Monday, July 27, 2026
Home Blog Page 5458

वायदा में धनिया ढीला, हाजिर में स्थिर, उड़द और चना लुढ़का

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को माल की कुल आवक 70 हजार बोरी और लहसुन की आवक 15000 कट्टे की रही। आवक घटने से धान 50 रुपये और सोयाबीन 50 रुपये प्रति क्विंटल तेज बोली गई। कमजोर उठाव से उड़द 100 रुपये और चना 25 रुपये प्रति क्विंटल ढीला रहा।

 एनसीडेक्स पर धनिया अप्रैल वायदा 53 रुपये गिरकर 5160 रुपये और मई वायदा 65 रुपये प्रति क्विंटल लुढ़क कर 5175 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। कोटा मंडी में 2500 और रामगंज मंडी में 22 हजार बोरी धनिया की आवक रही। दोनों मंडियों में धनिया स्थिर रहा। 

गेहूं मिल 1480 से 1551 लोकवान नया 1600 से 1700 पीडी नया 1600 से 1700 गेहूं टुकडी 1550 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल। धान सुगंधा 2600 से 3000 पूसा 1 2500 से 2700 पूसा 4 (1121) 2500 से 3475 धान (1509) 2000 से 3250 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 2400 से 3821 सरसो 3400 से 3601 तिल्ली 6000 से 7200 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी पुरानी 2000 से 2800 मैथी नई 2800 से 3600 धनिया बादामी नया 3400 से 4300 ईगल 3800 से 4600 रंगदार 5000 से 7500 धनिया पुराना 3000 से 4100 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 3300 से 3800 उडद 2000 से 3400 चना 3200 से 3430 चना काबुली 5000 से 5500 रुपये प्रति क्विंटल।

चना पेपसी 3300 से 3550 चना मौसमी 3000 से 3430 मसूर 3000 से 3450 ग्वार 3000 से 3600 मक्का 1000 से 1300 जौ 1100 से 1200 ज्वार 1300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल।  लहसुन नया 250 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल रहा।  

इंफोसिस का मुनाफा 28% घटकर 3690 करोड़ रहा

नई दिल्ली। देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्‍फोसिस के नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे हैं। फाइनेंशियल ईयर 2018 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 28 फीसदी घटकर 3690 करोड़ रुपए रहा है। जबकि तीसरी तिमाही में कंपनी को 5129 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

जबकि फाइनेंशियल ईयर 2017 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3603 करोड़ रुपए रहा था। वहीं, फाइनेंशियल ईयर 2019 के लिए कंपनी ने एबडिटा मार्जिन गाइडेंस 22-24 फीसदी रखा है। कंपनी ने 20.50 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देने का एलान किया है। आय बढ़कर 18083 करोड़ रुपए…..

कंपनी का आय 18083 करोड़
चोथी तिमाही में इंफोसिस की ऑपरेशंस से होने वाली आय 1.62 फीसदी बढ़कर 18083 करोड़ रुपए रहा है। जबकि तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 17794 करोड़ रुपए रही थी। वहीं, फाइनेंशियल ईयर 2017 की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 17120 करोड़ रुपए रही थी। जबकि इस दौरान अदर इनकम 534 करोड़ रुपए रही है।

सेंसेक्स 92 अंक बढ़ा, निफ्टी 10481 अंक पर बंद

नई दिल्ली। लगातार सातवें ट्रेडिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। इंफोसिस के चौती तिमाही के नतीजे से पहले बाजार में तेजी रही। मेटल, आईटी, फार्मा और रियल्टी शेयरों में तेजी से सेंसेक्स 92 अंक बढ़कर 34,193 और निफ्टी 22 अंक चढ़कर 10,481 के स्तर पर बंद हुआ।

हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, इंफोसिस, टीसीएस औऱ एचडीएफसी में खरीददारी से बाजार को सपोर्ट मिला। इससे पहले, सभी सेक्टर के शेयरों में तेजी से सेंसेक्स 66 अंक बढ़कर 34,168 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी की शुरुआत 37 अंक की उछाल के साथ 10,495 के स्तर पर हुई।

बेहतर इकोनॉमिक डाटा से बाजार को सपोर्ट मिला है। मार्च में रिटेल महंगाई (सीपीआई) 5 माह के न्‍यूनतम स्‍तर 4.28 फीसदी पर आ गई। वहीं फरवरी में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) की ग्रोथ में भी सुधार देखने को मिला, जो 7.1 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई।

मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीददारी
शुक्रवार के कारोबार में मिडकैप औऱ स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीददारी देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.46 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.53 फीसदी का उछाल आय़ा। बीएसई का स्मॉलैक इंडेक्स 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

मिडकैप शेयरों में ग्लेनमार्क, इंडियन होटल, सेल, अशोक लेलैंड, टीवीएस मोटर्स, ब्लूडार्ट, जिंदल स्टील, जीएमआर इंफ्रा, डालमिया भारत, 3एम इंडिया, कैनरा बैंक, डिविस लैब, सन टीवी, आईजीएल, रिलायंस इंफ्रा, चोलाफिन, बर्जर पेंट, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, पेज इंडस्ट्रीज, इंडियन बैंक 1.49-4.55 फीसदी तक बढ़े। हालांकि वक्रांगी, एमएफएसएल, बीईएल, एयूबैंक, एमफैसिस, जीएसके कंज्यूमर 4.98-2.12 फीसदी तक गिरे।

PSU बैंक-FMCG इंडेक्स टूटे, मेटल-आईटी बढ़े
सेक्टोरल इंडेक्स में एनएसई पर एफएमसीजी औऱ पीएसयू बैंक इंडेक्स में कमजोरी रही। बैंक निफ्टी इंडेक्स सपाट 25,200.60 के स्तर पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी मेटल इंडेक्स में 0.95 फीसदी दर्ज की गई। ऑटो इंडेक्स 0.05%, आईटी इंडेक्स 0.70%, फार्मा इंडेक्स 0.52% और रियल्टी इंडेक्स 0.45% तक बढ़े।

अडानी पोर्ट्स टॉप गेनर, बीपीसीएल 3% से ज्यादा टूटा
हैवीवेट शेयरों में अडानी पोर्ट्स में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। स्टॉक 2.83 फीसदी बढ़ा। इसके अलावा टेक महिंद्रा, आयशर मोटर्स, हिंडाल्को, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, विप्रो 2.13-2.79 फीसदी तक चढ़े।
गिरनेवाले शेयरों में बीपीसीएल, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस सर्व, आईओसी, एसबीआई, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, एक्सिस बैंक, मारुति 3.02-0.85 फीसदी तक गिरे।

मेटल शेयरों में उछाल
निफ्टी मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा 0.88 फीसदी का उछाल आया है। लंदन मेटल एक्सचेंज में एल्युमीनियम की कीमतों में लगातार 7वें दिन बढ़त से मेटल प्रोड्यूसर हिंडाल्को औऱ वेदांता में तेजी आई है।

FII ने की खरीददारी, DII रहे बिकवाल
गुरूवार के कारोबार में फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एफआईआई) ने घरेलू शेयर बाजार में 368.9 करोड़ रुपए की खरीददारी की। वहीं डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (डीआईआई) ने 615.81 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद
गुरूवार के कारोबार में डाओ जोंस 294 अंक की बढ़त के साथ 24,483 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 71 अंक की तेजी के साथ 7,140 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.83 फीसदी चढ़कर 2,664 के स्तर पर बंद हुआ।

 नतीजे से पहले इंफोफिस में तेजी
चौथी तिमाही के नतीजे से पहले शुरुआती कारोबार में इंफोसिस के स्टॉक में गिरावट आई थी, लेकिन फिर बाद में रिकवरी आ गई। बीएसई पर स्टॉक 1.35 फीसदी बढ़कर 1177.95 रुपए के भाव पर पहुंच गया।

श्रीदेवी को “मॉम” मूवी के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड

नई दिल्ली। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है और ‘न्यूटन’ को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए ऐक्टर पंकज कपूर को स्पेशल अवॉर्ड मिला है। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को मॉम के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस का नैशनल अवॉर्ड मिला है। आपको पिछले दिनों दुबई में श्रीदेवी की मौत हो गई थी।

इसके अलावा बाहुबली-2 को बेस्ट ऐक्शन डायरेक्शन और बेस्ट स्पेशल इफेक्ट मूवी का खिताब मिला है। बेस्ट एडिटिंग का खिताब असम भाषा की मूवी ‘विलेज रॉकस्टार’ को मिला है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमिटी के चेयरमैन शेखर कपूर ने भारत की अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों के लिए अवॉर्ड की घोषणा की।

बेस्ट कोरियोग्रफी का अवॉर्ड ‘टॉइलट-एक प्रेम कथा’ को गया है। इसमें गोरी तू लट्ठ मार गाने की कोरियाग्रफी के लिए यह अवॉर्ड मिला है। इसकी करियोग्रफी गणेश आचार्य ने की थी। बेस्ट बैकग्राउंट म्युजिक अवॉर्ड श्रीदेवी स्टारर मॉम को मिला है। मणि रत्नम की Kaatru Veliyidai के लिए एआर रहमान को बेस्ट म्युजिक डायरेक्टर अवॉर्ड मिला है।

इस कार के भारत में पहले मालिक बने विराट कोहली

आउडी ने हाल ही अपनी नई आरएस5 कूपे को लॉन्च कर दिया। यह ए5 कूपे का पावरफुल वर्जन है। इसके पहले मालिक बने हैं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली। आइए, जानते हैं कोहली की इस कार के बारे में…
इस कार की एक्स शोरूम कीमत 1.10 करोड़ रुपए है।

विराट कोहली भारत में इसके पहले ओनर बने हैं। बता दें कि विराट आउडी इंडिया के ब्रैंड ऐंबैसडर भी हैं। उनके पास कई लग्जरी और स्पोर्ट्स कारें हैं। आउडी RS5 कूपे सेकेंड जेनरेशन मॉडल है। इसे भारत में बतौर सीबीयू यानी कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट इंपोर्ट किया जाएगा।

Audi RS5 Coupe को नए प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है और इसका वजन कम और परफॉर्मेंस बेहतर हुई है। विराट कोहली के पास आरएस सीरीज की आरएस6 कार भी है। इसके अलावा उनके पास आउडी A8 L, R8 V10 और Q7 कारें भी हैं। कार में कार्बन फाइबर रूफ का भी आॅप्शन है।

नए बम्पर्स, मैट्रिक्स एलईडी हेडलैम्प्स, बड़े फ्रंट ग्रिल, बड़े एयर इनटेकर्स और 19 इंच के वील्ज इस कार में दिए गए हैं।  इसमें 2.9 लीटर पेट्रोल टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया गया है। यह वी8 इंजन अधिकतम 444बीएचपी का पावर और 600 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट कर सकता है।

इस नई जेनरेशन आरएस5 कार के बारे में आउडी का दावा है कि यह 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड महज 3.9 सेकंड्स में पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है। डायनैमिक पैकेज का आॅफर चुनने वाले स्पीड को 280 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ा सकते हैं। इसमें ऐल्युमिनियम पेडल्स, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग वील आदि खूबियां हैं।

वॉलिट हैक कर एक्सचेंज फर्म से 20 करोड़ रुपये के बिटकॉइन्स उड़ाए

नई दिल्ली। हैकर्स ने एक प्रमुख बिटकॉइन एक्सचेंज फर्म को 20 करोड़ का चूना लगाया है। फर्म के ज्यादातर वॉलिट्स हैक हो गए थे। कुल मिलाकर 440 बिटकॉइन्स की चोरी हुई है। इसे क्रिप्टोकरंसी की चोरी की सबसे बड़ी वारदात कहा जा रहा है।

दिल्ली पुलिस के साइबर सेल के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस चोरी की पुष्टि करते हुए कहा है कि कॉइनसिक्यॉर नाम की क्रिप्टोकरंसी फर्म ने उन्हें इस चोरी के बारे में बताया। इस संदर्भ में आईपीसी कि विभिन्न धाराओं के साथ-साथ आईटी ऐक्ट की धारा 66 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

कॉइनसिक्यॉर के देशभर में 2 लाख से ज्यादा यूजर्स हैं। कंपनी ने पुलिस को बताया कि उन्हें इस चोरी के बारे में सोमवार को उस वक्त पता चला जब सभी वॉलिट्स को चेक किया जा रहा है। कंपनी के एक सीनियर सिक्यॉरिटी ऑफिसर को पता चला कि जिन बिटकॉइन्स को ऑफलाइन स्टोर करके रखा गया था, वे सभी गायब हो चुके हैं।

बाद में पता चला कि वॉलिट्स के प्राइवेट कीज यानी पासवर्ड्स- जिन्हें ऑफलाइन स्टोर करके रखा गया था, ऑनलाइन लीक हो चुके थे, जिस वजह से हैकिंग हुई। कंपनी ने हैकर्स का पता लगाने की कोशिश की लेकिन पता चला कि प्रभावित वॉलिट्स के सभी डेटा लॉग्स को उड़ा दिया गया है।

इस तरह हैकर्स ने कोई सुराग नहीं छोड़ा कि बिटकॉइन्स कहां ट्रांसफर किए गए हैं। कंपनी की वेबसाइट तभी से बंद है। गुरुवार रात को कंपनी ने वेबसाइट पर एक मेसेज पोस्ट कर अपने यूजर्स को हैकिंग के बारे में जानकारी दी।

कंपनी के फाउंडर और सीईओ मोहित कालरा ने बताया कि उन्हें शक है कि हैकिंग के पीछे कंपनी के भीतर के ही किसी शख्स का हाथ है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट कीज को कभी ऑनलाइन नहीं किया जाना चाहिए। ऐसा लगता है कि अपराध को जानबूझकर अंजाम दिया गया है.

पुलिस ने बताया कि कंपनी के सर्वर को सीज कर दिया गया है ताकि किस स्तर पर हैकिंग हुई है, इसका सही-सही पता चल सके। इसकी भी जांच की जा रही है कि क्या और भी वॉलिट्स प्रभावित हुए हैं। कंपनी के सीनियर सिक्यॉरिटी ऑफिशल्स को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

साइबर सिक्यॉरिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी जिस पासवर्ड को रखती है, उसे कभी भी ऑनलाइन सिस्टम से नहीं जोड़ा जाता है। लेकिन पुलिस को पता चला है कि न सिर्फ पासवर्ड्स ऑनलाइन थे, बल्कि उन्हें 12 घंटे से ज्यादा वक्त तक इस तरह रखा गया।

ग्लोबल मार्केट तेजी से सेंसेक्स 150 अंक मजबूत, निफ्टी 10500 के करीब

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से मिले संकेतों से शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। सभी सेक्टर के शेयरों में तेजी से सेंसेक्स 66 अंक बढ़कर 34,168 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी की शुरुआत 37 अंक की उछाल के साथ 10,495 के स्तर पर हुई।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 100 अंकों से ज्यादा की तेजी आई है। बेहतर इकोनॉमिक डाटा से बाजार को सपोर्ट मिला है। मार्च में रिटेल महंगाई (सीपीआई) 5 माह के न्‍यूनतम स्‍तर 4.28 फीसदी पर आ गई। वहीं फरवरी में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) की ग्रोथ में भी सुधार देखने को मिला, जो 7.1 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई।

मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी तेजी
लार्जकैप शेयरों के साथ मिडकैप औऱ स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.52 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.29 फीसदी का उछाल आया है। बीएसई का स्मॉलैक इंडेक्स 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

मिडकैप शेयरों में इंडियन होटल, एमएंडएम फाइनेंस, ओबेरॉय रियल्टी, बर्जर पेंट्स, पेज इंडस्ट्रीज, कॉनकोर, जीएमआर इंफ्रा, एसजेवीएन, नेशनल एल्युमीनियम, गोदरेज इंडस्ट्रीज, बायरकॉर्प, 1.29-4.40 फीसदी तक बढ़े। हालांकि वक्रांगी, जीएसके कंज्यूमर, एमफैसिस, बीईएल, टाटा पारव, अजंता फार्मा, ग्लैस्को, वर्लपूल औऱ वॉकहार्ट फार्मा 4.98-0.23 फीसदी तक गिरे।

आईटी शेयरों में कमजोरी, मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा बढ़ा
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो एनएसई पर आईटी को छोड़ सभी सेक्टरों में तेजी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। आज इंफोसिस के चौथे क्वार्टर के नतीजे आने हैं, जिसकी वजह से स्टॉक में गिरावट दिख रही है। निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.33 फीसदी गिरा है। बैंक निफ्टी इंडेक्स 0.37 फीसदी बढ़कर 25,287.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। फार्मा इंडेक्स 0.37%, रियल्टी इंडेक्स 0.58%, ऑटो इंडेक्स 0.26% बढ़ा है।

मेटल शेयरों में उछाल
निफ्टी मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा 0.88 फीसदी का उछाल आया है। लंदन मेटल एक्सचेंज में एल्युमीनियम की कीमतों में लगातार 7वें दिन बढ़त से मेटल प्रोड्यूसर हिंडाल्को औऱ वेदांता में तेजी आई है।

FII ने की खरीददारी, DII रहे बिकवाल
गुरूवार के कारोबार में फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एफआईआई) ने घरेलू शेयर बाजार में 368.9 करोड़ रुपए की खरीददारी की। वहीं डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (डीआईआई) ने 615.81 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद
गुरूवार के कारोबार में डाओ जोंस 294 अंक की बढ़त के साथ 24,483 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 71 अंक की तेजी के साथ 7,140 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.83 फीसदी चढ़कर 2,664 के स्तर पर बंद हुआ।

 Update
09:28 AM
एशियाई बाजारों में तेजी
अमेरिकी बाजारों से मिले संकेतों से शुक्रवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी इंडेक्स 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 10,473 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जापान का बाजार निक्केई 111 अंक की उछाल के साथ 21,772 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि हैंग सेंग ने अपनी बढ़त गंवा दी है और वह 23 अंक टूटकर 30808 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 0.60 फीसदी चढ़कर 2457 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि ताइवान इंडेक्स में 0.02 फीसदी की मामूली बढ़त दिख रही है। शंघाई कम्पोजिट 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 3175 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.65 फीसदी बढ़कर 3492 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
09:25 AM
रुपया 4 पैसे गिरकर खुला
सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को रुपए की कमजोर शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की कमजोरी के साथ 65.30 के स्तर पर खुला। गुरूवार को डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी बढ़ी और रुपया गिरकर 65.40 के स्तर पर पहुंच गया जो 5 महीने का लो लेवल था। लेकिन कारोबार के अंतिम दौर में रुपए में रिकवरी आई और डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे बढ़कर 65.26 के स्तर पर बंद हुआ।
09:24 AM
अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद
गुरूवार के कारोबार में डाओ जोंस 294 अंक की बढ़त के साथ 24,483 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 71 अंक की तेजी के साथ 7,140 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.83 फीसदी चढ़कर 2,664 के स्तर पर बंद हुआ।

राजस्थान समेत कई राज्यों में एटीएम में नकदी की किल्लत

नई दिल्ली। कई राज्यों में नकदी की किल्लत की शिकायतें आने के बाद वित्त मंत्रालय ने आज रिजर्व बैंक, विभिन्न बैंकों और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर एटीएम में नकदी की उपलब्धता की समीक्षा की। अर्थव्यवस्था में नकदी प्रवाह नोटबंदी के पहले के स्तर की तरफ बढ़ रहा है लेकिन कई राज्यों को नकदी की कमी से जूझना पड़ रहा है।

आरबीआई द्वारा हाल में वित्त मंत्रालय को सौंपे गए दस्तावेजों के मुताबिक देश के कई राज्यों में नकदी निकासी की दर जमा दर से कहीं ज्यादा है। इनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं। ।

वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हमने आरबीआई के अधिकारियों, बैंकों और राज्यों के साथ आज एक बैठक की। राज्यों में नकदी संकट की स्थिति बहुत गंभीर नहीं है। हालांकि खासकर बिहार और मणिपुर जैसे कुछ राज्यों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और बैंकों को एटीएम में बराबर नकदी डालने को कहा गया है।’

अधिकारी ने कहा कि नकदी की कमी की समस्या कुछ राज्यों तक ही सीमित है। इसके कई कारण हैं। इनमें बैंकों द्वारा सही ढ़ंग से नकदी प्रवाह का प्रबंधन नहीं करना, एटीएम को दुरुस्त किए जाने की प्रक्रिया और लॉजिस्टिक से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। आरबीआई के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने कहा कि देश में नकदी की कोई कमी नहीं है और आर्थिक गतिविधियों में उतारचढ़ाव के कारण स्थानीय मांगों के चलते यह स्थिति पैदा हो सकती है।

अधिकारी ने कहा, ‘कटाई (रबी फसल) के दौरान लेनदेन बढ़ जाता है। हमेशा अस्थायी तौर पर नकदी की कमी हो जाती है। जब भी हमें करेंसी चेस्ट से नकदी की कमी के बारे में जानकारी मिलती है तो हम तुरंत वहां नकदी भेज देते हैं। इस समय नोटबंदी से पहले के दौर से ज्यादा नोट चलन में हैं। इसलिए नकदी की कमी की खबर सही नहीं है।’

सरकार ने 8 नवंबर, 2016 को नोटबंदी की घोषणा की थी और इससे 4 दिन पहले 500 और 1,000 रुपये के 17.74 लाख करोड़ रुपये के नोट चलन में थे। इस समय 18.04 लाख करोड़ रुपये के नोट चलन में हैं। तबसे अर्थव्यवस्था बढ़ी है लेकिन उस रफ्तार में चलन में नोटों की संख्या नहीं बढ़ी है।

इससे इस विसंगति को समझा जा सकता है लेकिन स्थानीय चुनाव जैसे कारण नोटों की जमाखोरी में अहम भूमिका निभाते हैं। अहम चुनावों से पहले नोटों की कमी कोई असामान्य बात नहीं है। सूत्रों के मुताबिक उत्तर बिहार में एटीएम में नकदी इसलिए नहीं है क्योंकि परिवहन दिक्कतों के कारण राज्य के अन्य इलाकों में स्थित करेंसी चेस्ट से वहां नकदी नहीं जा पा रही है।

अगले कुछ दिनों में वहां स्थिति सामान्य होने की संभावना है। एक सरकारी बैंक के एक वरिष्ठïअधिकारी ने कहा कि पिछले सप्ताह वित्त मंत्रालय ने बैंकों से प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्थित एटीएम में नकदी की समस्या दूर करने को कहा था। वित्तीय सेवाओं के विभाग के सचिव राजीव कुमार ने कर्नाटक में नकदी की किल्लत को दूर करने के लिए पिछले हफ्ते बैंक कार्याधिकारियों के साथ बैठक की थी।

सूत्रों ने कहा, ‘कर्नाटक में हाल के दिनों में नकद निकासी काफी ज्यादा बढ़ गई है। मार्च के अंत में बैंकों में लगातारअवकाश था जिससे थोड़े समय के लिए एटीएम खाली हो गए थे।’ वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘200 रुपये के नोट आने से एटीएम में बदलाव करने की भी समस्या आई। हालांकि बैंकों से इस समस्या को तत्काल दूर करने के लिए कहा गया था।’

बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मध्य प्रदेश के एटीएम में भी नकदी की किल्लत देखी जा रही है। इसके साथ ही बिहार, आंध्र प्र्रदेश और तेलंगाना से भी एटीएम के खाली रहने की खबर है। इन राज्यों के कस्बाई और ग्रामीण इलाकों में समस्या ज्यादा गंभरी है।

हालांकि दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में करेंसी चेस्ट का आकार बड़ा होने से इस तरह की कोई समस्या नहीं है। एसबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘जिन इलाकों के करेंसी चेस्ट में नकदी की कमी की खबर मिल रही है, वहां हम अतिरिक्त नोट भेज रहे हैं। लेकिन हम रातोंरात सुदूरवर्ती इलाकों में नोट नहीं भेज सकते हैं।’

मंडी में कल से मिलेंगे गेहूं बेचने के लिए ऑफलाइन टोकन

कोटा| भामाशाहमंडी में एफसीआई की खरीद में बिगड़ रही व्यवस्था गुरुवार को भी पूरी तरह से नहीं सुधरी है। अभी भी गेहूं बेचने के लिए 300 से 400 किसान दो से तीन दिन से इंतजार कर रहे हैं। एफसीआई ने गुरुवार को खरीद बंद की, लेकिन अंदर पहुंचे करीब 400 किसानों में 150 किसानों यानि 35 हजार कट्टे ही खरीद हुई। हालांकि एफसीआई को गुरुवार को दो रैक मिलने की अनुमति मिल गई है।

शुक्रवार को रैक लग जाएगी और करीब 60 से 80 हजार कट्टों का लदान हो जाएगा। गुरुवार को भी भामाशाहमंडी से 70 हजार से अधिक कट्टों का लदान किया गया। अब एफसीआई उन किसानों का जिंस खरीदेगा, जो दो दिन से यहां डटे हुए हैं। उसके बाद शनिवार से ऑफलाइन टोकन जारी करेगा और सोमवार से उसी के अनुसार खरीद होगी।

इसलिए सोमवार से पहले किसान मंडी में गेहूं लेकर नहीं आए, जिससे उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। गेहूं लाने से पहले वे मंडी से आॅफ लाइन टोकन ले लें। वरना फिर परेशानी होगी। वहीं गुरुवार को एडीएम सुनीता डागा व डीएसओ अशोक मीणा ने भी मंडी का दौरा किया।

कलेक्टर डॉ. रोहित गुप्ता ने भी इससे संबंधित सभी अधिकारियों की मीटिंग ली। इसमें एक नया यार्ड खोलने पर बात हुई, लेकिन इस पर भी जगह कम होने से बात नहीं बन सकी। एफसीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन बोथरा ने बताया कि सेंट्रल वेयर हाउस में माल का अनलोडिंग सही तरीके से नहीं हो रहा है।

अभी भी वहां यही स्थिति बनी हुई है। इसलिए रैक की अनुमति ली है। इसके लिए रेलवे को इंडेन दिया है। शुक्रवार दोपहर के रैक लग जाएगी। दो रैक की अनुमति मिली है। फिलहाल एक ही लगा रहे हैं। दो दिन तक केवल मंडी में आए किसानों का ही गेहूं तोला जाएगा। नए किसान मंडी में ना आएं। शनिवार से वे सब ऑफ लाइन टोकन लें और उसी के अनुसार गेहूं लेकर आएं।

कमीशनखोरी की पोल खुली तो प्राइवेट स्कूलों के संचालक बौखलाए

कोटा। शिक्षाधिकारियों की पांच टीमों ने गुरुवार को एक दर्जन से अधिक प्राइवेट स्कूलों की जांच की। जांच में प्रारंभिक तौर पर कई स्कूलों में कमीशनखोरी सामने आई है। उधर, जांच से स्कूल संचालक बौखला गए, उन्होंने विरोध में रैली निकाल कर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को भी अधिकारियों की टीमें स्कूलों की जांच करेंगी और रिपोर्ट तैयार कर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त को सौंपी जाएगी।

डीईओ माध्यमिक एंजिलिका पलात के नेतृत्व में गुरुवार को टीम ने दिशा डेल्फी स्कूल, अरिहंत सीनियर सैकंडरी स्कूल, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, लॉरेंस एंड मैयो स्कूल, एमबी इंटरनेशनल स्कूल, एडीपीसी संजय मीणा के नेतृत्व में जैन दिवाकर स्कूल, सेंट पॉल, जूपिटर पब्लिक स्कूल, एडीईओ नरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में डीएवी, सेंट पॉल, इम्मानुअल और ग्लोबल स्कूल का निरीक्षण किया।

वहीं, कुछ स्कूलों में अच्छी स्थिति मिली तो कुछ में किताबों से लेकर कॉपियों, यूनिफॉर्म का एक ही दुकान से खरीदने से लेकर अन्य विषयों को लेकर पड़ताल की।

एक ही दुकान से खरीदने की बाध्यता सामने आई
जांच अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मिली जानकारी के अनुसार कई स्कूल संचालकों द्वारा एक ही दुकान से किताबें, कॉपियां और यूनिफॉर्म खरीद करवाने की बात सामने आई है। किताबों और कॉपियों पर स्कूलों के नाम के अलावा यूनिफॉर्म में स्कूल का लोगो भी देखने को मिला।

कलेक्टर एवं कार्यवाहक संभागीय आयुक्त के अनुसार प्राइवेट स्कूलों की पहले दिन पांच दलों ने निरीक्षण किया। शहर के 70 स्कूलों की जांच की जाएगी। 18 अप्रैल तक रिपोर्ट जांच अधिकारियों को देनी होगी। रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। -प्रियंका गोस्वामी, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त

एचकेजी और 12वीं की फीस में सिर्फ 500 रुपए का अंतर :पहले दिन किताबों, कॉपियों के अलावा बच्चों की फीस में भी अजीब स्थिति देखने को मिली। शहर के एक स्कूल में एचकेजी और 12वीं के बच्चों की फीस में सिर्फ 500 रुपए तक का अंतर देखने को मिला। जानकारी के अनुसार एचकेजी की फीस 6300 रुपए तो 12वीं की फीस 6800 रुपए तक देखने को मिली।

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने जाँच के विरोध में रैली निकाली
प्राइवेट स्कूलों के संगठनों ने किताबों पर कमीशन लेने के आरोप को निराधार बताते हुए उम्मेद क्लब से कलेक्ट्रेट तक वाहन रैली निकाली। कोटा एजुकेशनल डवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष ओम माहेश्वरी ने बताया कि सीबीएसई स्कूलों में कक्षा एक से 12वीं तक एनसीईआरटी सिलेबस ही चलाया जाता है।

महामंत्री कुलदीप माथुर ने बताया कि प्रशासन को प्राइवेट स्कूल संचालकों के प्रतिनिधियों के सुझावों द्वारा गाइडलाइन बनाकर देनी चाहिए। सीबीएसई सहोदय कॉम्प्लेक्स अध्यक्ष प्रदीपसिंह गौड़ ने बताया कि सभी स्कूलों में स्टूडेंट्स में अमीर-गरीब का भेदभाव न हो इसलिए एकरूपता के लिए यूनिफॉर्म लागू की जाती है।

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के संभागीय अध्यक्ष महेश गुप्ता के अनुसार पुस्तकों पर किसी भी तरह का कमीशन नहीं लिया जाता है। प्राइवेट स्कूल वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि स्टूडेंट्स द्वारा अलग-अलग पेज की कॉपी न हो इसलिए स्कूलों द्वारा कॉपी में एकरूपता बनी रही इसलिए इन पर स्कूल का नाम छपवाया जाता है।