Market: पश्चिम एशिया में घमासान से सेंसेक्स 151 अंक गिरा, निफ्टी 23200 के नीचे बंद

0
8

नई दिल्ली। Stock Market Closed: पश्चिम एशिया में घमासान बढ़ने का असर गुरुवार को शेयर बाजार पर भी दिखा। सेंसेक्स 150.63 अंक यानी 0.20% गिरावट के साथ 73,832.55 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी भी 53.35 अंक यानी 0.23% नीचे 23,161.60 अंक पर क्लोज हुआ।

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 400 अंक से अधिक की गिरावट आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 इंडेक्स 23,100 अंक से से नीचे आ गया। इस बीच डॉलर के मुकाबले रुपया 0.5% की गिरावट के साथ 95.76 पर बंद हुआ। पिछले सत्र में यह 95.2650 पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। इन्फोसिस का शेयर 2.28 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ।

अडानी पोर्ट्स, एचसीएल टेक, इटरनल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, बीईएल, लार्सन एंड टुब्रो, ट्रेंट और एशियन पेंट्स में भी उल्लेखनीय गिरावट रही। दूसरी ओर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, भारती एयरटेल और रिलायंस में तेजी रही।

निफ्टी पर इन्फोसिस, अडानी पोर्ट्स और इटरनल के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप में 0.81 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.67 फीसदी गिरावट रही। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी आईटी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेब और निफ्टी केमिकल में गिरावट रही। दूसरी ओर निफ्टी मीडिया, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी फार्मा में तेजी रही।

आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली
निफ्टी 50 में आईटी सेक्टर के शेयरों पर सबसे अधिक दबाव देखने को मिला। एचसीएलटेक, इंफोसिस और टेक महिंद्रा शुरुआती कारोबार में प्रमुख नुकसान उठाने वाले शेयरों में शामिल रहे।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी आईटी में 2 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह दिन का सबसे कमजोर सेक्टर बन गया। इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल, ऑटो और केमिकल सेक्टर के शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली।

जानिए क्यों आई गिरावट
अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों को निशाना बनाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा का ईरान को बातचीत के लिए लंबा समय दिया गया था लेकिन अब उसे इसकी कीमत चुकानी होगी। इस बीच कच्चे तेल की कीमत में आज कारोबार के दौरान 2 फीसदी तेजी आई। हालांकि अभी इसमें मामूली गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड अभी 0.79 फीसदी गिरावट साथ 92.36 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।