Friday, April 10, 2026
Home Blog Page 4649

कमजोर मांग से धनिया वायदा में 1.57 प्रतिशत की गिरावट

नयी दिल्ली। कमजोर घरेलू और निर्यात मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को धनिया की कीमत 1.57 प्रतिशत की हानि के साथ 7,518 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई। इसके अलावा प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों से आवक बढ़ने और ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली होने के कारण भी कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 120 रुपये अथवा 1.57 प्रतिशत की हानि के साथ 7,518 रुपये प्रति क्विन्टल रह गये जिसमें 28,610 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार धनिया के अगस्त माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 93 रुपये अथवा 1.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,645 रुपये प्रति क्विन्टल रह गये जिसमें 140 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

कर्मचारी को दिए जाने वाले Form 16 के प्रारूप में होगा बदलाव

नई दिल्ली। किसी नियोक्ता द्वारा एक कर्मचारी को दिए जाने वाले सालाना वेतन टीडीएस प्रमाणपत्र को फॉर्म 16 कहते हैं। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने फॉर्म 16 में बदलाव की अधिसूचना जारी की है। नया फॉर्म16 इस साल 12 मई से प्रभावी हुआ है। वित्त वर्ष 2018-19 के लिए फॉर्म 16 जारी करने वाले नियोक्ताओं को यह नये प्रारूप में जारी करना होगा।

फॉर्म 16 के भाग बी में किये गए संशोधन के तहत धारा 10 के तहत दी जाने वाली छूटों जैसे एचआरए, एलटीए, ग्रैच्युटी आदि तथा आयकर अधिनियम 1961 के अध्याय 6-ए यानी धारा 80 के तहत स्वीकृत कटौतियों के बारे विस्तृत जानकारी देनी होगी।

यह है महत्वपूर्ण बदलाव :
1: धारा 10 के तहत दी जाने वाली छूटें:

मौजूदा व्यवस्था के तहत एक नियोक्ता के पास धारा 10 के तहत दिये जाने वाले भत्तों की प्रकृति तथा संबंधित राशि का जिक्र करने का विकल्प होता है। कुछ नियोक्ता इसके तहत पूरी जानकारी देते हैं जबकि कुछ नियोक्ता धारा 10 के तहत दिए जाने वाले भत्तों को जोड़ कर समग्र राशि की जानकारी देते हैं। विभिन्न श्रेणियों के तहत दिए जाने वाले जिन भत्तों की जानकारी देने की जरूरत होती है, उनका सारांश निम्नांकित है :

छूट प्राप्त भत्ते, जिनकी जानकारी देने की जरूरत होती है जिस धारा के तहत छूट दी जाती है
छुट्टी के दौरान यात्रा के लिए दी जाने वाली राशि 10(5)
मृत्यु या सेवानिवृत्त होने की स्थिति में मिलने वाली ग्रैच्युटी 10(10)
पेंशन के लिए वेतन से की गयी कटौती 10(10ए)
शेष रह गयी छुट्टियों के बदले दी गयी राशि 10(10एए)
आवासीय किराया भत्ता 10(13ए)
धारा 10 के तहत दी जाने वाली छूट में शामिल कोई अन्य राशि

2: अध्याय 6-ए के तहत की जाने वाली कटौतियां:
अभी के प्रारूप में नियोक्ता के पास अधिनियम की धारा 80 सी से लेकर धारा 80 यू के तहत की जाने वाली कटौतियों की जानकारी देने का विकल्प होता है. छूट में शामिल भत्तों की ही तरह, कुछ नियोक्ता सारी कटौतियों की पूरी जानकारी मुहैया कराते हैं, जबकि कुछ अन्य नियोक्ता सारे भत्तों के एक साथ जोड़ कर फॉर्म 16 में एक ही पंक्ति में काटी गयी सारी राशि की एकमुश्त जानकारी दे देते हैं। विभिन्न श्रेणियों के तहत जिन कटौतियों के सारांश की जानकारी देने कि जरूरत होती है, वे हैं

जिन कटौतियों की जानकरी देने की जरूरत होती है धारा
जीवन बीमा निगम के प्रीमियम का किया गया भुगतान, पीपीएफ में किया गया योगदान, आदि 80सी
पेंशन मदों में किया गया योगदान 80सीसीसी
पेंशन योजना में कर्मचारी द्वारा किया गया योगदान 80सीसीडी(1)
अधिसूचित पेंशन योजना में करदाता द्वारा किया गया योगदान 80सीसीडी(1बी)
पेंशन योजना में नियोक्ता का योगदान 80सीसीडी(2)
चिकित्सा बीमा के प्रीमियम का किया गया भुगतान 80डी
उच्च शिक्षा के कर्ज पर किया गया ब्याज भुगतान 80ई
अनुदान/दान 80जी
बचत खाता पर ब्याज से होने वाली आय 80टीटीए
3 :अध्याय 6-ए के प्रावधानों के तहत कटौती की गयी कोई अन्य राशि

ए: एक कर्मचारी द्वारा नियोक्ता को आवासीय संपत्ति से हुए लाभ या हानि के बारे में दी गयी जानकारी।
बी: एक कर्मचारी द्वारा नियोक्ता को ‘अन्य आय’ श्रेणी के तहत हुए आय के बारे में दी गयी जानकारी।

रिजर्व बैंक फिर से कर सकता है रेपो रेट में कटौती, 6 जून को होगा फैसला

नई दिल्ली।पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से दरों में कटौती का फिर से ऐलान किया जा सकता है। आरबीआई की द्विमासिक नीति की घोषणा 6 जून 2019 को होगी।

रिजर्व बैंक की तरफ से दरों में कटौती से बैंकों को कर्ज पर लगने वाली ब्याज दरों में कटौती करने में सहूलियत हो जाती है जिससे आम लोगों को सस्ती दरों पर कर्ज मिल जाते हैं। औद्योगिक जगत की तरफ से सस्ती दरों पर कर्ज की मांग की जा रही है। वहीं, नई सरकार मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए निर्माण की लागत को कम करना चाहती है। ऐसे में, 6 जून को आरबीआई की तरफ से दरों में कटौती की संभावना दिख रही है।

नई सरकार पर काफी कुछ था निर्भर
दरअसल आरबीआई देश में नई सरकार बनने का इंतजार कर रही थी और मौद्रिक नीति की अनिश्चितताओं में से एक राजकोषीय घाटा था। क्योंकि अगर कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार सत्ता में आती, तो संभव था कि आगामी बजट सेशन में न्याय स्कीम का ऐलान होता। ऐसे में शायद आरबीआई की ओर से ब्याज दरों में कटौती करना संभव न हो पाता। बता दें कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले न्याय स्कीम का ऐलान किया था, जिसके तहत देश के गरीब लोगों को न्यूनतम 72 हजार रुपए सालाना दिए जाने थे।

ब्याज दरों को बनाया जाएगा लचीला
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने द्विमासिक नीति के बारे में संकेत दिया है कि वो मार्केट में लिक्विडिटी बढ़ाने के सारे प्रयासों की हर संभव कोशिश करेंगे। इसके लिए इंटरेस्ट रेट को ज्यादा लचीला बनाया जाएगा। हालांकि आरबीआई की तरफ से प्राप्त संकेत के मुताबिक अब तक ब्याज दरों में होने वाली कटौती की दरें 25 आधार अंक की होती थी या फिर 50 आधार अंक की जो कि इस बार 35 या 30 आधार अंक की भी हो सकती है।

अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलने की उम्मीद
अर्थशास्त्री प्राची मिश्रा ने कहा कि देश के ज्यादातर अर्थशास्त्री का मानना है कि ब्याज दरों में कटौती से सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी और महंगाई को कंट्रोल में रखा जा सकेगा। इस साल महंगाई दर 4 प्रतिशत से नीचे रहने की संभावना है।

वहीं ग्रोथ रेट हमारी उम्मीद से नीचे चल रही है। इंडिया रेटिंग की एक रिपोर्ट में कहा गया कि चुनाव बाद लिक्विडिटी में सुधार होगा, जबक पैसा वापस से बैंक में आएगा। बता दें कि आरबीआई ने फरवरी और अप्रैल महीने के दौरान रेपो रेट में 25-25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी।

OnePlus 7 Pro में नहीं मिलता 3x ऑप्टिकल जूम, कंपनी ने बोला झूठ?

नई दिल्ली। वनप्लस ने हाल ही में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 7 Pro प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च किया है और अब इससे जुड़ा कंपनी का एक दावा झूठा साबित हो रहा है। सामने आया है कि स्मार्टफोन के कैमरा को लेकर कंपनी ने बढ़ा-चढ़ाकर बताया कि फोन में 3x ऑप्टिकल जूम दिया गया है। डिवाइस लॉन्च के बाद टेस्ट में यह 2.2x जूम साबित हुआ है।

ऐंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 7 Pro का ट्रिपल कैमरा सेटअप कंपनी की ओर से कहा गया 3x जूम देने के लिए, दरअसल 2.2x जूम तक क्रॉप करता है। इसका मतलब साफ है कि कैमरा की फोकल लेंथ एक जितनी नहीं है।

कई यूजर्स ने इस बात पर गौर किया कि OnePlus 7 Pro के पोर्टेट मोड में 3x जूम मोड के मुकाबले ज्यादा फील्ड ऑफ व्यू मिलता है। यह स्मार्टफोन पोर्टेट मोड में शूट करने के लिए केवल टेलिफोटो लेंस का प्रयोग करता है। ऐसे में अगर डिवाइस में वाकई 3x जूम दिया गया है तो दोनों ही मोड्स में फील्ड ऑफ व्यू में कोई अंतर नहीं होना चाहिए।

वनप्लस 7 प्रो का टेलिफोटो कैमरा 13 मेगापिक्सल सेंसर (SK53M5) है, जबकि अपने विज्ञापनों में कंपनी ने कहा है कि टेलिफोटो कैमरा 8 मेगापिक्सल 3x ऑप्टिकल जूम देता है। आसान शब्दों में समझें तो वनप्लस इस सेंसर के सामान्य 2.2x जूम फैक्टर को पोर्टेट के लिए इस्तेमाल करता है, लेकिन 3x जूम देने के लिए इसी सेंसर आउटपुट को क्रॉप कर देता है।

ऐंड्रॉयड सेंट्रल को दिए एक बयान में इस जूम को लेकर कंपनी ने कहा कि यह ‘3x ऑप्टिकल जूम’ देता है। कंपनी ने कहा कि स्मार्टफोन कैमरा ‘बिना डिजिटल जूम या डीटेल्स के लॉस’ के 3x जूम कर सकता है। कंपनी क्या कहना चाहती है, इसे लेकर डिजिटल कैमरा वर्ल्ड ने कहा कि वनप्लस डिजिटल शॉट्स तैयार करने के लिए फोन के 48MP सेंसर और ऑप्टिकल जूम लेंस का इस्तेमाल कर ‘कंपोजिट इमेज डेटा’ जुटा रहा है।

फिलहाल यह टेस्ट करने का कोई सीधा तरीका तो नहीं है, लेकिन यह बात काफी हद तक सही लगती है। यह हाइब्रिड जूम जैसी टेक्नॉलजी से बिल्कुल अलग है, जो सुपररेजॉलूशन और अपस्केलिंग टेक्निक का इस्तेमाल करता है और वनप्लस की तरह आउटपुट इमेज को क्रॉप नहीं करता।

वनप्लस 7 प्रो कैमरा रिजल्ट्स बेशक अच्छे हैं लेकिन यह विवादित विषय हो सकता है कि कंपनी अपने फोन का प्रचार 3x ऑप्टिकल जूम कहकर कर सकती है, या इसे 3x टेलिफोटो कैमरा कहना चाहिए। ऐसा नहीं है कि वनप्लस की ओर से पहली बार कैमरा को लेकर ऐसा भ्रामक दावा किया गया है। वनप्लस 5 में भी कंपनी ने 2x ऑप्टिकल जूम देने की बात कही थी, जो बाद में 1.6x ऑप्टिकल जूम साबित हुआ था।

हरे निशान के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 50 अंकों की बढ़ोतरी

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज के मुताबिक संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 50 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 39,487.74 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के मुताबिक संवेदी सूचकांक निफ्टी 24 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 11.865 पर खुला।

ये हैं टॉप गेनर
बीएसई में राष्ट्रीय रसायन और उर्वरक 64.90 फीसदी, अशोका 136.20 फीसदी, ग्रेफाइट इंडिया लिमिटेड 412.40 फीसदी,पीएनसी इंफ्राटेक 189.10 फीसदी, केईसी इंटरनेशनल 322 फीसदी। वहीं एनएसई में एनटीपीसी 3.02 फीसदी, टाट स्टील 2.78 फीसदी, ग्रासिम इंडस्ट्री 1.65 फीसदी, येसबैंक 1.63 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक 1.46 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ टॉप गेनर रहे।

ये हैं टॉप लूजर्स
बीएसई में मनपसंद बेवरेजेस लिमिटेड 22 फीसदी , पेज इंडस्ट्रीज 2,120.25 फीसदी, दिवि लैबोरेट्रीज 106.55 फीसदी, वेलस्पन इंडिया लिमिटेड 3.05 फीसदी, ल्यूपिन लिमिटेड 30.95 फीसदी। वहीं एनएसई में ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज 2.18 फीसदी, जेएसडब्ल्यू ग्रुप 1.93 फीसदी, भारती एयरटेल 1.59 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.19 फीसदी, इंडसइंड बैंक 0.72 फीसदी के साथ टॉप लूजर्स रहे।

China ने बनाया दुनिया का पहला सुपर 5G सिम, 128GB तक स्टोरेज क्षमता

नई दिल्ली। ज्यादातर 4G LTE सिम कार्ड्स जिनका मौजूदा समय में इस्तेमाल किया जाता है, 128/256 KB तक स्टोरेज क्षमता ऑफर करते हैं। इनमें कुछ SMS और कॉन्टैक्ट स्टोर किए जा सकते हैं। अब चीन के टेलिकॉम प्रोवाइडर China Unicom ने Ziguang ग्रुप के साथ मिलकर एक सुपर 5G सिम कार्ड लॉन्च किया है जो एक 1TB तक स्टोरेज ऑफर करता है।

अलग अलग स्टोरेज ऑप्शंस
दुनिया के पहले सुपर 5G सिम कार्ड में अलग अलग स्टोरेज ऑप्शंस मिलते हैं। यह सिम 32GB, 64GB और 128GB स्टोरेज के साथ अवेलेबल होगा। कंपनी का कहना है कि इस सिम को जल्द ही 512GB और 1TB स्टोरेज ऑप्शंस के साथ भी लॉन्च किया जाएगा।

एंटरप्राइज-ग्रेड इनक्रिप्शन सिस्टम से लैस
यह सिम एंटरप्राइज-ग्रेड इनक्रिप्शन सिस्टम से लैस है जिससे यूजर को एडीशनल डेटा प्रटेक्शन मिलेगा। कंपनी के मुताबिक इस सिम में विडियो, म्यूजिक और कोई भी बड़ी फाइल्स स्टोर की जा सकेंगी। अभी इस सुपर 5G सिम की उपलब्धता और कीमत के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। चीन की कंपनी चाइना यूनिकॉम 5G नेटवर्क अक्टूबर 2019 तक लॉन्च करेगी। यह सिम इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

सिर्फ 5G फोन के साथ कंपैटिबल
यह सुपर 5G सिम सभी हैंडसेट्स के साथ कंपैटिबल नहीं होगा। इसके लिए स्मार्टफोन में 5G कनेक्टिविटी सपॉर्ट होना चाहिए। माना जा रहा है कि अगर यह सुपर 5G सिम चीन में सफल रहता है तो भारत में भी इस तरह की तकनीक देखने को मिल सकती है।

इस बार लोकसभा में 88% सांसद करोड़पति, 3 रेप के आरोपी भी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं और जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा दिखाया है। हालांकि, इस बार जिन प्रतिनिधियों को जनता ने चुनकर भेजा है उनमें करोड़पति सांसदों से लेकर आपराधिक केस वाले सासंदों की संख्या पहले से अधिक है।

लोकसभा चुनाव में जीतनेवाले सांसदों में से 475 सांसद करोड़पति हैं। मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ के बेटे छिंदवाड़ा से सांसद चुने गए हैं और वह इस लोकसभा के सबसे अमीर सांसद हैं। असोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म संस्था ने रविवार को यह लिस्ट जारी की है।

BJP के 265 तो शिवसेना के सभी सांसद करोड़पति
एडीआर ने इस साल चुने गए सभी 539 सांसदों के ऐफिडेविट की समीक्षा के बाद यह लिस्ट जारी की है। 17वीं लोकसभा में बीजेपी के 303 सांसद हैं और कांग्रेस के 52। एडीआर ने बताया कि 542 सांसदों में से 2 बीजेपी के और एक कांग्रेस सांसद की ऐफिडेविट की जानकारी नहीं मिल सकी।

बीजेपी के 301 सांसदों में से 265 (88%) सांसद करोड़पति हैं और एनडीए में शामिल शिवसेना के सभी विजेता 18 सांसद 1 करोड़ से अधिक की जायदाद के मालिक हैं। कांग्रेस के 51 सांसदों के ऐफिडेविट की जानकारी है जिसमें से 43 सांसद करोड़पति हैं।

आपराधिक रेकॉर्ड वाले सांसदों की संख्या
-आपराधिक मुकदमे दर्ज सांसदों की संख्या: 233
-गंभीर अपराध मामले में केस दर्ज सांसदों की संख्या: 159
-महिलाओं के खिलाफ अपराध के आरोपी सांसद: 19
-बलात्कार (IPC धारा 376) : 3
-आपराधिक केस में दोष सिद्ध सांसद: 10

इस बार के सबसे अमीर सांसद ये रहे
एक करोड़ से अधिक की संपत्तिवाले सांसदों की संख्या इस बार 475 रही है। सबसे अधिक संपत्ति के मालिक कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ, वसंतकुमार एच (कांग्रेस), डी. के. सुरेश (कांग्रेस) हैं। आईटीआर के लिहाज से सबसे पैसेवाले सांसद जयदेव गल्ला (टीडीपी), गद्दाम रंजीत रेड्डी (टीआरएस), वसंतकुमार एच (कांग्रेस) हैं।

PUBG गेम अपडेट : नए बीटा वर्जन में ऐसे करें Download

नई दिल्ली। PUBG Mobile के डेवलपर्स Tencent games ने इसका नया बीटा वर्जन 0.13.0 हाल ही में लॉन्च किया है। इस बीटा वर्जन को पिछले दिनों लॉन्च हुए Call of Duty: Mobile से मिल रही चुनौती के बाद लॉन्च किया गया है। 15 मई को बीटा 0.12.5 को रिलीज किया गया था, इसके 10 दिन के बाद ही 0.13.0 बीटा को ग्लोबली लॉन्च किया गया है। आज हम आपको PUBG Mobile के इस लेटेस्ट बीटा को अपने स्मार्टफोन में Download करने के स्टेप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Android यूजर्स यहां से करें डाउनलोड- https://filecdn.igamecj.com/fclient/download.html” rel=”nofollow

iOS यूजर्स यहां से करें डाउनलोड- https://testflight.apple.com/join/N2px9MKy” rel=”nofollow

इस तरह करें इंस्टॉल

  • अपडेट डाउनलोड करने के बाद आपको स्मार्टफोन में फाइल मैनेजर को ओपन करना होगा।
  • इसके बाद डाउनलोड फोल्डर को नेविगेट करें। अब डाउनलोडेबल फाइल Android_trunk_stable_No446_0.13.0.11080_Shipping_Google_CE.signed.shell.apk पर क्लिक या टैप करें।
  • आपके अपने स्मार्टफोन के सेटिंग्स में जाकर settings>safety and privacy> Install apps from Unknown Sources नेविगेट करना होगा।
  • 5 से 10 मिनटे के बाद यह अपडेट आपके स्मार्टफोन में इंस्टॉल हो जाएगा।
  • अपडेट इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने स्मार्टफोन में PUBG Mobile Beta को ऐप के जरिए ओपन करना होगा और गेस्ट यूजर के तौर पर साइन इन करें।
  • साइन इन करते ही आप 0.13.0 बीटा वर्जन को खेल सकेंगे।

पेट्रोल, डीजल के दाम बेलगाम, जानिए आज की कीमत

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से मोदी सरकार बनने जा रही है। 23 मई को आए नतीजों के बाद एनडीए और बीजेपी को भारी बहुमत मिला है। जहां एक तरफ सरकार बनाने की कवायद चल रही है वहीं दूसरी तरफ आम आदमी के जेब पर बोझ बढ़ गया है।

दरअसल, 23 मई के नतीजों के दिन से लेकर अब तक तीन दिनों में लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। इन चार दिनों में देश में पेट्रोल जहां 52 पैसे महंगा हो गया है वहीं डीजल के दाम 44 पैसे बढ़ गए हैं।

आज देश में पेट्रोल जहां 10 पैसे महंगा हो गया है वहीं डीजल के दाम में कोईं बदलाव नहीं हुआ है। इसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 71.77 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 66.64 रुपए लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल 77.38 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 69.83 रुपए लीटर मिल रहा है।

चेन्नई में पेट्रोल 74.50 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 70.45 रुपए लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 73.83 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 68.40 रुपए लीटर बिक रहा है।

इंडिगो की फ्लाइट शुरू, अब जयपुर से दिल्ली के लिए राेज छह फ्लाइट

0

जयपुर। इंडिगो एयरलाइंस ने रविवार काे जयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली की नई फ्लाइट का संचालन शुरू किया। अब जयपुर से दिल्ली के लिए राेजाना 6 फ्लाइट ताे मिलेंगी ही, एयरलाइंस कंपनियाें में आपसी प्रतिस्पर्धा के चलते किराए में भी राहत मिल सकती है। अभी जयपुर से दिल्ली के लिए एडवांस बुकिंग करने पर यात्रियों को करीब 1800 से 2500 रु. में टिकट मिल रहा है।

अभी तक इंडिगो की 3 और एयर इंडिया की 2 फ्लाइटें दिल्ली जाती थीं। अब जेट की फ्लाइट संख्या 6ई-2042 दिल्ली से सुबह 5:45 बजे रवाना हुई, जो 6:45 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंची। जयपुर से फ्लाइट संख्या 6ई-2043 सुबह 7:20 बजे जयपुर से रवाना हुई और 8:35 बजे दिल्ली पहुंची।

स्पाइसजेट बेड़े में 100 विमान शामिल, चौथी भारतीय एयरलाइन बनी
वहीं विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने रविवार को बेड़े में एक बोइंग 737 विमान शामिल करने की घोषणा की। इसके साथ ही कंपनी के बेड़े में 100 विमान हो गए हैं। ऐसा करने वाली स्पाइसजेट चौथी भारतीय कंपनी है।

इससे पहले एयर इंडिया, जेट एयरवेज और इंडिगो के बेड़े में 100 से अधिक विमान रहे हैं। आठ घरेलू विमानन कंपनियों एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट, गोएयर, एयर इंडिया एक्सप्रेस, विस्तार, एयर एशिया और एलायंस के पास संयुक्त तौर पर 595 विमान हैं।