनोवा कार।

5649 करोड़ रुपए के जेवर जब्त
– पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को 11,356 करोड़ रुपए की चपत लगाने वाले नीरव के ठिकानों से एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने 5649 करोड़ रुपए के जेवर जब्त किए गए हैं।
– जानकारों के मुताबिक, अभी तो पीएनबी ही पूरी तरह से यह नहीं बता रहा है कि मेहुल चौकसी और नीरव मोदी पर कितना पैसा बकाया है।

केस पर फैसले से पहले नीलामी या बिक्री नहीं हो सकती
एडवोकेट सुबोध कुमार पाठक ने बताया कि ईडी की कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉनड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत हो रही है। यह क्रिमिनल केस है। एक्ट में प्राॅविजन है कि आरोपी ने अगर टेंटेड (गलत तरीके से अर्जित) पैसे से प्रॉपर्टी या एसेट बनाया है तो उसे जब्त किया जा सकता है।

लेकिन जब तक मुकदमे पर फैसला नहीं हो जाता है, उसकी नीलामी या बिक्री नहीं हो सकती। अगर जब्त हीरे और जेवरात पर कोई सप्लायर दस्तावेजों के आधार पर यह दावा करता है कि उसने नीरव मोदी को ये हीरे- जेवरात बिक्री के लिए दिए थे, तब मामला और पेचीदा हो जाएगा। उस शख्स का दावा सही निकला तो ये हीरे-जेवरात उसे लौटाने पड़ सकते हैं।

सरफेसी एक्ट के तहत 60 दिन में भुगतान न होने पर होती है नीलामी
यह साफ नहीं है कि नीरव मोदी ने जो लोन लिए उसके बदले उसने क्या मॉर्गेज किए। चल संपत्ति (movable property) में स्टॉक, बुक ऑफ बैलेंस शीट आदि शामिल हैं। अगर मोदी ने स्टॉक मॉर्गेज किया होगा तो सरफेसी एक्ट के तहत नीलामी आसानी से हो सकती है।

लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो केस खत्म होने पर ही नीलामी होगी। इसके तहत सरकार कर्ज लौटाने के लिए नोटिस देती है। कानून के तहत 60 दिनों में भुगतान नहीं करने पर मॉर्गेज प्रॉपर्टी नीलाम की जा सकती है।

फ्रेंचाइजी और सप्लायर भी कर सकते हैं दावा
– हीरे-जवाहरात कारोबारियों ने बताया कि ईडी ने जिस 5600 करोड़ के माल की बरामदगी दिखाई है, वह फ्रेंचाइजी लेने वाले स्टोरों का भी हो सकता है।
– फ्रेंचाइजी माल लेने से पहले भुगतान करते हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी को माल को वापस करना पड़ सकता है।
– इसके अलावा कोई सप्लायर दावा करता है कि उसने मोदी को ये हीरे-जेवरात बिक्री के लिए दिए थे, तो दावा सही निकलने पर जब्त माल लौटाना पड़ेगा।

गीतांजलि के शेयर फिर 10% नीचे
गीतांजलि जेम्स के शेयर बुधवार को भी 10% लुढ़क गए। 12 फरवरी को शेयर 62.85 रुपए पर थे। तब से 56% गिरावट आ चुकी है। पीएनबी में लगातार दूसरे दिन बढ़त रही। बीएसई में 55 पैसे बढ़त के साथ यह 117.10 रु. पर बंद हुआ।

बैंक प्रमुखों के साथ मंत्रालय की बैठक
पीएनबी धोखाधड़ी से प्रभावित बैंकों के प्रमुखों के साथ वित्त मंत्रालय बैठक करेगा। पीएनबी का तर्क है कि दूसरे बैंकों के अफसरों ने भी नियमों की अनदेखी की है। इसलिए गलती उनकी भी है।

जेपीसी जांच में तृणमूल का अड़ंगा
कांग्रेस घोटाले की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से चाहती है। लेफ्ट पार्टियां भी सहमत हैं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस इसके विरोध में है।

कमजोर ग्लोबल संकेतों से बाजार गिरा, सेंसेक्स 33817 और निफ्टी 10354 पर खुले

नई दिल्ली। कमजोर ग्लोबल संकेतों और एफएंडओ की एक्पायरी के दिन भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। सेंसेक्स 28 अंक गिरकर 33,817 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 43 अंक टूटकर 10,354 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में आईटी को छोड़ सभी सेक्टोर इंडेक्स में गिरावट देखने को मिल रही है।

मिडकैप-स्मॉलकैप शेयर्स भी गिरे
– लार्जकैप शेयरों के साथ मिडकैप औऱ स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.28 फीसदी टूटा है। मिडकैप शेयरों में वक्रांगी, एनबीसीसी, वर्लपूल, सन टीवी, टोरेंट फार्मा, कमिंस इंडिया, अजंता फार्मा, सेंट्रल बैंक, 4.99-1.28 फीसदी तक गिरे है।
– वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.35 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

अपडेट्स
10:48 AM
निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स से हुआ बाहर PNB
– 11,400 रुपए का घोटाला उजागर होने के बाद पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को रोजाना झटके पर झटके लग रहे हैं। अब नेशनल स्टॉक्स एक्सचेंज (एनएसई) ने घोटाले से जूझ रही पीएनबी को झटका दिया है। एक्सचेंज ने पीएनबी को निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स से बाहर कर दिया है। एनएसई की इंडिया इंडेक्स

09:21 AM
रुपया 29 पैसे टूटकर खुला
– सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरूवार को रुपए की शुरुआज कमजोरी के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे टूटकर 65.05 के स्तर पर खुला। वहीं बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे बढ़कर 64.76 के स्तर पर बंद हुआ था। रुपए में मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 58 पैसे टूटकर 64.79 के स्तर पर बंद हुआ था।

09:20 AM
एशियाई बाजारों में गिरावट
– अमेरिकी बाजारों में गिरावट से गुरूवार को एशियाई बाजारों में कमजोरी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी इंडेक्स 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 10364 अंक पर कारोबार कर रहा है।
जापान का बाजार निक्केई 258 अंक टूटकर 21,712 अंकपर कारोबार कर रहा है।

हैंग सेंग 282 अंक की कमजोरी के साथ 31,156 अंक पर कारोबार कर रहा है।कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 0.53 फीसदी गिरकर 2416 अंक पर कारोबार कर रहा है, जबकि ताइवान इंडेक्स में 0.40 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि शंघाई कम्पोजिट 1.75 फीसदी की बढ़त के साथ 3254 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.62 फीसदी लुढ़ककर 3494 अंक पर कारोबार कर रहा है।

09:20 AM
अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद
– बुधवार के कारोबार में अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिली। डाओ जोंस 167 अंक गिरकर 24,798 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक 16 अंक टूटकर 7,218 अंक पर बंद हुआ है। एसएंडपी 500 इंडेक्स 15 अंक की गिरावट के साथ 2,701 अंक पर बंद हुआ।

दिसम्बर 17 में आयोजित सीएमए कोर्स परीक्षा के परिणाम घोषित

0

कोटा। दी इंस्टीट्यूट ऑफ़ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया कोलकत्ता की ओर से कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स (CMA) कोर्स की दिसम्बर 2017 में आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। कोटा चेप्टर सेक्रेटरी (सीएमए ) जय बंसल ने बताया कि कोटा सेंटर से फॉउंडेशन परीक्षा में 83% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

इंटरमीडिएट कोर्स में सिलेबस 2012 में 55% एवं सिलेबस 2016 में 33% छात्र पास हुए। फाइनल परीक्षा सिलेबस 2012 में 44 % छात्र पास हुए। कोटा चेप्टर चेयरमैन सीएमए एसएन मित्तल ने बताया कि दिसम्बर 2018 में होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश शुरू हो चुका है, जो 31 जुलाई 2018 तक होंगे। साथ ही इस कोर्स में छात्रों के भविष्य में अपर संभावनाओं के बारे बताया। 

सीएस फाउंडेशन : चूड़ी काटने वाले की बेटी आयशा को 23वीं रैंक

0

कोटा। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की ओर से बुधवार को जारी सीएस फाउंडेशन के रिजल्ट में चूड़ी काटने वाले मोहम्मद फारुख की बेटी आयशा ने ऑल इंडिया 23वीं रैंक हासिल की है। कोटा चैप्टर से 75 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। इसमें से 57 ने अगले कोर्स के लिए एलिजिबिलिटी हासिल कर ली है।

कोटा चैप्टर टॉपर आयशा ने 400 में से 326 अंक हासिल किए हैं। दूसरा स्थान महावीर नगर थर्ड की चारुल जैन (306) ने हासिल किया। तीसरे स्थान पर सौरभ जैन रहे। उन्होंने 400 में से 302 अंक हासिल किए हैं। कोटा चैप्टर की चेयरपर्सन कल्पना जैन ने बताया कि चैप्टर का रिजल्ट काफी अच्छा रहा है।

बचत के पैसों से पिता ने कराई कोचिंग
आयशा ने हिंदी मीडियम में पेपर दिया था। वह अपने पिता फारुख और मां सायराबानो को सफलता का श्रेय देती हैं। आयशा बताती हैं कि पिता ने बचत के पैसों से मेरी कोचिंग करवाई। हमारा परिवार रामपुरा में रहता है। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण कभी-कभी यहां-वहां से भी पैसों का बंदोबस्त करना पड़ता था।

कोचिंग के अलावा मैं 5 से 6 घंटे पढ़ती थी। दिन में कुल 10 घंटे की पढ़ाई हो जाती थी। परीक्षा के समय 12 घंटे तक पढ़ाई करती थी। पढ़ाई के लिए पेरेंट्स ने अलग से रूम दे रखा था। इस कारण पढ़ने में कोई दिक्कत नहीं आती थी।

सीएस फाउंडेशन हिंदी में देने के बाद मैं आगे की पढ़ाई इंग्लिश मीडियम से करूंगी। मेरी स्कूलिंग गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल से हुई है। आयशा अभी जेडीबी कॉलेज में पढ़ रही हैं। रिलैक्स होने के लिए वह गाने सुनती थी।

अन्ना आज, मनमोहन 24 और शिवराज 25 को कोटा आएंगे

कोटा। अगले तीन दिन शहर में तीन प्रमुख हस्तियां आएंगी। लोकपाल आंदोलन के जनक अन्ना हजारे 22 फरवरी की रात पहुंचेंगे। वे 23 फरवरी को कोचिंग स्टूडेंट्स से संवाद करेंगे तथा किसान सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह 24 फरवरी को आएंगे।

वे बाल विद्यालय में दिवंगत भुवनेश चतुर्वेदी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में भाग लंेगे। इसी तरह मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 25 फरवरी को धरणीधर गार्डन में होने वाले किराड़ समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेंगे। प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी समारोह में भाग लेंगी।

पूर्व पीएम मनमोहन के दौरे की तैयारियों को लेकर एसपीजी के अधिकारियों की टीम ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल बाल विद्यालय, सर्किट हाउस व एयरपोर्ट का जायजा लिया।

नोटबंदी के समय हेराफेरी मामले में कोटा के दो रेलकर्मियों का तबादला

कोटा। नोटबंदी के दौरान कोटा रेलवे बुकिंग कार्यालय व आरक्षण केन्द्र में नोटों की हेराफेरी के मामले में मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक चरणलाल व ज्ञानेन्द्र आर्य का तबादला भोपाल कर दिया गया है। इस मामले में आरक्षण केन्द्र के इंचार्ज हरकेश मीणा का पहले ही झालावाड़ ट्रांसफर हो चुका है।

रेलवे बोर्ड की विजिलेंस टीम को नोटबंदी के दौरान विजिलेंस ने जनवरी 2017 में कोटा बुकिंग कार्यालय व आरक्षण केन्द्र की जांच की थी। जांच में पता चला था कि बुकिंग ऑफिस में रोजाना 12 से 14 लाख रुपए का कैश आया। इसमें लगभग 50 प्रतिशत राशि पुराने नोटों की थी। कैश रजिस्टर एंट्री में भी खामियां मिली थीं।

विजिलेंस टीम ने रेलवे आरक्षण केन्द्र व बुकिंग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी मांगी थी, लेकिन उन्हें रिकॉर्डिंग नहीं मिली थी। विजिलेंस की रिपोर्ट में सीबीएस चरणलाल, ज्ञानेन्द्र आर्य व सीआरएस हरकेश मीणा पर कार्रवाई की सिफारिश की गई थी। बुकिंग क्लर्क की भूमिका को भी संदिग्ध माना है। उन पर भी चार्जशीट की कार्रवाई हो सकती है।

मुख्यालय से मिले तबादले के आदेश
पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्यालय जबलपुर से तबादले के आदेश मिले हैं। आदेश में सीबीएस के ट्रांसफर भोपाल करने की बात कही है। -विजय प्रकाश, सीनियर डीसीएम