Wednesday, July 22, 2026
Home Blog Page 256

Gold Price: क्या सोना एक लाख रुपये से नीचे आ जाएगा, जानिए एक्सपर्ट की राय

नई दिल्ली| साल 2025 में ताबड़तोड़ रिटर्न देने वाला सोना अब दबाव (gold price crash) में दिख रहा है। बीते 29 जनवरी 2026 में रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड 1,93,000 प्रति 10 ग्राम के पार चला गया था, लेकिन फरवरी आते-आते रफ्तार थम गई।

मंगलवार, 17 फरवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,56,200 प्रति 10 ग्राम (gold price today) पर बंद हुआ। यानी अपने ऑल टाइम हाई से करीब 41,852 रुपए नीचे (gold price) पहुंच गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार कोमेक्स (COMEX) में भी सोना 11.53% टूटकर 4940 डॉलर प्रति (gold rate today) औंस पर आ चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि सोने की कीमत 1 लाख रुपए के नीचे आ सकती है। हालांकि, इस पर एक्सपर्ट्स की राय अलग है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि गोल्ड में आई तूफानी तेजी पर अब ब्रेक लग गया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दावा है कि रूस एक बार फिर अमेरिका के साथ डॉलर में ट्रेड शुरू करने की तैयारी कर रहा है। पिछले कुछ सालों में रूस और चीन डी-डॉलराइजेशन की अगुवाई कर रहे थे और बड़े पैमाने पर सोना खरीद रहे थे।

लेकिन अब पुतिन प्रशासन सात प्रमुख सेक्टरों में अमेरिका से आर्थिक साझेदारी चाहता है, जिसमें डॉलर आधारित पेमेंट सिस्टम में वापसी अहम मानी जा रही है। अगर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना उत्पादक देश रूस डॉलर में लौटता है, तो गोल्ड की डिमांड पर सीधा असर पड़ सकता है।

केंद्रीय बैंकों की खरीदारी भी अब सवालों में है। कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) बताते हैं कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (donald trump) के दोबारा व्हाइट हाउस पहुंचने और टैरिफ पॉलिसी के बाद देशों ने डॉलर की जगह सोना खरीदना शुरू किया था।

ब्रिक्स देशों के बैंक दुनिया का 50% से ज्यादा गोल्ड पर पकड़ बनाना चाहते हैं। उनका कहना है कि अगर रूस डॉलर की तरफ लौटता है, तो न सिर्फ खरीदारी रुकेगी, बल्कि जमा सोना बाजार में बिक भी सकता है। इससे सप्लाई बढ़ेगी और कीमतों पर दबाव आएगा।

हालांकि उन्होंने कहा कि भले ही बाजार में रूस और अमेरिका के बीच डॉलर में ट्रेड करने की चर्चा है। लेकिन न तो अमेरिका और न ही रूस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

दो साल का सबसे बड़ा करेक्शन संभव
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया (Ajay Kedia) बताते हैं कि ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के बाद हलचल जरूर बढ़ी, लेकिन तक किसी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, दो साल की तेज रैली के बाद गोल्ड में करेक्शन शुरू हो चुका है और यह गिरावट तीन वजहों से आई है।

  • पहली वजह है- रूस-यूक्रेन वॉर का कम होना। अगर दोनों देशों के बीच तनाव घटता है तो ‘सेफ हेवेन’ का आकर्षण कम होगा।
  • दूसरी वजह है- डॉलर इंडेक्स की रिकवरी है, जो 97 के ऊपर चल रहा है।
  • तीसरी वजह और सबसे बड़ी वजह है- कमोडिटी एक्सचेंजों का मार्जिन, जो काफी बढ़ गए हैं। जिससे बड़ी पोजिशन लेना महंगा हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कहां तक गिर सकता है
अजय केडिया ने बताया कि वैश्विक स्तर पर सोना 4150 से 4200 डॉलर प्रति औंस (भारतीय करेंसी में 1.30 से 1.32 लाख रुपए) तक जा सकती हैं। अगर सभी नेगेटिव फैक्टर साथ आए, तो भारत में गोल्ड 1,10,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक भी फिसल सकता है।

सोने की दाम गिरने में चीन का हाथ
अजय केडिया बताते हैं कि लूनर न्यू ईयर के बीच चीन में फिजिकल डिमांड सुस्त पड़ी है। ऊंचे दामों के कारण रिटेल खरीदार पीछे हटे हैं। हालांकि सेंट्रल बैंक की खरीद अलग ट्रेंड पर चलती है, लेकिन आम मांग फिलहाल कमजोर दिख रही है।

96000 पर आ सकता है सोना
पेस 360 (PACE 360) के चीफ ग्लोबल स्ट्रैटेजिस्ट अमित गोयल ने बड़ी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि, “सोना अपना रिकॉर्ड हाई देख चुका है। आगे की तेजी सिर्फ ‘डेड कैट बाउंस’ हो सकती है।”

उनका अनुमान है कि 2027 के आखिर तक भारत में गोल्ड 1,00,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ सकता है, जबकि इंटरनेशनल मार्केट में यह 3,000 डॉलर प्रति औंस (भारतीय करेंसी में करीब 96000 रुपए प्रति 10 ग्राम) तक फिसल सकता है। उन्होंने सलाह दी है कि अब सोने को सुरक्षित निवेश मानना जोखिम भरा हो सकता है, लॉन्ग टर्म सरकारी बॉन्ड बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।

OnePlus का 32MP सेल्फी कैमरा फ्लैगशिप वाला AI फोन 4000 रुपये सस्ता

नई दिल्ली। OnePlus 13s Price Drop: अगर आप 5G फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो OnePlus 13s एक अच्छा ऑप्शन है। वनप्लस का कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन वनप्लस 13s अब वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन इंडिया पर 4,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।

लॉन्च के समय इसकी कीमत 54,999 रुपये थी, लेकिन फिलहाल यह 50,999 रुपये में बिक रहा है, यानी 4,000 रुपये की छूट। बैंक के कैशबैक या नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स के साथ, आप इस फोन को 50,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन की तलाश कर रहे तो शानदार डील है।

अगर आप इस फोन को खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो शायद अब खरीदने का सबसे अच्छा समय है। नई कीमत स्टॉक क्लियर करने या सेल बढ़ाने का एक तरीका हो सकता है।

कीमत और ऑफर
OnePlus 13s अब भारत में 50,999 रुपए की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है, जो 54,999 रुपए से पहले थी। यह नई कीमत Amazon India और OnePlus.in दोनों पर दिखाई दे रही है। इसके अलावा कई बैंक कार्ड ऑफर्स, कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑफर्स मिल रहे हैं। अगर आप फोन लेने का सोच रहे हैं तो इसे अभी खरीदना एक अच्छा है।

फीचर्स
OnePlus 13s में 6.32 इंच का ProXDR LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है, जो देखने में काफी प्रीमियम फील देता है। इसका 120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग और गेमिंग को बेहद स्मूद बना देता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स तक जाती है, इसलिए तेज धूप में भी कंटेंट साफ दिखाई देता है और आउटडोर इस्तेमाल में दिक्कत नहीं होती। कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का Sony LYT-700 प्राइमरी सेंसर है, जो दिन और रात दोनों में अच्छी डिटेल और नैचुरल कलर के साथ फोटो क्लिक करता है।

इसके साथ 50MP का टेलीफोटो लेंस भी मिलता है, जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है और AI की मदद से तस्वीरों को और बेहतर बनाता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है, जो AI ब्यूटीफिकेशन और HDR सपोर्ट के साथ आता है। इससे ली गई सेल्फी शार्प और क्लियर दिखती है।

बैटरी के मामले में भी यह फोन मजबूत है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में पूरे दिन आराम से चल जाती है। साथ में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन करीब 30 मिनट में लगभग 60% तक चार्ज हो जाता है। OnePlus 13s का एक खास फीचर है इसका नया Plus Key बटन, जिसने पुराने Alert Slider की जगह ली है।

इस बटन को यूजर अपनी जरूरत के अनुसार सेट कर सकते हैं, जैसे कैमरा तुरंत खोलना, स्क्रीन रिकॉर्डिंग शुरू करना या किसी खास ऐप को लॉन्च करना। इसके अलावा फोन में कई काम के AI फीचर्स भी दिए गए हैं।

AI Translate की मदद से रियल-टाइम में भाषा का अनुवाद किया जा सकता है। AI VoiceScribe मीटिंग या इंटरव्यू के दौरान अपने आप नोट्स तैयार कर देता है। वहीं AI Detail Boost तस्वीरों की डिटेल और क्लैरिटी को बेहतर बनाकर उन्हें और शानदार बना देता है।

कोटा मंडल से गुजरने वाली 17 जोड़ी गाड़ियों में अस्थायी कोच बढ़ाए

कोटा। अतिरिक्त यात्री यातायात को दृष्टिगत रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली 17 जोड़ी विभिन्न गाड़ियों में अलग-अलग श्रेणियों के कुल 28 डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। यह व्यवस्था निर्धारित तिथियों तक प्रभावी रहेगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि बढ़ती यात्री मांग को ध्यान में रखते हुए संबंधित रेलसेवाओं में कोचों की अस्थायी वृद्धि की गई है, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान अतिरिक्त सुविधा मिल सके।

अस्थायी कोच वृद्धि वाली गाड़ियां

  1. गाड़ी संख्या 09621/09622, अजमेर–बान्द्रा टर्मिनस–अजमेर विशेष रेलसेवा में अजमेर से 22.02.26 तक तथा बान्द्रा टर्मिनस से 23.02.26 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
  2. गाड़ी संख्या 19608/19607, मदार–कोलकाता–मदार एक्सप्रेस में मदार से 23.02.26 तक तथा कोलकाता से 26.02.26 तक 01 द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
  3. गाड़ी संख्या 12465/12466, इंदौर–भगत की कोठी–इंदौर रेलसेवा में इंदौर से 01.03.26 तक तथा भगत की कोठी से 02.03.26 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी एवं 03 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
  4. गाड़ी संख्या 14854/14853, जोधपुर–वाराणसी सिटी–जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 28.02.26 तक तथा वाराणसी सिटी से 01.03.26 तक 01 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
  5. गाड़ी संख्या 14864/14863, जोधपुर–वाराणसी सिटी–जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 28.02.26 तक तथा वाराणसी सिटी से 01.03.26 तक 01 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
  6. गाड़ी संख्या 14866/14865, जोधपुर–वाराणसी सिटी–जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 28.02.26 तक तथा वाराणसी सिटी से 01.03.26 तक 01 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
  7. गाड़ी संख्या 22987/22988, अजमेर–आगरा फोर्ट–अजमेर रेलसेवा में 28.02.26 तक 02 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
  8. गाड़ी संख्या 20483/20484, भगत की कोठी–दादर–भगत की कोठी रेलसेवा में भगत की कोठी से 26.02.26 तक तथा दादर से 27.02.26 तक 01 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी एवं 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
  9. गाड़ी संख्या 12988/12987, अजमेर–सियालदाह–अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 28.02.26 तक तथा सियालदाह से 01.03.26 तक 01 प्रथम सह द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
  10. गाड़ी संख्या 09627/09628, अजमेर–सोलापुर–अजमेर विशेष रेलसेवा में अजमेर से 25.02.26 तक तथा सोलापुर से 26.02.26 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
  11. गाड़ी संख्या 04711/04712, बीकानेर–बान्द्रा टर्मिनस–बीकानेर साप्ताहिक विशेष रेलसेवा में बीकानेर से 25.02.26 तक तथा बान्द्रा टर्मिनस से 26.02.26 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी एवं 01 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
  12. गाड़ी संख्या 04715/04716, बीकानेर–साईनगर शिर्डी–बीकानेर साप्ताहिक विशेष रेलसेवा में बीकानेर से 28.02.26 तक तथा साईनगर शिर्डी से 01.03.26 तक 01 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी एवं 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
  13. गाड़ी संख्या 20481/20482, भगत की कोठी–तिरूच्चिराप्पल्ली–भगत की कोठी एक्सप्रेस में भगत की कोठी से 25.02.26 तक तथा तिरूच्चिराप्पल्ली से 28.02.26 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
  14. गाड़ी संख्या 04717/04718, हिसार–तिरूपति–हिसार विशेष रेलसेवा में हिसार से 28.02.26 तक तथा तिरूपति से 02.03.26 तक 01 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
  15. गाड़ी संख्या 54794/54793, मथुरा–सवाई माधोपुर–मथुरा रेलसेवा में मथुरा से 02.03.26 तक तथा सवाई माधोपुर से 03.03.26 तक 03 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
  16. गाड़ी संख्या 20471/20472, श्रीगंगानगर–पुरी–श्रीगंगानगर रेलसेवा में श्रीगंगानगर से 22.02.26 तक तथा पुरी से 25.02.26 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
  17. गाड़ी संख्या 12495/12496, बीकानेर–कोलकाता–बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 26.02.26 तक तथा कोलकाता से 27.02.26 तक 01 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी एवं 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।

मारुति की प्रथम इलेक्ट्रिक SUV e-VITARA लॉन्च, जानिये कीमत, फीचर्स एवं माइलेज

नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने आखिरकार अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV e VITARA की कीमतों का ऐलान कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹10.99 लाख रखी गई है। लेकिन यहां एक ट्विस्ट है।

जी हां, क्योंकि यह कीमत बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (Battery-as-a-Service- BaaS) मॉडल के तहत है, यानी बैटरी का खर्च अलग से देना होगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

इस नए मॉडल में ग्राहक कार खरीदते समय बैटरी की पूरी कीमत नहीं चुकाएगा। इसके बजाय गाड़ी की बेस कीमत (₹10.99 लाख) और बैटरी यूज फेयर ₹3.99 प्रति किलोमीटर देना होगा, यानी आप जितना चलाएंगे, उतना भुगतान करेंगे। कंपनी का कहना है कि यह तरीका इलेक्ट्रिक गाड़ियों को ज्यादा किफायती और सुलभ बनाने के लिए अपनाया गया है।

इससे ग्राहकों को ईवी सस्ते में मिल जाएगी और शुरुआती कीमत कम पड़ेगी। इसके अलावा बैटरी की बड़ी लागत एक साथ नहीं देनी पड़ेगी। इससे ग्राहकों की EV अपनाने में झिझक कम होती है और बैटरी मेंटेनेंस की चिंता कम होती है। यह मॉडल खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद हो सकता है जो पहली बार इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदना चाहते हैं।

ई-विटारा (e VITARA) को मारुति (Maruti) की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की बड़ी शुरुआत माना जा रहा है। यह SUV मॉडर्न डिजाइन, एडवांस फीचर्स, बेहतर रेंज और सिटी-फ्रेंडली ड्राइविंग के साथ आ सकती है।

मारुति ई-विटारा (e VITARA) तीन वैरिएंट डेल्टा (Delta), जेटा (Zeta), अल्फा (Alpha) में आएगी। इसमें 49 kWh (Delta वैरिएंट) और 61 kWh (Zeta और Alpha वैरिएंट) बैटरी विकल्प मिलेगा। कंपनी के अनुसार, यह SUV 543 किलोमीटर (क्लेम्ड) तक की रेंज देने में सक्षम है।

ई-विटारा (e VITARA) को भारत में तैयार किया जा रहा है, लेकिन यह सिर्फ घरेलू बाजार तक सीमित नहीं रहेगी। अगस्त 2025 में उत्पादन शुरू होने के बाद कंपनी साल के अंत तक करीब 13,000 यूनिट्स 28 देशों में निर्यात कर चुकी है। यह मॉडल सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन (Suzuki Motor Corporation) और टोयोटा (Toyota) के ग्लोबल सहयोग के तहत विकसित किया गया है।

रेंज एंग्जायटी कम करने के लिए कंपनी ने 1,100 शहरों में 2,000 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स लगाए हैं। इसके अलावा 13 प्रमुख चार्जिंग ऑपरेटरों के साथ साझेदारी की है। लॉन्च के दिन ही 2,000 चार्जर एक्टिव करने की योजना बनाई गई है। लक्ष्य है कि 2030 तक करीब 1 लाख चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएं।

आपको बता दें कि SUV की बॉडी में 60% से ज्यादा अल्ट्रा हाई और हाई-टेंसाइल स्टील का इस्तेमाल हुआ है। बैटरी पैक में एनर्जी-एब्जॉर्बिंग माउंटिंग स्ट्रक्चर दिया गया है, जिससे सुरक्षा और बेहतर होती है।

कीमत के अलावा कंपनी सब्सक्रिप्शन प्लान, अश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम अलग-अलग ओनरशिप मॉडल भी ऑफर कर रही है, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुन सकें।

मारुति ई-विटारा (e VITARA) इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में ₹10.99 लाख की शुरुआती कीमत के साथ हलचल मचाने के लिए तैयार है। बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (Battery-as-a-Service) मॉडल भारत में EV खरीदने के तरीके को बदल सकता है। अब देखना यह है कि ग्राहक इस नए प्रयोग को कितना पसंद करते हैं।

कितनी सस्ती
मान लीजिए आप हर महीने 1,000 किलोमीटर ड्राइव करते हैं, तो बैटरी चार्ज लगभग ₹3,990 होगा, यानी आपको यह देखना होगा कि आपकी ड्राइविंग आदतों के हिसाब से यह मॉडल आपके लिए फायदे का सौदा है या नहीं।

तारिक रहमान बने बांग्लादेश के नए पीएम, राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने दिलाई शपथ

ढाका। बीएनपी नेता तारिक रहमान ने आज बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वह 17 साल बाद देश लौटे हैं और 12 फरवरी को हुए आम चुनावों में अपनी पार्टी बीएनपी को बड़ी जीत दिलाई।

उनकी पार्टी ने संसद में मजबूत बहुमत हासिल किया है, जिससे वह प्रधानमंत्री बने हैं। शपथ ग्रहण समारोह संविधान के अनुसार संसद के साउथ प्लाजा में हुआ, जहां राष्ट्रपति ने नया मंत्रिमंडल भी शपथ दिलाई। यह मौके पर लगभग 1,200 अतिथि मौजूद थे।

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान को 13वीं जातीय संसद में पार्टी के संसदीय दल का नेता सर्वसम्मति से चुना गया है। यह निर्णय आज दोपहर 12 बजे जातीय संसद भवन में आयोजित नव-निर्वाचित BNP सांसदों की बैठक में लिया गया।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में BNP के महासचिव मिर्ज़ा फ़खरुल इस्लाम आलमगीर ने इस क्षण को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक चले दमन, लोकतांत्रिक संस्थाओं के कमजोर होने और संसद की प्रभावहीनता के दौर के बाद पार्टी ने निष्पक्ष चुनाव के जरिए संसद में वापसी की है। उन्होंने कहा इस संसद में बहुमत के साथ हमने अपने युवा नेता तारिक रहमान को संसदीय दल का नेता चुना है।बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान ने अपनी नई कैबिनेट के नामों का खुलासा किया है। इस कैबिनेट में कुल 25 मंत्री और 24 राज्य मंत्री शामिल होंगे।

कैबिनेट में दो अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं को जगह
बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल करने वाले तारिक रहमान की कैबिनेट में दो अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं को जगह दी गई है। 25 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें निताई रॉय चौधरी का नाम भी शामिल है। हालांकि पहले चर्चा थी कि चौधरी के समधी और अहम महकमों के मंत्री रह चुके गोयेश्वर चंद्र रॉय को जगह मिलेगी। वहीं दूसरे अल्पसंख्यक नेता का नाम दीपेन दीवान है।

Stock Market: सेंसेक्स 174 अंक चढ़कर 83451 पर और निफ्टी 25700 के पार बंद

नई दिल्ली। Stock Market Closied : शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 17 फरवरी 2026 को तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी आज फिर से बढ़त के साथ बंद हुआ है।

30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 0.21 प्रतिशत या फिर 173.81 अंक की तेजी के साथ 83450.96 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.17 प्रतिशत या फिर 42.65 अंक की तेजी के साथ 25725.40 अंक पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स की 30 में 15 कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई है। वहीं, 15 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिला है। मार्केट के बंद होने के समय पर आईटीसी, बीईएल, इंफोसिस, एलटी, टाइटन, अडानी पोर्ट्स के शेयरों में उछाल देखने को मिला है।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) गिरावट के साथ 83,197 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 82,987 अंक तक फिसल गया रहा। लेकिन अंत में 173.81 अंक या 0.21 प्रतिशत की बढ़त लेकर 83,450.96 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी गिरावट के साथ 25,637 पर खुला। खुलने के बाद यह काफी देर तक 25,600 के आस-पास कारोबार करता रहा। अंत में 42.65 अंक या 0.17 प्रतिशत की बढ़त लेकर 25,725.40 पर बंद हुआ।

एआई एक्सपो में दिखी भारत की तकनीकी ताकत, भविष्य यहीं से तय होगा: पीएम मोदी

नई दिल्ली। इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे विचारों, नवाचार और मजबूत इरादों का प्रभावशाली मंच बताया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन दिखाता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत की प्रतिभा किस तरह दुनिया के भविष्य को सकारात्मक दिशा दे सकती है।

प्रधानमंत्री ने सोमवार को राजधानी स्थित भारत मंडपम में इस भव्य आयोजन का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में लिखा कि यह एक्सपो भारतीय प्रतिभा की असाधारण क्षमता को प्रदर्शित करता है और यह स्पष्ट करता है कि भारत एआई का उपयोग मानव कल्याण के लिए जिम्मेदारी और समावेशिता के साथ करना चाहता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य यह पता लगाना है कि एआई का इस्तेमाल सभी के फायदे के लिए कैसे किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘बुद्धिमत्ता, तर्कसंगतता और निर्णय लेने की क्षमता विज्ञान और प्रौद्योगिकी को जनता के लिए उपयोगी बनाती है। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का उद्देश्य यह पता लगाना भी है कि एआई का उपयोग सभी के लाभ के लिए कैसे किया जा सकता है।’

16 फरवरी से शुरू हुए इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में राष्ट्राध्यक्षों और सरकार के प्रमुखों, मंत्रियों, वैश्विक प्रौद्योगिकी नेताओं, प्रख्यात शोधकर्ताओं, बहुपक्षीय संस्थानों और उद्योग जगत के हितधारकों को एक मंच पर लाया गया ताकि समावेशी विकास को आगे बढ़ाने, सार्वजनिक प्रणालियों को मजबूत करने और सतत विकास को सक्षम बनाने में एआई की भूमिका पर विचार-विमर्श किया जा सके। साथ ही, यह पहली बार है कि इस मुद्दे पर इतने बड़े पैमाने पर वैश्विक सम्मेलन का आयोजन ग्लोबल साउथ में किया जा रहा है।

पांच दिवसीय शिखर सम्मेलन जो 20 फरवरी को समाप्त होगा, इसमें 100 से अधिक सरकारी प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिनमें 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष, 60 मंत्री और उप मंत्री शामिल हैं, साथ ही सीईओ, संस्थापक, शिक्षाविद, शोधकर्ता, सीटीओ और परोपकारी संगठनों सहित 500 से अधिक वैश्विक एआई नेता भी शामिल होंगे। 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन भाषण देंगे, जो वैश्विक सहयोग की दिशा तय करेगा और समावेशी एवं जिम्मेदार एआई के लिए भारत के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करेगा।

शिखर सम्मेलन का एक प्रमुख आकर्षण तीन प्रमुख वैश्विक प्रभाव चुनौतियां हैं- एआई फॉर ऑल, एआई बाय हर और युवआई- जिनका समापन फाइनलिस्टों की घोषणा और ग्रैंड फिनाले शोकेस के साथ होगा। समावेशी, जिम्मेदार और विकासोन्मुखी एआई को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई ये चुनौतियां राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और वैश्विक विकास उद्देश्यों के अनुरूप स्केलेबल, उच्च-प्रभाव वाले एआई समाधानों को गति प्रदान करने के लिए शुरू की गई थीं।

इन चुनौतियों के लिए 60 से अधिक देशों से 4650 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जो मजबूत अंतरराष्ट्रीय भागीदारी को दर्शाते हैं और जिम्मेदार और स्केलेबल एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) नवाचार के लिए एक विश्वसनीय वैश्विक केंद्र के रूप में भारत के उदय को मजबूत करते हैं।

कई क्षेत्रों के विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और उद्योग जगत के नेताओं द्वारा किए गए एक कठोर बहुस्तरीय मूल्यांकन के बाद, तीनों श्रेणियों में शीर्ष 70 टीमों को फाइनलिस्ट के रूप में चुना गया है।

ये फाइनलिस्ट नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के नेताओं, निवेशकों और शिक्षाविदों के साथ जुड़ेंगे, साथ ही राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर अपने नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए मान्यता और सहयोग प्राप्त करेंगे।

18 फरवरी को हैदराबाद स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के सहयोग से एआई और उसके व्यापक प्रभावों पर एक महत्वपूर्ण अनुसंधान संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। यह संगोष्ठी शिखर सम्मेलन का प्रमुख शैक्षणिक मंच मानी जा रही है, जहां एआई से जुड़े कई आयामों पर गंभीर विमर्श होगा।

इस संगोष्ठी के लिए अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका सहित कई देशों से लगभग 250 शोध प्रस्तुतियां प्राप्त हुई हैं, जो इस विषय पर वैश्विक रुचि और सहभागिता को दर्शाती हैं। कार्यक्रम में एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस और केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी भाग ले रहे हैं।

यह विश्व स्तर पर प्रसिद्ध एआई विशेषज्ञों और अग्रणी अनुसंधान संस्थानों को एक साथ लाता है ताकि एआई-संचालित वैज्ञानिक खोज, सुरक्षा और शासन ढांचे, बुनियादी ढांचे तक समान पहुंच और ग्लोबल साउथ में अनुसंधान सहयोग पर विचार-विमर्श किया जा सके।

India AI Summit: दो साल में 200 अरब डॉलर से अधिक निवेश की उम्मीद: वैष्णव

नई दिल्ली। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में कहा कि भारत के एआई और डीप-टेक इकोसिस्टम में वैश्विक निवेशकों की रुचि तेजी से बढ़ रही है। अगले दो वर्षों में देश में 200 अरब डॉलर से अधिक निवेश आने की उम्मीद है।

समिट के दौरान वैष्णव ने ‘एआई का यूपीआई’ बनाने की योजना का भी एलान किया, जिसे उन्होंने एक भरोसेमंद तकनीकी समाधानों के बुके के रूप में बताया। उनके अनुसार यह एक यूपीआई जैसी ओपन प्लेटफॉर्म व्यवस्था होगी, जिस पर डेवलपर्स और कंपनियां विभिन्न एआई समाधान तैयार कर सकेंगी।

एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग के समिट में शामिल न होने पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी अनुपस्थिति को अनिवार्य कारणों से जोड़ा है और अपनी जगह एक वरिष्ठ अधिकारी को भेजा है। उन्होंने कहा कि एनवीडिया भारतीय कंपनियों के साथ एआई क्षेत्र में बड़े निवेश पर काम कर रही है।

वैष्णव ने बताया कि एआई स्टैक की पांचों लेयर्स इंफ्रास्ट्रक्चर, कंप्यूट, डेटा, मॉडल और एप्लिकेशन में निवेश की संभावनाएं बन रही हैं। उन्होंने कहा कि निवेश के साथ-साथ वेंचर कैपिटल द्वारा डीप-टेक फंडिंग और भारत की डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (DPI) भी वैश्विक रुचि के प्रमुख कारण हैं।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण भारत में जनसंख्या स्तर पर तकनीकी समाधानों का विस्तार तेजी से संभव है, जिससे एआई का प्रसार और उपयोग और तेज होगा।

दुनियाभर के सीईओ भारत की तरफ देख रहें
उन्होंने यह भी बताया कि दुनिया भार के सीईओ विशेष रूप से भारतीय डीप-टेक स्टार्टअप्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और बड़े पैमाने पर समाधान विकसित करने की क्षमता को लेकर उत्साहित हैं।

समिट को लेकर युवाओं और शोधकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला है। वैष्णव के अनुसार 3 लाख से अधिक युवा, शोधकर्ता और छात्र इस कार्यक्रम के लिए पंजीकृत हुए हैं और अधिकांश सत्र पूरी तरह भरे हुए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि एआई का उपयोग अर्थव्यवस्था और समाज की बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए किया जाना चाहिए, साथ ही तकनीक से होने वाले संभावित नुकसान को नियंत्रित करना भी जरूरी है।

एआई के संभावित दुरुपयोग को रोकने पर मंथन
इससे पहले वैष्णव ने बताया था कि 30 देशों के मंत्रियों के साथ मीडिया क्षेत्र में एआई के संभावित दुरुपयोग को रोकने पर गंभीर मंथन हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि डीपफेक और सिंथेटिक कंटेंट लोकतंत्र, रचनात्मक उद्योग और सूचना की विश्वसनीयता के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं, इसलिए इनके नियंत्रण और जिम्मेदार उपयोग पर वैश्विक स्तर पर सहयोग आवश्यक है।

Rabi Crop: नए माल की आवक से चना-उड़द के भाव में नरमी के आसार

मुम्बई। विदेशों से नियमित आयात जारी रहने और रबी कालीन फसल की नई आवक शुरू होने से घरेलू प्रभाग में चना एवं उड़द सहित अन्य दलहनों की आपूर्ति एवं उपलब्धता बढ़ने की संभावना है। दूसरी ओर इसकी मांग कमजोर देखी जा रही है जिससे आगामी समय में कीमतों पर कुछ और दबाव पड़ सकता है।

जहां तक अरहर (तुवर) की बात है तो इसकी कीमतों में थोड़ा-बहुत उतार-चढ़ाव आने की संभावना है लेकिन कुल मिलाकर धारणा नरमी की ही बनी हुई है। मसूर एवं मटर का नया माल भी जल्दी ही आने वाला है।

एक अग्रणी व्यापारिक संस्था- इंडिया पल्सेस एन्ड ग्रेन्स एसोसिएशन (आईपीजीए) की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार अच्छी आवक एवं दाल मिलों की सीमित मांग के कारण चना तथा उड़द के दाम पर दबाव बना हुआ है। तुवर के भाव पर भी कुछ दबाव पड़ सकता है लेकिन आयात महंगा होने से इसके मूल्य में जोरदार गिरावट आना मुश्किल लगता है। वैसे इन तीनों दलहनों का नियमित रूप से आयात हो रहा है।

एसोसिएशन की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र एवं गुजरात की मंडियों में नए चने की आपूर्ति शुरू हो चुकी है। पिछले साल की तुलना में चालू वर्ष के दौरान चना का घरेलू उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है क्योंकि एक तो इसके बिजाई क्षेत्र में बढ़ोत्तरी हुई है और दूसरे, कुछ राज्यों में अनुकूल मौसम के कारण इसकी औसत उपज दर में भी इजाफा होने की उम्मीद है।

महाराष्ट्र में फरवरी के अंतिम सप्ताह से चना के नए माल की आवक जोर पकड़ने की संभावना है जबकि होली के बाद राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश में भी नया चना आने लगेगा। मार्च के प्रथम सप्ताह के अनेक मंडियों में नए चने की आवक शुरू हो जाएगी।

चना दाल एवं बेसन की मांग कमजोर बनी हुई है और इसलिए दाल मिलर्स केवल अपनी तात्कालिक जरूरतों को पूरा करने लायक मात्रा में ही चना की खरीद कर रहे है।

7000mAh की बैटरी एवं 12GB रैम वाला मोटोरोला का फोन अब 8000 से कम में

नई दिल्ली। कम बजट में 12जीबी तक की रैम और दमदार बैटरी वाला फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Motorola G06 Power आपके लिए एक धांसू ऑप्शन है। फोन 7000mAh की बैटरी से लैस है। यह 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है।

फोन रैम बूस्ट फीचर के साथ आता है। इससे इसकी रैम 12जीबी तक की हो जाती है। फ्लिपकार्ट पर यह फोन 7999 रुपये का मिल रहा है। आप इस फोन को 400 रुपये के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं।

फोन पर कंपनी तगड़ा एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 1640 x 720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.88 इंच का डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यग डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 600 निट्स का है।

यह वॉटर टच डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन 4जीबी LPDDR4X रैम और 64जीबी के स्टोरेज से लैस है। रैम बूस्ट फीचर की मदद से फोन की टोटल रैम 12जीबी तक की हो जाती है। यह फोन हीलियो G81 अल्ट्रा प्रोसेसर पर काम करता है।

फोन में फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर काम करता है। दमदार साउंड के लिए फोन में डॉल्बी ऐटमॉस दिया गया है।

मोटोरोला का यह बजट स्मार्टफोन IP64 वॉटर रेजिस्टेंट डिजाइन के साथ आता है। इसमें आपको कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और ब्लूटूथ 6.0 जैसे ऑप्शन देखने को मिलेंगे।

वीगन लेदर फिनिश बैक पैनल वाले इस फोन का वजन 220 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए कंपनी इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर दे रही है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन- टेंड्रिल, टेपेस्ट्री और लॉरेल ओक में आता है।