Monday, July 27, 2026
Home Blog Page 4953

साजिश: करतारपुर के बहाने भारत की जमीन हड़प रहा पाकिस्तान

नई दिल्ली। पुलवामा हमले के बाद करतारपुर कॉरिडोर के बहाने संबंधों को मधुर करने की कोशिश करने वाला पाकिस्तान अपनी चालों से बाज नहीं आ रहा है। अब पाकिस्तान ने इस कॉरिडोर के बहाने भारतीय जमीन को हड़पने की नापाक चाल चली है। इसको लेकर भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई है।

करतारपुर कॉरिडोर को लेकर पाकिस्तान के अधिकारियों से बातचीत करने वाले भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि पाकिस्तान ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गलियारा विकसित करने के नाम पर करतारपुर गुरूद्वारे की जमीन ‘चोरी-छिपे हड़प’ ली। अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान ने इस परियोजना के लिए भारत के ज्यादातर प्रस्तावों पर आपत्ति जताई है।

यह पाकिस्तान के दोहरे चरित्र को दर्शाता है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि पाकिस्तान गुरू नानक देव के श्रद्धालुओं की भावनाओं के प्रतिकूल इस पावन जमीन पर ‘धड़ल्ले से अतिक्रमण’ कर रहे। इसको लेकर भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई है।

महाराजा रणजीत सिंह ने दान दी थी जमीन
भारतीय अधिकारियों का कहना है कि करतारपुर गुरूद्वारे को लेकर पाकिस्तान का नापाक चेहरा पहली ही बैठक में सामने आ गया है। अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान की ओर से जिस जमीन पर अतिक्रमण किया गया है, वह महाराजा रणजीत सिंह और अन्य श्रद्धालुओं ने करतारपुर साहिब को दान में दी थी।

अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान पाकिस्तान झूठे वादे और ऊंचे दावे करने एवं जमीनी स्तर पर कुछ नहीं करने की अपनी पुरानी छवि पर खरा उतरा है। भारत की ओर से इस कॉरिडोर पर 190 करोड़ रुपए खर्च कर रहा है।

भारत ने 5000 श्रद्धालुओं को रोजाना प्रवेश की मांग
करतारपुर कॉरिडोर को लेकर हुई दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल की बैठक में भारत ने 5000 श्रद्धालुओं को रोजाना प्रवेश की मांग की थी। लेकिन पाकिस्तान रोजाना मात्र 700 श्रद्धालुओं को प्रवेश देने की बात कर रहा है।

साथ ही पाकिस्तान का कहना है कि वह कम से कम 15 श्रद्धालुओं के जत्थे को ही प्रवेश की अनुमति देगा। पहली बैठक में इस मुद्दे पर कोई सहमति नहीं बन पाई है। अब दोनों देशों के अधिकारियों के बीच 2 अप्रैल को बैठक होगी।

रेल टिकट PNR के नए नियम होंगे लागू , जानिए कैसे होगा फायदा

0

नई दिल्ली। रेल यात्रियों को 1 अप्रैल से एक नई सुविधा मिलने वाली है। भारतीय रेलवे अब संयुक्त पैसेंजर नेम रेकॉर्ड (PNR) जारी करेगा। यानी अब रेल यात्री एक यात्रा के दौरान एक के बाद दूसरी ट्रेन में सफर करेंगे तो उन्होंने संयुक्त PNR मिलेगा।

इस नए नियम के आने से अगर यात्रियों की पहली ट्रेन देर होती है और इस कारण उनकी अगली ट्रेन छूट जाती है तो उन्हें बिना कोई पैसे दिए आगे की यात्रा रद्द करने की अनुमति होगी।

गौर करने वाली बात है कि अगर अभी एक यात्रा के लिए 2 ट्रेन बुक करते हैं तो यात्रियों के नाम पर 2 पीएनआर नंबर जेनरेट होते हैं। यह पीएनआर नंबर वह यूनीक कोड होता है जिससे ट्रेन और यात्री की जानकारी मिलती है।

लेकिन नए नियम के आने के बाद अब 2 पीएनआर को लिंक कर दिया जाएगा यानी संयुक्त पैसेंजर नेम रिकॉर्ड जारी होगा। नए नियम के आने के बाद अब पहले की तुलना में रिफंड मिलना आसान हो जाएगा।

दूसरी ट्रेन के रिफंड के लिए शर्तें
नए नियम के तहत संयुक्त पीएनआर नंबर वाले टिकट कैंसल होने पर मिलने वाले रिफंड के लिए कुछ शर्ते भी हैं।

  1. सबसे जरूरी कि दोनों टिकट में यात्रियों की डीटेल एक जैसी होनी चाहिए।
  2. जिस स्ट्रेशन पर पहली ट्रेन पहुंचने और दूसरी ट्रेन पकड़ने वाले स्टेशन एक ही होने चाहिए।
  3. ये नियम सभी क्लास के लिए लागू होगा, चाहें आपने टिकट ऑनलाइन या फिर काउंटर से बुक किया हो।

रिफंड के लिए बने नए नियम

  • अगर आपको स्टेशन से रिफंड नहीं मिलता है तो आप टीडीआर फाइल कर सकते हैं जो 3 दिन तक मान्य होगा।
  • अगर आपने काउंटर से रिजर्वेशन का टिकट लिया है तो पहली ट्रेन आने के 3 घंटे के अंदर आप दूसरी ट्रेन का टिकट कैंसल कर सकते हैं। रिफंड का पैसा काउंटर से ले सकते हैं।
  • ध्यान देने वाली बात है कि जिस स्टेशन पर आपकी पहली ट्रेन पहुंची है और जहां से आपको दूसरी ट्रेन लेनी है, उसी स्टेशन पर आपको टीडीआर फाइल करना होगा।
  • ध्यान रहे कि आपको टिकट कैंसल होने का पूरा पैसा तभी मिलेगा, जब आप टीडीआर में पहली ट्रेन के लेट होने के चलते दूसरी ट्रेन न पकड़ पाने की वजह बताएंगे।

निर्यात 2013-14 के रेकॉर्ड स्तर को कर सकता है पार

नई दिल्ली।हाल के महीनों में सुस्ती के बावजूद चालू वित्त वर्ष में निर्यात 2013-14 के रेकॉर्ड स्तर को पार करने की राह पर है। शुक्रवार को केंद्रीय वाणिज्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी में निर्यात 2.5 फीसदी बढ़कर 26.7 अरब डॉलर रहा। इस दौरान इंजिनियरिंग गुड्स, केमिकल्स, राइस, कॉटन यार्न और फैब्रिक्स के निर्यात में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जबकि तेल उत्पादों के निर्यात में 7.7 फीसदी की गिरावट देखी गई।

फरवरी में सोना, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद और कच्चे तेल का आयात कम रहा, जिसके कारण आयात बिल 5.4 फीसदी घटकर 36.3 अरब डॉलर का रहा। इससे व्यापार घाटा घटकर 9.6 अरब डॉलर का हो गया, जो पिछले साल फरवरी में 12.3 अरब डॉलर पर रहा था। वस्तुतः फरवरी के दौरान, करीबी नजर रखे जाने वाले 30 सेक्टर्स में से 12 सेक्टर्स के निर्यात में गिरावट देखी गई।

वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-फरवरी के दौरान भारत का निर्यात 8.8 फीसदी बढ़कर 298.5 अरब डॉलर रहने का अनुमान है, जबकि आयात 10 फीसदी बढ़ोतरी के दायरे में रहकर 464 अरब डॉलर रहने का अनुमान है।

पॉलिसीमेकर्स और व्यापार विशेषज्ञ निर्यात के आंकड़े पर करीबी निगाह बनाए हुए हैं, क्योंकि नरेंद्र मोदी सरकार निर्यात के स्तर को अब तक उम्मीद के अनुरूप बढ़ा नहीं पाई है। सरकारी अधिकारियों ने इसका ठीकरा वैश्विक निर्यात में मंदी और दुनियाभर में बढ़ रहे संरक्षणवाद खासकर अमेरिका पर फोड़ा है।

मोदी सरकार को उम्मीद है कि इस वित्त वर्ष में निर्यात लगभग 330 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा, जिससे वह यूपीए सरकार के अंतिम वर्ष के दौरान निर्यात के रेकॉर्ड 314 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर जाएगा।

सैमसंग Galaxy A2 Core के रेंडर्स लीक, मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशंस

नई दिल्ली। कोरियन स्मार्टफोन मेकर सैमसंग के अपकमिंग फोन सैमसंग Galaxy A2 Core के नए प्रेस रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। अब तक मिल रही जानकारी से पता चला है कि यह स्मार्टफोन गूगल के ऐंड्रॉयड गो प्रोग्राम का पार्ट होगा। रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि यह स्मार्टफोन सैमसंग की ए सीरीज का पहला ऐंड्रॉयड गो ऑपरेटिंग सिस्टम वाला डिवाइस हो सकता है। रेंडर्स से पता चला है कि फोन में थिक टॉप और बॉटम बैजल्स देखने को मिलेंगे।

डिवाइस में पीछे की ओर एक सिंगल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो टॉप लेफ्ट कॉर्नर में देखने को मिलेगा। पीछे एलईडी फ्लैश और स्पीकर ग्रिल देखने को मिलती है। डिवाइस के फ्रंट और बैक दोनों ओर ही सैमसंग की ब्रैंडिंग देखने को मिलती है। रेंडर्स इस ओर भी इशारा करते हैं कि फोन में माइक्रोयूएसबी पोर्ट के अलावा 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है। बटन प्लेसमेंट की बात करें तो डिवाइस में दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर्स और पावर बटन दिए जाएंगे।

SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले ऐंड्रॉयड गो एडिशन-पावर्ड स्मार्टफोन्स की तरह यह भी स्टॉक ऐंड्रॉयड इंटरफेस के साथ नहीं आएगा। ऐसा पहली बार नहीं है कि Samsung Galaxy A2 Core ऑनलाइन दिखा है। पिछली रिपोर्ट्स में इसके ऐंड्रॉयड 8.1 ओरियो गो एडिशन के साथ आने की बात कही गई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि स्मार्टफोन्स अगले हफ्ते भारत में लॉन्च हो सकता है।

रिपोर्ट्स की मानें तो यह स्मार्टफोन 1 जीबी रैम और Samsung Exynos 7870 SoC प्रोसेसर के साथ आएगा। हालांकि ऐसे में जब शाओमी जैसे ब्रैंड भी पहला ऐंड्रॉयड गो पावर्ड स्मार्टफोन शाओमी रेडमी गो लाने का ऐलान कर चुके हैं, सैमसंग का यह स्मार्टफोन मार्केट में कितना पसंद किया जाएगा, यह देखना होगा। ऑनलाइन लीक रेंडर्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन 22 मार्च को लॉन्च किया जाता है।

100 MP कैमरे वाले स्मार्टफोन इस साल हो सकते हैं लॉन्च

नई दिल्ली। पिछले कुछ महीनों में 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन्स के बार में काफी खबरें सुनने को मिली हैं। इसी बीच 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले Vivo V15 Pro, Honor View 20, Xiaomi Redmi Note 7 Pro जैसे फोन भी लॉन्च किए गए हैं। इस वक्त लगभग सभी स्मार्टफोन कंपनियों की कोशिश है कि वह अपने डिवाइसेज में सबसे बेस्ट और ज्यादा मेगापिक्सल वाले कैमरा उपलब्ध कराए।

ऐसे में कहा जा सकता है कि स्मार्टफोन इंडस्ट्री में मेगापिक्सल वॉर की शुरुआत हो चुकी है। इसी बीच एक ऐसी खबर आई है जिसने यूजर्स की उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि इस साल के अंत तक ऐसे स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं, जिनमें 64 मेगापिक्सल से लेकर 100 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा।

हाल ही में क्वालकॉम के प्रॉडक्ट मैनेजमेंट के सीनियर डायरेक्टर जूड हीप ने कहा, ‘हमारे प्लैटफॉर्म्स स्मार्टफोन्स के लिए 192 मेगापिक्सल तक के कैमरा रेजॉलूशन को सपॉर्ट कर सकते हैं। लेकिन लेटेस्ट कैमरा सेंसर द्वारा ऑफर किया जा रहा अधिकतम रेजॉलूशन 48 मेगापिक्सल ही है। इसीलिए अभी OEM केवल 48 मेगापिक्सल रेजॉलूशन ऑफर कर रहे हैं।’

जूड ने आगे कहा, ‘साल 2019 के अंत तक 64 मेगापिक्सल या फिर 100 मेगापिक्सल से ज्यादा रेजॉलूशन वाले कैमरा फोन आ सकते हैं। हालांकि 192 मेगापिक्सल वाले कैमरा फोन को आने में अभी कुछ और वक्त लग सकता है।’ इसके साथ ही जूड ने कहा कि क्वालकॉम का अगला फ्लैगशिप चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 के नाम से आ सकता है। इस चिपसेट की सबसे खास बात होगी कि यह 192 मेगापिक्सल कैमरा के साथ ही HDR 10 विडियो रिकॉर्डिंग को भी सपॉर्ट करेगा।

JEE Main 2: लोकसभा चुनावों की वजह से बदला एग्जाम का शेड्यूल

कोटा। जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट (मेन) अप्रैल सेशन के एग्जाम शेड्यूल में बदलाव हुआ है। अब परीक्षा 20 अप्रैल की बजाय 12 अप्रैल को खत्म हो जाएगी। परीक्षा शुरू तो अपनी निर्धारित तारीख यानी 7 अप्रैल, 2019 को होगी। यह बदलाव लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया गया गया है।

परीक्षा का आयोजन करने वाली एजेंसी नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने एक नोटिफिकेशन जारी करके यह सूचना दी थी। एनटीए के नोटिफिकेशन में कहा गया है, देश भर में पेपर 1 (बीई/बीटेक) का एग्जाम 7 अप्रैल को होगा। पेपर 2 यानी बी.आर्क और बी.प्लानिंग का एग्जाम देश भर में 8,9,10 और 12 अप्रैल को होगा। रिजल्ट भी अपने निर्धारित समय पर ही आएगा। पेपर 1 का रिजल्ट 30 अप्रैल को और पेपर 2 का रिजल्ट 15 मई को।

बता दें कि यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आयोजित करवा रही है। खास बात यह है कि एनटीए ने केवल सात दिनों के अंदर ही जेईई मेन 1 का रिजल्‍ट जारी कर रिकॉर्ड बना लिया है। जेईई मेन 1 में इस बार 99- 100 प्रतिशत की कैटिगरी में कुल 8816 छात्र सफल हुए हैं।

एनटीए ने रिजल्‍ट जारी करते समय उम्‍मीदवारों को रैंक देने के बजाए उनके व्‍यक्तिगत प्रतिशत की घोषणा की है। एनटीए के अनुसार ‘ जेईई मेन 1 जनवरी 2019 और जेईई मेन 2 अप्रैल 2019 की दोनों परीक्षाओं में बेहतर स्‍कोर के आधार पर उम्‍मीदवारों की मेरिट सूची जारी की जाएगी।

अप्रैल 2019 में आयोजित होने वाली जेईई मेन 2 परीक्षा के लिए 9.34 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने इसके लिए पंजीकरण किया है। पंजीकृत कुल उम्मीदवारों में से, 6.69 लाख उम्मीदवारों ने पहले ही जेईई मेन 1 की परीक्षा दी है। ऐसे में दुबारा मिल रहे इस मौके से उनके अंकों में काफी सुधार होने की गुंजाइश है। दु

बारा हो रही इस परीक्षा में पुरुष आवेदकों की संख्‍या में इजाफा हुआ है। इस बार 45000 हजार अधिक पुरुष उम्‍मीदवार शामिल हुए हैं। वहीं कुल परीक्षार्थियों की बात करें तो 75 फीसदी पुरुष आवेदक हैं। बता दें कि जेईई 2 में इस बार तकरीबन 3.14 लाख नए उम्‍मीदवार शामिल हुए हैं।

Ford Figo का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां

नई दिल्ली। Figo Aspire के फेसलिफ्ट वर्जन के सामने आने के बाद से ही Figo के फेसलिफ्ट वर्जन की लॉन्चिंग के कयास लगाए जा रहे थे। Aspire के फेसलिफ्ट वर्जन के लॉन्च होने के करीब पांच महीने बाद Figo का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया गया। इस फेसलिफ्ट वर्जन की शुरुआती कीमत 5.15 लाख है।

कंपनी ने फीगो 2019 के फेसलिफ्ट वर्जन के टाइटेनियम वरियंट में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन जोड़ा है। यह इंजन 123 PS की मैक्सिमम पावर और जनरेट करता है। वहीं 1.2 लीटर इंजन 96 PS पावर और 120Nm टॉर्क जनरेट करता है। वहीं 1.5 लीटर डीजल इंजन 100PS पावर और 215Nm टॉर्क जनरेट करता है।

नई फिगो के इंटीरियर की बात करें, तो इसमें रिवाइज्ड डैशबोर्ड और नया टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलेगा। इसके अलावा कार में कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट, ऑटोमैटिक हेडलैम्प्स और रेन सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर्स भी होंगे। नई कार में एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलने की संभावना है।

इंजन:फेसलिफ्ट फोर्ड फिगो के इंजन में भी बदलाव किया गया है। इसमें एक 96hp पावर वाला 1.2-लीटर और दूसरा 123hp पावर वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। 1.2-लीटर वाले इंजन में सिर्फ 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन और 1.5-लीटर वाले इंजन में सिर्फ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

इसका डीजल इंजन वर्तमान मॉडल का 1.5-लीटर वाला ही है। जो 100hp का पावर और 215Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन दिया गया है। फिगो की मार्केट में टक्कर मारुति स्विफ्ट और ह्यूंदै ग्रैंड आई10 से मानी जाती है।

कीमत

मैनुअल ट्रांसमिशननई कीमत (रुपये)पुरानी कीमत (रुपये)
New Ford Figo Ambiente515,000582,600
नई फोर्ड फिगो टाइटैनियम 639,000658,300
नई फोर्ड फिगो- ब्लू694,000NA
ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन (पेट्रोल 1.5L TiVCT)
नई फोर्ड फिगो टाइटैनियम809,000846,100

कीमत (डीजल 1.5 लीटर TDCi)

मैनुअल ट्रांसमिशननई कीमत पुरानी कीमत
New Ford Figo Ambiente
595,000668,700
नई फोर्ड फिगो टाइटैनियम719,000744,400
नई फोर्ड फिगो ब्लू774,000NA

जम्मू कश्मीर में करोड़ों की अघोषित संपत्ति का खुलासा

नयी दिल्ली।आयकर विभाग ने शुक्रवार को कहा कि आतंकी वित्तपोषण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुये उसने जम्मू कश्मीर में अघोषित नकदी, जेवरात सहित करोड़ों रूपये मूल्य की संपत्ति के दस्तावेजों का पता लगाया है।

विभाग ने एक बयान में कहा कि बृहस्पतिवार को कश्मीर घाटी में पांच स्थानों और जम्मू में कुछ स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें कहा गया है कि यह कार्रवाई राज्य में विध्वंसकारी तत्वों द्वारा काले धन के इस्तेमाल के खिलाफ विभाग के लगातार अभियान का हिस्सा है।

यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाने का इरादा रखने वालों को भी एक संदेश देती है। आयकर विभाग ने कहा कि एक अभियान नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से कारोबार करने वाले एक प्रमुख व्यापारी के खिलाफ भी चलाया गया।

पेट्रोल के दाम बेलगाम, डीजल सस्ता, जानिए आज की कीमत

नई दिल्ली। मार्च के शुरुआती दिनों में देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार तेजी नजर आई। लेकिन पहले हफ्ते के खत्म होते तक इनमें राहत मिलने लगी थी। वहीं इस हफ्ते की बात करें तो तेल की कीमतों में कुछ अलग बदलाव नजर आए हैं। इस हफ्ते के शुरुआती दिनों में जहां दाम यथावत रहे वहीं अब पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं वहीं डीजल की कीमत कम हो रही है।

आज जहां पेट्रोल के दाम 8 पैसे बढ़े हैं वहीं डीजल की कीमत 7 पैसे कम हुई है। इससे पहले बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। इसके बाद राजधानी में आज पेट्रोल 72.63 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 67.17 रुपए लीटर मिल रहा है।

मुंबई की बात करें तो आज यहां पेट्रोल 78.25 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 70.34 रुपए लीटर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 75.43 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 70.96 रुपए लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 74.71 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 68.94 रुपए लीटर बिक रहा है।

बता दें कि 1 मार्च से लेकर अब तक पेट्रोल के दाम जहां 74 पैसे तक बढ़े हैं वहीं डीजल की कीमतों में 7 मार्च तक 42 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज होने के बाद पिछले सात दिनों में 30 पैसे की कटौती हुई है।

स्टार्टअप के लिए कोटा में सेंटर बनाएगी राजस्थान सरकार

कोटा। स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं के लिए राज्य सरकार की ओर से कोटा में इंक्यूबेशन सेंटर शुरू किया जा रहा है। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने इसके लिए अभय कमांड सेंटर के पास जमीन मांगी है। विभाग की ओर से जयपुर से आए दो अधिकारियों ने गुरुवार को इसी संबंध में सचिव भवानीसिंह पालावत से मुलाकात की।

उन्होंने बताया कि इंक्यूबेशन सेंटर के लिए 1634 वर्ग मीटर जमीन आवंटित करने के लिए आवेदन किया है। इसे अब सरकार को भेजा जाएगा। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने हेमू कालानी सामुदायिक भवन में अभय कमांड सेंटर के पास खाली जमीन पर पिछले दिनों इंक्यूबेशन सेंटर का निर्माण शुरू कर दिया था। यूआईटी ने इस जमीन का आवंटन विभाग को नहीं किया गया था, इसलिए यूआईटी प्रशासन ने उसे रुकवा दिया। अब विभाग जमीन के लिए यूआईटी में आवेदन कर रहा है।

फाइल ही गायब हो गई थी : अभय कमांड सेंटर से लगी पार्किंग की जमीन को भी विभाग ने अपनी मानते हुए यहां इंक्यूबेशन सेंटर बनाने का काम शुरू कर दिया था। इस मामले का खुलासा होने पर यूआईटी में फाइल ढुंढवाई गई तो वह गायब मिली। अब इस जमीन का आवंटन शुरू करने के लिए दुबारा से फाइल तलाश करवाई तो वह मिल गई।

23 करोड़ का बजट
इंक्यूबेशन सेंटर के लिए 23 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। पिछली सरकार में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली थी। इस सरकार ने भी इसे आगे बढ़ाया है। इंक्यूबेशन सेंटर में उन युवाओं को जगह उपलब्ध करवाई जाएगी जो नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं। उन्हें सुविधाओं के साथ ही सरकार से बजट की सुविधा भी दिलवाई जाएगी। इस काम के लिए विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।