Monday, July 27, 2026
Home Blog Page 5459

कोटा में 12 हजार लीटर नकली घी जब्त

कोटा। भामाशाहमंडी गेट नंबर 2 के पास नकली घी बनाने और बेचने का कारखाना चल रहा था। अनंतपुरा पुलिस ने गुरुवार को छापा मारा तो वहां 10 से ज्यादा ब्रांड का 11820 लीटर नकली घी मिला। यह घी 640 डिब्बों, कार्टन, थैलियों और टीन में पैक था।

कारखाने में कई मशीनें, डिब्बे, खाली रैपर, घी, कच्चा माल मिला है, जिसे पुलिस ने कारखाने समेत सीज कर दिया है। पुलिस ने पूरी कार्रवाई आगरा की तपन एग्रो इंडस्ट्रीज की शिकायत पर की है।  कारखाने में 162 डिब्बों में इस फर्म का लोगो लगा 3216 लीटर नकली घी मिला है। फर्म के ऐश और दीप ब्रांड्स का घी 100 ग्राम से 15 लीटर तक की पैकिंग में मिला है।

डीएसपी नरसीलाल मीणा की अगुआई में पहुंची पुलिस टीम को कारखाने में पारस, बिलोवना, ज्योति, कृष्णा, महान, उत्सव सहित करीब 10 ब्रांड के रैपर, डिब्बे और पैकिंग का माल मिला है। कारखाना मालिक के पास रजिस्टर्ड ट्रेड मार्क, फूड लाइसेंस नहीं हैं। इधर, पुलिस इन अलग-अलग ब्रांड की कंपनियों/फर्मों के प्रतिनिधियों से संपर्क करके उनसे भी पुष्टि करेगी।

RIL को पीछे छोड़ TCS फिर बनी सबसे वैल्युएबल कंपनी

नई दिल्ली। टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज (टीसीएस) एक बार फिर देश की सबसे वैल्युएबल कंपनी बन गई। गुरुवार को टीसीएस की मार्केट कैप 6 लाख करोड़ रुपए के पार हो गई। इसके साथ ही उसने इस मामले में मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) को पीछे छोड़ दिया। मार्केट क्लोजिंग के समय टीसीएस की मार्केट कैप 6,00,569 करोड़ रुपए थी।

4 फीसदी चढ़ा टीसीएस का स्टॉक
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर टीसीएस का स्टॉक 4.04 फीसदी चढ़कर 3,137.30 रुपए के स्तर पर पहुंच गया। दिन के कारोबार के दौरान उसने 4.46 फीसदी बढ़त के साथ 3,150 रुपए का स्तर भी छूआ। इसके साथ ही टीसीएस की मार्केट कैप आरआईएल की मार्केट कैप 5,87,570 करोड़ रुपए से 12,998.89 करोड़ रुपए ज्यादा हो गई। वहीं आरआईएल का स्टॉक बीएसई पर 0.16 फीसदी हिकर 927.55 रुपए पर बंद हुआ।

ये हैं मार्केट कैप में टॉप 5 कंपनियां
इसके साथ ही टीसीएस देश की सबसे ज्यादा मार्केट वैल्यू वाली कंपनी बन गई। टीसीएस के बाद आरआईएल का नंबर है। उसके बाद तीसरे नंबर पर एचडीएफसी बैंक (4,99,892.24 करोड़ रुपए), आईटीसी (3,19,752 करोड़ रुपए) और एचडीएफसी (3,06,416 करोड़ रुपए) का नंबर आता है।

जनवरी में भी 6 लाख करोड़ के पार हुई थी मार्केट कैप
इसी साल 24 जनवरी को भी टीसीएस की मार्केट कैप 6 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गई थी। टीसीएस यह उपलब्धि हासिल करने वाली आरआईएल के बाद दूसरी कंपनी बनी थी।

पीएफ का ऑनलाइन विड्रॉल या क्लेम कैसे करें

भले ही आपने अपना करियर अभी शुरू किया हो लेकिन आप आगे कई और जॉब बदलेंगे। आपके सीटीसी का अच्छा खासा हिस्सा पीएफ में कटता है लेकिन जॉब बदलने पर हम यह चेक नहीं करते कि पिछली जॉब का पीएफ हमारे अकाउंट में आया है कि नहीं।

डिजिटल इंडिया का फायदा यह तो है आप अब अपने पीएफ के लिए भी ऑनलाइन ही क्लेम कर सकते हैं, यही नहीं विद्ड्रॉल के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। कैसे, वीडियो में देखिये –

कैसे करें विद्ड्रॉल रिक्वेस्ट: UAN पोर्टल पर लॉगइन करें। अगर आपने अबतक अपना UAN नंबर ऐक्टिवेट नहीं किया है तो पहले वह करना होगा। लॉगइन करने से पहले अपना आधार नंबर, बैंक अकाउंट डिटेल्स, जॉब्स जॉइन करने और छोड़ने की तारीखें तैयार रखें। ध्यान रहे की पीएफ क्लेम करने के लिए जॉब छोड़े आपको 2 महीने हो चुके हों।

केवाईसी वेरिफिकेशन :लॉगइन करने के बाद ‘मैनेज’ पर क्लिक करें और अपनी केवाईसी डिटेल्स को वेरिफाई करें।इसके बाद ‘ऑनलाइन सर्विसेज’ पर जाकर ‘क्लेम’ पर क्लिक करें।

टाइप ऑफ क्लेम :क्लेम पर क्लिक करने पर आपको ‘टाइप ऑफ क्लेम’ दिखेगा। इसमें आधार और नॉन-आधार के ऑप्शंस होंगे। 

डीटेल्स क्रॉस-चेक करें :अपनी जानकारी क्रॉस-चेक करें और ‘प्रॉसीड’ पर क्लिक करें। मेन्यू में आपको ‘I want to apply for’ दिखेगा। उस पर क्लिक करने पर काफी सारे विकल्प खुल कर आ जाएंगे। 

आधार नंबर रहे तैयार: विकल्प चुनने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म खुलेगा। उसे भरें और आधार नंबर डालने पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर OTP आएगा। 

OTP एंटर करें :OTP एंटर करने के बाद, ‘Submit’ पर क्लिक करें। आपका क्लेम हो चुका है।

 हफ्ते भर में पैसा:EPFO आपकी डिटेल्स को वेरिफाई करेगा और सबकुछ सही होने पर आपके अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर देगा। किसी क्लेम को पूरा होने में आमतौर पर एक हफ्ते के करीब समय लगता है। अधिकतम समयसीमा 1 महीना है।

इस बीच आप पोर्टल से अपना ‘Track claim staus’ चेक कर सकते हैं। अगर आपका पैसा कम आया है तो हो सकता है कि टैक्स काटा गया हो। ऐसा तब होता है जब आप 5 साल से कम में जॉब बदल देते हैं।

वायदा तेज रहने से कोटा मंडी में धनिया 100 रुपये उछला

कोटा। धनिया वायदा ऊँचा रहने से कोटा मंडी में भाव 100 रुपये प्रति क्विंटल उछल गया। आवक 3000 बोरी रही। एनसीडेक्स पर अप्रैल वायदा 88 रुपये बढ़कर 5213, मई वायदा 61 रुपये सुधर कर 5240 और जून वायदा 40 रुपये की मजबूती पर 5290 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। 

भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को आवक घटने और घरेलू मांग निकलने से गेहूं 25 रुपये प्रति क्विंटल तेज बोला गया। आवक की कमी से धान 25 रुपये क्विंटल ऊँचा बिका। माल की कुल आवक 60 हजार बोरी की रही।लहसुन की आवक 15000 कट्टे की रही । 

गेहूं मिल 1480 से 1551 लोकवान नया 1600 से 1700 पीडी नया 1600 से 1700 गेहूं टुकडी 1550 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल। धान सुगंधा 2600 से 2930 पूसा 1 2500 से 2700 पूसा 4 (1121) 2500 से 3400 धान (1509) 2000 से 3150 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 2400 से 3781 सरसो 3400 से 3601 तिल्ली 6000 से 7200 रुपये प्रति क्विंटल। मैथी पुरानी 2000 से 2800 मैथी नई 2800 से 3600 धनिया बादामी नया 3400 से 4300 ईगल 3800 से 4600 रंगदार 5000 से 7500 धनिया पुराना 3000 से 4100 मूंग 3300 से 3800 उडद 2000 से 3500 चना 3200 से 3430 रुपये प्रति क्विंटल।

चना काबुली 5000 से 5500 चना पेपसी 3300 से 3550 चना मौसमी 3000 से 3430 मसूर 3000 से 3450 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 3000 से 3600 मक्का 1000 से 1300 जौ 1100 से 1200 ज्वार 1300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल।  लहसुन नया 250 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल रहा। 

खुदरा महंगाई दर में लगातार तीसरी बार गिरावट, औद्योगिक उत्पादन में कमी

नई दिल्ली। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा महंगाई दर में फरवरी (4.44%) के मुकाबले मार्च में राहत मिली है। पिछले महीने यह 4.28 फीसदी रही। गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, महंगाई दर पिछले पांच महीनों के निचले स्तर पर है। दिसंबर में 17 महीनों के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने के बाद यह लगातार तीसरी बार है जब महंगाई में कमी आई है।

सब्जियों और खाने-पीने की चीजों के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। सब्जियों की महंगाई दर पिछले महीने के 17.57 फीसदी से घटकर 11.7 फीसदी पर आ गई। अंडे, दूध जैसे प्रोटीन युक्त पदार्थों की कीमतों में भी नरमी आई है। हालांकि, फलों की कीमतों में वृद्धि हुई है। खाद्य पदार्थों की महंगाई दर 3.26 फीसदी से घटकर 2.81 फीसदी पर रही।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के पोल में विशेषज्ञों ने खुदरा महंगाई दर 4.20 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था। भले ही महंगाई दर में कमी आई हो, लेकिन यह रिजर्व बैंक के मीडियम टर्म टारगेट 4.0 फीसदी से कुछ अधिक है। केंद्रीय बैंक ने पिछले सप्ताह रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया था।

एक अन्य आंकड़े में बताया गया कि फरवरी में औद्योगिक उत्पादन दर (IIP) में गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी के 7.5 फीसदी के मुकाबले औद्योगिक उत्पादन में 7.1 फीसदी की रफ्तार से वृद्धि हुई।

बाल विवाह में सेवा नहीं देने का लिया संकल्प

कोटा। कोटा टेंट डीलर्स समिति का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह गुरुवार को बोरखेड़ा रोड़ स्थित तुलसी रिसोर्ट पर सम्पन्न हुआ। समारोह का सम्बोधित करते हुये समिति के प्रदेश अध्यक्ष रवि जिन्दल ने कहा कि समिति ने निर्णय कर लिया है कि बाल विवाह में कोई भी समिति सदस्य टेंट एवं डेकोरेशन का कार्य नहीं करेगा। समिति हर समय प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए समाज की हर कुरीति के विरुद्ध है।

इसी तरह से सभी ट्रेडों के प्रदेश स्तर पर संगठन होना चाहिए, जो पूरे राज्य के व्यवसायियों को एक जुट रख सके। उन्होंने कोटा व्यापार महासंघ को राज्य का सभी ट्रेड का बड़ा संगठन बताया, जिसके बेनर तले कोटा के सभी व्यापारी एवं उद्यमी एक जुट है।

उन्होंने कोटा व्यापार महासंघ द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान की प्रशंसा करते हुये सभी टेंट व्यवसायी एवं हाडौती हलवाई केटर्स एसो. के सभी सदस्यों का आव्हान किया कि वह भी स्वच्छता अभियान में सहायोग देवे एवं शादी, विवाह समारोह में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखे। विशिष्ट अतिथि रघुुनंदन बंसल ने कहा कि जब कभी भी कोई हमारे पास टेंट या सजावट का सामान बुक करवाने के लिए आएगा, हम उनसे जन्म प्रमाण पत्र के लिए पूछेंगे। 

महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने कहा कि टेंट डीलर्स व्यवसायी एवं हलवाई केटर्स अपने कार्यकलापों में भी स्वच्छता का ध्यान रखे, जिससे स्वच्छता अभियान को और गति मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि आज यहॉं मौजुद भारी तादाद में महिलाओं ने भी स्वच्छता की शपथ ली।  संस्था द्वारा बांटे गये डस्टबीन स्वच्छता की दिशा में महिलाओं को भी जागृत करने का प्रयास है।

अध्यक्ष क्रांति जैन ने कहा कि टेंट डीलर्स एवं केटर्स अपनी कार्यशैली में स्वच्छता एंव गुणवता अपनायें, जिससे शादी समारोह में लोगों को उच्चतम क्वालिटी का भोजन उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि आयोजनों के पश्चात कचरा निस्तारण की भी समुचित व्यवस्था की जाये, जिससे गंदगी से छुटकारा मिल सके।

इस अवसर पर कोटा टेंट डीलर्स समिति के अध्यक्ष राकेश जैन एवं सचिव राकेश मित्तल के नेतृत्व में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई गई।  शपथ ग्रहण के पश्चात कोटा टेंट डीलर्स समिति के अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि हम अपने व्यवसाय में जनहित को देखते हुये स्वच्छता का विशेष ध्यान रखेगें। 

समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान टेंट डीलर्स समिति के प्रदेश अध्यक्ष रवि जिन्दल थें। अध्यक्षता कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्राति जैन ने की। समारोह के विशिष्ठ अतिथि महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी एवं राजस्थान टेंट डीलर्स समिति के प्रदेश सचिव रघुनन्दन कौशल एवं कोषाध्यक्ष रासबिहारी पारासर थे। 

इस अवसर पर राजस्थान टेंट डीलर्स समिति के प्रदेश अध्यक्ष रवि जिन्दल ने कोटा टेंट डीलर्स समिति के पूर्व अध्यक्ष कमल गोस्वामी को राजस्थान टेंट डीलर्स समिति का उपाध्यक्ष घोषित किया गया, समारोह में कोटा, बारां, झालावाड़ के टेंट डीलर्स एसो. के पदाधिकारी, हाडौती हलवाई केटर्स के पदाधिकारी सहित कई संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।

वैश्विक तेजी से सोना लगातार पांचवे दिन महंगा, चांदी भी चमकी

नई दिल्ली । सकारात्मक वैश्विक संकेत और घरेलू ज्वैलर्स की ओर से जारी खरीदारी के चलते सोना 300 रुपये बढ़कर 32150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। वहीं चांदी भी बढत के बाद 40,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है। इंडस्ट्रीयल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की ओर से तेज उठान के चलते चांदी 240 रुपये बढ़ी है।

व्यापारियों का मानना है कि सकारात्मक वैश्विक संकेतों के अलवा घरेलू हाजिर बाजार में रिटेलर्स की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से की गई खरीदारी से सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल गोल्ड 1.02 फीसद की बढ़त के साथ 1352.80 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.60 फीसद की बढ़त के साथ 16.65 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गई है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी के चलते मेटल का आयात मंहगा हो गया है, जिससे कीमतों को समर्थन मिला है। देश की राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 300 रुपये की बढ़त के साथ क्रमश: 32150 रुपये और 32000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि बीते चार सत्रों में सोने की कीमतों में 500 रुपये की तेजी दर्ज की जा चुकी है। गिन्नी की कीमतें हालांकि 100 रुपये की बढ़त के साथ 24900 रुपये प्रति आठ ग्राम के स्तर पर आ गई है।

इसी तरह चांदी तैयार 240 रुपये बढ़कर 40,000 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक आधारित डिलिवरी 225 रुपये की बढ़त के साथ 39000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। चांदी के सिक्कों का भाव 1000 रुपये की तेजी के साथ 75000 लिवाल और 76000 रुपये बिकवाल प्रति सैंकड़ा के स्तर पर आ गया है।

कोटा सर्राफा
चांदी 39600 रुपये प्रति किलोग्राम।   
सोना केटबरी 32000 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 37320 रुपये प्रति तोला।
शुद्ध 32150 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 37500 रुपये प्रति तोला।

6वें दिन बाजार में तेजी, सेंसेक्स 161 अंक बढ़ा, निफ्टी 10450 के पार बंद

नई दिल्ली। लगातार 6वें दिन घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। इंफोसिस के नतीजे के पहले रुपए में कमजोरी से आईटी शेयरों में तेजी से बाजार को सपोर्ट मिला। जिससे कारोबार के अंत में सेंसेक्स 161 अंक की बढ़त के साथ 34,101 और निफ्टी 41 अंक चढ़कर 10,459 के स्तर पर बंद हुआ।

हैवीवेट टीसीएस (4.04%) और इंफोसिस (3.41%) में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली। सेक्टोरल इंडेक्स में आईटी, बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज हरे निशान में बंद हुए। लेकिन रियल्टी, मेटल, ऑयल एंड गैस, फार्मा औऱ एफएमसीजी में गिरावट रही।

इसके पहले, आईआईपी और सीपीआई डाटा आने से पहले बाजार में कमजोरी देखने को मिली। वहीं शुक्रवार को इंफोसिस के चौथे क्वार्टर के नतीजे जारी होेंगे जिससे सेंटीमेंट्स कमजोर हुआ। सेंसेक्स 47 अंक की बढ़त के साथ 33.987.55 के स्तर पर खुला।

वहीं निफ्टी की शुरुआत 7 अंक की गिरावट के साथ 10,410.65 के स्तर पर हुई। आज के कारोबार में सेंसेक्स 34 हजार के लेवल को पार करते हुए 34177.44 का हाई बनाया, जबकि निफ्टी 10,469.90 के स्तर तक पहुंचा।

मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में मिला-जुला कारोबार
कारोबार के दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स में 0.07 फीसदी हल्की गिरावट है। हालांकि बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.03 फीसदी मामूली बढ़त है।
मिडकैप शेयरों में फ्यूचर रिटेल, बायोकॉन, टाटा ग्लोबल, गृह फाइनेंस, यूबीएल, एलटीआई, नैटको फार्मा, नेशनल एल्युमीनियम, कोलगेट पामोलिव 0.93-2.24 फीसदी तक बढ़े हैं।

ऑटो-आईटी में तेजी, मेटल-बैंक औऱ रियल्टी टूटे
सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो, आईटी और मीडिया में तेजी देखने को मिल रही है। रुपए में कमजोरी से निफ्टी आईटी इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.70 फीसदी बढ़ा है। ऑटो इंडेक्स 0.18 फीसदी और मीडिया इंडेक्स 0.28 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि बैंक निफ्टी इंडेक्स 0.26 फीसदी गिरकर 25,032.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा एफएमसीजी इंडेक्स 0.30%, मेटल इंडेक्स 0.75%, फार्मा इंडेक्स 0.38% और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 0.57% गिरा है।

ऑयल रिटेलर्स स्टॉक्स लुढ़के
क्रूड की कीमतें 4 साल के हाई पर पहुंचने से ऑयल रिटेल कंपनियों के स्टॉक्स में गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.42 फीसदी गिरा है। बीपीसीएल (1.72%), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (1.63%), आईओसी (1.40%) की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।वहीं बुधवार को सरकार ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से 1 रुपए प्रति लीटर तक का बोझ उठाने को कहा था। इससे भी स्टॉक पर दबाव देखने को मिला था।

अमेरिकी बाजार गिरे, डाओ जोंस 0.90% टूटा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रूस को चेतावनी से अमेरिकी बाजारों में घबराहट का माहौल देखने को मिला। बुधवार के कारोबार में डाओ जोंस 219 अंक की गिरावट के साथ 24,190 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 25 अंक की कमजोरी के साथ 7,069 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 15 अंक लुढ़ककर 2,642 के स्तर पर बंद हुआ।

Update
03:07 PM
78350 रु के नए हाई पर पहुंचा MRF का स्टॉक
टायर मैन्युफैक्चरर कंपनी एमआरएफ का स्टॉक 78350 रुपए के हाई पर पहुंच गया। बीएसई पर स्टॉक में 2.35 फीसदी की तेजी आई।

10:05 AM
आईडीबीआई बैंक का स्टॉक 3% गिरा
आरबीआई ने आईडीबीआई बैंक पर 3 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। आईआरएसी नियमों का पालन नहीं करने पर जुर्माना लगा है। आईआरएसी मतलब इनकम रिकनिशन एंड असेट क्लासिफिकेशन। इस खबर से गुरूवार के कारोबार में बीएसई पर आईडीबीआई बैंक का स्टॉक 3.18 फीसदी टूट गया।

मुकेश अंबानी अब ला रहे हैं सि‍म वाला लैपटॉप

नई दि‍ल्‍ली। जि‍यो की आंधी से पूरी टेलीकॉम मार्केट को हि‍ला देने वाले मुकेश अंबानी अब एक और वैसा ही कदम उठाने की तैयारी कर रहे हैं। इंडस्‍ट्री सूत्रों के मुताबि‍क, जि‍यो और 4जी फीचर फोन के बाद वह सि‍म कार्ड वाला लैपटॉप मार्केट में उतारने वाले हैं।

इसके लि‍ए जि‍यो की बातचीत एक अमेरि‍की कंपनी से चल रही है। इन लैपटॉप में विंडो 10 ऑपरेटिंग सि‍स्‍टम होगा और ये सेलुलर कनेक्‍शन से भी लैस होंगे। इन्‍हें खासतौर पर भारतीय बाजार और भारतीय जरूरतों के हि‍साब से तैयार कि‍या जाएगा।

काउंटर प्‍वाइंट डाटा की रि‍पोर्ट के मुताबि‍क, भारत में हर साल करीब 10 लाख लैपटॉप बि‍कते हैं, जि‍नमें से ज्‍यादातर या तो कि‍सी कंपनी से जुड़े होते हैं या घर अथवा पब्‍लि‍क वाईफाई स्‍पॉट से। इंडस्‍ट्री सूत्रों के मुताबिक, आने वाले समय में ऐसे लैपटॉप की डिमांड बढ़ेगी जो सेलुलर कनेक्‍ट होंगे।

अभी आप अपने लैपटॉप में इंटरनेट चलाने के लि‍ए वाईफाई, हॉटस्‍पॉट, डोंगल, ब्रॉडबैंड या लैन का यूज करते हैं। सफर के दौरान अक्‍सर इनकी कनेक्‍टि‍वि‍टी में परेशानी सामने आती है। इसके अलावा अपने लैपटॉप पर काम करने के लि‍ए आपको इनमें से कि‍सी डि‍वाइस पर डि‍पेंड रहना पड़ता है।

इसी परेशानी को कम करने के लि‍ए सेलुलर कनेक्‍ट लैपटॉप का आइडि‍या सामने आया। अभी जि‍स तरह से आप अपने 3जी या 4जी मोबाइल में सि‍म लगाते हैं अब उसी तरह से आप अपने लैपटॉम में सि‍म लगा कर इंटरनेट का यूज कर पाएंगे।

अब दो नहीं तीन पहिया स्कूटर की सवारी कीजिये, वीडियो

फ्रेंच आॅटोमोबाइल कंपनी, Peugeot अब भारत में वेंचर करने को तैयार है। भारत के लिए कंपनी अपने मॉडल्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसी क्रम में कंपनी भारत में अपना दमदार तिपहिया स्कूटर, Peugeot Metropolis 400 लॉन्च करने वाली है। आम स्कूटर्स के मुकाबले यह स्कूटर हटके होगा। आइए, जानते हैं इस स्कूटर के बारे में…

Peugeot Metropolis 400 स्कूटर बहुप्रतीक्षित स्कूटर है। फीचर्स के मामले में हाइटेक इस स्कूटर का डाउन साइज वर्जन भारत में लॉन्च किया जा सकता है। अन्य कई देशों में इसको पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। भारत में इसे महिंद्रा टू वीलर्स के साथ साझेदारी में लाया जा सकता है। क्या हो सकती है इसकी कीमत, जानिए आगे की स्लाइड में।

भारत में लॉन्च होने पर इस स्कूटर की कीमत तकरीबन 2.5 लाख रुपए हो सकती है। इस स्कूटर के ब्लैक, ग्रे, वाइट, रेड कलर्स अवेलेबल होंगे। क्या है इसकी सबसे खास बात, जानिए आगे की स्लाइड में। स्कूटर की सबसे खास बात है कि यह दो पहियों वाला नहीं बल्कि तीन पहियों वाला स्कूटर है।

इसके तीनों ही पहियों में डिस्क ब्रेक्स हैं और इसमें 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इंजन की जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें। इस स्कूटर में 400सीसी का 4 स्ट्रोक लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 7,000 आरपीएम पर 35.6 बीएचपी का पावर और 5,250 आरपीएम पर अधिकतम 28.1lb ft टॉर्क जेनरेट करता है। स्कूटर को आॅटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया गया है।

इस स्कूटर का कर्ब वेट 258 किलोग्राम है। इसमें सेमी डिजिटल मीटर दिया गया है जिसकी मदद से स्कूटर के मेंटेनेंस से जुड़ी जानकारी मिलती रहती है। ऐनलॉग स्पीडोमीटर, टेकोमीटर, डिजिटल ट्रिप मीटर से यह स्कूटर लैस है। डिजिटल ट्रिप मीटर में टेंप्रेचर, डिजिटल क्लॉक, लो फ्यूल गेज, लो फ्यूल वॉनिंग, बैटरी इंडिकेटर, लो आॅइल इंडिकेटर, सर्विस रिमांइडर आदि की जानकारी मिलती है।

इस स्कूटर की सीट हाइट 780एमएम है और इसमें मेंटेनेंस फ्री बैटरी दी गई है। इस स्कूटर को अर्बन या स्पॉर्ट मोउ में राइड करने के लिए स्विच ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है। इस हाइटेक तिपहिया स्कूटर में स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए यूएसबी पोर्ट भी दिया गया है। स्कूटर को एबीएस यानी ऐंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से लैस किया गया है। इसमें इमर्जेंसी ब्रेक लगाने पर खतरे की चेतावनी वाली लाइट्स जलने लगती हैं।