Friday, April 10, 2026
Home Blog Page 4650

JEE एडवांस्ड पेपर विश्लेषण: गणित कठिन, फिजिक्स औसत, कैमेस्ट्री आसान रही

बृजेश माहेश्वरी, पेपर विश्लेषक
कोटा। देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड परीक्षा सोमवार को राजस्थान के सात, देश के 155 व छह अन्य देशों में संपन्न हुई। परीक्षा दो चरणों में सुबह 9 से 12 व दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक हुई। उन्होने बताया कि एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट की ओर से विशेष रूप से तैयार सी-सेट एप पर विद्यार्थियों की ओर से मिले फीडबैक के अनुसार जेईई एडवांस्ड 2019 का पेपर पिछले वर्षों की तुलना में कठिन था।

फिजिक्स व मैथेमेटिक्स ने विद्यार्थियों को परेशान किया जबकि कैमेस्ट्री का पेपर ओवरऑल आसान रहा। पेपर 2 पेपर 1 की तुलना में कठिन था। पेपर पैटर्न वर्ष 2018 की तरह रहा लेकिन, प्रश्नों को पूछने का तरीका अलग था। पेपर लैंदी होने से विद्यार्थियों को समय काफी लगा। जिस विद्यार्थी ने अलग-अलग डिफीकल्टी लेवल के पेपरों को सॉल्व करने का अभ्यास किया होगा, सालभर एडवांस तैयारी की होगी, उन विद्यार्थियों के लिए पेपर हल करना थोड़ा आसान हो सकता है।

विद्यार्थियों को उनके रिकॉर्डेड रेस्पोंस एवं प्रश्न पत्र 29 मई से 1 जून के मध्य भेज दिए जाएंगे। जेईई-एडवांस्ड की ऑफिशियल आंसर की 4 जून को घोषित की जाएगी एवं परिणाम 14 जून को जारी किए जाएंगे। आईआईटी एनआईटी की प्रवेश प्रक्रिया के लिए जोसा काउंसलिंग 20 जून से प्रारंभ होना संभावित है।

फिजिक्स
पेपर का स्तर काफी कठिन था एवं लैंदी भी रहा। प्रश्नों को काफी उलझाकर पूछा गया जिससे विद्यार्थियों को हल करने में काफी परेशानी हुई। मैकेनिक्स व मॉडर्न फिजिक्स टॉपिक्स से काफी प्रश्न पूछे गए।

कैमेस्ट्री
पेपर ओवरऑल आसान रहा। जिससे विद्यार्थियों को काफी राहत मिली। इन-ऑर्गेनिक में पी ब्लॉक से संबंधित प्रश्नों की संख्या ज्यादा रही। काफी प्रश्न कॉर्डिनेशन कैमेस्ट्री पर आधारित पर भी रहे। इसके अलावा बॉयोमोलीक्यूल व एसिडिक स्ट्रैन्थ से संबंधित प्रश्न भी काफी पूछे गए।

मैथेमेटिक्स
पेपर कठिन एवं लैंदी रहा। कैलकुलस पार्ट कम था जबकि मेट्रिक्स, डिटरमेन्ट व वेक्टर थ्री डी के प्रश्न ज्यादा पूछे गए। प्रश्नों में लम्बी कैलकुलेशन के कारण समय अधिक लगा। इसके चलते पेपर समय खपाने वाला रहा तथा कुछ प्रश्नों में बहुत एडवांस लेवल पर कैलकुलेशन पूछी गई।

ये रही मार्किंग स्कीम
पिछले वर्ष पेपर अधिकतम 360 अंकों का था जबकि इस वर्ष 372 अंकों का रहा। पेपर 1 और पेपर 2 अधिकतम 186-186 अंकों के रहे। इस बार मल्टीपल च्वाइस प्रश्नों में गलत उत्तर देने पर माइनस 1 अंक का प्रावधान किया गया। जोकि पिछले वर्ष माइनस 2 था।

पेपर-1
पेपर-1 में फिजिक्स, कैमेस्ट्री व मैथ्स के तीन भागों में विभाजित रहा। प्रत्येक भाग से कुल 18 प्रश्न पूछे गए अर्थात तीनों भाग मिलाकर कुल 54 प्रश्न पूछे गए। यह कुल 54 प्रश्न 186 अंकों के रहे। प्रत्येक भाग को भी तीन सेक्शन में बांटा गया। सेक्शन 1 में 4 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए, जो कि 12 अंकों के रहे। जिसमें सही विकल्प चुनने पर 3 अंक तथा गलत चुनने पर -1 अंक का प्रावधान रहा।

सेक्शन-2 में 32 अंकों के कुल 8 प्रश्न पूछे गए। ये मल्टीपल करेक्ट प्रश्न थे, जिनमें एक या एक से अधिक सही विकल्प भी थे। प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का था। इन प्रश्नों की मार्किंग स्कीम बहुविकल्पी सही उत्तरों को चुनने पर $3, $2, $1 निर्देशानुसार थी। इसके गलत विकल्प की स्थिति में ऋणात्मक मूल्यांकन -1 अंक रहा। सेक्शन 3 में 18 अंकों के 6 प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर एक संख्यात्मक मान दो डेसीमल तक था। विद्यार्थियों द्वारा दर्ज किया गया संख्यात्मक मान सही होने पर उसे 3 अंक देने का रहा। प्रश्नों में ऋणात्मक मूल्यांकन नहीं था।

पेपर-2
पेपर-2 फिजिक्स, कैमेस्ट्री, मैथेमेटिक्स के तीन भागों में विभाजित रहा। प्रत्येक भाग में कुल 18 प्रश्न थे यानी कुल पूछे गए 54 प्रश्नों का अंकभार 186 अंक रहा। प्रत्येक भाग को भी पेपर-1 की तरह तीन सेक्शन में बांटा गया। सेक्शन-1 में 32 अंकों के 8 प्रश्न पूछे गए, ये मल्टीपल करेक्ट प्रश्न थे, जिनमें एक या एक से अधिक सही विकल्प भी थे।

प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का था। इन प्रश्नों की मार्किंग स्कीम बहुविकल्पी सही उत्तरों को चुनने पर $3, $2, $1 निर्देशानुसार थी। इसके गलत विकल्प की स्थिति में ऋणात्मक मूल्यांकन -1 अंक रहा। सेक्शन 2 में कुल 6 प्रश्न 18 अंक के पूछे गए, प्रत्येक प्रश्न का उत्तर एक संख्यात्मक मान दो डेसीमल तक था।

विद्यार्थियों द्वारा दर्ज किया गया संख्यात्मक मान सही होने पर उसे 3 अंक देने का रहा। इन प्रश्नों में ऋणात्मक मूल्यांकन नहीं था। सेक्शन 3 में 2 लिस्ट मैच सेट्स (सुमेलन) रहे। एक सेट में 4 विकल्पों का बहुविकल्पी प्रश्न तथा दूसरे में 6 विकल्पों का मैच सेट पूछा गया। दोनों सेट के प्रश्नों में दिए गए विकल्पों में से केवल एक-एक मैच का उत्तर सही था। विद्यार्थियों द्वारा सही मैच को चुनने पर $3 अंक एवं गलत मैच चुनने पर ऋणात्मक मूल्यांकन -1 अंक था।

कोटा को रोजगारोन्मुखी डिप्लोमा इन ट्रेनिंग एन्ड डवलपमेंट की सौगात

कोटा। इंडियन सोसाइटी फ़ॉर ट्रेनिंग एन्ड डवलपमेंट कोटा चैप्टर की आम सभा एवम वार्षिक एवार्ड सेरेमनी का आयोजन होटल सूर्या रॉयल में किया गया । सचिव डॉ अमित राठौर ने चैप्टर द्वारा सम्पन्न वार्षिक गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । वर्ष पर्यंत कोटा चैप्टर द्वारा कुल 35 प्रशिक्षण एवं विकास कार्यक्रमों का आयोजन शहर की विभिन्न संस्थाओं, शहरवासियों, स्कूल कॉलेजो के लिए किया गया, जो कि देश के सभी 50 चैप्टर्स में सर्वाधिक है।

चैप्टर अध्यक्ष अनिता चौहान ने बताया कि यह वर्ष आई एस टी डी का स्वर्ण जयंती वर्ष है जिसके चलते कोटा चैप्टर शहर को एक नवीन करियर ऑप्शन के रूप में दूरस्थ शिक्षा में ट्रेनिंग और डेवलपमेन्ट में डिप्लोमा 18 माह अवधि का प्रदान करने जा रहा है। डिप्लोमा स्टडी सेंटर ओम कोठारी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एन्ड रिसर्च बनाया गया है।

जुलाई बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए है। यह डिप्लोमा करने के पश्चात एच आर एवम ट्रेनिंग के क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने स्वर्णिम अवसर खुल जाएंगे। डिपार्टमेंट ऑफ ह्यूमन रिसोर्स से मान्यता प्राप्त होने के कारण पब्लिक सेक्टर में डिप्लोमा धारियों को प्राथमिकता प्रदानकी जाती है।

ट्रेनिंग और एच आर फील्ड की महता वर्तमान समय में अत्यधिक बढ़ चुकी है स्किल डवलपमेंट के क्षेत्र में अग्रणी आईएसटीडी के डिप्लोमा के आधार पर कॉर्पोरेट जगत के साथ साथ सार्वजनिक उपक्रमों में डिप्लोमा की मान्यता के चलते इसके माध्यम से रोजगार का नवीन अवसर शहर को प्रदान किया जा रहा है

वर्ष में दो बार जनवरी एवं जुलाई माह में एडमिशन दिए जायेंगे 81वे बैच के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 जून है| कोटा चैप्टर ट्रेनिंग एवं डेवलपमेंट के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु “यंग अचीवर अवार्ड” अगले साल से देने की घोषणा की गयी चैप्टर के उपाध्यक्ष डॉ एमएल अग्रवाल ने चैप्टर अक्टूबर माह में सुसाइड प्रिवेंशन थीम पर होने वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस की जानकारी दी।

अग्रवाल ने बताया आई एस टी डी और अग्रवाल न्यूरो द्वारा आयोजित कांफ्रेंस के माध्यम से शिक्षा नगरी कोटा में बाहर से आने वाले कोचिंग विद्यार्थियों में बढ़ रहे तनाव एवं मानसिक अवसाद को रोकने के लिए कांफ्रेंस में देश भर से आये विशेषज्ञों द्वारा वैचारिक मंथन कर बच्चों को सकरात्मक उर्जा की दिशा की ओर प्रेरित किया जायेगा अभिभावकों और शिक्षकों के लिए विशेषत: प्रशिक्षण की महता को ध्यान में रखकर सुसाइड रोकथाम के लिए एक्सपर्ट पैनल डिस्कशन का आयोजन किया जायेगा

सक्सेना को लाइफ टाइम अचैवमेंट सम्मान
वार्षिक सम्मान समारोह के दौरान चैप्टर के कोषाध्यक्ष अशोक सक्सेना को लाइफ टाइम अचैवमेंट सम्मान दिया गया । श्रीराम रेयॉन्स के यूनिट हेड और कीट चैप्टर के संरक्षक वी के जेटली की आउटस्टैंडिंग मेंटर एवार्ड से समानित किया गया ।राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व अध्यक्ष के एम टंडन ने जेटली के लिए चैप्टर की ओर से “पेन पोट्रेट ” पढ़ा ।

संरक्षक गोविंद राम मित्तल, सदस्य जी डी पटेल, प्रेम भाटिया ने वी के जेटली को सम्मानित किया । चैप्टर के कार्यक्रमों में विशिष्ट योगदान हेतु नरेंद्र शुक्ला, डॉ मोनिका दुबे, डॉ नीरजा श्रीवास्तव, यज्ञदत्त हाड़ा, समोद सिंह को एवं चैप्टर के कार्यक्रमों में सर्वाधिक अटेंडेंस के लिए अनिता गौतम , प्रदीप कुलश्रेष्ठ, संदीप शारदा, रावतभाटा से डॉ एके वर्मा , कृष्णा कन्जोलिया को प्रशस्ति पत्र से सम्मांनित किया गया ।

संरक्षक गोविन्द राम मित्तल ने चैप्टर की गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा की कोटा शहर को प्रशिक्षण के माध्यम से विकसित करने में चैप्टर की टीम भावना सराहनीय है । सभी सदस्यों द्वारा निशुल्क सेवाए देकर समाजिक विकास को नवीन दिशा प्रदान की गयी है। चैप्टर सरक्षक श्रीराम रेयोंस के यूनिट हेड वी के जेटली ने कहा कि आई एस टी डी इकलौती संस्था है जिसमे हर क्षेत्र के द्रोणाचार्य जुड़े हुए हैं । इनसे मिलकर हम निरंतर संव्वाद बनाए रखे और अपनी सम्पूर्ण उर्जा जीवन के सकारात्मक कार्यों में लगाये ।

चैप्टर द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए वर्ष पर्यंत सहयोग करने हेतु मोदी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के डॉ जोशी, सर्वोदय एज्यूकेश्न्ल ग्रुप के डॉ अजहर मिर्जा , ओम कोठारी इंस्टिट्यूट के डॉ अमित राठौर , एस एस आई एसोसिएशन के कमलदीप सिंह मान को धन्यवाद स्वरुप प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए ।

ज्वैलर्स की मांग घटने से सोने में गिरावट, चांदी मजबूत

नयी दिल्ली/ कोटा । स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 40 रुपये की हानि साथ 32,770 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के ताजा उठाव से चांदी की कीमत 90 रुपये की तेजी के साथ 37,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण कारोबारियों और फुटकर विक्रेताओं की मांग में गिरावट के कारण सोने की कीमत में गिरावट आई लेकिन विदेशों में तेजी के रुख ने गिरावट को सीमित कर दिया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना तेजी के साथ 1,286.60 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी तेजी के साथ 14.66 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 40-40 रुपये की हानि के साथ क्रमश: 32,770 रुपये और 32,600 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपये प्रति इकाई पर स्थिर रही।

चांदी हाजिर की कीमत 90 रुपये की तेजी के साथ 37,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी जबकि साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी का भाव 114 रुपये की तेजी के साथ 36,498 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। दूसरी ओर चांदी सिक्का लिवाल 79,000 और बिकवाल 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा।

कोटा सर्राफा
चांदी 37400 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 32750 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38200 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 32910 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38380 रुपये प्रति तोला।

इंदौर बाजार : सोयाबीन रिफाइंड तेल में सुधार

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में सोमवार को ग्राहकी से सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में दो रुपये (शनिवार की तुलना में) प्रति 10 किलोग्राम का सुधार दर्ज किया गया।

तिलहन सरसों 3800 से 3850 रायडा 3400 से 3450 सोयाबीन 3750 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 1060 से 1080, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 758 से 760, सोयाबीन साल्वेंट 725 से 730, पाम तेल 630 से 635 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1925, देवास 1925, उज्जैन 1925, खंडवा 1910, बुरहानपुर 1910, अकोला 2875 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 695 से 700, महाराष्ट्र 695 से 700, तथा गुजरात 710 से 715 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

इंदौर किराना : खोपरा गोला के भाव में तेजी, बेसन सस्ता

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में सोमवार को खोपरा गोला के भाव में छह रुपये प्रति किलोग्राम (शनिवार की तुलना में) की तेजी लिए रहे। चना बेसन 50 रुपये प्रति 50 किलोग्राम सस्ता बिका। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में सोमवार को 14 गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर 3380 से 3420 रुपये प्रति क्विंटल।शक्कर एम (मोटी) 3440 से 3450 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 198 से 212 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2250 से 4250 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 130 से 135, निजामाबाद 90 से 110, पिसी 150 से 170 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 6500 से 8000, पैकिंग में 8400 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा गेहूं आटा 1110 से 1120, तन्दूरी आटा 1340 से 1350, मैदा 1160 से 1170, रवा 1260 से 1270, चना बेसन 3040 से 3050 तथा बटला बेसन 2750 से 2760 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर मंडी : चना, मसूर और मूंग दाल 100 रुपये क्विंटल टूटी

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में सोमवार को चना कांटा 100 रुपये, मसूर 100 रुपये और मूंग के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल (शनिवार की तुलना में) की कमी हुई। उपलब्धता कमी से तुअर (अरहर) में 50 रुपये प्रति क्विंटल बढ़कर बिकी। दालों में चना दाल 100, मसूर दाल 100, मूंग दाल 100 और तुअर दाल 100 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में सोमवार को 15 हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन चना (कांटा) 4400 से 4450, चना (देसी) 4300 से 4350, डबल डॉलर 5000 से 5300, मसूर 4125 से 4150, हल्की 3800 से 3850, बटला (मटर) 4450 से 4500, मूंग 6000 से 6100, हल्की 5400 से 5500, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5500 से 5700, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 6100 से 6150, उड़द 5200 से 5400, हल्की 4200 से 4300 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7200 से 7400, तुअर दाल फूल 7600 से 7800, तुअर दाल बोल्ड 8000 से 8200, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5750 से 5950, आयातित चना दाल 5500 से 5200मसूर दाल 5300 से 5400मूंग दाल 7750 से 7950, मूंग मोगर 8450 से 8650 उड़द दाल 7400 से 7600, उड़द मोगर 7600 से 7800 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1750 से 1850, गेहूं 147- 1900 से 2100, गेहूं लोकवन 1800 से 2100, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2100 से 2150, मक्का गजर 2000 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

रानी मुखर्जी आज जयपुर के नारायण निवास में करेंगी मर्दानी-2 की शूटिंग

जयपुर। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इन दिनों जयपुर में पुलिस वाली की भूमिका में दिखाई दे रही हैं, क्याेंकि वे इन दिनों प्रदेश में अपनी अपकमिंग मूवी मर्दानी 2 की शूटिंग कर रही है। अब यह शूट कोटा से जयपुर आ गया है और सोमवार से शहर के बीचो-बीच बसे नारायण निवास में शूट शुरू हुआ। इसके लिए रविवार रात से ही क्रू और शूट का सामान होटल लाया गया।

दोपहर में शूटिंग का सेटअप यहां लगाया गया, जिसमें फ्रंट पार्किंग के साथ फाउंटेन एरिया आदि को शूट के हिसाब से सजाया गया है। साथ ही वहां मौजूद ग्रीन गार्डन और कुछ स्टोर में भी रानी पर सीन शूट किए जाएंगे। सोमवार रात को रानी यहां शूट करेगी। इससे पहले दिन में कुछ शॉर्ट लिए गए, जो संभवत: सेम्पल शॉर्ट थे।

अजय देवगन और अभिषेक बच्चन ने की थी बोल बच्चन की शूटिंग
इससे पहले यहां कई बॉलीवुड, हाॅलीवुड मूवी और सीरीयल्स का शूट हो चुका है। सबसे बड़ा और लंबा शूट बोल बच्चन का भी यहीं हुआ था, जब अजय देवगन और अभिषेक बच्चने ने प्राची देसाई और असीन के साथ यहां कई दिनों तक शूट किया था। तब होटल के कमरों को भी शूट के लिए यूज किया गया था। साथ ही फ्रंट पार्किंग को बाजार का रूप दिया गया था।

कमजोर मांग के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली।बाजार के नकारात्मक रुख के कारण निवेशकों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को ग्वारसीड की कीमत 41.5 रुपये की गिरावट के साथ 4,377.5 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गई। बाजार सूत्रों ने कहा कि उत्पादक क्षेत्रों से निरंतर आपूर्ति के बीच कमजोर मांग के कारण मुख्यत: यहां ग्वारसीड वायदा कीमतों पर दबाव बढ गया।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 41.5 रुपये अथवा 0.94 प्रतिशत की हानि के साथ 4,377.5 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गये जिसमें 97,430 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार ग्वारसीड के जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 37.5 रुपये अथवा 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,440 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गये जिसमें 33,930 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

कमजोर मांग से ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली। कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को ग्वारगम की कीमत 85 रुपये की हानि के साथ 8,771 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि तेल ड्रिल करने वाली कंपनियों की कमजोर निर्यात मांग के कारण हाजिर बाजार में गिरावट के रुख के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार कम करने से ग्वारगम कीमतों में गिरावट आई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 85 रुपये अथवा 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,771 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गये जिसमें 46,805 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार ग्वारगम के सर्वाधिक सक्रिय जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 99 रुपये अथवा 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,900 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गये जिसमें 23,315 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

सेंसेक्स 234 अंक उछलकर 39,667 पर बंद, निफ्टी 11919 पर

नई दिल्ली। शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले दिन रौनक रही। बंबई स्टॉक एक्सचेंज के मुताबिक संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 234 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 39,669 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के मुताबिक संवेदी सूचकांक निफ्टी 76 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 11,920 पर खुला।

ये हैं टॉप गेनर
बीएसई में राष्ट्रीय रसायन और उर्वरक 64.90 फीसदी, अशोका 136.20 फीसदी, ग्रेफाइट इंडिया लिमिटेड 412.40 फीसदी,पीएनसी इंफ्राटेक 189.10 फीसदी, केईसी इंटरनेशनल 322 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ टॉप गेनर रहे।

इन शेयरों में रही तेजी
आज के कारोबार में रियल्टी शेयरों में तेजी देखी दिख रही है। इंडेक्स 1.3% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। ओबेरॉय रियल्टी, सोभा और फिनिक्स मिल्स के शेयरों में खरीदारी हो रही है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजारों की मिली जुली शुरुआत देखने को मिली है।

बाजार लाल और हरे निशान के बीच कारोबार कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर करीब 934 शेयर में खरीदारी वहीं 467 शेयरों में बिकवाली हावी है। NSE के 11 में से 6 सेक्टरों में हरे निशान में कामकाज हो रहा है।