Friday, June 12, 2026
Home Blog Page 51

उधना–मधुबनी–उधना ग्रीष्मकालीन विशेष अनारक्षित एक्सप्रेस का संचालन

यह गाड़ी कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी एवं बयाना स्टेशनों से होकर गुजरेगी

कोटा। यात्रियों की ग्रीष्मकालीन अवकाश में बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा उधना–मधुबनी–उधना के मध्य ग्रीष्मकालीन विशेष अनारक्षित रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09045 (उधना–मधुबनी) दिनांक 10.05.2026 एवं 17.05.2026 को प्रत्येक रविवार को 2 फेरों में उधना से रात्रि 01.30 बजे प्रस्थान कर कोटा जंक्शन 11.20 बजे, सवाई माधोपुर जंक्शन 12.45 बजे, गंगापुर सिटी जंक्शन 13.32 बजे, बयाना जंक्शन 14.37 बजे होते हुए अगले दिन 16.00 बजे मधुबनी पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09046 (मधुबनी–उधना) दिनांक 11.05.2026 एवं 18.05.2026 को प्रत्येक सोमवार को 2 फेरों में मधुबनी से 18.00 बजे प्रस्थान कर बयाना जंक्शन 22.04 बजे, गंगापुर सिटी जंक्शन 23.09 बजे, सवाई माधोपुर जंक्शन 23.59 बजे, अगले दिन कोटा जंक्शन 01.16 बजे होते हुए 11.30 बजे उधना पहुँचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में उधना जंक्शन, सायन, भरूच जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, दाहोद, रतलाम जंक्शन, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, गंगापुर सिटी जंक्शन, बयाना जंक्शन, ईदगाह आगरा जंक्शन, टूंडला जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, मानक नगर, लखनऊ जंक्शन, गोंडा जंक्शन, बस्ती, गोरखपुर जंक्शन, नरकटियागंज जंक्शन, रक्सौल जंक्शन, सीतामढ़ी जंक्शन, शीशो जंक्शन, सकरी जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव लेकर गंतव्य को जाएगी। इस विशेष गाड़ी में 8 शयनयान श्रेणी तथा 11 सामान्य श्रेणी सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

उधना–जयनगर ग्रीष्मकालीन विशेष अनारक्षित ट्रैन

गाड़ी संख्या 09041 (उधना–जयनगर) दिनांक 09.05.2026 एवं 16.05.2026 शनिवार को 2 फेरों में उधना से रात्रि 23.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन कोटा जंक्शन 09.20 बजे, सवाई माधोपुर जंक्शन 10.45 बजे, गंगापुर सिटी जंक्शन 11.32 बजे, बयाना जंक्शन 12.37 बजे होते हुए तीसरे दिन सोमवार को 13.30 बजे जयनगर पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09042 (जयनगर–उधना) दिनांक 11.05.2026 एवं 18.05.2026 को प्रत्येक सोमवार को 2 फेरों में जयनगर से 15.00 प्रस्थान कर अगले दिन बयाना जंक्शन 18.19 बजे, गंगापुर सिटी जंक्शन 19.24 बजे, सवाई माधोपुर जंक्शन 20.14 बजे, कोटा जंक्शन 21.31 बजे होते हुए तीसरे दिन बुधवार को 07.45 बजे उधना पहुँचेगी।

उधना–झंझारपुर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रैन

गाड़ी संख्या 09047 (उधना–झंझारपुर) दिनांक 17.05.2026 को प्रत्येक रविवार को उधना से प्रातः 05.00 बजे प्रस्थान कर कोटा जंक्शन 14.50 बजे, सवाई माधोपुर जंक्शन 16.15 बजे, गंगापुर सिटी जंक्शन 17.02 बजे, बयाना जंक्शन 18.07 बजे होते हुए अगले दिन 19.00 बजे झंझारपुर पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09048 (झंझारपुर–उधना) दिनांक 18.05.2026 सोमवार को झंझारपुर से 21.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन बयाना जंक्शन 23.34 बजे, तीसरे दिन बुधवार को गंगापुर सिटी जंक्शन 00.39 बजे, सवाई माधोपुर जंक्शन 01.29 बजे, कोटा जंक्शन 02.46 बजे होते हुए 12.55 बजे उधना पहुँचेगी।

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ने किया टैलेंटेक्स की प्रतिभाओं का सम्मान,

कक्षा 5 से 10 तक की प्रतिभाओं को मिले ढाई करोड़ रुपए के कैश प्राइज

कोटा। TALLENTEX_Success Power Session: एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित देश की बड़ी प्रतिभा खोज परीक्षाओं में से एक टैलेंटेक्स का पुरस्कार वितरण समारोह व सक्सेस पॉवर सेशन रविवार को हुआ। जवाहर नगर स्थित एलन समुन्नत कैम्पस के समरस सभागार में हुए इस कार्यक्रम में देशभर से मेधावी विद्यार्थी व उनके अभिभावक शामिल होने कोटा पहुंचे।

कार्यक्रम में कक्षा 5 से 10वीं तक के टॉपर्स को ढ़ाई करोड़ रुपए के कैश प्राइज दिए गए। कार्यक्रम में एलन के निदेशक डॉ गोविन्द माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी एवं व डॉ बृजेश माहेश्वरी मौजूद रहे। अतिथियों ने टाॅपर्स का सम्मान किया।

कार्यक्रम में प्री नर्चर कॅरियर फाउंडेशन (पीएनसीएफ) के विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। मदर्स डे के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों मां के त्याग और महिला सशक्तिकरण पर आधारित नाट्य की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही अनरियल डांस गु्रप ने शानदार प्रस्तुतियां दी।

इस अवसर पर एलन के निदेशक डॉ गोविन्द माहेश्वरी ने कहा कि एलन प्रतिभाओं को आगे लाने में कभी पीछे नहीं रहा। हर कदम पर हमारा उद्देश्य स्टूडेंट फस्र्ट होता है। एलन विद्यार्थियों के सपने पूरे करने के लिए लगातार प्रयासरत रहता है। शिक्षा के साथ संस्कार एलन का उद्देश्य है ताकि हम देश को अच्छे डाॅक्टर व इंजीनियर के साथ जिम्मेदार नागरिक दे सकें।

टैलेंटेक्स के चैम्पियन
कक्षा 5 में अनुष्री सुजॉय डे प्रथम, आराश पान द्वितीय तथा सोमरिक दप्तारी ने तृतीय रही। कक्षा 6 में कुशाग्र मिश्रा प्रथम, रिडित पात्रा द्वितीय और आर्येश गोराई तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह कक्षा 7 में कार्तिकेय भागवत ने प्रथम, धृतिमान सेनगुप्ता ने द्वितीय तथा शुभी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8 में अनय सिंह ने प्रथम स्थान, रिधान गोयल द्वितीय और अभिनीत सरकार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 में ऋथव दास ने प्रथम, मनन मिश्रा ने द्वितीय तथा प्रदीप्त हाजरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 में सप्तदीपा हाजरा ने प्रथम, प्राजक्ता कुंडू ने द्वितीय एवं और वरुण प्रभाकरन के.एस.ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विजेताओं को पुरस्कार
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा स्टूडेंट्स को सक्सेस पॉवर सेशन में नेशनल व स्टेट रैंक के साथ ही कैश प्राइज दिए गए। प्रतिभाओं को मेडल, प्रमाण पत्र, पुरस्कार का चेक व अवार्ड शीट देकर पुरस्कृत किया। कक्षा 5 से 7 तक के प्रथम स्थान को 50 हजार, द्वितीय व तृतीय को 35-35 हजार, कक्षा 8 में प्रथम स्थान को 1 लाख, द्वितीय व तृतीय को 40-40 हजार, कक्षा 9 में प्रथम स्थान को 1 लाख तथा द्वितीय व तृतीय को 50-50 हजार एवं कक्षा 10 में प्रथम स्थान पर रहने वालों को 1 लाख तथा द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को 75-75 हजार रूपए के पुरस्कार दिए गए।

ट्रैन के स्लीपर एवं एसी कोच में रात 10 बजे से पहले नहीं खोल सकेंगे मिडिल बर्थ

मिडिल बर्थ उपयोग को लेकर कोटा रेल मंडल ने जारी की यात्री एडवाइजरी

कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल द्वारा आरक्षित श्रेणी के कोचों में मिडिल बर्थ के उपयोग को लेकर यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे रेलवे बोर्ड के निर्धारित नियमों का पालन करते हुए सहयात्रियों के साथ शांतिपूर्ण और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करें।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि रेलवे बोर्ड के कमर्शियल सर्कुलर संख्या 60/2017 के अनुसार आरक्षित कोचों में मिडिल बर्थ केवल रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही खोली जा सकती है। सुबह 6 बजे के पश्चात मिडिल बर्थ को बंद रखना अनिवार्य है, जिससे लोअर बर्थ पर आरक्षित यात्री आराम से बैठ सकें। विवाद की स्थिति में यात्रा टिकट परीक्षक को यह अधिकार प्राप्त है कि वह रेलवे के आधिकारिक नियम लागू करे।

श्री जैन ने यह भी बताया कि ट्रेनों में विभिन्न बर्थों के उपयोग संबंधी नियम स्पष्ट रूप से निर्धारित हैं। लोअर बर्थ धारक यात्री को दिन के समय अपनी सीट अन्य सहयात्रियों के साथ साझा करनी होती है, जबकि अपर बर्थ धारक यात्री पूरे दिन अपनी बर्थ का उपयोग आराम के लिए कर सकता है। साइड लोअर बर्थ पर आरएसी यात्री के साथ सीट साझा करने की व्यवस्था लागू हो सकती है, जबकि साइड अपर बर्थ धारक यात्री रात के समय अपनी बर्थ पर जाने के लिए बाध्य रहेगा।

उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, बीमार यात्रियों एवं गर्भवती महिलाओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखें तथा आपसी सहयोग एवं सौहार्द बनाए रखें।

जानकारी के अभाव में होने वाले अनावश्यक विवादों से बचने के लिए यात्री रेलवे के इन नियमों से भली-भाँति परिचित हों। ट्रेनों से संबंधित अद्यतन जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

27337 करोड़ के घोटाले में अनिल अंबानी की कंपनियों पर CBI के छापे

मुंबई। देश के बैंकिंग सेक्टर और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) 27 हजार करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाने वाले कथित घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक बड़ी कार्रवाई की है।

शनिवार को अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस एडीए ग्रुप की कंपनियों और उनके निदेशकों के खिलाफ मुंबई में 17 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। यह कार्रवाई कॉर्पोरेट गवर्नेंस और बैंक फंड की हेराफेरी के बड़े मामलों पर जांच एजेंसियों के कड़े रुख को दर्शाती है।

  • सीबीआई के प्रवक्ता के अनुसार, यह सर्च ऑपरेशन रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड, रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड और उनके निदेशकों के खिलाफ दर्ज तीन अलग-अलग मामलों के तहत किया गया है।
  • जांच एजेंसी ने इन कंपनियों के निदेशकों के आवासीय परिसरों पर छापे मारे।
  • इसके साथ ही उन बिचौलिया कंपनियों के दफ्तरों को भी खंगाला गया, जिनके खातों का इस्तेमाल कथित तौर पर बैंक फंड को डायवर्ट (हेराफेरी) करने के लिए किया गया था।
  • शुक्रवार को मुंबई की एक विशेष अदालत से सर्च वारंट हासिल करने के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई, जिसमें कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

27,337 करोड़ का वित्तीय नुकसान और फर्जीवाड़ा
इस पूरे कथित घोटाले का वित्तीय प्रभाव बेहद व्यापक है। अधिकारियों के मुताबिक, इन मामलों में सरकारी बैंकों और LIC को कुल मिलाकर लगभग 27,337 करोड़ रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य भी सामने आया है कि फंड डायवर्ट करने के लिए इस्तेमाल की गईं कई बिचौलिया कंपनियां एक ही पते से संचालित हो रही थीं।

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी और अब तक की कार्रवाई
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और एलआईसी की शिकायतों के आधार पर संघीय एजेंसी ने अनिल अंबानी के रिलायंस समूह के खिलाफ हजारों करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी के कुल सात मामले दर्ज किए हैं।

  1. इन मामलों के दर्ज होने के तुरंत बाद, बीते कुछ महीनों में सीबीआई 14 अन्य स्थानों पर भी तलाशी अभियान चला चुकी है।
  2. 24 अप्रैल को रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के दो वरिष्ठ अधिकारियों- ज्वाइंट प्रेसिडेंट डी विश्वनाथ (जो ग्रुप के बैंकिंग ऑपरेशंस के समग्र प्रभारी थे) और वाइस-प्रेसिडेंट अनिल कालया (जिन्होंने बैंकिंग ऑपरेशंस और फंड के उपयोग में सक्रिय मदद की थी)- को गिरफ्तार किया गया था।
  3. ये दोनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

रिलायंस एडीए ग्रुप के खिलाफ सीबीआई की यह कार्रवाई भारत में कॉर्पोरेट और वित्तीय प्रणाली की खामियों का फायदा उठाने वालों के लिए एक सख्त चेतावनी है। इस पूरे मामले की सीधी निगरानी देश के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के दखल और सीबीआई की तेज होती कार्रवाई के चलते आने वाले दिनों में कंपनी के शीर्ष प्रबंधन और निदेशकों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं, साथ ही बैंकिंग सेक्टर के नियमों में और सख्ती देखने को मिल सकती है।

तेल संकट से ऐसे निपटेगी सरकार, पेट्रोल में मिलाएगी 25% इथेनॉल

नई दिल्ली। Ethanol Blending: पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में अनिश्चितता को देखते हुए भारत सरकार अपनी ऊर्जा रणनीति में बड़ा बदलाव करने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार अब पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग के लक्ष्य को 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने पर विचार कर रही है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, इस कदम का मुख्य उद्देश्य कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करना और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है और कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में भारत घरेलू ऊर्जा सोर्स और नवीकरणीय ऊर्जा पर तेजी से फोकस बढ़ा रहा है।

क्या है मेगा प्लान

  • इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम ने पहले ही भारत की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान दिया है।
  • सरकारी अनुमानों के अनुसार 20% इथेनॉल ब्लेंडिंग से सालाना लगभग 4.5 करोड़ बैरल कच्चे तेल के आयात की बचत हुई है।
  • साथ ही इससे देश के खजाने से लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा बाहर जाने से रुकी है।
  • अब अधिकारी इस सीमा को 25% तक ले जाने की संभावना तलाश रहे हैं, हालांकि इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

उपभोक्ताओं पर क्या असर

  • सरकार 25% ब्लेंडिंग की दिशा में सावधानी से आगे बढ़ रही है क्योंकि इसके कुछ तकनीकी पहलू भी हैं। ये इस प्रकार हैं:
  • उच्च इथेनॉल मिश्रण के लिए वाहनों के इंजन में बदलाव की आवश्यकता हो सकती है। पुराने वाहनों पर इसके प्रभाव की जांच की जा रही है।
  • इथेनॉल की मात्रा बढ़ने से गाड़ी के माइलेज पर पड़ने वाले असर का मूल्यांकन किया जा रहा है।
  • गाड़ी के इंजन के पुर्जों पर इसके दीर्घकालिक प्रभाव को लेकर अधिकारी सतर्क हैं।

तमिलनाडु में आज से ‘विजय’ राज, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं थलपति

चेन्नेई। तमिलनाडु की राजनीति में 10 मई 2026 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतने वाले विजय ने तमिलनाडुन के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पहली बार सीएम बने विजय के मंत्रिमंडल में कुल नौ मंत्री हैं। लेकिन इस कैबिनेट की सबसे बड़ी खासियत हैं एकमात्र महिला मंत्री एस कीर्तना।

पहली बार चुनावी मैदान में उतरे विजय ने सिर्फ 2 साल पहले राजनीतिक पार्टी टीवीके बनाई थी। इस चुनाव में उन्हें जनता का भरपूर प्यार मिला। विजय के शपथ ग्रहण को लेकर लंबा ड्रामा चला था। उनकी पार्टी मात्र 10 सीटों से बहुमत से दूर रह गई थी। कांग्रेस समेत अन्य दलों ने उन्हें समर्थन दिया, जिसके बाद उनकी पार्टी को बहुमत हासिल हुआ।

भाषण देने लगे तो राज्यपाल ने टोका
विजय के शपथ ग्रहण के दौरान राज्यपाल को बीच में उन्हें टोकना पड़ा। दरअसल विजय जैसे ही शपथ लेने के लिए पहुंच राज्यपाल ने उन्हें दिए गए लेटर को पढ़ने के लिए कहा। लेकिन विजय इस दौरान भाषण देने लग पड़े। इस बीच वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे। कुछ मिनटों बाद राज्यपाल को जब इस बात का अहसास हुआ कि विजय जो शपथ ग्रहण वाला पत्र न पढ़कर भाषण दे रहे हैं तो उन्होंने उन्हें टोका। उन्होंने विजय को शपथ ग्रहण वाला पत्र पढ़ने को कहा।

विजय ने तिरुचिरापल्ली सीट से इस्तीफा दिया
मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने से पहले विजय ने तिरुचिरापल्ली पूर्व विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया और पेरम्बूर सीट बरकरार रखी। उन्होंने अपना इस्तीफा मंत्रियों के ए सेंगोट्टैयन और पी वेंकटरमन के माध्यम से विधानसभा के प्रमुख सचिव के श्रीनिवासन को भिजवाया।

विजय के पास कितनी संपत्ति

  1. चुनावे से पहले दर्ज करवाए गए हलफनामे में विजय ने बताया है कि उनके पास कुल 603.20 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
  2. उनके पास 404.58 करोड़ चल संपत्ति तो 198.62 करोड़ रुपये अचल संपत्ति है।
  3. गाड़ियों की बात करें तो उनके पास BMW के मॉडल्स, लेक्सस और टोयोटा वेलफायर जैसी महंगी कारों का काफिला है।
  4. सिर्फ साल 2024-25 में ही विजय ने 184.53 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कमाई की है, जो उन्हें देश के सबसे महंगे एक्टर-पॉलिटिशियन की कतार में खड़ा करती है।

Market Cap: SBI समेत 4 शीर्ष कंपनियों का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये घटा

नई दिल्ली। Market Cap: पिछले कारोबारी हफ्ते शेयर बाजार में सीमित दायरे में कारोबार देखने को मिला। इस दौरान देश की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से चार कंपनियों के मार्केट कैप में कुल मिलाकर करीब 1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा नुकसान भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI को हुआ।

बीते हफ्ते SBI के बाजार पूंजीकरण में 44,722 करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट आई। इसके बाद बैंक का कुल मार्केट कैप घटकर 9.41 लाख करोड़ रुपये रह गया। इसके अलावा भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के वैल्यूएशन में भी कमी देखने को मिली।

ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ टेक फर्म Enrich Money के CEO पोनमुडी आर ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार में पूरे हफ्ते उतार-चढ़ाव का माहौल बना रहा। शुरुआती कारोबारी सत्रों में मध्य पूर्व में तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी की उम्मीद से बाजार को सहारा मिला था, लेकिन बाद में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी।

उन्होंने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते निवेशकों का रुख सतर्क बना रहा, जिसकी वजह से बाजार में मजबूती टिक नहीं सकी। जहां कुछ कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट आई, वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक, ICICI बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और LIC जैसी कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इन छह कंपनियों ने मिलकर करीब 46,685 करोड़ रुपये का फायदा जोड़ा।

कमजोर वैश्विक संकेतों के बावजूद घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के अंत में बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 414.69 अंक यानी 0.53 फीसदी चढ़ा, जबकि NSE निफ्टी 178.6 अंक यानी 0.74 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ।

सप्ताह के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का बाजार पूंजीकरण 44,722 करोड़ रुपये घटकर 9.41 लाख करोड़ रुपये रह गया। इसके अलावा भारती एयरटेल की वैल्यूएशन में भी 31,167 करोड़ रुपये की गिरावट आई और कंपनी का मार्केट कैप घटकर 11.18 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी TCS का बाजार पूंजीकरण भी 28,456 करोड़ रुपये कम होकर 8.66 लाख करोड़ रुपये रह गया। वहीं इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लार्सन एंड टुब्रो के मार्केट कैप में 5,371 करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई और यह 5.46 लाख करोड़ रुपये पर आ गया।

दूसरी ओर, HDFC बैंक ने शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी का मार्केट कैप 15,425.09 करोड़ रुपये बढ़कर 12,02,699.26 करोड़ रुपये पहुंच गया।

बजाज फाइनेंस की वैल्यूएशन में भी 11,486.89 करोड़ रुपये का उछाल आया और इसका बाजार पूंजीकरण बढ़कर 5,94,610.02 करोड़ रुपये हो गया।

FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर ने भी निवेशकों को राहत दी। कंपनी का मार्केट कैप 8,763.97 करोड़ रुपये बढ़कर 5,37,562.98 करोड़ रुपये हो गया।

देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 6,563.28 करोड़ रुपये बढ़कर 19,42,866.58 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं LIC की वैल्यूएशन 2,751.37 करोड़ रुपये बढ़कर 5,07,549.44 करोड़ रुपये हो गई।

ICICI बैंक का मार्केट कैप भी 1,694.61 करोड़ रुपये बढ़कर 9,06,675.39 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। मार्केट वैल्यूएशन के आधार पर रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही। इसके बाद HDFC बैंक, भारती एयरटेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ICICI बैंक, TCS, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और LIC का स्थान रहा।

Stock Market: अगले सप्ताह कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल, जानिए एक्सपर्ट से

नई दिल्ली। Stock Market This Week : इस सप्ताह शेयर बाजारों के भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के प्रति संवेदनशील बने रहने की संभावना है। खासकर अमेरिका और ईरान से जुड़ी मौजूदा स्थिति पर निवेशकों की नजरें टिकी हुई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इन घटनाक्रमों का सीधा असर बाजार की चाल पर दिखाई दे सकता है।

ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें इस समय बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण संकेतक बनी हुई हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर कच्चे तेल का भाव 90 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से नीचे स्थिर रहता है या भू-राजनीतिक तनाव में नरमी के संकेत मिलते हैं, तो बाजार में रिकवरी रैली देखने को मिल सकती है। वहीं, यदि तनाव लंबे समय तक बना रहता है या हालात और बिगड़ते हैं, तो बाजार में दबाव और अस्थिरता बढ़ सकती है।

इसके अलावा रुपये और डॉलर की विनिमय दर तथा विदेशी निवेशकों की ट्रेडिंग गतिविधियां भी बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी। विदेशी निवेशकों के रुझान में बदलाव से घरेलू बाजार पर तेजी या गिरावट दोनों तरह का असर पड़ सकता है।

एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर के अनुसार, इस सप्ताह बाजार मुख्य रूप से भू-राजनीतिक खबरों से प्रभावित रह सकता है और इसमें तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि निवेशकों की नजरें अमेरिका-ईरान से जुड़े घटनाक्रमों पर बनी रहेंगी, जो बाजार की दिशा तय करने में अहम साबित हो सकते हैं।

भारतीय शेयर बाजार आने वाले सप्ताह में वैश्विक और घरेलू आर्थिक संकेतकों से प्रभावित रह सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि महंगाई के आंकड़ों और कॉर्पोरेट नतीजों की घोषणाएं बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

इस सप्ताह भारत के अप्रैल महीने के खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी किए जाएंगे, जिस पर निवेशकों की खास नजर होगी। यह डेटा भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति और ब्याज दरों के भविष्य के रुख को लेकर संकेत दे सकता है। इसके साथ ही अमेरिका के अप्रैल CPI और PPI आंकड़े भी वैश्विक बाजारों की धारणा को प्रभावित करेंगे।

कंपनियों के तिमाही नतीजे तय करेंगे रुझान
इस हफ्ते कई बड़ी कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करने जा रही हैं। इनमें केनरा बैंक, टाटा पावर कंपनी, भारती एयरटेल, DLF, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और JSW स्टील शामिल हैं। इन कंपनियों के प्रदर्शन से संबंधित क्षेत्रों में हलचल देखने को मिल सकती है।

सिद्धार्थ खेमका, जो मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में रिसर्च के प्रमुख, वेल्थ मैनेजमेंट हैं, के अनुसार भारतीय बाजार में मौजूद वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाओं के प्रति संवेदनशील बना रहेगा। उनके अनुसार बाजार एक व्यापक दायरे में कारोबार कर सकता है।

उन्होंने कहा कि भारत की महंगाई दर के आंकड़े और अमेरिका के आर्थिक डेटा से यह तय होगा कि वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों को लेकर क्या रुख बनता है। इसका असर बॉन्ड यील्ड और निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता पर भी पड़ेगा।

प्रोसेसिंग प्लांट्स की ज़बरदस्त खरीदारी से सोयाबीन 8000 रुपये बिकने का अनुमान

नई दिल्ली। सोयाबीन और दूसरे मुख्य तिलहनों की कीमतों में आजकल तेज़ी और मज़बूती का माहौल देखा जा रहा है, क्योंकि घरेलू बाज़ार पर अच्छे असर की वजह से कीमतें बढ़ रही हैं। यह ट्रेंड ग्लोबल बाज़ार में खाने के तेल और ऑयल मील के रेट बढ़ने और इंपोर्ट की लागत बढ़ने की वजह से है।

प्लांट डिलीवरी कीमत
क्रशिंग और प्रोसेसिंग यूनिट्स की ज़ोरदार खरीदारी की वजह से, टॉप तीन उत्पादक राज्यों मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान – में सोयाबीन की प्लांट डिलीवरी कीमतों में 2-8 मई के हफ़्ते में 300 रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सोयाबीन की कीमतें पहले ही सरकार के मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) ₹5,328 प्रति क्विंटल से काफ़ी ऊपर चली गई थीं; हालाँकि, अब उनमें और बढ़ोतरी देखी गई है। मध्य प्रदेश में कुछ यूनिट्स के लिए, कीमतें ₹6,500-₹6,600 प्रति क्विंटल के हाई लेवल पर पहुँच गईं। महाराष्ट्र में, कीमतें ₹7,000 प्रति क्विंटल के पीक पर पहुँच गईं, जबकि राजस्थान में, वे *7,100 प्रति क्विंटल तक पहुँच गईं। इस बीच, *मंडियों* (थोक बाज़ारों) में सोयाबीन की आवक सीमित बनी हुई है।

सोया रिफाइंड तेल
हैरानी की बात है कि सोयाबीन की कीमतों में तेज़ उछाल के बावजूद, रिफाइंड सोया तेल के रेट नरम रहे। इस सेगमेंट में 2.50 प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई। क्रशिंग और प्रोसेसिंग मिलों के अलावा, कोटा और कांडला में रिफाइंड सोया तेल की कीमत *30-30 रुपये गिरकर क्रमशः ₹1,500 और 1,460 प्रति 10 किलोग्राम पर आ गई। इसी तरह, मुंबई में कीमतें 20 रुपये गिरकर 1,460 प्रति 10 किलोग्राम पर आ गईं, जबकि हल्दिया में कीमतें 15 रुपये गिरकर 1,460 प्रति 10 किलोग्राम पर पहुंच गईं।

आवक
घरेलू थोक बाज़ारों में, 2 मई को सोयाबीन की आवक 80,000 बैग और 4 मई को 135,000 बैग (हर बैग का वज़न 100 kg) थी।

डीओसी
रिफाइंड सोयाबीन तेल के मुकाबले, सोयाबीन DOC की कीमतों में 4,000 प्रति टन तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस कमोडिटी की घरेलू मांग स्थिर रही। इंटरनेशनल मार्केट में लंबे समय तक बढ़त के ट्रेंड के बाद, सोयाबीन तेल की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखी गई, जिसका असर घरेलू मार्केट में भी नरमी के रूप में दिखा।

क्रशिंग यूनिट्स की लिवाली से सरसों 9000 रुपये से ऊपर बिकने का अनुमान

नई दिल्ली। अभी सरसों की आवक का पीक सीज़न चल रहा है, इसलिए बड़े बाज़ारों (मंडियों) में सरसों की भारी आवक हो रही है। इसलिए, ट्रेडर्स और स्टॉकिस्ट प्रॉफ़िट-बुकिंग में लगे होने से बिकवाली का दबाव बढ़ रहा है। इस बीच, क्रशिंग और प्रोसेसिंग यूनिट्स काफ़ी मात्रा में फसल खरीद रही हैं।

नतीजतन, 2-8 मई के हफ़्ते के दौरान, सरसों की कीमतों में सीमित उतार-चढ़ाव देखा गया, जो मौजूदा सप्लाई और डिमांड की स्थिति के हिसाब से ₹100-150 प्रति क्विंटल तक बढ़ा या घटा। हरियाणा के सिरसा बाज़ार में एक अपवाद देखा गया, जहाँ सरसों की कीमतें ₹400 की बड़ी बढ़त के साथ ₹6,600 प्रति क्विंटल तक पहुँच गईं।

दिल्ली में 42% तेल वाली सरसों की कीमत ₹7,000 प्रति क्विंटल पर स्थिर रही; हालांकि, जयपुर में यह ₹75 घटकर ₹7,300 प्रति क्विंटल पर आ गई। गुजरात में औसत, स्टैंडर्ड क्वालिटी वाली सरसों की कीमतों में थोड़ी नरमी आई, जबकि हरियाणा और मध्य प्रदेश के बाजारों में वे मजबूत हुईं।

उत्तर प्रदेश के आगरा में, कीमतें ₹50 बढ़कर ₹7,550-₹8,100 प्रति क्विंटल की रेंज में पहुंच गईं। देश के सबसे बड़े सरसों उत्पादक राज्य राजस्थान में, कीमतों में आमतौर पर मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया, जो ₹50-₹100 के रेंज में ऊपर-नीचे होता रहा। भरतपुर में, कीमतें ₹50 बढ़कर *7,000 प्रति क्विंटल तक पहुंच गईं, जबकि बूंदी में, वे 100 घटकर ₹7,200 प्रति क्विंटल पर आ गईं।

सरसों का तेल: ‘एक्सपेलर’ और ‘कच्ची घानी’ (कोल्ड-प्रेस्ड) सरसों के तेल की दोनों किस्मों की कीमतों में मजबूती दिख रही है। ग्राहक महंगे इम्पोर्टेड विकल्पों के बजाय देसी खाने के तेल – खासकर सरसों के तेल – का इस्तेमाल करने पर ज़्यादा ध्यान दे रहे हैं, क्योंकि घरेलू तेलों की मौजूदा कीमतें बहुत कॉम्पिटिटिव बनी हुई हैं।

इस दौरान, दिल्ली में एक्सपेलर तेल की कीमत 15 रुपये बढ़कर 1,445 रुपये प्रति 10 kg हो गई, जबकि भरतपुर में कच्ची घानी तेल की कीमत 20 रुपये बढ़कर ₹1,460 प्रति 10 kg हो गई। बीकानेर में एक्सपेलर तेल की कीमत ₹80 बढ़कर 1,480 रुपये प्रति 10 kg हो गई।

समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान, देश भर के बाजारों में सरसों की औसत दैनिक आवक 9.50-10.00 लाख बैग (50 kg प्रत्येक) रही, और लगभग पूरी मात्रा का सफलतापूर्वक व्यापार किया गया।

सरसों DOC
सरसों खली और DOC में ट्रेडिंग स्थिर रही, और घरेलू और एक्सपोर्ट दोनों तरह की डिमांड में कुछ मजबूती के संकेत दिखे।