Sunday, July 19, 2026
Home Blog Page 5484

स्वच्छता जन जागृति महा अभियान के तहत हास्य कवि सम्मेलन आज

कोटा। कोटा व्यापार महासंघ एवं दी एस.एस.आई. एसोसियेशन की ओर से नगर निगम के सहयोग से चलाये जा रहे स्वच्छता जनजागृति महा अभियान को लेकर होली स्नेह मिलन समारोह पर एक राष्ट्रीय स्तर का हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रान्ति जैन एवं महासचिव अशोक माहेश्वरी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पहली बार व्यापार एवं उद्योग जगत के दो बड़े संगठनो द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने की दृष्टि से एक अनुठी पहल की जा रही है। जिसके तहत 10 मार्च को रात्रि 8.00 बजे माहेश्वरी रिसोर्ट, बून्दी रोड़ पर राष्ट्रीय स्तर का हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

दी एस.एस.आई. एसोसियेशन के अध्यक्ष प्रेम भाटिया और सचिव राजकुमार जैन  ने बताया कि कवि सम्मेलन में पदम विभूषण से सम्मानित डॉ. अशोक चक्रधर, सम्पत सरल, अतुल ज्वाला, प्रेरणा ठाकुर, विश्वामित्र दाधीच समेत कई ख्याति प्राप्त कवि भाग ले रहे है।

महासंघ के अध्यक्ष जैन एवं महासचिव माहेश्वरी ने बताया कि व्यापार महासंघ द्वारा नगर निगम के सहयोग से चलाया गया स्वच्छता अभियान धीरे-धीरे सफलता की ओर अग्रसर हो रहा है। अभी तक करीब आठ हजार डस्टबिन शहर में दिये जा चुके है।

दुकानों के बाहर कचरा संग्रहण करते समय ड्राईवर के साथ हेल्पर को भी लगाया गया है जो दुकानों के बाहर रखे डस्टबिनों में से कचरा टिपर में डालता है। साथ ही स्वच्छता अभियान के दौरान बन्द नालों की सफाई एवं जमा गन्दगी के डेरों को भी साफ किया गया है।

इस अभियान में कोटा व्यापार महासंघ की 150 संस्थाऐं निरंतर प्रयास कर रही है जिन्हें अब सफलता मिलती जा रही है और आने वाले समय में बाहरी क्षेत्रों के बाजारों एवं मोहल्लों में इस अभियान को चलाया जायेगा। इसी थीम पर कोटा व्यापार महासंघ द्वारा स्मार्ट मार्केट की योजना की शुरूआत 27 फरवरी को माणक भवन क्षेत्र में कर दी गयी है। 

एसोसियेशन के अध्यक्ष प्रेम भाटिया एवं सचिव राजकुमार जैन ने बताया कि क्लीन एवं ग्रीन सिटी की तर्ज पर स्वच्छता महाअभियान को सफल बनाने के लिए एसोसियेशन महासंघ के साथ कंधे से कंधा मिलाने को तैयार है।  महासंघ के महासचिव माहेश्वरी ने बताया कि यह भव्य आयोजन स्वच्छता की थीम पर किया जा रहा है जो यहां आने वालों को स्वच्छता के प्रति अपने आप को समर्पित कर सकेगा।

इस अवसर पर स्वच्छता महाअभियान के दौरान शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में अपना योगदान देने वाले, शहर के विकास को गति देने वाले, व्यापार एवं उद्योग के हितों के कार्य करने वालो का हार्दिक अभिनन्दन एवं सम्मान प्रदत्त चिन्ह प्रदान कर नवाजा जायेगा। इस भव्य समारोह एवं कवि सम्मेलन को स्वच्छता की थीम पर सजाया जा रहा है ।

भामाशाह मंडी में नए लहसुन की दस्तक, ऊँचे में 2600 रुपये बिका

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को नए लहसुन की दस्तक हुई, जो 1100 से 2600 रुपये प्रति क्विंटल बिका। माल की कुल आवक 45 हजार बोरी की रही। कमजोर उठाव से उड़द 100 रुपये और सोयाबीन 20 रुपये क्विंटल मंदी रही। आवक की कमी से धान 50 रुपये प्रति क्विंटल तेज बोला गया।

स्थानीय मंडी में धनिया की 5000 और रामगंज मंडी में 20 हजार बोरी की आवक रही।  दोनों मंडियों में धनिया का भाव बने रहे, जबकि एनसीडैक्स पर अप्रैल वायदा 31 रुपये सुधरकर 5492 रुपये और मई वायदा 48 रुपये की मजबूती पर 5560 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। 

गेहूं मिल 1600 से 1645 लोकवान 1600 से 1700 पीडी 1600 से 1750 टुकडी 1625 से 1750 गेहूं नया 1650 से 2080 रुपये प्रति क्विंटल। धान सुगंधा 2600 से 2900 पूसा-1 2500 से 2900 पूसा-4 (1121) 2500 से 3450 धान (1509) 2000 से 3250 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 2400 से 3660 सरसो 3100 से 3850 तिल्ली 6000 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल। मैथी 2000 से 2800 धनिया बादामी नया 3800 से 4400 ईगल 4000 से 4600 रंगदार 5000 से 7500 धनिया पुराना 3000 से 4300 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंग 3300 से 4000 उडद 2000 से 3411 चना 3000से 3550 चना काबुली 6000 से 7000 चना पेपसी 3400 से 3800 चना मौसमी 3000 से 3700 मसूर 3000 से 3450 ग्वार 3000 से 3660 मक्का 1000 से 1250 जौ 1100 से 1200 ज्वार 1300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 1100 से 2600 रुपये प्रति क्विंटल रहा। लहसुन की आवक 200 कट्टे की रही। 

सुस्त मांग से सोना 100 रुपये सस्ता, चांदी की चमक भी फीकी

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में मिश्रित रुख रहने के बीच जेवराती मांग कमजोर पड़ने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये लुढ़ककर 31,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। औद्योगिक मांग घटने से चांदी भी 185 रुपये की गिरावट के साथ 39,385 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

स्थानीय बाजार में मांग की सुस्ती से दोनों कीमती धातुओं के भाव गिर गए। सोना 99.99 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता की कीमत 100 रुपये की गिरावट के साथ क्रमशः 31,350 रुपये और 31,200 प्रति 10 ग्राम पर आ गई। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि, 24,800 रुपये पर स्थिर रही।

सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग में आई कमी से चांदी भी फीकी पड़ी है। चांदी तैयार 125 रुपये फिसलकर 39,385 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी साप्ताहिक डिलीवरी भी 80 रुपये सस्ती होकर 38,690 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली के भाव अपरिवर्तित रहे। वे क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपये प्रति सैकड़ा बिके।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई तेजी से वैश्विक स्तर पर पीली धातु पर दबाव बढ़ा है। डॉलर के मजबूत होने से दुनिया की अन्य मुद्राओं में सोने-चांदी का आयात महंगा हो जाता है। इससे मांग घटती है जिससे सोने-चांदी के दाम घट जाते हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन में सोना 2.55 डॉलर की गिरावट के साथ 1,318.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। विदेशी बाजारों में चांदी 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 16.43 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

कोटा सर्राफा
चांदी 39200 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 31400 रुपये प्रति दस ग्राम,  सोना 36620 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 31550 रुपये प्रति दस ग्राम,  सोना 36800 रुपये प्रति तोला।

जिनीवा मोटर शो: उड़ने वाली कार हुई लॉन्च, देखिये वीडियो

जिनीवा इंटरनैशनल मोटर शो चल रहा है। इसमें एक से बढ़कर एक कारें लॉन्च की जा रही हैं। इसी बीच एक डच कंपनी ने इंसान के उस सपने को हकीकत में बदलकर दिखाया है जिसके बारे में कई लोग ख्वाहिश रखते होंगे। जी हां, यहां बात उड़ने वाली कार की है। कंपनी ने दुनिया की पहली फ्लाइंग कार को पेश कर दिया है। 

डच कंपनी PAL-V ने इस उड़ने वाली कार को पेश किया। इसका नाम लिबर्टी रखा गया है। यह कार लेड रहित गैस से आॅपरेट होती है और एक बार फुल चार्जिंग पर 500 किलोमीटर तक उड़ सकती है। इसमें दो सीटें हैं और उड़ान के वक्त यह कार 910 किलोग्राम वज़न अपने साथ लेकर उड़ान भर सकती है। इसमें 100 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

कंपनी का दावा है कि इस फ्लाइंग कार में प्लेन, हेलिकॉप्टर और कार से जुड़ी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। यह एक मैन्युअल ड्राइव कार है। PAL-V की यह कार 170 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से ड्राइव की जा सकती है। इसके साथ ही इसे 180 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से उड़ाया जा सकता है।

इसका प्रॉडक्शन मॉडल बनाने में कंपनी को तकरीबन 10 साल का वक्त लग गया। इसकी बुकिंग्स भी शुरू हो चुकी हैं। इसके प्री-आॅर्डर के लिए कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। 6.5 लाख रुपए में इसे बुक कराया जा सकता है। इस कार की पहली डिलिवरी 2019 में की जाएगी। डिलिवरी तभी होगी जब इसे सेफ्टी सर्टिफिकेशन मिल जाएगा।

विशेष हवाई ईंधन की आवश्यकता नहीं
इसके बाद यह पहली ऐसी फ्लाइंग कार बन जाएगी जो कि कमर्शली भी अवेलेबल होगी। इसको उड़ाने के लिए किसी विशेष हवाई ईंधन की आवश्यकता नहीं है। महज 5 से 10 मिनट के भीतर इसे जमीन से हवा में उड़ाया जा सकता है। जमीन पर वापस आने में इसे तकरीबन 10 मिनट का वक्त लगेगा।

कीमत चार करोड़ रुपए
इस कार में पीछे दो रोटैक्ट एयरक्राफ्ट इंजन लगाए गए हैं जो कि इसे उड़ने का पावर देते हैं। इसकी कीमत चार करोड़ रुपए रखी गई है।

बिकवाली से सेंसेक्स 44 अंक गिरा, निफ्टी 10230 के नीचे बंद

नई दिल्ली।  सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के आखिरी घंटे में बैंकिंग के साथ मेटल, फार्मा और रियल्टी स्टॉक्स में बिकवाली से बाजार ने पूरी बढ़त गंवा दी। जिससे कारोबार के अंत में सेंसेक्स 44 अंक गिरकर 33,307 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 16 अंक लुढ़ककर 10,227 अंक पर क्लोज हुआ। सेक्टोरल इंडेक्स में एफएमसीजी, आईटी और मीडिया इंडेक्स में तेजी रही।

मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में रही कमजोरी
शुक्रवार के कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 15987.27 प्वाइंट्स पर बंद हुआ। मिडकैप स्टॉक्स में आरकॉम, अडानी एंटरप्राइजेज, सेल, कैनरा बैंक, आईडीबीआई, जिंदल स्टील, रिलायंस पावर में 9.74-3.76 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.30 फीसदी की गिरावट रही।

पीएसयू बैंक-मेटल इंडेक्स गिरे, आईटी में सबसे ज्यादा तेजी
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेक्टोरल इंडेक्स में पीएसयू बैंक और मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। निफ्टी पीएयसू बैंक में 1.81% और निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1.81% की गिरावट रही।

इसके अलावा बैंक निफ्टी इंडेक्स 0.74%, निफ्टी फार्मा 0.82% और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 0.05% की गिरावट के साथ बंद हुए।हालांकि निफ्टी आईटी इंडेक्स में 0.51%, निफ्टी एफएमसीजी में 0.26% और निफ्टी मीडिया में 0.46% फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

निफ्टी 50 पर 22 स्टॉक्स बढ़े, 28 में रही गिरावट
आज के कारोबार में निफ्टी50 में शामिल 22 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 28 स्टॉक्स में गिरावट रही। सबसे ज्यादा तेजी टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, आयशर मोटर्स, एचडीएफसी, आईओसी, एचयूएल, अरविंदो फार्मा, इंफोसिस, बोश लिमिटेड 0.58-2.30 फीसदी की तेजी रही।

लाइव अपडेट
03:45 PM
सेंसेक्स 44 अंक गिरा, निफ्टी 10250 के नीचे बंद
– सेंसेक्स 44 अंक की गिरावट के साथ 33,307 अंक और निफ्टी 16 अंक टूटकर 10,227 अंक पर बंद हुए।
12:12 PM
BHEL स्टॉक में 3% तक की तेजी, 11700 करोड़ का मिला ऑर्डर
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) के स्टॉक्स में शुक्रवार को 3 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई। कंपनी ने एक्सचेंज को बताया कि BHEL को झारखंड में 3×800 MW सुपरक्रिटिकल पावर प्लांट के लिए 11,700 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। ऑर्डर मिलने की खबर से बीएसई पर स्टॉक 2.84 फीसदी चढ़कर 88.54 रुपए के भाव पर पहुंच गया।
10:26 AM
HG इंफ्रा की सुस्त लिस्टिंग, इश्यू प्राइस 270 रु पर हुआ लिस्ट
– स्टॉक मार्केट में आज एक और स्टॉक की एंट्री हुई। HG इंफ्रा इंजीनियरिंग के स्टॉक की मार्केट में सुस्त लिस्टिंग हुई। बीएसई पर स्टॉक अपने इश्यू प्राइस 270 रुपए प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ। वहीं एनएसई पर भी स्टॉक इश्यू प्राइस पर ही लिस्ट हुआ।
09:33 AM
HG इंफ्रा इंजीनियरिंग की आज होगी लिस्टिंग
– HG इंफ्रा इंजीनियरिंग के स्टॉक की आज मार्केट में लिस्टिंग होगी। कंपनी ने 462 करोड़ रुपए का आईपीओ अंतिम दिन 5 गुना सब्सक्राइब हुआ। टोटल इश्‍यू साइज 12137070 शेयर की तुलना में कंपनी को 60290505 शेयर के लिए बिड मिला है।
09:26 AM
DII रहे खरीददारी, FII ने की बिकवाली
– गुरूवार के कारोबार में डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (डीआईआई) ने घरेलू शेयर बाजार में 675.26 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एफआईआई) ने 364.8 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
09:19 AM
रुपया 2 पैसे की मजबूती के साथ खुला
– सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन रुपए की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की बढ़त के साथ 65.12 के स्तर पर खुला। गुरूवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे की गिरावट के साथ 65.14 के स्तर पर बंद हुआ।

09:19 AM
एशियाई बाजारों में बढ़त
अमेरिकी बाजारों से मिले संकेतों से शुक्रवार को एशियाई बाजारों में बढ़त देखने को मिल रही है। सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी इंडेक्स 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 10,281.50 अंक पर कारोबार कर रहा है।

जापान का बाजार निक्केई 186 अंक की मजबूती के साथ 21,554 अंक पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग 254 अंक की उछाल के साथ 30,907 अंक पर कारोबार कर रहा है। कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 1.46 फीसदी की मजबूती के साथ 2469 अंक पर कारोबार कर है।

जबकि ताइवान इंडेक्स 43 अंक चढ़कर 10,866 अंक पर कारोबार कर रहा है। शंघाई कम्पोजिट में 0.09 फीसदी की हल्की मजबूती दिख रही है। वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 3486 अंक पर कारोबार कर रहा है।

09:19 AM
अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
– गुरूवार के कारोबार में डाओ जोंस 94 अंक की बढ़त के साथ 24,895 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक 31 अंक चढ़कर 7,428 अंक पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 12 अंक उछलकर 2,739 अंक पर बंद हुआ।

सरकार ने ई-वे बिल नॉर्म्स किए सरल; ई-कॉमर्स और कूरियर को फायदा

0

नई दिल्‍ली। सरकार ने ई-वे बिल के कई नॉर्म्स सरल करते हुए छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत दी है। उनके लिए ई-वेल बिल से छूट के दायरे को 10 किलोमीटर से बढ़ाकर 50 किलोमीटर कर दिया है। इसके लिए अलावा ई-कॉमर्स, एफएमसीजी और कूरियर कंपनियों की भी राहत दी हैं।

नोटिफिकेशन जारी
सरकार ने बृहस्‍पतिवार को ई-वे बिल में बदलाव कर नोटिफाई कर दिया है, जिसमें सामान भेजने के लिए जारी होने वाली इलेक्‍ट्रॉनिक रसीद बनाने के लिए जॉब-वर्कर्स की नियुक्ति की भी इजाजत दे दी है। गौरतलब है कि एक अप्रैल से 50 हजार रुपए से अधिक का सामान दूसरे राज्‍य में भेजने पर इलेक्‍ट्रॉनिक वे यानी ई-वे बिल को जरूरी कर दिया गया है।

एफएमसीजी को फायदा
नए नियम से एफएमसीजी कंपनियों को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने ई-वे बिल बनाते वक्‍त केवल टैक्‍सेबल सप्‍लाई की कीमत को ही मानने की इजाजत दे दी है। बेशक वह सामान छूट वाला हो या टैक्‍सेबल गुड्स की सप्‍लाई की जा रही हो।
इसका मतलब यह है कि यदि एक ट्रक पर ऐसे फूड प्रोडक्‍ट्स जिन पर जीएसटी लगता है और दूसरे आइटम जैसे दूध पर टैक्‍स नहीं लगता है, ले जाए जा रहे हैं तो केवल फूड प्रोडक्‍ट्स की कीमत को ही ई-वे बिल में मेंशन किया जाएगा।

50 किमी तक भेजें सामान
इसके अलावा, छोटे बिजनेस करने वालों को भी राहत दी गई है, जो एक ही राज्‍य में सामान 50 किलोमीटर के दायरे में इधर से उधर भेजते हैं, उन्‍हें व्‍हीकल की डिटेल नहीं देनी होगी। अब तक यह छूट केवल 10 किलोमीटर तक की थी।

इन्‍हें होगा फायदा
टैक्‍स कसंलटैंसी फर्म पीडब्‍ल्‍यूसी ने कहा कि सरकार के इस कदम से कोरियर, ई-कॉमर्स कंपनी आदि को बड़ी राहत मिली है। उनका पेपर वर्क काफी कम हो जाएगा। सरकार को इंटर-स्‍टेट कंसाइनमेंट भेजने पर भी यह छूट देनी चाहिए।

आधी रात तक वैलिड रहेगा बिल
नए नियम में कहा गया है कि ई-वे बिल की वेलिडिटी उस दिन आधी रात तक ही रहेगी, जो पहले 24 घंटे तक की थी। यानी कि यदि ई-वे बिल 8 मार्च को शाम तीन बजे 100 किलोमीटर के लिए कटा है तो मार्च 9 की आधी रात तक यह बिल वेलिड रहेगा।

18 हजार कंपनियों पर बैंकों के फंसे है 1.68 लाख करोड़

नई दिल्ली। बैंकों की कर्ज वसूली करने में नाकामी उनके लिए अब गले की हड्डी बन गई है। हालत यह है कि बैंकों ने देश भर में अलग-अलग राज्यों में 18 हजार से ज्यादा कंपनियों के खिलाफ केस कर रखा है।

इन कंपनियों को बैंकों ने करीब 1.68 लाख करोड़ रुपए का कर्ज दे रखा है। जो कि उन्हें अब कंपनियों से नहीं मिल पा रहा है। बैंकर्स के अनुसार लंबी कानूनी प्रक्रिया की वजह से उनके लिए ये लोन वसूलना भी आसान नहीं है। सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र और दिल्ली में फाइल किए गए हैं।

रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा
ट्रांसयूनियन सिबिल की रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2017 तक देश के विभिन्न इलाकों में 18 हजार से ज्यादा मामले बैंकों ने अदालतों में फाइल कर रखे हैं। जिसमें से 1.68 लाख करोड़ रुपए ऐसे लोगों ने नहीं लिए हैं, जिन्होंने एक करोड़ रुपए से ज्यादा कर्ज ले रखा है।

बैंकों ने इनके खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में केस कर रखा है। इसके तहत अकेले महाराष्ट्र में 3595 मामले चल रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में 919 , गुजरात में 906 केस चल रहे हैं। इसके अलावा 25 लाख रुपए से ज्यादा का लोन ले रखे 8594 विलफुल डिफॉल्टर हैं।

यानी ये ऐसे कर्जदार हैं जो जानबूझ कर कर्ज नहीं चुका रहे हैं। इन पर करीब 1.07 लाख करोड़ रुपए का बकाया है। विलफुल डिफॉल्टर के खिलाफ भी सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में चल रहे हैं। जिसमें 1743 और पश्चिम बंगाल में 1009 केस फाइल किए गए हैं।

पीएसयू बैंकों के सबसे ज्यादा मामले
रिपोर्ट के अनुसार बैंकों के जो लोन फंसे​ हैं, उनमें सबसे ज्यादा मामले पब्लिक सेक्टर बैंकों के चल रहे हैं। दिसंबर 2017 तक पब्लिक सेक्टर बैंकों के 12600 से ज्यादा मामले चल रहे हैं। जबकि प्राइवेट सेक्टर बैंकों के 3800 से ज्यादा मामले चल रहे हैं।

बैंकर जी.एस.बिंद्रा के अनुसार बैंकों के लिए फंसे कर्ज वसूलना आसान नही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अदालत में मामला जाने के बाद लंबी प्रक्रिया शुरू हो जाती है। ज्यादातर कॉरपोरेट लोन में पर्सनल गारंटी नहीं होती है। ऐसे में बैंकों के लिए एसेट बेचकर पैसा वसूलना आसान नहीं होता है।

8.5 लाख करोड़ हो चुका है एनपीए
बैंकों के करीब 8.5 लाख करोड़ रुपए एनपीए हो चुके हैं। जिसमें से करीब 12 फीसदी लोन ऐसे हैं विलफुल डिफॉल्टर के हैं और उन पर बैंकों ने केस कर रखा है। इस मामले पर एसबीआई के पूर्व सीजीएम सुनील पंत का कहना है कि मौजूदा समय में लोन को मंजूरी देने में कमेटी एप्रोच चल रही है।

इस कमेटी में चार या पांच लोग होते हैं। बाद में लोन को लेकर कोई दिक्‍कत पैदा होती है तो किसी एक आदमी को ब्‍लेम करना मुश्किल होता है। अगर यह लोन किसी एक आदमी के सिग्‍नेचर से मंजूर हो जिसे इंडीविजुअल एप्रोच कहते हैं तो वह व्‍यक्ति इस प्रक्रिया में ज्‍यादा दिमाग लगाएगा क्‍योंकि इस प्रक्रिया में उसका पर्सनल स्‍टेक है।

GST काउंसिल की 26वीं मीटिंग कल, ई-वे बिल, रिवर्स चार्ज पर नजर

0

नई दिल्ली। फाइनेंशियल ईयर 2017-18 खत्म होने के पहले शनिवार को जीएसटी काउंसिल की अहम बैठक होने वाली है। बैठक में जहां ई-वे बिल की तैयारियों का रिव्यू होगा। वहीं जीएसटी में रिटर्न फाइलिंग को आसान करने पर भी खास तौर से जोर होगा।

काउंसिल की कोशिश होगी कि इस बार ई-वे बिल अप्रैल की डेडलाइन पर पूरी तैयारियों के साथ लागू हो सके। पिछली बार की तरह कोई ब्रेकडाउन न हो। इसके अलावा इस मीटिंग में कारोबारियों के लिए सिंगल फॉर्म के जरिए रिटर्न फाइलिंग का रास्ता तैयार हो सकता है।

जीएसटी पोर्टल की टेक्निकल दिक्कतों पर होगी चर्चा
जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में ई-वे बिल एक अहम मुद्दा रहने वाला है। जीएसटी काउंसिल 1 अप्रैल से ई-वे बिल लाना चाहती है लेकिन सारी टेक्निकल और लॉजिस्टिक दिक्कतें खत्म होने पर ही इसे लागू करना चाहती है। ई-वे बिल 1 फरवरी को लागू किया गया था लेकिन लागू होने के कुछ घंटों बाद ही वेबसाइट के नहीं चलने पर इसे टाल दिया गया।

कम हो सकती है जीएसटी रिटर्न की संख्या
अभी कारोबारी तीन अलग-अलग रिटर्न जीएसटीआर-1, जीएसटीआर-2 और जीएसटीआर-3 फाइल करती है। जीएसटी काउंसिल इन रिटर्न की संख्या कम करने को लेकर फैसला ले सकती है। वह इसकी जगह एक सिंगल रिटर्न ला सकती है। अगर ऐसा होता है तो कारोबारियों को 37 रिटर्न की जगह 12 रिटर्न भरनी होगी। अभी तक रिटर्न भरने में आ रही परेशानी और टेक्निकल इश्यू के कारण सरकार को कई बार रिटर्न फाइलिंग डेट बढ़ानी पड़ी है।

रियल एस्टेट पर जीएसटी
जीएसटी काउंसिल की मीटिंग मे रियल एस्टेट को जीएसटी में शामिल करने पर फैसला हो सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि काउंसिल रियल एस्टेट को 12 फीसदी टैक्स केटेगरी में रख सखती है। स्टैंप ड्युटी और रजिस्ट्रेशन चार्ज को एक में जोड़ा जा सकता है। ये 1 अप्रैल से लागू किया जा सकता है।

टल सकता है रिवर्स चार्ज
जीएसटी काउंसिल रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म, टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स (टीडीएस), टीसीएस को टालने का फैसला ले सकती है।  टूर ऑपरेटर को मिल सकता है इन्पुट क्रेडिट जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में टूर ऑपरेटर को इन्पुट क्रेडिट देने पर फैसला हो सकता है। जीएसटी में टूर ऑपरेटरों पर 5 फीसदी टैक्स केटेगरी में रखा गया लेकिन

पीएफ-पेंशन के लिए कर्मचारी खुद करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

नई दिल्‍ली। अब प्रॉविडेंट फंड (पीएफ) और पेंशन समेत सोशल सिक्‍युरिटी के लिए कर्मचारियों को कंपनी का मोहताज नहीं रहना पड़ेगा। अगर कंपनी एक तय समय के अंदर पीएफ और पेंशन के लिए रजिस्‍ट्रेशन नहीं कराती तो कर्मचारी खुद अपना रजिस्‍ट्रेशन करा सकेगा। केंद्र सरकार लेबर कोड ऑन सोशल सिक्‍युरिटी, 2018 के तहत यह सुविधा कर्मचारियों को मुहैया कराएगी।

लेबर कोड का ड्राफ्ट तैयार
केंद्र सरकार ने लेबर कोड ऑन सोशल सिक्‍योरिटी, 2018 का मसौदा तैयार कर लिया है। इस मसौदे पर स्‍टेकहोल्‍डर्स का सुझाव जानने के बाद सरकार इसे संसद में पेश करेगी। लेबर कोड में 50 करोड़ कर्मचारियों को सोशल सिक्‍युरिटी मुहैया कराने का प्रावधान किया गया है।

इम्‍प्लॉई का रजिस्‍ट्रेशन कराने की जिम्‍मेदारी इम्‍प्लॉयर की
– कोड के मसौदे के मुताबिक, सोशल सिक्‍युरिटी के लिए इम्‍प्लॉई का रजिस्ट्रेशन कराने की जिम्‍मेदारी इम्‍प्लॉयर (कंपनी) की है।
– अगर कोई कंपनी किसी कर्मचारी का एक तय वक्त के अंदर सोशल सिक्‍युरिटी के लिए रजिस्‍ट्रेशन नहीं कराता तो उस पर पेनाल्‍टी लगेगी।
– अगर तय समय में कंपनी कर्मचारी का रजिस्‍ट्रेशन नहीं कराती तो इम्‍प्लॉई को यह सुविधा दी जाएगी कि वह कोड के तहत खुद की सोशल सिक्‍युरिटी के लिए रजिस्‍टर करा सके। यह सुविधा संगठित क्षेत्र ओर गैर-संगठित क्षेत्र दोनों सेक्‍टर में काम करने वाले कर्मचारियों को मिलेगी।

कैसे होगा रजिस्‍ट्रेशन
– कोड के मसौदे के तहत एक यूनिवर्सल रजिस्‍ट्रेशन सिस्‍टम बनाया जाएगा। इस सिस्‍टम में सभी एक्टिव वर्कर्स का रजिस्‍ट्रेशन सुनिश्चित होगा। रजिस्‍ट्रेशन आधार बेस्‍ड होगा।
– रजिस्‍ट्रेशन के तौर तरीके सेंट्रल बोर्ड तय करेगा। इसके अलावा फील्‍ड में रजिस्‍ट्रेशन का काम लोकल बॉडीज जैसे ग्राम पंचायत और म्‍युनिसिपल बॉडीज करेंगी।
– इसके अलावा कोड में यह प्रावधान भी है कि स्‍टेट बोर्ड वर्कर्स को रजिस्‍ट्रेशन की सुविधा मुहैया कराने के लिए फैसिलिटेशन सेंटर मुहैया कराएं। वे यह काम सार्वजनिक-निजी भागीदारी (प्राइवेट-पब्लिक पार्टनरशिप-पीपीपी मॉडल) पर भी कर सकेंगे।

अभी क्‍या होता है?
– मौजूदा समय में सिर्फ संगठित क्षेत्र में काम करने वाले वर्कर्स को ईपीएफ एक्‍ट के तहत पीएफ और पेंशन की सुविधा मिलती है।
– ईपीएफ एक्‍ट के दायरे में आने वाली कंपनियां या संस्‍थान अपने वर्कर्स का पीएफ ओर पेंशन अकाउंट खुलवाते हैं। अगर कोई कंपनी ऐसा नहीं करती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। लेकिन वर्कर्स खुद को पीएफ और पेशन के लिए ईपीएफओ के पास रजिस्‍टर नहीं करा सकते।

ग्लोबल संकेतों से सेंसेक्स 125 अंक मजबूत, निफ्टी 10250 के ऊपर

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से मिले संकेतों से शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। अच्छी शुरुआत करने के बाद अब ऊपरी स्तरों पर से बाजार में दबाव आ गया है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी ने 10,278 तक दस्तक दी, जबकि सेंसेक्स 33,490 तक पहुंचा था।

लेकिन पीएसयू बैंक स्टॉक्स में बिकवाली की वजह से सेंसेक्स ऊपरी स्तर 173 प्वाइंट्स टूट गया। वहीं निफ्टी 10,230 के निचले स्तर पर पहुंच गया। हालांकि फार्मा, मेटल, आईटी, ऑटो और एफएमसीजी स्टॉक्स में बढ़त से बाजार को मजबूती मिली है।

मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त
– शुरुआती कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों खरीदादरी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.16 फीसदी बढ़ा है। मिडकैप शेयरों में वक्रांगी, 3एमइंडिया, श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस, एमएंडएम फाइनेंस, सेल, क्रॉम्पटन, पीईएल, टाटा पावर, एक्साइड इंडस्ट्रीज, अशोक लेलैंड, वर्लपूल 0.63-2.52 फीसदी तक बढ़े।
– वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.10 फीसदी की बढ़त दिख रही है।

बैंकिंग इंडेक्स को छोड़ सभी इंडेक्स में बढ़त
– कारोबार में बैंकिंग शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे बैंक निफ्टी इंडेक्स 0.13 फीसदी टूट गया है। वहीं निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.86 फीसदी गिरा है। हालांकि निफ्टी ऑटो में 0.64%, एफएमसीजी में 0.53%, आईटी में 0.32%, मेटल में 0.26%, फार्मा में 1.04% और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 0.19 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है।

10:26 AM
HG इंफ्रा की सुस्त लिस्टिंग, इश्यू प्राइस 270 रु पर हुआ लिस्ट
– स्टॉक मार्केट में आज एक और स्टॉक की एंट्री हुई। HG इंफ्रा इंजीनियरिंग के स्टॉक की मार्केट में सुस्त लिस्टिंग हुई। बीएसई पर स्टॉक अपने इश्यू प्राइस 270 रुपए प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ। वहीं एनएसई पर भी स्टॉक इश्यू प्राइस पर ही लिस्ट हुआ।
09:33 AM
HG इंफ्रा इंजीनियरिंग की आज होगी लिस्टिंग
– HG इंफ्रा इंजीनियरिंग के स्टॉक की आज मार्केट में लिस्टिंग होगी। कंपनी ने 462 करोड़ रुपए का आईपीओ अंतिम दिन 5 गुना सब्सक्राइब हुआ। टोटल इश्‍यू साइज 12137070 शेयर की तुलना में कंपनी को 60290505 शेयर के लिए बिड मिला है।
09:26 AM
DII रहे खरीददारी, FII ने की बिकवाली
– गुरूवार के कारोबार में डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (डीआईआई) ने घरेलू शेयर बाजार में 675.26 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एफआईआई) ने 364.8 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
09:19 AM
रुपया 2 पैसे की मजबूती के साथ खुला
– सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन रुपए की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की बढ़त के साथ 65.12 के स्तर पर खुला। गुरूवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे की गिरावट के साथ 65.14 के स्तर पर बंद हुआ।
09:19 AM
एशियाई बाजारों में बढ़त
– अमेरिकी बाजारों से मिले संकेतों से शुक्रवार को एशियाई बाजारों में बढ़त देखने को मिल रही है। सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी इंडेक्स 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 10,281.50 अंक पर कारोबार कर रहा है। जापान का बाजार निक्केई 186 अंक की मजबूती के साथ 21,554 अंक पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग 254 अंक की उछाल के साथ 30,907 अंक पर कारोबार कर रहा है।
– कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 1.46 फीसदी की मजबूती के साथ 2469 अंक पर कारोबार कर है, जबकि ताइवान इंडेक्स 43 अंक चढ़कर 10,866 अंक पर कारोबार कर रहा है। शंघाई कम्पोजिट में 0.09 फीसदी की हल्की मजबूती दिख रही है। वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 3486 अंक पर कारोबार कर रहा है।
09:19 AM
अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
– गुरूवार के कारोबार में डाओ जोंस 94 अंक की बढ़त के साथ 24,895 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक 31 अंक चढ़कर 7,428 अंक पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 12 अंक उछलकर 2,739 अंक पर बंद हुआ।