Monday, July 27, 2026
Home Blog Page 4947

नई या पुरानी दर चुन सकेंगे बिल्डर, GST कॉउन्सिल ने तय किए नियम

0

नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने रियल एस्टेट पर जीएसटी दर में कमी किए जाने से परेशान डेवलपरों को राहत देते हुए मंगलवार को कहा कि अब एक अप्रैल 2019 से बनने वाली नयी रियल एस्टेट आवासीय परियोजनाओं पर सिर्फ नयी दरें लागू होंगी लेकिन 31 मार्च 2019 तक निर्माणाधीन परियोजनाओं पर डेलवपरों को नयी या पुरानी दर चुनने का अधिकार होगा।

वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में परिषद की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई 34वीं बैठक में ये निर्णय लिए गए। बैठक के बाद राजस्व सचिव अजय भूषण पांडेय ने संवाददाताओं को जानकारी देते हुए कहा कि 31 मार्च तक जो परियोजनाएं निर्माणाधीन रहेंगी, उनके डेवलपर को नयी या पुरानी दर चुनने का अधिकार होगा। पुरानी दर में इनपुट टैक्स क्रेडिट( आईटीसी) मिलेगा लेकिन नई दर में यह मिलेगा।

बिल्डरों को चुननी होगी एक दर
उन्होंने कहा कि पुरानी दर में किफायती आवासों पर आईटीसी के साथ आठ प्रतिशत जीएसटी और अन्य पर आईटीसी के साथ 12 प्रतिशत जीएसटी प्रभावी है। नई दर में किफायती आवासों के लिए बगैर आईटीसी के एक प्रतिशत और अन्य परियोजनाओं पर बगैर आईटीसी के पांच प्रतिशत जीएसटी है। उन्होंने कहा कि डेवलपरों को नई दर या पुरानी दर चुनने के लिए एक निर्धारित समय सीमा दी जाएगी जो संबंधित राज्यों के साथ विचार विमर्श कर तय की जाएगी।

बाजार शानदार तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 268 और निफ्टी 70 अंक उछला

मुंबई।कारोबारी सत्र के लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में तेजी का दौर रहा। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 268.40 अंकों (0.70%) की बढ़त के साथ 38,363.47 पर बंद हुआ तो नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 70.20 अंक (0.61%) मजबूत होकर 11,532.40 पर बंद हुआ।

कारोबारी सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। बीएसई के 31 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 123.52 अंकों (0.32%) को तेजी के साथ 38,218.59 पर खुला। वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 38.10 अंकों (0.33%) के उछाल के साथ 11,500.30 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में बीएसई पर 16 कंपनियों के शेयरों में लिवाली, जबकि 15 कंपनियों के शेयरों में बिकवाली चल रही थी। वहीं, एनएसई पर 25 कंपनियों के शेयरों में लिवाली, 24 कंपनियों के शेयरों में बिकवाली और एक कंपनी के शेयर में कोई कारोबार नहीं हो रहा था।

अनिल अंबानी ग्रुप के शेयर 10% तक चढ़े, इरिक्सन को भुगतान से मिला बूस्ट

नई दिल्ली। स्वीडन की टेलिकॉम इक्विपमेंट मेकर कंपनी इरिक्सन (Ericsson) को 550 करोड़ रुपए का कर्ज चुकाने की खबर से रिलायंस कम्युनिकेशंस यानी RCom (Reliance Communications) के शेयर को तगड़ा बूस्ट मिला। मंगलवार को आरकॉम के शेयर की मजबूत ओपनिंग हुई, जिसमें 10 फीसदी की मजबूती के साथ अपर सर्किट लग गया। इसके अलावा अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (ADAG) के दूसरे शेयरों की मजबूत शुरुआत हुई।

एडीएजी ग्रुप के दूसरे शेयरों का हाल
-आरकॉम का शेयर 10 फीसदी मजबूती के साथ 4.40 रुपए पर खुला, जिसमें ट्रेडिंग के कुछ ही मिनटों में 10 करोड़ शेयरों में कारोबार हो गया।
-वहीं रिलायंस कैपिटल का शेयर लगभग 5 फीसदी की मजबूती के साथ 189 रुपए पर कारोबार कर रहा है।
-रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर 4 फीसदी मजबूत होकर 140 रुपए के आसपास बना हुआ है।
-रिलायंस पावर का शेयर भी लगभग 5 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है।

आरकॉम ने जारी किया था यह बयान
सोमवार को आरकॉम ने शेयर बाजार बंद होने के कुछ देर बाद एक प्रेस रिलीज जारी करके कहा था, ‘सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन के क्रम में इरिक्सन को आज 550 करोड़ रुपए के बकाये और ब्याज का भुगतान कर दिया गया है।’ गौरतलब है इरिक्सन को भुगतान के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय डेडलाइन 19 मार्च को खत्म हो रही थी। सुप्रीम कोर्ट ने अनिल अंबानी को 19 मार्च तक बकाया चुकाने या 3 महीने की सजा के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी थी।

अंबानी के खिलाफ बना था अवमानना का मामला
सुप्रीम कोर्ट ने आरकॉम (RCom) द्वारा स्वीडन की कंपनी का बकाया नहीं चुकाए जाने को अंबानी के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का मामला माना था और कर्ज से दबी कंपनी को चार हफ्ते के भीतर इरिक्सन को बकाया चुकाने या तीन हीने की जेल के लिए तैयार रहने के लिए कहा था।

सरकारी नौकरी के साथ पढ़ाई करने पर अब मिलेगी 5 गुना ज्यादा राशि

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने 20 साल पुराने नियम में बदलाव करते हुए नौकरी करते हुए उच्च शिक्षा हासिल करने वाले सरकारी कर्मचारियों को 5 गुना ज्यादा इंसेंटिव (प्रोत्साहन राशि) देने का फैसला किया है। इसके तहत पीएचडी जैसी ऊंची डिग्री हासिल करने वालों के लिए प्रोत्साहन की रकम को बढ़ाकर न्यूनतम 10,000 से अधिकतम 30,000 किया जाएगा।

कार्मिक मंत्रालय के नए नियम के मुताबिक अब तक नौकरी में आने के बाद उच्च डिग्री हासिल करने वाले सरकारी कर्मचारियों को एकमुश्त 2,000 रुपये से 10,000 रुपये के बीच प्रोत्साहन राशि दी जाती थी। अब न्यूनतम प्रोत्साहन राशि को 2 हजार से 5 गुना बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया है। केंद्र सरकार के दफ्तरों में देश भर के लगभग 48.41 लाख कर्मचारी हैं ।

किस कोर्स पर मिलेगी कितनी राशि

  1. तीन साल या कम की डिग्री/डिप्लोमा : 10,000 रुपये
  2. तीन साल से अधिक डिग्री / डिप्लोमा : 15,000 रुपये
  3. एक साल या कम की पीजी डिग्री/ डिप्लोमा : 20,000 रुपये
  4. एक साल से अधिक की पीजी डिग्री / डिप्लोमा : 25,000 रुपये
  5. पीएचडी या समकक्ष योग्यता हासिल करने पर: 30,000 रुपये
  6. हासिल करनेवाली डिग्री सरकारी कर्मचारी की दक्षता में योगदान करनेवाली होनी चाहिए

5,300 रुपये के Jio बेनिफिट के साथ Realme 3 की दूसरी सेल आज

नई दिल्ली। रियलमी ने हाल ही में भारत में अपना Realme 3 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। फोन यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। पिछली सेल के दौरान रियलमी 3 बहुत कम समय में आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। अगर पिछली सेल में आप इस फोन को खरीदने से चूक गए थे, तो आज आपके पास एक और मौका है। कंपनी रियलमी 3 की दूसरी सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू करने वाली है।

रियलमी 3 एक बजट स्मार्टफोन है। कीमत के हिसाब से इस फोन में कई बेहतरीन फीचर दिए गए हैं। डाइनैमिक ब्लैक, क्लासिक ब्लैक और रेडियंट ब्लू कलर ऑप्शन में आने वाले इस फोन के 3जीबी रैम+32जीबी स्टोरेज वेरियंट को 8,999 रुपये, जबकि इसके 4जीबी रैम+64जीबी स्टोरेज वेरियंट को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। रियलमी 3 को खरीदने वाले ग्राहकों को ऑफर के तौर पर Reliance Jio की तरफ से 5,300 रुपये का बेनिफिट भी दिया जा रहा है।

रियलमी 3 के स्पेसिफिकेशन्स व फीचर
रियलमी 3 में 720×1520 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। ऐंड्रॉयड 9 पाई ColorOS 6.0 पर चलने वाले इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी 70 12एनएम प्रोसेसर दिया गया है। फोन 3जीबी रैम+32जीबी स्टोरेज और 4जीबी रैम+64जीबी स्टोरेज ऑप्शन में आता है। जरूरत पड़ने पर फोन की मेमरी को माइक्रो एसडी कीर्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फटॉग्रफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का AI कैमरा मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर ही फिगरप्रिंट स्कैनर उपलब्ध है और सिक्यॉरिटी के लिए इस फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4230 mAh की बैटरी मौजूद है।

5 साल की सत्ता में 153 नेताओं की संपत्ति हुई दोगुनी, शत्रुघ्न सिंहा टॉप पर

नई दिल्ली। सत्ता में आने वाले नेताओं की कमाई और संपत्ति की दिन दूनी रात चौगुनी रफ्तार से बढ़ती है। देश में साल 2014 में कुल 153 नेता दोबारा से चुनाव जीतकर सांसद बनें। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2009 से लेकर 2014 तक इन नेताओं की ओर से दिए गए हलफनामें पर गौर करें, तो इन नेताओं की संपत्ति में दोगुना इजाफा हुआ।

साल 2009 में जहां 153 नेताओं की संपत्ति की औसत कीमत 5.50 करोड़ रुपए थी, जो साल 2014 में बढ़कर औसतन 13.32 हो गई। इस लिस्ट में 72 सांसदों के साथ भाजपा आगे हैं, जबकि कांग्रेस के 28, AITC के 13 सांसद, और बीजेडी के साथ सांसद हैं।

एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिंहा की संपत्ति सबसे तेज रफ्तार से बढ़ी। साल 2009 में सिंहा के पास 15 करोड़ रुपए की संपत्ति थी, जो 5 साल की सांसदी में बढ़कर 131 करोड़ रुपए की हो गई। दूसरे पायदान पर बीजेडी सांसद पिनाकी मिश्रा हैं, जिनकी संपत्ति 29 करोड़ रुपए से 137 करोड़ रुपए हो गई ।

तीसरे स्थान पर शरद पवार की बेटी और एनसीपी से सांसद सुप्रिया सुले हैं, जो महिलाओं में 5 सालों में सबसे ज्यादा संपत्ति बनाने वाली नेता हैं। उनकी संपत्ति 5 साल में 51 करोड़ रुपए से 113 करोड़ रुपए हो गई।

संपत्ति बनान में महिलाएं भी आगे
महिलाओं में ही सासंद और केंद्र में मंत्री पद पर काबिज हरसिमरत कौर 6 पायदान पर है, जिनकी संपत्ति साल 2009 से 2014 के दौरान 60 करोड़ रुपए से 108 करोड़ रुपए हो गई। कांग्रेस की ओर से जिन सांसद की संपत्ति में सबसे तेज बढ़ोत्तरी हुई, जो कर्नाटक कांग्रेस के डीके सुरेश है। इनकी संपत्ति 47 करोड़ से 85 करोड़ रुपए हो गई।

तेजी के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 123 अंक उछला, निफ्टी 11,500 के पार

नई दिल्ली। अनिल अंबानी के स्वामित्व वाले रिलायंस ग्रुप की ओर से मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो से सभी प्रकार की डील खत्म करने छाई लिवाली के कारण भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को एक बार फिर बढ़त के साथ खुले।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 123 अंकों की तेजी के साथ 38218 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 43 अंकों की तेजी के साथ 11,505 अंकों पर खुला। 9.28 बजे सेंसेक्स 71 अंकों की तेजी के साथ 38,166 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 18 अंकों की तेजी के साथ 11,475 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

इन शेयरों में तेजी का माहौल
सेंसेक्स में आरकॉम, जेएम फाइनेंस, रिलायंस पावर, रिलायंस इंफ्रा और रिलायंस कैपिटल के शेयरों में तेजी का माहौल है। निफ्टी में आईओसी, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम, बजाज फाइनेंस, रिलायंस और एक्सिस बैंक में तेजी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल
सेंसेक्स में इंडिया बुल्स इंटीग्रेटिड सर्विसेज, हीरो मोटोकॉर्प, जूबिलेंट, आयशर मोटर्स और कॉफीडे में मंदी का माहौल है। निफ्टी में मारुति सुजुकी, हीरो मोटोकॉर्प, विप्रो, भारती एयरटेल और आयशर मोटर्स में मंदी का माहौल है।

सैमसंग Galaxy A10 की सेल शुरू, जानिए कीमत

नई दिल्ली।भारत में पिछले महीने लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A10 स्मार्टफोन आज से बिक्री के लिए उपलब्ध है। बड़ी स्क्रीन, ऐंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट और दमदार बैटरी जैसी कई खूबियों वाले इस स्मार्टफोन को आज से ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदा जा सकेगा। जानें इसके सारे फीचर्स और खूबियां…

स्पेसिफिकेशन्स: सैमसंग गैलेक्सी A10 स्मार्टफोन में 6.2 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 720X1520 पिक्सल है। फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनोस 7884 SoC प्रोसेसर के साथ 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। ऐंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 3400mAh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है।

बात की जाए कैमरे की तो F 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो फेस रिकग्निशन टेक्नॉलजी सपॉर्ट करता है। यानी इस फोन को आप चेहरे के जरिए भी अनलॉक कर सकते हैं। सैमसंग ने इस साल मिड रेंज सेगमेंट में कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। बाजार में कंपनी के नए Galaxy A10 का मुकाबला रियलमी और शाओमी के स्मार्टफोन के साथ होगा।

कीमत और उपलब्धता: सैमसंग गैलेक्सी A10 की कीमत 8,490 रुपये रखी गई है। यह रेड, ब्लू और ब्लैक कलर में उपलब्ध है। आज से ही यह ऑफलाइन और ऑनलाइन (ऐमजॉन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम, सैमसंग डॉट कॉम) बिक्री के लिए उपलब्ध है।

24MP सेल्फी कैमरे के साथ Honor 10 Lite भारत में लॉन्च

नई दिल्ली। Huawei के सब-ब्रैंड ऑनर ने सोमवार को भारत में Honor 10 Lite स्मार्टफोन का नया 3GB+32GB स्टोरेज वेरियंट लॉन्च किया है। पहले इसके 4GB और 6GB रैम वेरिएंट में उपलब्ध थे, लेकिन अब आप इसका 3GB रैम वेरियंट भी खरीद सकेंगे। फोन में 6.21 इंच डिस्प्ले और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस वाले 24 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे जैसी कई खूबियां हैं।

भारत में इसके 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है। सफायर ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर में आने वाला ऑनर 10 लाइट आज से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत इसपर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर और 11,950 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है।

HDFC बैंक के डेबिट कार्ड से ईएमआई पर खरीदने वालों ग्राहकों को 5 पर्सेंट का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा, वहीं ऐक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड पर भी 5 पर्सेंट का इस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।ऑनर 10 लाइट में ड्यूड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ 6.21 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। ग्रेडिएंट फिनिश के साथ फोन के बैक में 3D कर्व्ड डिजाइन है।

इसका सबसे बड़ा फीचर आर्टिफिशल इंटेलिजेंस वाला 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा। वहीं, फोन में के बैक में दो कैमरे दिए गए हैं। स्मार्टफोन के बैक में पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है।

फ्रट कैमरे की तरह बैक कैमरे में भी कई आर्टिफिशल इंटेलिजेंस मोड हैं। इस स्मार्टफोन में पावरफुल Kirin 710 प्रोसेसर दिया गया है। बाजार में इसके 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 17,999 रुपये है।

GST काउंसिल की बैठक आज ,दरों में कमी पर नहीं होगा कोई फैसला

0

नई दिल्ली । जीएसटी काउंसिल की 34वीं बैठक में रियल्टी सेक्टर के लिए जीएसटी की घटी दर को लागू किए जाने से जुड़े मुद्दों पर विचार होगा। सूत्रों के मुताबिक आज होने वाली इस बैठक में सिर्फ रियल एस्टेट सेक्टर के लिए जीएसटी की घटी दर को लागू करने के प्रावधान और उससे संबंधित मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि चुनावी तारीखों की घोषणा होने के बाद आचार संहिता की वजह से जीएसटी की दरों से जुड़ा कोई भी मुद्दा इस बैठक में शामिल नहीं है। काउंसिल की पिछली बैठक में निर्माणाधीन फ्लैट्स के लिए जीएसटी दर को घटाकर पांच फीसद और किफायती श्रेणी के मकानों के लिए इस दर को घटाकर एक फीसद कर दिया गया था। नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी।

आज की बैठक में काउंसिल यह फैसला ले सकता है कि बिल्डर्स अपनी टैक्स देनदारी तय करते समय कच्चे माल और सेवाओं पर भुगतान किए गए टैक्स के लिए कब तक क्रेडिट का उपयोग कर सकते हैं।

अभी निर्माणाधीन फ्लैट्स के लिए होने वाले भुगतान पर जीएसटी की दर 12 फीसद है और इसके साथ ही इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) का प्रावधान भी है। यही व्यवस्था ऐसे रेडी-टु-मूव-इन फ्लैट्स के लिए भी है, जिनके लिए बिक्री के वक्त कंप्लीशन सर्टिफिकेट्स जारी नहीं किए गए होते हैं। किफायती श्रेणी में आने वाली आवासीय इकाई के लिए अभी जीएसटी की दर आठ फीसद है।