Tuesday, July 14, 2026
Home Blog Page 4837

लगातार चौथे दिन टूटा बाजार, सेंसेक्स 230 अंक लुढ़क कर 37,558 पर

नई दिल्ली। अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापारिक तनाव के कारण दुनियाभर के बाजारों में छाए संकट का असर भारतीय शेयर बाजारों पर भी दिख रहा है। वैश्विक उथल पुथल के बीच भारतीय शेयर गुरुवार को एक बार फिर गिरावट के साथ बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 230 अंकों की गिरावट के साथ 37,558 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 11,301 अंकों पर बंद हुआ।

ये हैं टॉप गेनर
सेंसेक्स में जेट एयरवेज 11.83 फीसदी, डिश टीवी 9.15 फीसदी, जी एंटरटेनमेंट 7.95 फीसदी, वेलस्पून कॉर्प लिमिटेड 7.85 फीसदी, यस बैंक 6.44 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे। निफ्टी में हिंडाल्को 1.15 फीसदी, यूपीएल 1.14 फीसदी, टाइटन 0.95 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.52 फीसदी, सिप्ला 0.37 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे।

ये हैं टॉप लूजर
सेंसेक्स में ECLERX सर्विसेज लिमिटेड 9.96 फीसदी, सुजलॉन 6.35 फीसदी, कॉक्स एंड किंग्स 6.11 फीसदी, सीजी पावर 5.21 फीसदी, NOCIL लिमिटेड 4.82 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे। निफ्टी में जी एंटरटेनमेंट 10.05 फीसदी, बजाज फाइनेंस 3.55 फीसदी, रिलायंस 3.41 फीसदी, टाटा मोटर्स 3.12 फीसदी, बजाज फिनसर्व 2.87 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे।

रिलायंस के 4 दिन में डूबे 70 हजार करोड़, TCS बनी सबसे बड़ी कंपनी

नई दिल्ली। ट्रेड वार की चिंताओं के बीच ग्लोबल स्टॉक मार्केट्स में गिरावट से भारत भी अछूता नहीं रहा है। इसके चलते भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की अगुआई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बीते 4 ट्रेडिंग सेशन में लगभग 4 फीसदी टूट गया। इसके चलते आरआईएल (RIL) की मार्केट वैल्यू लगभग 10 अरब डॉलर यानी 70 हजार करोड़ रुपए घट गई। इसके साथ ही आरआईएल (RIL) की मार्केट वैल्यू के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी के तौर पर बादशाहत भी छिन गई।

RIL को पछाड़ TCS बनी देश की सबसे बड़ी कंपनी
बीते 4 ट्रेडिंग सेशंस से चली आ रही गिरावट के चलते आरआईएल मार्केट वैल्यू के मामले में टाटा ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेस (TCS) से पीछे छूट गई। इस प्रकार गुरुवार को आरआईएल (RIL) का 3.50 फीसदी की गिरावट के साथ 1254 रुपए पर कारोबार कर रहा है और कंपनी की वैल्युएशन घटकर 7.95 लाख करोड़ रुपए रह गई। वहीं टीसीएस (TCS) 8.14 लाख करोड़ रुपए की वैल्युएशन के साथ देश की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी बन गई है।

ऐसी रही आरआईएल के शेयर की चाल
सुबह आरआईएल का शेयर लगभग 1 फीसदी की गिरावट के साथ 1286 रुपए पर खुला। हालांकि, दोपहर तक गिरावट बढ़ती गई। फिलहाल शेयर लगभग 3.50 फीसदी की गिरावट के साथ 1256 रुपए पर कारोबार कर रहा है। बीती 3 मई के क्लोजिंग प्राइस से तुलना करें तो कंपनी का शेयर लगभग 10 फीसदी टूट चुका है, जिससे कंपनी की वैल्युएशन 10 अरब डॉलर घट चुकी है।

मॉर्गन स्टैनली ने डाउनग्रेड किया शेयर
इस बीच ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस मॉर्गन स्टैनली () ने आरआईएल के शेयर को डाउनग्रेड करते हुए ‘इक्वलवेट’ रेटिंग दी है और 1,349 रुपए का टारगेट दिया है। वहीं आरआईएल के बढ़ते कर्ज और रिफाइनिंग मार्जिन में कमी से भी इन्वेस्टर्स की चिंताएं बढ़ गई हैं। मॉर्गन स्टैनली ने अपनी 8 मई को जारी एक रिपोर्ट में कहा, ‘हमें उम्मीद है कि आरआईएल की अर्निंग्स में दो साल से दिख रही बढ़ोतरी पर सुस्ती की मार पड़ सकती है।

वहीं क्रूड मार्केट में बिगड़ते हालात के बीच इन्वेस्टर्स रिफाइनिंग की बढ़ती दिक्कतों को अनदेखा कर रहे हैं। ऐसे में कैपेसिटी में विस्तार नहीं होने से कंपनी के कोर बिजनेस में सीमित ग्रोथ नजर आती है।’ ब्रोकरेज हाउस ने कहा, ‘वित्त वर्ष 17 से 19 के बीच 17 फीसदी सीएजीआर के बाद वित्त वर्ष 2020 में अर्निंग ग्रोथ आधी रहने का अनुमान है।’

कर्ज बढ़ने से बढ़ी चिंताएं
मार्च तिमाही में आरआईएल का रिफाइनिंग मार्जिन 8.2 डॉलर प्रति बैरल के साथ 17 तिमाही के निचले स्तर पर पहुंच गया। वहीं जियो की लॉन्चिंग के बाद से अब तक भारी पूंजी खर्च के चलते आरआईएल का कर्ज खासा बढ़ गया है, जो 31 मार्च तक 2.87 लाख करोड़ रुपए हो चुका है। वहीं 31 मार्च, 2018 यह 2.18 लाख करोड़ रुपए के आसपास था।

SRPS के बच्चों ने अबेकस मैंटल मैथ्स में बनाए चार नए कीर्तिमान

कोटा। एसआर पब्लिक सी. सै. स्कूल व ट्रेंड्स अबैकस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित अबेकस मैंटल मैथ्स के स्कूल एज प्रोग्राम ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल की। विद्यालय के चेयरमैन आनंद राठी ने बताया कि विद्यालय के दो छात्रों द्वारा लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के चार रिकॉर्ड्स को तोड़कर नए कीर्तिमान बनाए गए।

इन सभी रिकॉर्ड्स को इण्डियन एचीवर बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता प्राप्त हुई है व इसके प्रमाण-पत्र जारी किए गए हैं । ट्रेंड्स अबैकस अकादमिक निदेशक राहुल मिश्रा ने बताया कि विद्यालय के दसवीं कक्षा के छात्र प्रीतम गुर्जर ने टेबल्स की मिक्सड् डॉजिंग वर्ग में तीन राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाए ।

सबसे पहले मौखिक डॉजिंग वर्ग के एक मिनट समयावधि में प्रतिष्ठित लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के 2015 एडिशन के 166 स्टे्प्स के रिकॉर्ड को 167 स्टे्प्स से तोड़ा व 5 मिनट समयावधि के 2015 के ही 741 स्टे्प्स के रिकॉर्ड को 769 स्टे्प्स से तोड़कर वर्ष 2019 के नए कीर्तिमान बनाए ।

व्हीं प्रीतम ने लिखित वर्ग में एक मिनट समयावधि के 2013 एडिशन के 62 स्टे्प्स को 70 स्टे्प्स करके तोड़ा। विद्यालय के दूसरे छात्र जय कुमार महावर ने जोड़ बाकी यानी +/- में लिम्का बुक के 2018 एडिशन के 94 सवालों के रिकार्ड को एक मिनट समयावधि में 99 सवाल करके नया कीर्तिमान बनाया ।

विद्यालय के निदेशक अंकित राठी ने बताया कि इन रिकार्ड्स का महत्व आज के समय में बहुत अधिक है जब बच्चे गणित से डरते हैं और एस. आर. पब्लिक स्कूल में अबेकस के माध्यम से बच्चों में गणित का डर दूर भगाकर उन्हें गणित में दक्ष बनाया जाता है । (देखिये वीडियो )

विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने बताया कि गत 5 वर्षों से ट्रेंड्स अबैकस कार्यक्रम स्कूल में बच्चों की मानसिक क्षमताओं को विकसित करने के साथ उनमें एकाग्रता को बढ़ाता है जिससे बच्चों की याद्दाश्त, तर्क-शक्ति, रचनात्मकता व आत्मविश्वास का विकास होता है ।

अंत में विद्यालय की ट्रेनर्स बबीता शर्मा व भावना शर्मा ने बताया कि ट्रेंड्स अबैकस कक्षाएँ बच्चों के लिए स्कूल के दौरान ही आयोजित की जाती हैं। ट्रेंड्स अबैकस के सह-संस्थापक सचिन अग्रवाल व समन्वयक नीतू दाधीच ने सभी अतिथि गणों का आभार व्यक्त किया ।

SC पेपर लीक मामला: सुप्रीम कोर्ट ने रिजल्ट जारी करने का दिया आदेश

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने साल 2017 में आयोजित एसएससी (SSC) की परीक्षा परिणाम पर लगी रोक को हटा दिया है और केंद्र सरकार से भर्ती की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने को कहा है। हालांकि जब तक सुप्रीम कोर्ट का फाइनल रिजल्ट नहीं आ जाता, तब तक कोई भी नियुक्ति नहीं हो सकेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जल्द ही SSC, CGL और CHSL के रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं।

गौरतलब है कि फरवरी 2017 में आयोजित कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल एग्‍जामिनेशन टेस्‍ट में पेपर लीक और बड़े पैमाने पर नकल की गड़बड़ी पायी गयी थी। इसके खिलाफ परीक्षा में शामिल छात्रों के विरोध प्रदर्शन किया था और मामला कोर्ट तक जा पहुंच था।

फिर सुप्रीम कोर्ट ने 31 अगस्त 2018 को एसएससी परीक्षा परिणाम पर रोक लगा दिया था, जिस पर अब फिलहाल रोक लगा दी गई है। बता दें कि एसएससी हर साल ग्रेजुएट स्तर पर और 12वीं कक्षा के स्तर तक परीक्षा का आयोजन करता है। सीजीएल की परीक्षा में लाखों छात्रों बैठते हैं और इसमें लगभग 10 हजार कैंडिडेट्स का हर साल सेलेक्शन होता है।

सुप्रीम कोर्ट ने गठित की कमेटी
सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में एडमिशन के लिए आयोजित किये जाने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओं की प्रक्रिया को फूलप्रूफ बनाने के लिए उपाय सुझाने के सुप्रीम कोर्ट ने एक हाई पावर कमिटी का गठन किया है. सात सदस्यीय कमिटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस जी एस सिंघवी करेंगे। अदालत की ओर से गठित की गई कमिटी में इंफोसिस के पूर्व चीफ नंदन नीलकेणी और कंप्यूटर साइंटिस्ट विजय भटकर भी शामिल हैं।

इनकम टैक्स रिफंड की जानकारी देने वाली ई-मेल या SMS से सावधान

चेन्नई। करदाताओं को किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचाने के लिए आयकर विभाग ने कहा है कि वह पिन, ओटीपी पासवर्ड, वित्तीय खाते संबंधी जानकारी या व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगता है।

आयकर विभाग के चेन्नई सर्किल कार्यालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान में कहा गया है कि विभाग के संज्ञान में आया है कि करदाताओं के पास आयकर रिफंड लेने के लिए ई-मेल और SMS आ रहे हैं। इन ई-मेल्स और SMS के साथ एक लिंक दिया जा रहा है।

विभाग ने स्पष्ट कहा है कि यह ई-मेल्स और SMS पूरी तरह से फेक हैं और इन्हें आयकर विभाग की ओर से नहीं फेजा गया है। बयान में स्पष्ट किया गया है कि आयकर विभाग वह ई-मेल, SMS या फोन कॉल के माध्यम से करदाताओं से पिन, ओटीपी, पासवर्ड, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगता है।

करदाता खुद अपडेट करते हैं अपनी जानकारी
बयान में कहा गया है कि पता, बैंक खाता नंबर आदि की जानकारी केवल करदाताओं द्वारा वेबसाइट https://www.incometaxindiaefiling.gov.in पर ई-फाइलिंग खाता लॉग इन करके स्वयं अपडेट की जाती है।

बयान में कहा गया है कि आधिकारिक ई-मेल आईडी और विभाग की ओर से चलाए जाने वाले SMS कैंपेन की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometaxindiaefiling.gov.in पर उपलब्ध है। बयान में कहा गया है कि करदाता किसी भी प्रकार की रिक्वेस्ट की जानकारी अवश्य लें और किसी भी प्रकार के ई-मेल या SMS के बहकावे में न आएं।

बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 179 अंक टूटा, निफ्टी 11,300 के करीब

नई दिल्ली। अमेरिकी और एशियाई बाजारों में मंदी का कारण भारतीय शेयर बाजारों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। गुरुवार 9 मई 2019 को एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 150 अंकों की गिरावट के साथ 37,638 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 39 अंकों की गिरावट के साथ 11,319 अंकों पर खुला।

सुबह 9.29 बजे सेंसेक्स 179 अंकों की गिरावट के साथ 37609 अंकों पर और निफ्टी 50 अंकों की गिरावट के साथ 11,308 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं। शुरुआती कारोबार में मेटल, ऑयल एंड गैस, बैंकिंग, ऑटो, हेल्थकेयर सेक्टर में गिरावट का माहौल है।

इन शेयरों में तेजी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में आरकॉम, EID पैरी इंडिया लिमिटेड, जी एंटरटेनमेंट लिमिटेड, इंडियाबुल्स इंटीग्रेटिड सर्विसेज लिमिटेड, जेट एयरवेज में तेजी का माहौल है। निफ्टी में हिंडाल्को, यूपीएल, टाइटन, एशियन पेंट्स, सिप्ला में तेजी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में ECLERX सर्विसेज लिमिटेड, सीजी पावर, ज्योति लैब, कॉक्स एंड किंग्स, सुजलॉन में मंदी का माहौल है। निफ्टी में जी एंटरटेनमेंट, बजाज फाइनेंस, रिलायंस, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व में मंदी का माहौल है।

4 दिन बाद सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के दामों में भी कटौती

नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी के बीच स्थानीय स्तर पर भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती दिख रही है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती कर आम जनता को राहत का तोहफा दिया। IOCL ने पेट्रोल की कीमत में 6 से 16 पैसे और डीजल की कीमतों में 6 से 10 पैसे की कटौती की।

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल की कीमतों में 6 पैसे की कटौती की और यह 72.84 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल 6 पैसे सस्ता होकर 74.88 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 15 पैसे की कटौती के बाद 78.44 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 16 पैसे सस्ता हुआ है और अब इसकी कीमत 75.63 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
ये भी पढ़ें–

राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमतों में सबसे ज्यादा 10 पैसे की कटौती हुई है और यह 66.56 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में यह 8 पैसे की कटौती के बाद 68.32 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में डीजल 7 पैसे सस्ता हुआ है और इसकी नई कीमत 69.74 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। चेन्नई में यह 7 पैसे सस्ता होकर 70.36 रुपए लीटर मिल रहा है।

70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आया कच्चा तेल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी नरमी दिख रही है। गुरुवार को सुबह के कारोबारी सत्र में कच्चा तेल कटौती के साथ कारोबार कर रहा है। ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.92 फीसदी की गिरावट के साथ 70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे गिरकर 69.72 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ 61.53 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

किसान कर्ज माफी और आय समर्थन योजना से बढ़ रहा वित्तीय घाटा: RBI

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को कहा कि ‘उदय’ (यूडीएवाई), किसान कर्ज माफी तथा आय समर्थन योजना आदि से वर्ष 2018-19 में वित्तीय घाटा बढ़ा है। पन्द्रहवें वित्त आयोग और रिजर्व बैंक की यहां हुई बैठक में रिजर्व बैंक द्वारा दी गई प्रस्तुति में यह बात कही गई। इसमें राज्यों में वित्त आयोग के गठन की आवश्यकता बतायी गई। बैठक में रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांता दास और वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह के साथ ही केन्द्रीय बैंक के डिप्टी गवर्नर भी मौजूद थे।

एजेंसी की खबरों के मुताबिक बैठक में संबंधित राज्य सरकारों के लिए राज्य वित्त आयोगों के गठन की आवश्यकता बताई गई। सार्वजनिक क्षेत्र के लिए वित्तीय ऋण की जरूरत बताते हुये कहा गया कि वित्त आयोग की निरंतरता राज्यों की वित्तीय प्रबंधन जरूरतों के लिए आवश्यक है। वर्तमान स्थिति में जब मध्यावधि समीक्षा नहीं हुई है क्योंकि पहले यह काम योजना आयोग के द्वारा की जाती थी।

इसमें व्यय संहिता की आवश्यकता भी बतायी गयी है क्योंकि व्यय कानूनों में राज्य के अनुसार अंतर होता है। विकास और मंहगाई दर में राज्यों की भूमिका पर चर्चा की गयी। केन्द्रीय बैंक ने वित्त आयोग के समक्ष 2019-20 के लिए राज्य सरकार वित्त विषय पर विस्तृत प्रस्तुति दी जिसमें उसने सरकारी वित्त संरचना में हुए बदलाव के कारण अर्थव्यवस्था में राज्यों की भूमिका को अधिक महत्वपूर्ण बताया।

वर्ष 2019-20 के बजट अनुमानों में राज्यों के वित्तीय घाटा कम रहने की बात कही गयी थी लेकिन संशोधित अनुमान और वास्तविक स्थिति अलग-अलग है। केन्द्रीय बैंक ने कहा कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की तुलना में ऋण प्रतिशत बढ़ रहा है, जबकि ब्याज अदायगी को उदार बनाया गया है।

NEET PG: अब कम पर्सेंटाइल में होगा दाखिला, जानिए कैसे

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के बोर्ड ऑफ गवर्नर के परामर्श से NEET-PG के लिए क्वॉलिफाइंग मार्क्स में कटौती करने का फैसला लिया है। 2019-20 से इसमें छह पर्सेंटाइल की कटौती होगी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘अब शैक्षिक वर्ष 2019-20 में पोस्टग्रैजुएट मेडिकल कोर्सों में दाखिले के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 44 पर्सेंटाइल, दिव्यांगों को 39 पर्सेंटाइल और एससी/एसटी एवं ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 34 पर्सेंटाइल लाना अनिवार्य होगा।’

आपको बता दें कि भारत में मेडिकल के पीजी कोर्सेस में दाखिला लेने के लिए नीट पीजी एग्जाम को पास करना जरूरी है। इसके अलावा कोई भी एग्जाम राज्य या केन्द्र सरकार द्वारा नहीं लिया जाता है। विदेशी नागरिक जो भारत में मेडिकल के पीजी कोर्सेस में दाखिला लेना चाहते हैं उन्हे भी इस एग्जाम को पास करना जरूरी है।

NEET 2018 exam का आयोजन 6 जनवरी 2019 को किया गया था। यह कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन एग्जाम था जो देशभर के 165 सेंटर्स पर एक साथ आयोजित किया गया था। एग्जाम में 300 से ज्यादा मल्टीपल च्वाइस सवाल पूछे गए थे। यह एग्जाम तीन हिस्सों में विभाजित था। पार्ट ए में 50 सवाल थे। पार्ट बी में 100 और पार्ट सी में 150 पूछे गए थे। इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 2 नवंबर को शुरू हुई थी जो 22 नवंबर 2018 तक चली थी।

फ्लैट बुकिंग कैंसल कराई तो GST होगा वापस

0

नई दिल्ली। पिछले वित्त वर्ष में फ्लैट की हुई बुकिंग को यदि घर खरीदार कैंसल करता है, तो उस पर ग्राहक से वसूला गया जीएसटी बिल्डर को वापस करना होगा। टैक्स विभाग ने साथ ही कहा कि इस रिफंड को बिल्डर जीएसटी की अन्य देनदारियों के साथ एडजस्ट कर सकता है।

यह स्पष्टीकरण केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआइसी) ने रियल एस्टेट सेक्टर के संबंध में बार-बार पूछे जाने वाले सवालों की जारी की गई एक ताजा सूची (एफएक्यू) में दिया है। यह एफएक्यू माइग्रेशन प्रावधान पर भ्रम को दूर करने के लिए जारी किया गया है।

माइग्रेशन प्रावधान के तहत बिल्डर्स एक अप्रैल 2019 से आवासीय इकाइयों के मामले में पांच फीसद की जीएसटी दर और सस्ती आवासीय इकाइयों के मामले में एक फीसद की जीएसटी दर अपना सकते हैं।इन मामलों में इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ नहीं मिलेगा।

निर्माणाधीन परियोजनाओं के मामले में बिल्डरों को यह सुविधा दी गई है कि वे जीएसटी की नई या पुरानी दर व्यवस्था में से कोई भी अपना सकते हैं। इन मामलों में इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ नहीं मिलेगा। निर्माणाधीन परियोजनाओं के मामले में बिल्डरों को यह सुविधा दी गई है कि वे जीएसटी की नई या पुरानी दर व्यवस्था में से कोई भी अपना सकते हैं।

एफएक्यू में कहा गया है कि कीमत में बदलाव या बुकिंग कैंसल किए जाने की स्थिति में बिल्डर धारा 34 के तहत घर खरीदार को क्रेडिट नोट जारी कर सकता है। बिल्डर ऐसे क्रडिट नोट से जुड़ी राशि पर भुगतान किए गए टैक्स को जीएसटी की अन्य देनदारियों के साथ एडजस्ट कर सकता है।