Tuesday, July 14, 2026
Home Blog Page 4838

Google ने लॉन्च किए Pixel 3a और Pixel 3a XL, जानिए कीमत

नई दिल्ली । Google ने अपनी सालाना कॉन्फ्रेंस में बड़ी घोषणाएं करने के साथ ही सस्ते पिक्सल फोन की खबरों पर भी मुहर लगा दी है। कंपनी ने अपने कॉन्फ्रेंस I/O 2019 में Google Pixel 3a और Google Pixel 3a XL को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही गूगल ने भी भारत में मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में प्रवेश कर लिया है। Pixel Series के यह दोनों फोन जल्द ही भारत में भी उपलब्ध होंगे।

Pixel 3a and Pixel 3a XL के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो दोनों ही स्मार्टफोन्स में एक ही हार्डवेयर दिया गया है। Pixel 3a में 5.6 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, इसका बड़ा मॉडल 6 इंच FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। दोनों डिस्प्ले को ड्रैगन ट्रेल प्रोटेक्शन से कवर किया गया है। स्मार्टफोन में 10nm स्नैपड्रैगन 670 SoC के साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। इसमें Titan M सिक्योरिटी चिप भी उपलब्ध कराई है।

फोटोग्राफी के मामले में, इसमें 12MP रियर स्नैपर के साथ f/1.8 अपर्चर दिया गया है। Google ने Pixel 3 सीरीज में Sony IMX363 सेंसर का इस्तेमाल किया है। इसके फ्रंट में 8MP का सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन में प्लेग्राउंड, नाइट साइट, पोर्ट्रेट मोड और HDR+ जैसे कैमरा फीचर्स उपलब्ध है।

फोन के पावर बैकअप के लिए Pixel 3A में 3000mAh की बैटरी और Pixel 3a XL में 3700mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 18W फास्ट वायर चार्जर दिया गया है। स्मार्टफोन्स Android Pie OS पर काम करते हैं और इन्हे अगले 3 साल तक अपडेट मिलने की गारंटी है।

यह होगी कीमत और उपलब्धता
Pixel 3A की भारत में कीमत Rs 39,999 है। वहीं, Pixel 3a XL को Rs 44,999 में लॉन्च किया गया है। दोनों स्मार्टफोन्स मई 15 से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। फोन के रजिस्ट्रेशन 10AM बजे से शुरू हो चुके है। खरीदारों को YouTube Music Premium सब्सक्रिप्शन 3 महीनों के लिए फ्री मिलेगा। इसके अलावा भी एक्सचेंज और EMI ऑफर के बेनिफिट्स भी मिलेंगे।

JEE एडवांस-2019 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख को लेकर भ्रमित ना हो छात्र

कोटा। फनी तूफान से प्रभावित उड़ीसा के विद्यार्थियों की मदद हेतु मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने दिशा निर्देश जारी करते हुए जेईई एडवांस 2019 के ऑनलाइन आवेदन की तारीख 14 मई 2019 तक बढ़ा दी है। फीस 15 मई 2019 तक जमा की जा सकती है।

करियर प्वाइंट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट देव शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी जेईई एडवांस-2019 ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ने को लेकर भ्रमित ना हो। सिर्फ वे ही विद्यार्थी जिनका स्टेट कोड ऑफ एलिजिबिलिटी उड़ीसा है, सिर्फ और सिर्फ उन विद्यार्थियों के लिए जेईई एडवांस 2019 के ऑनलाइन आवेदन की तारीख को 9 मई के स्थान पर 14 मई 2019 तक बढ़ाया गया है। यह विद्यार्थी 15 मई 2019 तक फीस जमा करा सकते हैं।

किंतु वे विद्यार्थी जिनका स्टेट कोड ऑफ एलिजिबिलिटी उड़ीसा नहीं है उन विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 9 मई 2019 ही है। देव शर्मा ने बताया कि उड़ीसा में विद्यार्थियों के लिए आईआईटी भुवनेश्वर में एक सहायता केंद्र प्रारंभ कर दिया गया है।

विद्यार्थियों के लिए भुवनेश्वर शहर से आईआईटी भुवनेश्वर के लिए बस सेवा भी प्रारंभ कर दी गई है। आईआईटी भुवनेश्वर में स्थापित यह सहायता केंद्र विद्यार्थियों की जेईई एडवांस के ऑनलाइन फॉर्म भरने में मदद के लिए तैयार है।

विशुद्धमति माताजी की विनयांजलि सभा से होगी विदाई आज

कोटा। विशुद्धमति माताजी स्वर्णिम दीक्षा जयंती महोत्सव समिति की ओर से गुरूवार को दोपहर 3 बजे विशुद्ध सभागार तलवंडी में विशुद्धमति माताजी की विनयांजलि सभा आयोजित की जाएगी। समिति के गौरवाध्यक्ष जेके जैन ने बताया कि विनयांजलि सभा के बाद विशुद्धमति माताजी कोटा से विहार कर जाएगी। इस विनयांजलि सभा के द्वारा माताजी को विदाई भी दी जाएगी।

इस दौरान समाज की महिलाओं के द्वारा माताजी के प्रति विनयांजलि प्रस्तुत की जाएगी तथा माताजी के आशीर्वचन प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि माताजी के कोटा में प्रवास के दौरान कईं आयाम स्थापित हुए हैं। कोटा में पहलीबार किसी साधु और श्रमणी आर्यिका को एक दर्जन से अधिक उपाधियों से अलंकृत किया गया।

इस दौरान बालिकाओं के लिए 15 कमरों का निर्माण एवं अनेक सामाजिक सरोकार के कार्य सम्पन्न हुए तो धार्मिक अनुष्ठान, शिविर आदि भी सम्पादित किए गए। उन्होंने बताया कि विशुद्धमति माताजी गुरूवार को सायं 6 बजे विज्ञान नगर जैन मंदिर के लिए विहार करेंगी। इसके बाद शुक्रवार को प्रातः 5 बजकर 25 मिनट पर माताजी ससंघ विहार करेंगी।

जैन सोशल ग्रुप चम्बल सिटी के स्नेह मिलन में थिरके सदस्य

कोटा। जैन सोशल ग्रुप चम्बल सिटी द्वारा वार्षिक स्नेह मिलन समारोह बूंदी रोड स्थित रिसोर्ट पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक संदीप शर्मा, जेएसजी के भूतपूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर अनिल काला, मनीष जैन एवं रेसोर्ट के डायरेक्टर राजकुमार माहेश्वरी अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

इस दौरान आयोजित संगीत संध्या में सदस्यों की ओर से प्रस्तुतियां दी गईं। इसके अन्तर्गत 8 नये कपल जुड़े एवं इनका परिचय ग्रुप मे उपस्थित सभी सदस्यों से कराया गया। वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। विधायक संदीप शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि जैन समाज के अलग अलग समूह सेवा कार्य में जुटे हैं।

इनके द्वारा अधिक से अधिक कार्य हाथ में लेने चाहिए।ै जिससे समाज का पिछड़ा तबका मुख्य धारा में आने में सक्षम होगा। जैन समाज व्यापार से जुड़ा है और सभी समाजों की प्रगति से ही व्यापार और काम धंधें बढते हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजेश जैन, नीतू जैन, अमित-रुचि जैन, ग्रुप अध्यक्ष विकास पाट्नी, सचिव मुकेश दुगेरिया, कोषाध्यक्ष संजय जैन, सह्सचिव मनोज जैन, मनोज नागदा, नितिन जैन, ज्ञान जैन समेत कईं लोग मौजूद रहे।

कमजोर निर्यात मांग से ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली।हाजिर बाजार में कमजोर निर्यात मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे बुधवार को वायदा कारोबार में ग्वारगम की कीमत 44 रुपये की गिरावट के साथ 8,989 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के जून महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 44 रुपये अथवा 0.49 प्रतिशत की हानि के साथ 8,989 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई जिसें 56,825 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार ग्वारगम के सर्वाधिक सक्रिय जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 50 रुपये अथवा 0.54 प्रतिशत की हानि के साथ 9,140 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई जिसें 3,940 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बढ़ते स्टॉक के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली। बढ़ते स्टॉक के कारण निवेशकों के सौदों की कटान के बीच बुधवार को वायदा कारोबार में ग्वारसीड की कीमत 25 रुपये की गिरावट के साथ 4,543 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गई। एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के जून महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 25 रुपये अथवा 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,543 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गई जिसमें 83,080 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार ग्वारसीड के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत भी 11.5 रुपये अथवा 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,618 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गई जिसमें 39,120 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि ग्वारगम निर्माताओं की कमजोर मांग के मुकाबले बढ़ते स्टॉक के कारण हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार के आकार को कम करने से यहां ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट आई।

इंदौर बाजार : मूंगफली एवं कपास्या तेल में तेजी

इंदौर।स्थानीय खाद्य तेल बाजार में बुधवार को मूंगफली तेल के भाव में तीन रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गयी। सोयाबीन रिफाइंड तेल एक रुपये और कपास्या तेल के भाव में 10 रुपये (मंगलवार की तुलना में) प्रति 10 किलोग्राम की वृद्धि दर्ज की गई।

तिलहन: सरसों 3650 से 3700 रायडा 3250 से 3300 सोयाबीन 3600 से 3650 रुपये प्रति क्विंटल। तेल: मूंगफली तेल इंदौर 1030 से 1050, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 742 से 745, सोयाबीन साल्वेंट 710 से 715, पाम तेल 640 से 642 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार: कपास्या खली इंदौर 1760, देवास 1760, उज्जैन 1760, खंडवा 1745, बुरहानपुर 1745, अकोला 2600 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल: कपास्या तेल इंदौर 700 से 705, महाराष्ट्र 690 से 695 तथा गुजरात 705 से 710 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

इंदौर मंडी: चना और मसूर के भाव में तेजी, चना दाल महंगी

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को चना कांटा 25 रुपये और मसूर के भाव में 25 रुपये प्रति क्विंटल (मंगलवार की तुलना में) की वृद्धि दर्ज की गई। शादी के लिए मांग बढ़ने से चना दाल 50 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को पांच हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन: चना (कांटा) 4300 से 4350, चना (देसी) 4150 से 4200, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 4075 से 4100, हल्की 3700 से 3800, बटला (मटर) 4000 से 4050, मूंग 6000 से 6300, हल्की 5200 से 5500, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5200 से 5500, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5800 से 5900, उड़द 5000 से 5200, हल्की 3800 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7150 से 7350, तुअर दाल फूल 7550 से 7750, तुअर दाल बोल्ड 7850 से 8050, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400 चना दाल 5500 से 5600, आयातित चना दाल 55000 से 5200, मसूर दाल 5250 से 5350, मूंग दाल 7600 से 7700, मूंग मोगर 7700 से 7800, उड़द दाल 6800 से 7000, उड़द मोगर 7000 से 7200 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज: गेहूं हल्का 1750 से 1850, गेहूं 147- 1900 से 2100, गेहूं लोकवन 1800 से 2100, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2100 से 2150, मक्का गजर 2000 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

मतदान करने वाले लकी सर्राफा व्यापारियों को मिला चांदी के सिक्कों का उपहार

कोटा। लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु श्री सर्राफा बोर्ड द्वारा लोकतंत्र के महापर्व अवसर पर एक लकी ड्रा का आयोजन किया गया था जिसके अंतर्गत बुधवार को न्यू सर्राफा मार्केट में मतदान करने वाले सर्राफा व्यापारियों द्वारा इनाम में चांदी के सिक्कों के लिए भरे गए कूपन का ड्रा खोला गया।

एलन केरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक गोविंद माहेश्वरी एवं कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन ने 51 सर्राफा व्यापारियों और 10 कर्मचारियों के लिए लकी ड्रा खोलकर विजेताओं के नाम घोषित किए एवं मौके पर उपस्थित लकी व्यापारियों को शुद्ध चांदी के सिक्के भी वितरित किए। इससे पूर्व संस्था अध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल विचित्र ने बताया कि सर्राफा बोर्ड द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन का हरसंभव सहयोग किया गया।

सभी दुकानों पर मतदान अपील के पोस्टर और बाजारों में बैनर लगाए गए। साथ ही लकी ड्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक आनंद राठी और सचिव विवेक कुमार जैन और महेश सोलीवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इस योजना में भाग लेने वाले व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि गोविंद माहेश्वरी ने सर्राफा बोर्ड की इस पहल को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि सभी सामाजिक और व्यापारिक संगठनों को देश, प्रदेश और समाज के हित के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। क्रांति जैन ने कहा कि सर्राफा बोर्ड द्वारा जिला निर्वाचन विभाग को मतदान प्रतिशत बढ़ाने में जो सहयोग प्रदान किया गया है वो काबिले तारीफ है।

मजबूत वैश्विक संकेतों से सोना महंगा, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली/ कोटा बुधवार के कारोबार में सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। आज के कारोबार में सोना 180 रुपये के उछाल के साथ 32,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच ज्वैलर्स की ओर बढ़ी खरीदारी के कारण सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है।

सोने की ही तरह आज के कारोबार में चांदी की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला है। आज चांदी 100 रुपये के उछाल के साथ 38,220 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई है। चांदी की कीमतों में इस उछाल की वजह औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से तेज उठान रही है।

कारोबारियों का कहना है कि विदेशों में सकारात्मक रुख के बीच स्थानीय आभूषण निर्माताओं की तेज लिवाली समर्थन के कारण सोने को सेफ हैवन मानने की धारणा में तेजी आई। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव ने निवेशकों को सोने को सेफ हैवन मानने पर मजबूर किया है।

वहीं वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क के हाजिर बाजार में सोना तेजी के साथ 1,288 डॉलर प्रति औंस और चांदी मामूली उछाल के साथ 14.99 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गई है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना क्रमश: 32,850 और 32,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। हालांकि गिन्नी के भाव 26,400 रुपये प्रति 8 ग्राम पीस पर रहे हैं।

कोटा सर्राफा
चांदी 38300 रुपये प्रति किलोग्राम
सोना केटबरी 32850 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38320 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 33000रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38500 रुपये प्रति तोला।