Wednesday, July 15, 2026
Home Blog Page 4848

अमेरिकी बादाम, अखरोट नहीं होंगे महंगे, जानिए क्यों

नई दिल्ली। भारत ने अमेरिका से आयात किए जाने वाले बादाम , अखरोट और दालों समेत 29 उत्पादों पर जवाबी आयात शुल्क लगाने की समय सीमा को एक बार फिर बढ़ाकर 16 मई कर दिया है। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया है कि अमेरिका से आयातित विशेष उत्पादों पर बढ़े सीमा शुल्क को लागू करने की तिथि को दो मई से बढ़ाकर 16 मई कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के इस्पात और एल्युमीनियम पर उच्च सीमा शुल्क लगाने के बाद भारत ने जून 2018 में जवाबी शुल्क लगाने का फैसला किया था। तब से लेकर कई बार समय सीमा को बढ़ाया जा चुका है। यह विस्तार ऐसे समय दिया गया है कि जब अमेरिका व्यापार के लिए जीएसपी कार्यक्रम के तहत भारतीय निर्यातकों को मिलने वाले निर्यात प्रोत्साहनों को वापस लेने की तैयारी में है। अमेरिका ने जीएसपी के तहत मिलने वाली लाभों को वापस लेने के लिए 60 दिन की अवधि तय की थी। यह अवधि इस हफ्ते खत्म हो रही है।

व्यापार से जुड़े मुद्दों पर 6 मई को द्विपक्षीय बैठक होगी
इस बीच , अमेरिका के वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस और भारत के वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु के बीच व्यापार से जुड़े मुद्दों पर 6 मई को द्विपक्षीय बैठक होने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक , यदि अमेरिका जीएसपी लाभ समाप्त करता है तो भारत उस पर जवाबी शुल्क लगाने के फैसले पर आगे बढ़ सकता है।

भारत को व्यापार में दी गई GSP समाप्त ना करने का आग्रह
अमेरिका के 25 प्रभावशाली सांसदों ने ट्रंप प्रशासन से भारत को व्यापार में दी गई सामान्य तरजीही व्यवस्था (जीएसपी) समाप्त नहीं करने का आग्रह किया है। उन्होंने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि राबर्ट लाइटहाइजर से अपील की है कि शुक्रवार को 60 दिन की अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत के साथ जीएसपी कार्यक्रम को खत्म नहीं किया जाना चाहिये इसका अमेरिकी कंपनियों पर प्रतिकूल प्रभाव होगा।

जीएसपी अमेरिका का सबसे बड़ी और पुरानी व्यापार तरजीही कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम चुनिंदा लाभार्थी देशों के हजारों उत्पादों को शुल्क से छूट देकर आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार मार्च को घोषणा की थी कि अमेरिका जीएसपी के तहत लाभार्थी विकासशील देश के रूप में भारत का दर्जा समाप्त करना चाहता है।

60 दिन की नोटिस अवधि तीन मई को समाप्त हो रही है। नोटिस अवधि की समाप्ति की पूर्व संध्या पर अमेरिका के 25 सांसदों ने ट्रंप सरकार को भारत के मामले में जीएसपी का दर्जा समाप्त करने के फैसले पर आगे बढ़ने से रोकने के लिए अंतिम प्रयास किया।

मर्दानी-2 की शूटिंग के लिए रानी कोटा पहुंची, कला दीर्घा में लगाया थाने का सेट

कोटा। यशराज बैनर की फिल्म मर्दानी -2 की कोटा में शूटिंग शुरू हो चुकी है। जिसमें रानी मुखर्जी लीड रोल में शूटिंग करती हुईं नजर आ रही हैं। कोटा में इसकी शूटिंग किशोर सागर तालाब के सामने कला दीर्घा में पुलिस स्टेशन का सेट लगाकर की जा रही है।

पुलिस स्टेशन का नाम किशोरपुरा थाना रखा गया है। रानी फिल्म में बोल्ड और प्रतिबद्ध पुलिस अधीक्षक शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में है। रानी ने सेट पर हरी शर्ट और नीले रंग की जींस पहनी हुई थी। इस ड्रेस में काफी स्मार्ट और सुन्दर नजर आ रही थी।

दिन भर पुलिस स्टेशन के अंदर बाहर के सीन फिल्माए गए। धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के बाद कोटा में शूट होने वाली यशराज फिल्म्स जैसे बड़े बैनर की यह दूसरी फिल्म ‘मर्दानी ‘ है।

फिल्म के इस शेड्यूल के बारे में बात करते हुए, निर्देशक गोपी पुथ्रन ने कहा, राजस्थान में एक महीने का एक गहन शेड्यूल है जो मर्दानी की कहानी की पृष्ठभूमि बनाता है। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित मर्दानी 2, गोपी पुथ्रन के निर्देशन में बन रही है, जिन्होंने फिल्म का पहला भाग लिखा था।

कोटा मंडी : लिवाली निकलने से अलसी 200 रुपये उछली

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को लिवाली निकलने से अलसी 200 रुपये क्विंटल उछल गई। कजोर उठाव से सोयाबीन 25 रुपये और सरसो 50 रुपये प्रति क्विंटल मंदी बिकी। वायदा मंदा रहने से धनिया 100 टूट गया। नये लहसुन की आवक10000 कट्टे की हुई। मंडी में एक लाख बोरी जिंस का कारोबार हुआ।

कारोबारियों के अनुसार एनसीडेक्स पर धनिया का मई वायदा 109 रुपये टूट कर 7050 रुपये और जून वायदा 90 रुपये फिसल कर 7170 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। मंडी में जिंसों के भाव इस प्रकार रहे –

गेहूं मिल 1650 से 1725 गेहूं एवरेज 1750 से 1821 लोकवान 1700 से 1850 पीडी 1750 से 1850 गेहूं टुकडी नया 1825 से 2050 मक्का 2000 से 2200 जौ 1500 से 1650 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2751 पूसा 1 2500 से 2701 पूसा 4 (1121) 3300 से 3631 धान लाजवाब ( 1509 ) 3000 से 3405 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3000 से 3675 सरसों 3200 से 3400 अलसी 3600 से 4500 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 4000 से 4801 कलौजी 6500 से 11000 धनिया बादामी 5500 से6100 ईगल 6000 से 6501 रंग दार नया 7200 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 1400 से 6500रुपये प्रति क्विंटल बिका ।

मूंग 3500 से 4800 उड़द 2000 से 4201 चना 3600 से 4070 चना कांटिया 3900 चना काबुली 3500से 5000 चना पेप्सी 3800 से 4200 चना मौसमी 3000 से 4250 मसूर 3800 से 4250 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500से 3800रुपये प्रति क्विंटल।

जब हीरो ने स्कूल के बच्चों के बीच बैठकर देखी फिल्म

कोटा। एसआर पब्लिक सीसे स्कूल, कोटा के बच्चों ने राजस्थानी फिल्म ‘पक्की हीरोगिरी’ को देखकर सीखा राजस्थानी संस्कृति का पाठ। इस फिल्म के अभिनेता अरविंद कुमार ने स्कूल के बच्चों के बीच बैठकर फिल्म का लुफ्त उठाया ।

इस दौरान अभिनेता अरविंद कुमार ने बच्चों के साथ खूब फोटो खिंचवाए । इस मौके पर बच्चों को बताया कि वे इस फिल्म के माध्यम से राजस्थानी भाषा एवं संस्कृति को बढ़ावा देने तथा सामाजिक बुराइयों व गौरक्षा के लिए जागरूकता पैदा करने का कार्य कर रहे हैं । हमारी राजस्थानी संस्कृति को देश के कोने-कोने के लोग जाने पहचाने ।

1000 में बुक करें OnePlus 7 Pro, 15 हजार का स्क्रीन रिप्लेसमेंट फ्री

नई दिल्ली। OnePlus 14 मई को भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 7 Pro को लॉन्च करने वाला है। हालांकि फोन को लॉन्च होने में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग आज से शुरू कर दी है। वनप्लस 7 प्रो की प्री-बुकिंग दोपहर 12 बजे से ऐमजॉन इंडिया पर शुरू हो चुकी है। वनप्लस 7 प्रो की प्री-बुकिंग अभी केवल ऐमजॉन प्राइम मेंबर्स के लिए है, लेकिन 4 मई से इसे सभी यूजर्स के लिए ओपन कर दिया जाएगा।

फोन की प्री-बुकिंग पर ऐमजॉन ग्राहकों को 6 महीने के लिए 15,000 रुपये का स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर भी दे रहा है। वनप्लस 7 प्रो की प्री-बुकिंग के लिए कंपनी ने SBI के साथ पार्टनरशिप की है और एसबीआई के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से फोन को बुक करने वाले ग्राहकों को कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

वनप्लस 7 प्रो को ऐसे करें प्री-बुक
वनप्लस 7 प्रो को खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले ऐमजॉन इंडिया की वेबसाइट पर मौजूद गिफ्ट कार्ड वेबपेज पर जाना होगा। यहां 1,000 रुपये का पेमेंट करने के बाद ग्राहकों को वनप्लस 7 प्रो का गिफ्ट कार्ड खरीदना होगा। गिफ्ट कार्ड को 3 मई दोपहर 12 से 7 मई की रात 11:59 मिनट तक खरीदा जा सकता है। गिफ्ट कार्ड यूजर्स के ईमेल पर भेजे जाएंगे।

इसके बाद यूजर्स सेल शुरू होने के 60 घंटों के अंदर वनप्लस 7 प्रो को खरीद सकते हैं। फोन खरीदने के बाद यूजर्स को अपने डिवाइस पर वनप्लस केयर ऐप डाउनलोड कर 30 दिनों के अंदर रजिस्टर करना होगा। रजिस्टर करने के बाद यूजर्स 6 महीने के कॉन्प्लिमेंट्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट प्रोग्राम का लाभ उठा सकेंगे।

इसके साथ ही 8 मई 2019 से फोन को ऑफलाइन स्टोर्स से भी प्री बुक किया जा सकेगा। ऑफलाइन बुकिंग के लिए यूजर्स को वनप्लस, क्रोमा या रिलायंस स्टोर पर जाना होगा। इन स्टोर्स पर वनप्लस 7 प्रो को 2,000 रुपये में प्री-बुक किया जा सकता है। ऑफलाइन प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को भी वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर किया जाएगा। बता दें कि प्री-बुकिंग के दौरान दी गई राशि को फोन को खरीदते समय रिडीम किया जा सकता है।

इतना ही नहीं ऐमजॉन इंडिया यूजर्स को 7 वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो स्मार्टफोन जीतने का भी मौका दे रही है। इसमें हिस्सा लेने के लिए यूजर्स को वेबसाइट पर दिए गए ‘Notify Me’ ऑप्शन को क्लिक करने के साथ अपडेट्स के लिए सब्सक्राइब करना होगा।

इसके बाद यूजर्स को ऐमजॉन इंडिया के ट्विटर पेज पर वनप्लस 7 के ट्वीट को #WaitingFor7 और #OnePlus7Series के साथ रीट्वीट करना होगा। यह कॉन्टेस्ट 14 मई 2019 तक चालू रहेगा। कॉन्टेस्ट के खत्म होने के बाद रैंडम ड्रॉ के जरिए 7 विजेताओं को चुना जाएगा।

जौहरियों की मांग घटने से सोना 150 रुपये सस्ता, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली/ कोटा । सोने की कीमत में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच जौहरियों की नरम मांग से यहां दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव शुक्रवार को 150 रुपये टूटकर 32,470 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। आल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार हालांकि चांदी की कीमत 37,700 रुपये किलो पर स्थिर बनी रही।

बाजार सूत्रों के अनुसार अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को यथावत रखने के फैसले तथा विदेशों में कमजोर रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग के कारण सोने के भाव पर दबाव रहा। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का मूल्य कम यानी 1,270.60 डालर प्रति औंस था। वहीं चादी की कीमत 14.70 डालर प्रति औंस पर स्थिर बनी रही।

पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोने में 380 रुपये की गिरावट आ चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 150 – 150 रुपये घटकर क्रमश: 32,470 रुपये तथा 32,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। हालांकि गिन्नी का भाव 26,400 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बना रहा।

चांदी तैयार का भाव 37,700 रुपये किलो पर स्थिर बना रहा जबकि चांदी साप्ताहिक आधार पर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 66 रुपये टूटकर 36,308 रुपये किलो रह गयी। दूसरी तरफ चांदी सिक्का की कीमत लिवाल 78,000 रुपये और बिकवाल 79,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर बनी रही।

कोटा सर्राफा
चांदी 37700 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 32550 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 37960 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 32700रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38140 रुपये प्रति तोला।

मामूली गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स, निफ्टी , IT कंपनियों के शेयर टूटे

मुंबई। शेयर बाजारों में शुरूआती बढ़त के बावजूद कारोबार के अंतिम सत्र में प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में अचानक बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स तथा एनएसई निफ्टी में शुक्रवार को मामूली गिरावट दर्ज की गयी। लगभग पूरे कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स बढ़त में रहा लेकिन अंत में यह 18.17 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 38,963.26 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह, एनएसई निफ्टी 12.50 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 11,712.25 अंक पर बंद हुआ। अवकाश के कारण कम कारोबारी दिवस वाले सप्ताह में सेंसेक्स 104.07 अंक यानी 0.26 प्रतिशत जबकि एनएसई निफ्टी 42.40 अंक यानी 0.36 प्रतिशत नीचे रहा। प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी काग्निजेंट के पूरे साल के लिये आय वृद्धि के परिदृश्य को कम करने से आईटी कंपनियों के शेयर दबाव में आ गये।

डालर के मुकाबले रुपये में मजबूती का भी बाजार पर असर पड़ा। अमेरिकी कंपनी कोग्निजेंट ने पूरे वर्ष 2019 के लिये आय वृद्धि अनुमान को पहले के 7-9 प्रतिशत से कम करके 3.6- 5.1 प्रतिशत कर दिया है। सेंसेक्स के शेयरों में टीसीएस, एचयूएल, टाटा स्टील, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, आईटीसी तथा वेदांता में 3.70 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गयी।

परिणाम आने से पहले एचयूएल का शेयर भी नीचे आया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का शुद्ध मुनाफा चौथी तिमाही में 13.80 प्रतिशत बढ़कर 1,538 करोड़ रुपये रहा। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘रुपये में मजबूती तथा तेल कीमतों में गिरावट से बाजार बढ़त के साथ खुला। हालांकि, शेयरों के भाव ऊंचे रहने से बिकवाली के कारण लाभ पर कुछ विराम लगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘…आने वाले समय में कमजोर वैश्विक रुख के कारण बाजार सीमित दायरे में रह सकता है।

वहीं कुछ कंपनियों के बेहतर तिमाही परिणाम खरीद के अवसर उपलब्ध करा सकते हैं।’’ इस बीच, शेयर बाजारों के पास उपलब्ध अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 597.54 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 791.69 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। एशिया के अन्य बाजारों में चीन तथा जापान के बड़े बाजार अवकाश के कारण बंद रहे।

दक्षिण कोरिया के कोस्पी तथा हांगकांग के हैंगसेंग में मिला-जुला रुख रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। इस बीच, कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 69.34 पर पहुंच गया। वहीं मानक कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.31 डालर प्रति बैरल रहा।

एलन इंटेलीब्रेन की वेबसाइट लॉन्च, आईक्यू टेस्ट का परिणाम जारी

कोटा । एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के प्री-नर्चर कॅरियर फाउण्डेशन विभाग के अंतर्गत संचालित इंटेलीब्रेन प्रोग्राम की वेबसाइट का विमोचन गुरूवार को निदेशक राजेश माहेश्वरी ने किया। इस दौरान पीएनसीएफ व अकेडमिक टीम के सदस्य मौजूद रहे। इसके साथ ही एलन अर्ली चाइल्डहुड डवलपमेंट (एईसीडी) प्रोग्राम के तहत 14 अप्रेल को कोटा में पहली बार आयोजित कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों का आईक्यू टेस्ट का परिणाम भी जारी किया गया।

इस अवसर पर माहेश्वरी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट की पहचान है। छोटी उम्र में बच्चों के मस्तिष्क के विकास का अध्ययन करते हुए शुरू किए गए इंटेली ब्रेन प्रोग्राम में बिल्कुल अलग तरीके से खेल-खेल में शिक्षा दी जा रही है जो विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक व रोचक है।

पीएनसीएफ प्रभारी अमित गुप्ता ने बताया कि टेस्ट में 1350 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। आईक्यू टेस्ट में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों का आॅब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों के आधार पर असेसमेंट किया गया। इंटेलीब्रेन वेबसाइट के जरिए अभिभावक व विद्यार्थी इंटैलीबे्रन की गतिविधियों से नियमित रूप से जुड़े रह सकेंगे।

किडजेनिया मुंबई की सैर करेंगे टाॅपर्स
इंटेली ब्रेन प्रभारी चांदनी बंसल ने बताया टाॅप 15 स्टूडेंट्स की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। परिणाम मोबाइल मैसेज के जरिए दिया जाएगा तथा वेबसाइट http://theintellibrain.com/iq_test_result.asp पर देखा जा सकता है। हर क्लास से टाॅप 3 की सूची जारी करने के साथ-साथ अन्य स्टूडेंट्स का परिणाम भी जारी किया गया है।

क्लासवाइज टाॅप स्कोर करने वाले विद्यार्थियों को मुम्बई के किडजानिया मुम्बई में भ्रमण का मौका मिलेगा। इसके साथ ही सर्टिफिकेट आॅफ परफोरमेंस, पर्सनल काउंसलिंग, नेशनल इंटरनेशनल ओलम्पियाड के लिए गाइडेंस भी दी जाएगी।

कमजोर उठाव से गेहूं ढीला, सोया और सरसों 50-50 रुपये मंदी बिकी

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को कमजोर उठाव से गेहूं 25 रुपये ढीला रहा, जबकि सोयाबीन और सरसों 50-50 रुपये प्रति क्विंटल मंदी बिकी। नये लहसुन की आवक12000 कट्टे की हुई। मंडी में सवा लाख बोरी जिंस का कारोबार हुआ।

गेहूं मिल 1650 से 1725 गेहूं एवरेज 1750 से 1821 लोकवान 1700 से 1850 पीडी 1750 से 1850 गेहूं टुकडी नया 1825 से 2050 मक्का 2000 से 2200 जौ 1500 से 1650 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2751पूसा 1 2500 से 2701 पूसा 4 (1121) 3300 से 3631 धान लाजवाब ( 1509 ) 3000 से 3405 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3000 से 3700 सरसों 3300 से 3450 अलसी 3600 से 4300 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 4000 से 4801 कलौजी 6500 से 11000 धनिया बादामी 5500 से 6200 ईगल 6000 से 6601 रंगदार नया 7200 से 9200 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया1400 से 7300रुपये प्रति क्विंटल बिका ।

मूंग 3500 से 4800 उड़द 2000 से 4201 चना 3600 से 4070 चना कांटिया 3900 चना काबुली 3500से 5000 चना पेप्सी 3800 से 4200 चना मौसमी 3000 से 4250 मसूर 3800 से 4250 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

राजस्थानी भाषा को बढावा देने के लिए दिखाई ‘पक्की हिरोगिरी’

कोटा। कर्मयोगी सेवा संस्थान की ओर से गुरूवार को मयूर टाकीज में राजस्थानी फिल्म पक्की हिरोगिरी दिखाई गई। संस्थान के संस्थापक राजाराम जैन कर्मयोगी और अलका जैन दुलारी ने बताया कि सिनेमा के माध्यम से राजस्थानी भाषा साहित्य को आगे बढाया जा सकता है। इस दौरान फिल्म के निर्देशक अरविंद कुमार का सम्मान किया गया।

उल्लेखनीय है कि राजस्थानी बोली को मान्यता दिलाने को लेकर राजस्थानी फिल्मों नानी बाई रो मायरो, कंगना, मां और पक्की हीरोगिरी राजस्थान भर में दिखाई जा रही है। निर्माता निर्देशक इन फिल्मों को लगातार किसी न किसी शहर में प्रदर्शित करते आ रहे हैं। राजाराम जैन कर्मयोगी ने बताया कि खुशी की बात है कि राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही अन्य लोग भी राजस्थानी को आगे बढाने के लिए साथ आ रहे हैं।

राजस्थानी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए एक अरसे से उठ रही मांग का भले कोई नतीजा न निकल पाया हो लेकिन इंटरनेट और ब्लॉग पर आज यह भाषा दहाड़कर बोल रही है। बस गूगल पर राजस्थानी लैंग्वेज टाइप करने की दरकार है, एक लंबी सूची सामने आ जाएगी, जो राजस्थानी भाषा, उसकी साहित्यिक समृद्धता और कलात्मक वैभव से रूबरू करवाएगी।

अब इन्टरनेट के माध्यम से राजस्थानी बोलना भी सीखा जा रहा है। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ एडवोकेट विभा प्रधान, सोना मनसुखानी, शक्ति शर्मा, बबीता आर्य, ज्योति गौड़, पुष्पलता मालवीय, फायर अधिकारी कविता शर्मा, फायरमैन रेखा मीणा, रविंद्र तोमर, चिंतामणि, कोटा उत्तर के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, एक्शन फॉर सोसाइटी से अध्यक्ष चंदू पांचाल, महिला अध्यक्ष नीरज कुमारी समेत कईं लोग मौजूद रहे।

राजस्थानी फिल्म पक्की हीरोगिरी के नायक अरविंद कुमार का इंटरव्यू देखिये-