Friday, July 10, 2026
Home Blog Page 4776

WhatsApp पर डीपी कैसे छुपाएं, जानिए तरीका

नई दिल्ली । वैसे तो व्हाट्सएप पर स्टेटस और डिस्प्ले पिक ऐसी चीज है जो हर कोई अपने खास लोगों को दिखाना चाहता है। लेकिन कईं बार आपके कॉन्टेक्ट्स में ऑफिस या रिलेशन के ऐसे भी कॉन्टेक्ट्स होते हैं जिन्हें आप अपनी डीपी नहीं दिखाना चाहते। ऐसा होता है कभी कि हम हरेक के लिए अपनी डिस्प्ले पिक ओपन करके नहीं रखना चाहते हैं।

पहले व्हाट्सएप में ऐसा कोई फीचर उपलब्ध नहीं था। लेकिन, इस पोस्ट में हम आपको एक ट्रिक बता रहे हैं जिससे आप किसी एक या एक से अधिक कॉन्टेक्ट से अपनी प्रोफाइल पिक्चर छुपा सकते हैं। फेसबुक के मालिकाना हक वाली इंस्टेंट मैसेजिंग व्हाट्सएप वेरिफिकेशन से लेकर स्टेटस हाईड करने जैसे कई यूजफुल फीचर्स यूजर्स के लिए लेकर आया है।

कई यूजर्स व्हाट्‌सएप में एक और फीचर चाहते होंगे जो अभी तक इस एप में उपलब्ध नहीं है। ऐसा कई बार होता है जब हम चुनिंदा लोगों से अपनी प्रोफाइल पिक्चर को छुपाना चाहते हैं। इस पोस्ट में हम आपको एक ट्रिक बता रहे हैं जिससे आप किसी एक या एक से अधिक कॉन्टेक्ट से अपनी प्रोफाइल पिक्चर छुपा सकते हैं।

पहला स्टेप

  1. अपनी कॉन्टेक्ट लिस्ट में जाकर आप उस कॉन्टेक्ट को डिलीट कर दें जिससे आप अपनी प्रोफाइल पिक्चर छुपाना चाहते हैं।
  2. अपनी कॉन्टेक्ट लिस्ट में जाएं और तीन डॉट्‌स या एडिट के विकल्प मेंजाकर कॉन्टेक्ट को डिलीट करें।

दूसरा स्टेप

  1. कॉन्टेक्ट डिलीट करने के बाद अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप खोलें।
  2. इसके बाद ऊपर की ओर राइट कार्नर में तीन डॉट्‌स पर क्लिक करें।
  3. सेटिंग्स को सेलेक्ट कर के अकाउंट के विकल्प पर जाएं।
  4. इसमें प्राइवेसी सेटिंग्स में जाएं।
  5. इसमें प्रोफाइल फोटो के विकल्प पर जा कर माय कॉन्टेक्ट पर टैप करें।
  6. यह प्रयोग आप कई कॉन्टेक्ट्‌स पर भी कर सकते हैं। अगर आपको कॉन्टेक्ट डिलीट नहीं करना है तो अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप सेटिंग्स में जाकर नो बडी का चयन कर लें। इससे आपकी पिक्चर व्हाट्सएप के सभी कॉन्टेक्ट्‌स से हाइड हो जाएगी।

कारों व टू व्हीलर का थर्ड पार्टी बीमा महंगा, 16 जून से लागू होंगे नए रेट

0

नई दिल्ली।कार और टू-व्हीलर का थर्ड पार्टी बीमा 16 जून से महंगा होने जा रहा है। इंश्योरेंस रेग्यूलेटरी एडं डेवल्पमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसमें 21 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है। आमतौर पर मोटर टीपी इंश्योरेंस एक अप्रैल से संशोधित होता हैं। हालांकि चुनाव की वजह से इसमें इस बार देरी हुई है।

1500 सीसी से वाली कारों के लिए 7890 रुपए का प्रीमियम
IRDAI के अपने एक आदेश में कहा कि छोटी कारों (1000 सीसी से कम) के लिए नए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस को 1850 रुपए से बढ़ाकर 2072 रुपए सालाना कर दिया गया है। वहीं 1000 सीसी से लेकर 1500 सीसी वाली कारों के इंश्योरेंस को 3221 रुपए कर दिया गया है। 1500 सीसी से ज्यादा इंजन क्षमता वाली कारों के लिए थर्ड पार्टी प्रीमियम 7890 रुपए देना होगा।

सुपर बाइक के इंश्योरेंस में बदलाव नहीं
न्यू मोटर थर्ड पार्टी लॉयबिलिटी इंश्योरेंस कवर के तहत 16 जून से 75सीसी से कम इंजन क्षमता वाले टू-व्हीलर पर 12.88 प्रतिशत की दर से 482 रुपए इंश्योरेंस देना होगा, जबकि 75सीसी से 150सीसी वाले टू-व्हीलर के लिए 752 रुपए इंश्योरेंस लिया जाएगा। 150 से 350 सीसी इंजन कैपिसिटी वाले टू-व्हीलर का इंश्योरेंस प्रीमियम 985 रुपए से बढ़ाकर 1193 रुपए कर दिया गया है। सुपर बाइक (350सीसी से ज्यादा) के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

ई-रिक्शा के इंश्योरेंस में बदलाव नहीं
IRDAI ने पब्लिक और प्राइवेट गुड्स ले जाने वाले वाहनों के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में भी बढ़ोत्तरी की है। ई-रिक्शा की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन स्कूल बस के इंश्योरेंस में जरूर बढ़ोत्तरी की गई है। इसके अलावा लॉन्ग टर्म सिंगल प्रीमियम रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं कार के लॉन्ग टर्म प्रीमियम को तीन साल है, जबकि टू-व्हीलर के लिए 5 साल है।

प्रियंका चोपड़ा ने पहनी ब्लाउज लेस साड़ी, ट्रोलर्स ने बनाया निशाना

सोशल मीडिया पर ट्रोलर किसी को भी नहीं बख्शते हैं, उन्हें थोड़ा सा मौका मिले और वे लोग अपना काम शुरू कर देते हैं। ताजा मामला ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा हुआ है, जो कि अपने साड़ी पहनने के स्टाइल पर ट्रोल हो गई हैं।

हाल में ही प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरनैशनल मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया था। इस दौरान ऐक्ट्रेस ने साड़ी के साथ ब्लाउज नहीं पहना और वह बैकलेस पोज देती नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।

इसके बाद ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इसके अलावा इस फोटोशूट से जुड़ा एक विडियो भी वायरल हो रहा है। इसके बाद तो ट्रोलर्स ने प्रियंका चोपड़ा को अपने निशाने पर ले लिया। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, ‘आप पर शर्म आती है। मत भूलो कि आप भारतीय महिला हो।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘शर्मिंदा।’ इसी तरह यहां पर कुछ यूजर के कॉमेंट हैं…

एक तरफ जहां प्रियंका चोपड़ा को लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके पति निक जोनस ने भी कॉमेंट किया है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने यह फोटो शूट instylemagazine के जुलाई 2019 अंक के लिए कराया है। अपनी एक पोस्ट में उन्होंने साड़ी पहनने को लेकर अपनी भावनाएं भी जाहिर की हैं। उनका कहना है कि साड़ी का मतलब उनके लिए केवल इसे ड्रैप करना या फैब्रिक नहीं, बल्कि यह खूबसूरती, नारीत्व और ताकत का मिलाजुला स्वरूप है।

उन्होंने कहा कि साड़ी पहनने के बाद जो वह महसूस करती हैं, वह एक प्यारा एहसास सा है और इस मैगज़ीन के जुलाई कवर के लिए साड़ी में फोटोशूट करवाकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह शोनाली बोस की आगामी फिल्म ‘द स्काई पिंक’ में फरहान अख्तर के साथ नजर आएंगी।

NEET Result : एलन के टॉप-100 में 59 स्टूडेंट्स

कोटा। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल इलेजिब्लिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) -2019 के परिणामों में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने दम दिखाया है। एलन के नलिन ने आल इंडिया टॉप किया है। इसके साथ ही टॉप 10 में 8 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई।

संस्था के निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि क्लासरूम कोचिंग स्टूडेंटस सीकर निवासी नलिन खंडेलवाल ने ऑल इंडिया टॉप किया है। नलिन ने 701 अंक प्राप्त करके यह कीर्तिमान हासिल किया है। नलिन ने नीट में ऑल इंडिया रैंक 1 के साथ 10वीं में 92 प्रतिशत तथा 12वीं में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही अब तक देखे गए परिणामों टॉप 50 में 28 तथा टॉप 100 में 59 स्टूडेंट्स शामिल हुए।

संस्था से अभी तक 95100 स्टूडेंट्स काउंसलिंग के लिए क्वालीफाई घोषित किए गए। इन्होंने कटऑफ से अधिक अंक प्राप्त किए। इसमें से 63414 स्टूडेंट्स क्लासरूम कोचिंग से तथा 31686 स्टूडेंट्स डिस्टेंस लर्निंग से रहे।

माहेश्वरी ने बताया कि रैंक 2 पर दिल्ली के भाविक बंसल, रैंक 4 पर फरीदाबाद के स्वास्तिक भाटिया, रैंक 5 पर मेरठ के अनन्त जैन, रैंक 6 पर नासिक के सार्थक राघवेन्द्र भाट, रैंक 8 पर लखनऊ के धु्रव कुशवाह, रैंक 9 पर देहरादून के मिहिर राय तथा रैंक 10 पर होशंगाबाद के राघव दुबे रहे हैं।

शाहिद और कियारा का रोमांटिक अंदाज ‘कबीर सिंह’ के नए सॉन्ग ‘मेरे सोणया’ में

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म ‘कबीर सिंह’ का एक और गाना ‘मेरे सोणया’ रिलीज हो चुका है। शाहिद और कियारा की लवस्टोरी से निकले इस रोमांटिक गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

‘मेरे सोणया’ गाने में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। इस गाने को सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर ने गाया है। गाने का म्यूजिक भी सचेत और परंपरा ने ही दिया है। इस गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। इसके पहले फिल्म का ट्रेलर और दो गाने रिलीज हो चुके हैं। जिसे भी फैन्स ने काफी पसंद किया था।

बता दें कि ‘कबीर सिंह’ तेलुगू सुपरहिट फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ का रीमेक है। फिल्म को संदीप रेड्डी वंगा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहिद एक ड्रग अडिक्ट और शराबी डॉक्टर का किरदार निभाया है। यह फिल्म आने वाले 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

इंदौर बाजार: कपास्या खली में 25 रुपये की नरमी

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में बृहस्पतिवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी हुई। पशु आहार कपास्या खली 25 रुपये प्रति 60 किलोग्राम सस्ती बिकी।

तिलहन सरसों 3700 से 3750 रायडा 3400 से 3450 सोयाबीन 3725 से 3750 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 1010 से 1030, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 748 से 750, सोयाबीन साल्वेंट 715 से 720, पाम तेल 630 से 635 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1825, देवास 1825, उज्जैन 1825, खंडवा 1810, बुरहानपुर 1810, अकोला 2825 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 705 से 710, महाराष्ट्र 695 से 700, तथा गुजरात 710 से 715 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

इंदौर मंडी : लिवाली कमजोर रहने से मसूर और उड़द में गिरावट

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बृहस्पतिवार को चना कांटा 75 रुपये और चना देसी के भाव 50 रुपये प्रति क्विंटल (बुधवार की तुलना में) की तेजी लिये रहे। खरीदी कमी से मसूर 25 रुपये एवं उड़द के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में गुरुवार को सात हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन चना (कांटा) 4400 से 4425,, चना (देसी) 4250 से 4300, डबल डॉलर 4500 से 5000, मसूर 4100 से 4125, हल्की 3750 से 3800, बटला (मटर) 4300 से 4350, मूंग 6000 से 6100, हल्की 5200 से 5500, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5300 से 5500, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5900 से 6000, उड़द 5100 से 5250, हल्की 4000 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7000 से 7200, तुअर दाल फूल 7400 से 7600, तुअर दाल बोल्ड 7800 से 8000, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5650 से 5850, आयातित चना दाल 5500 से 5200मसूर दाल 5300 से 5400 मूंग दाल 7500 से 7700, मूंग मोगर 8150 से 8650 उड़द दाल 7200 से 7400, उड़द मोगर 7600 से 7800 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1720 से 1820, गेहूं 147- 1870 से 2070, गेहूं लोकवन 1770 से 2070, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2100 से 2150, मक्का गजर 2000 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

Nokia 2.2 भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 6999 से शुरू

नई दिल्ली। HMD Global ने आज भारत में नया स्मार्टफोन Nokia 2.2 लॉन्च कर दिया है। फोन में 5.71 इंच की बड़ी स्क्रीन, फेस अनलॉक फीचर और 3000mAh बैटरी के साथ एक डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन दिया गया है। जानें, फोन की खूबियां और कीमत…

Nokia 2.2 के स्पेसिफिकेशन्स
नोकिया 2.2 में 5.71 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 1520×720 पिक्सल है। टियरड्रॉप नॉच के साथ आने वाले इस फोन में मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। नोकिया 2.2 को दो वेरियंट – 2GB रैम+ 16GB स्टोरेज और 3GBरैम + 32GB स्टोरेज में लॉन्च किया गया है।

फटॉग्रफी के लिए फोन में सिंगल फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो AutoHDR और लो लाइट इमेज फ्यूजन जैसी टेक्नॉलजी से लैस है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है।

नया फोन ऐंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा और जल्द ही इसके लिए Android Q अपडेट भी जारी किया जाएगा। फोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है। बात की जाए डिजाइन की तो रिफ्लेक्टिव फिनिशिंग के साथ नोकिया 2.2 को पोलिकार्बोनेट से तैयार किया गया है। फोन में एक डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन भी है।

कीमत और उपलब्धता
ब्लैक और स्टील कलर में पेश किए गए नोकिया 2.2 की सेल भारत में 11 जून से शुरू होगी। इसके 2GB/16GB वेरियंट की कीमत 6,999 रुपये और 3GB/32GB वेरियंट की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है।

बोल्ड ड्रेस में प्रीमियर में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा हुई ट्रोल

हॉलिवुड-बॉलिवुड की ऐक्ट्रेस हाल में जोनस ब्रदर्स की डॉक्युमेंट्री ‘चेसिंग हैपीनेस’ के वर्ल्ड प्रीमियर पर पहुंचीं। यहां प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ काफी बोल्ड ड्रेस में पहुंची थीं। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गईं। लेकिन वह अपनी बोल्ड ड्रेस के कारण ट्रोल हो गईं।प्रियंका ने इस मौके पर ब्लैक कलर का थाई-स्लिट फुल स्लीव गाउन पहना हुआ था जिसमें वह काफी बोल्ड लग रही थीं।

ब्लैक गाउन के नीचे प्रियंका ने हाईनेक नेट वाला इनरवेअर पहना था।अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ पहुंचे निक जोनस ब्लैक टी-शर्ट के ऊपर वाइन कलर का सूट और मैचिंग शूज पहने हुए थे।इससे पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने ‘रोमियो-जूलिएट’ के सीन को रीक्रिएट किया था जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया था।

इससे पहले प्रियंका का मेट गाला लुक और कान फिल्म फेस्टिवल का लुक भी काफी चर्चा में रहा था। मेट गाला लुक पर तो प्रियंका को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था।

अब बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के रीप्रिंट करें आधार कार्ड, जानिए कैसे

नई दिल्ली।अब तक आधार कार्ड को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP के जरिए ही रीप्रिंट कराया जा सकता था, लेकिन अब आप बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के भी इसे दोबारा प्रिंट करा सकते हैं। हाल ही में यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने अपनी ‘ऑर्डर आधार रीप्रिंट’ सर्विस की जानकारी दी है, जिसके तहत अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा नहीं है या फिर बदल गया है तब भी आप आधार को दोबारा प्रिंट करा सकते हैं।

इतना ही नहीं, आप अपने रिश्तेदार या फिर किसी दोस्त के लिए भी आधार रीप्रिंट सर्विस के लिए ऑर्डर कर सकते हैं जिसके बाद उनके दिए गए पते पर उनका आधार भेज दिया जाएगा। जानें, इसका पूरा प्रोसेस…

  • सबसे पहले www.uidai.gov.in या फिर resident.uidai.gov.in की वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां पर Order Aadhaar Reprint ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना 12 डिजिट का आधार कार्ड नंबर या फिर 16 अंकों का वर्चुअल आइडेंटिफिकेशन नंबर डालें।
  • इसके बाद सिक्यॉरिटी कोड भरें।
  • अगर आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर नहीं है तो नीचे दिए बॉक्स पर क्लिक करें और यहां कोई दूसरा नंबर डालें जो आपके पास मौजूद हो।
  • इसके बाद अब Send OTP पर क्लिक करें और आपके मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करके वेरिफिकेशन प्रोसेस को पूरा करें।
  • अब आप चाहें तो अपने आधार कार्ड का एक बार फाइनल प्रिव्यू भी देख सकते हैं।
  • प्रिव्यू देखने के बाद मेक पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करके आधार रीप्रिंट का शुल्क जमा करें।
  • पेमेंट के बाद रिसीट जेनरेट हो जाएगा जिसे आप पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको SMS के जरिए सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) भी मिल जाएगा।
  • वैसे तो 10-15 दिनों के भीतर आपको आपका आधार कार्ड मिल जाएगा, लेकिन फिर भी अगर आप चाहें तो अपने SRN नंबर के जरिए आधार कार्ड की डिलिवरी को ट्रैक कर सकते हैं।