Tuesday, July 21, 2026
Home Blog Page 255

वकालत में AI का अंधाधुंध इस्तेमाल पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट की गंभीर चेतावनी

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को अदालती फाइलिंग में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) टूल के बिना सत्यापन उपयोग पर गहरी चिंता जताई है। अदालत में तमाम अनेक याचिकाएं आ रही हैं, जिनमें ऐसे फैसलों और उद्धरणों का हवाला दिया गया, जो या तो गलत हैं अथवा पूरी तरह काल्पनिक आधार पर गढ़े गए।

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जयमाल्य बागची एवं न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना के पीठ ने कहा कि उनके समक्ष ऐसे तमाम हलफनामे आ रहे हैं, जो एआई से तैयार किए गए प्रतीत होते हैं और उनकी मानवीय स्तर पर उनकी कोई जांच भी नहीं की जाती।

सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने टिप्पणी करते हुए कहा, ‘हमें बताया गया है कि कुछ वकीलों ने ड्राफ्टिंग के लिए एआई का उपयोग करना शुरू कर दिया है।’

न्यायमूर्ति नागरत्ना ने एक ऐसे मामले का उल्लेख किया, जिसमें अदालत के सामने एक गैर-मौजूद मिसाल पेश की गई थी। उन्होंने एआई जैसे स्वचालित टूल पर आंख मूंदकर भरोसा करने के जोखिमों की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘मर्सी वर्सस मैनकाइंड का एक मामले का अदालत में उदाहरण पेश किया गया। असलियत में यह केस कभी किसी अदालत के समक्ष आया ही नहीं।’

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि न्यायमूर्ति दिपांकर दत्ता के सामने भी ऐसी ही स्थिति उत्पन्न हुई, जहां तर्कों के समर्थन में काल्पनिक मिसालें रख दी गईं। उन्होंने टिप्पणी की, ‘न्यायमूर्ति दिपांकर दत्ता के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

उद्धृत सभी मिसालें कभी अस्तित्व में थी ही नहीं।’ पीठ ने ऐसे उदाहरणों पर भी ध्यान दिलाया, जहां उच्चतम न्यायालय से जुड़े मामलों का हवाला दिया गया, लेकिन उनके साथ ऐसे अंश जोड़ दिए गए, जो वास्तविक फैसले का हिस्सा नहीं थे।

न्यायमूर्ति नागरत्ना ने बताया, ‘कुछ लोग उच्चतम न्यायालय के असली फैसलों का हवाला दे रहे हैं, लेकिन उद्धृत अंश संबंधित फैसले में मौजूद ही नहीं हैं।’ ये टिप्पणियां कानूनी ड्राफ्टिंग और शोध में एआई के बढ़ते उपयोग के बारे में व्यापक संस्थागत चिंता को दर्शाती हैं।

हाल के महीनों में अदालतों को ऐसी फाइलिंग और कुछ मामलों में ड्राफ्ट आदेश भी मिले हैं, जिनमें उन मिसालों का उल्लेख किया गया है, जिनका आधिकारिक लॉ रिपोर्ट या कोर्ट डेटाबेस में कोई पता नहीं है। इससे एक बात और साबित हो जाती है कि तकनीकी सहायता कभी भी पेशेवर परिश्रम की जगह नहीं ले सकती।

जजों ने इस बात पर जोर दिया है कि डिजिटल टूल अनुसंधान और केस प्रबंधन में तो मदद कर सकते हैं, लेकिन सटीकता सुनिश्चित करने का दायित्व बार और बेंच के सदस्यों के ऊपर ही है और वे पूरी सतर्कता से जांच-पड़ताल के बाद ही आगे बढ़ें। रिकॉर्ड में पेश करने से पहले हर मिसाल और कानूनी प्रस्ताव को प्रामाणिक एवं अधिकृत स्रोतों से सत्यापित किया जाना चाहिए।

Stock Market: हरे निशान पर खुले बाजार, सेंसेक्स -निफ्टी सपाट

नई दिल्ली। Stock Market Opened February 18, 2026 भारतीय शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 10.51 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 83,461.47 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 0.25 अंक बढ़कर 25,725.65 अंक पर आ गया।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 150 अंक की बढ़त के साथ 83,600 अंक के पार ट्रेड करने लगा। हालांकि, कुछ ही मिनटों में मुनाफावसूली की वजह से सेंसेक्स 83500 अंक के नीचे कारोबार करने लगा। निफ्टी की बात करें तो 25,752 अंक पर खुला और 25,759.75 अंक तक पहुंच गया। कुछ ही देर में निफ्टी 25,725 अंक के स्तर पर आ गया।

शुरुआती ट्रेडिंग में बीएसई पर टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल, इंफोसिस और विप्रो जैसे टेक शेयर रेड जोन में कारोबार कर रहे थे। वहीं, टाटा स्टील, भेल, आईटीसी और बजाज फिनसर्व जैसे शेयर ग्रीन जोन में थे।

इससे पहले मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे सेशन में तेजी जारी रही और बेंचमार्क निफ्टी 50 25,700 के स्तर से ऊपर बंद हुआ। सेंसेक्स 173.81 अंक या 0.21% बढ़कर 83,450.96 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 42.65 अंक या 0.17% बढ़कर 25,725.40 पर बंद हुआ।

ग्लोबल मार्केट के संकेत
भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों को एशिया बाजारों में आई तेजी से भी सहारा मिल सकता है। जापान का निक्केई 225 करीब 0.98 प्रतिशत और ऑस्ट्रेलिया का S&P ASX करीब 0.28 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहे थे। चीन (मेनलैंड), हांगकांग और दक्षिण कोरिया के बाजार लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के कारण बंद रहे।

वहीं, अमेरिका के वॉल स्ट्रीट में रात को शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के असर को लेकर चिंता बनी रही। निवेशक सोच रहे हैं कि यह तकनीक अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव डालेगी और इस पर किया जा रहा भारी खर्च क्या आगे चलकर अच्छा फायदा दे पाएगा या नहीं। अमेरिका में S&P 500 इंडेक्स 0.1 प्रतिशत और नैस्डैक कंपोजिट 0.14 प्रतिशत बढ़कर बंद हुए। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज भी 0.07 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ।

सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन 24 फरवरी से, पत्रिका का विमोचन

कोटा। महावीर नगर प्रथम स्थित सफेद मंदिर में 24 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित होने वाले अष्ठानिका महापर्व के अंतर्गत श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान की पत्रिका का विमोचन मंगलवार को आर्यिका रत्न विशुद्धमति माताजी एवं उनकी शिष्या पट्ट गणिनी विज्ञमति माताजी ससंघ के सानिध्य में किया गया।

अध्यक्ष गुलाबचन्द लुहाड़िया एवं मंत्री मिलापचन्द ने बताया कि अष्ठानिका महापर्व के अंतर्गत आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन अत्यंत भव्य रूप में किया जाएगा। विधान के सभी पात्रों का चयन पूर्ण कर लिया गया है तथा विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु समितियों का गठन भी कर दिया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ 24 फरवरी को प्रातः ध्वजारोहण के साथ होगा।

अपने नियमित प्रवचन में पट्ट गणिनी विज्ञमति माताजी ने अंजना सती के कथानक का उल्लेख करते हुए कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं समृद्धि एवं लक्ष्मी का वास होता है। उन्होंने समाज से नारी सम्मान को जीवन का मूल संस्कार बनाने का आह्वान किया।

पत्रिका विमोचन के अवसर पर सकल समाज के कार्याध्यक्ष जे.के. जैन, भागचंद लुहाड़िया, विमलचंद वर्धमान, पदम सेठी, रविन्द्र लुहाड़िया सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

JEE Main: राष्ट्रीय स्तर पर 100 पर्सेन्टाइलर 12 स्टूडेंट्स में से 8 एलन से, 18 स्टेट टाॅपर्स

0

कोटा। Jee Mian Allen Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई-मेन जनवरी सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि रिजल्ट्स में एलन ने एक बार फिर अपनी एकेडमिक एक्सीलेंस साबित की है।

देशभर में 12 स्टूडेंट्स को ओवरआल 100 पर्सेन्टाइलर घोषित किया गया है, इसमें से 8 स्टूडेंट्स एलन से हैं। साथ ही 18 स्टेट टाॅपर्स एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से हैं। 18 स्टेट टाॅपर्स एलन स्टूडेंट्स रहे।

इसमें राजस्थान, बिहार, गुजरात, हरियाणा, ओडिशा, दिल्ली-एनसीटी, मध्यप्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़, आसाम पुड्डूचेरी, सिक्किम, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर व मिजोरम के स्टूडेंट्स शामिल हैं। वर्ष 2026 के पहले बड़े परिणाम में एलन स्टूडेंट्स ने रिजल्ट्स की अपनी नियमितता को बरकरार रखते हुए परफेक्ट स्कोर व 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किए हैं।

एलन कोटा के क्लासरूम स्टूडेंट कबीर छिल्लर ने परफेक्ट स्कोर प्राप्त किया है। 100 पर्सेन्टाइल के साथ कबीर ने 300 में से 300 अंक हासिल किए हैं। कबीर पिछले दो साल से एलन कोटा के रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट है। इसके साथ ही क्लासरूम कोर्स से अर्णव गौतम, शुभम कुमार, भावेश पात्रा, अनय जैन, निमय पुरोहित और चिरंजीब कर ने 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किया है।

एलन ऑनलाइन रिकाॅर्डेड एण्ड टेस्ट सीरीज कोर्स स्टूडेंट श्रेयस मिश्रा ने भी 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किया है। रिजल्ट्स की ऑथेंटिसिटी एवं पारदर्शिता को बरकरार रखते हुए एलन ने इस बार भी अपने रिजल्ट्स को देश की बड़ी ऑडिट फर्म ई-वाई इंडिया से वैलिडेट करवाया है।

नितिन कुकरेजा ने बताया कि पिछले दो वर्षों के रिजल्ट्स में आईआईटी में प्रवेश लेने वाला हर चैथा स्टूडेंट एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से है। जेईई मेन व एडवांस्ड में एलन क्वा

जेईई मेंस में मोशन एजुकेशन के स्टूडेंट्स ने मनाया सफलता का शानदार जश्न

0

राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले में मोशन के तीन गुना विद्यार्थी सफल होने का दावा

कोटा। जेईई मेन-2026 सेशन-1 के रिजल्ट में मोशन एजुकेशन के स्टूडेंट्स ने शानदार सफलता अर्जित की है। स्टूडेंट्स की सफलता पर मंगलवार शाम द्रोणा कैम्पस में शानदार जश्न मनाया गया।

मोशन एजुकेशन के फाउंडर और एजुकेटर नितिन विजय ने बताया कि मोशन के स्टूडेंट्स ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया है। मोशन के 75 विद्यार्थियों ने 99.5 पर्सेंटाइल से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। जहां राष्ट्रीय स्तर पर दस प्रतिशत स्टूडेंट्स ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल किए हैं, वहीं मोशन के 30 प्रतिशत स्टूडेंट ने 90 परसेंटाइल से अधिक नंबर अर्जित किए हैं। मोशन के 8532 स्टूडेंट्स ने जेईई एग्जाम दिया था, उनमें से 2815 ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल किए हैं। इस तरह राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले मोशन के तीन गुना विद्यार्थी सफल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मोशन के सुशांतकुमार अग्रवाल ने 99.99 (मैथ्स और फिजिक्स में 100 पर्सेंटाइल), आदित्य झा ने 99.95 (फ़िज़िक्स में 100 परसेंटाइल), आलोक यादव ने 99.94, देवांश पटेल और सोहम गुप्ता ने 99.93, प्रतीक्षा शर्मा और सुरभी सिन्हा ने 99.92, पुलकित सभरवाल ने 99.90, रक्षक सिंह सरयाम और प्रियांश भारद्वाज ने 99.87 स्कोर हासिल किया। अद्रिराज साहा त्रिपुरा के स्टेट टॉपर रहे।

अद्रिराज ने 99.86 परसेंटाइल स्कोर किए। नव्य मोहता और आरुष राय मोहपात्रा ने भी 99.86 पर्सेंटाइल हासिल किए। इनके अलावा सार्थक पति और नीव अग्रवाल ने 99.85, दिव्यांश मिश्रा ने 99.84, अनीश अग्रवाल और प्रणव त्रिपाठी ने 99.83, ऋषि केशव ने 99.82, आयुष आनंद ने 99.81, प्रोमित गुप्ता और गोकुल गर्ग ने 99.80 परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं।

इंद्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र के द्रोणा कैंपस पर टॉपर्स का भव्य स्वागत हुआ और जेईई मेन सफलता का जश्न मनाया गया। डायरेक्टर डॉ. स्वाति विजय, जॉइंट डायरेक्टर रामरतन द्विवेदी और डिप्टी डायरेक्टर निखिल श्रीवास्तव की मौजूदगी में छात्र-फैकल्टी ने ढोल-आतिशबाजी से खुशी व्यक्त की।

टॉपर्स ने दिए सफलता के टिप्स
सम्मान समारोह में टॉपर्स ने अपनी सफलता के राज बताए। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही गाइडेंस से ही सफलता मिलती है। मोशन का अनुशासित माहौल, अनुभवी फैकल्टी और कोटा का सपोर्ट सिस्टम बेस्ट है। टॉपिक-वाइज शॉर्ट नोट्स, नियमित रिवीजन और मॉक टेस्ट से बड़ी मदद मिली। अंतिम समय की तैयारी से कुछ नहीं होता। क्लासरूम के साथ सेल्फ-स्टडी जरूरी है। फोन का सही उपयोग भी जरूरी है।

पर्सेंटेज और पर्सेंटाइल में अंतर
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए के अनुसार किसी स्टूडेंट का एनटीए पर्सेंटाइल स्कोर यह बताता है कि उस परीक्षा में शामिल होने वाले कितने प्रतिशत स्टूडेंट्स के मार्क्स उससे कम आए हैं। यही वजह है कि हर सेशन के टॉपर को 100 पर्सेंटाइल मिलते हैं। पर्सेंटेज का मतलब, हर सब्जेक्ट में 100 में से स्टूडेंट को कितने मार्क्स मिले जबकि पर्सेंटाइल का मतलब होता है कि कितने प्रतिशत स्टूडेंट्स के मार्क्स आपसे कम हैं। मान लीजिए कि आपने 90% स्टूडेंट्स से ज्यादा मार्क्स हासिल किए हैं तो आपका पर्सेंटाइल 90% होगा।

इस बार रिकॉर्ड तोड़ स्टूडेंट्स ने दिया एग्जाम
जेईई मेन सेशन-1 एग्जाम के लिए सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था। इनकी संख्या 13,63,900 रही और 13 लाख से ज्यादा ने परीक्षा दी। बीई और बीटेक कोर्सेज में एडमिशन के लिए जेईई मेन की परीक्षा पांच दिन में दस शिफ्ट में हुई। तय शेड्यूल के मुताबिक जेईई मेंस जनवरी 2026 का रिजल्ट 12 फरवरी तक घोषित किया जाना था। लेकिन 11 फरवरी की रात ही एनटीए ने जानकारी दी थी कि अब परीक्षा परिणाम की घोषणा सोमवार, 16 फरवरी 2026 तक की जाएगी।

स्टूडेंट्स को मिलेगा एक और मौका, 25 तक कर सकेंगे आवेदन
इस रिजल्ट में अभी रैंक जारी नहीं होगी, क्योंकि जेईई मेन का दूसरा सेशन अप्रैल में होना है। उसके बाद रैंक जारी की जाएगी। अप्रैल सेशन के बाद जारी होने वाले रिजल्ट में ऑल इंडिया रैंक जारी की जाएगी। इसके बाद जेईई एडवांस का पेपर होगा।

ऐसे छात्र जो जेईई सेशन-1 एग्जाम में पास नहीं हो सके या अच्छी रैंक नहीं ला पाए, वे दूसरे सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 25 फरवरी तय की गई है। जेईई मेन फेज-2 की परीक्षा 2 से 9 अप्रैल 2026 के बीच होगी।

कोटा महोत्सव के आयोजन को अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू

कोटा व्यापार महासंघ का इस आयोजन में सभी वर्गों को जोड़ने का आव्हान

कोटा। Kota Mahotsav: शहर में 21 एवं 22 फरवरी को होने वाले कोटा महोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर मंगलवार को कोटा व्यापार महासंघ की 170 संस्थाओं के अध्यक्ष महामंत्री एवं पदाधिकारियों की एक बैठक कलेक्टर पीयूष समारिया की अध्यक्षता में जिला कलेक्टर सभागार में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर कृष्णा शुक्ला ने कोटा महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की जानकारी दी। कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन एवं महासचिव अशोक माहेश्वरी ने सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आव्हान किया कि कोटा महोत्सव हमारी सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर पर्यटन से जुड़े सभी पहुलओ का एक विशाल प्रदर्शन है, जो कोटा की समृद्ध विरासत को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि गत वर्ष इस आयोजन को जिस तरह से जन-जन का आयोजन बनाया गया था, उससे इस आयोजन में आमजन की भागीदारी बनी। जिसके परिणाम स्वरुप कोटा हाड़ोती ट्रेवल मार्ट जैसा आयोजन कोटा शहर को मिला। इसके पीछे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रेरणा मार्गदर्शन और सहयोग ने अहम भूमिका निभाई।

माहेश्वरी ने कहा कि कोटा महोत्सव के आयोजन को अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक भव्य बनाने के लिए कोटा व्यापार महासंघ ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। वे इस आयोजन के माध्यम से हाड़ोती के पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। इस आयोजन में बाहर से आने वाले पर्यटकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन इस तरह से होना चाहिए कि आने वाले वर्षों में कोटा हाड़ोती ट्रैवल मार्ट के साथ-साथ कोटा महोत्सव का आयोजन भी चार दिन का हो। ताकि पर्यटक पर्यटन स्थलों के अवलोकन के साथ-साथ कोटा महोत्सव के आयोजन का भी लुत्फ़ उठा सकें।

उन्होंने बताया कि कोटा व्यापार महासंघ की सभी संस्थाओं के पदाधिकारी 21 फरवरी को गोदावरी धाम पर गणेश वंदना में अपनी भागीदारी निभाएंगे। इसी के साथ 22 फरवरी को हेरिटेज वॉक एवं कचोरी फेस्ट और शाम को चंबल रिवर फंड के शोर्य घाट पर चंबल माता की आरती को भी सफल बनाने के लिए पूरी टीम का गठन किया गया है।

इसके लिए पुराने परकोटा परिसर के करीब 50 से अधिक व्यापारिक संगठनों के अध्यक्ष महामंत्रियों ने हेरिटेज वॉक एवं कचोरी फेस्ट में 100 से अधिक स्वागत द्वार जगह-जगह पुष्प वर्षा, अल्पहार, जलपान के माध्यम से हेरिटेज वॉक को सफल बनाने की मुहिम की शुरुआत कर दी है।

यह हेरिटेज वॉक मथुराधीश मंदिर से रवाना होकर गढ़ पैलेस, केथूनीपोल श्रीपुरा, सुभाष सर्किल, गन्धीजीकी पुल, इन्द्रा मार्केट, सुन्दर धर्मशाला, पुरानी सब्जी मंडी, विजय मार्केट, अग्रसेन बाजार, गांधी चौक एवं पुरानी धानमंडी होते हुए रामपुरा कोतवाली तक जाएगी। हेरिटेज वॉक का जगह- जगह भव्य स्वागत किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर समारिया ने कोटा व्यापार महासंघ की सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोटा व्यापार महासंघ शहर में होने वाले सभी आयोजनों को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए अपनी पूरी तत्परता से भागीदारी निभाता है, जिनके सहयोग एवं अथक प्रयासों से गत वर्ष कोटा महोत्सव को भारी सफलता मिली। जन-जन के आकर्षण का केंद्र बना। साथ ही कोटा हाड़ोती ट्रैवल मार्ट की अभूतपुर्व सफलता सभी के सहयोग से संभव हो पाई, जिसके माध्यम से आज हाड़ोती के पर्यटन की गूंज पूरे राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच सकी है।

बैठक को प्रशिक्षु आईएएस आराधना चौहान, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक विकास पांडे, सहायक निदेशक संदीप श्रीवास्तव, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुमित सिंह बेदी, कोटा व्यापार महासंघ के उपाध्यक्ष एवं श्री सरार्फा बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र गोयल विचित्र, रामपुरा व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रदीप पाटनी, सचिव ऋषभ जैन, व्यापार संघ पुरानी सब्जी मंडी के अध्यक्ष सुनील खरबंदा सहित कई पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।

सर्राफा व्यापारी सजग रहकर व्यापार करें, पुलिस सहयोग को तैयार: एसपी तेजस्विनी

चोरों से सवा करोड़ के सोने की बरामदगी पर पुलिस कर्मियों का सम्मान

कोटा। गणतंत्र दिवस पर एक सर्राफा व्यापारी के कारखाने से हुई सवा करोड़ रुपए सोने की चोरी के आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करके माल की त्वरित सुपुर्दगी करने पर मंगलवार को सर्राफा व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियों एवं कर्मियों का अभिनंदन किया।

एसपी ऑफिस में आयोजित इस कार्यक्रम में श्री सर्राफा बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल विचित्र ने कहा कि पश्चिम बंगाल जाकर अपराधी को पकड़ने से सर्राफा स्वर्णकार व्यापारियों में सुरक्षा के प्रति विश्वास जागृत हुआ है। विचित्र ने जनसुविधा के लिए रोजाना रात्रि गश्त में पुलिस अधिकारी की ड्यूटी लगाने एवं उनके संपर्क नंबर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने के लिए भी पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने कहा कि सभी व्यापारियों को सजग रहने की आवश्यकता है, पुलिस सदैव आपके सहयोग के लिए तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा कि सर्राफा व्यापार से जुड़े सभी कारोबारियों को अपने कर्मचारियों एवं कारीगरों का पुलिस सत्यापन अवश्य कराना चाहिए। ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना होने पर मुजरिम को पकड़ने में आसानी रहे। साथ ही इन कीमती धातुओं का व्यापार करने वालों को अब ग्राहकी में भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

एसपी ने कहा कि चौथमाता बाजार, न्यू सर्राफा मार्केट एवं स्वर्ण रजत मार्केट सहित शहर के सभी व्यस्त बाजारों में उन्होंने सुरक्षा के खास प्रबंध किए हैं। परंतु जनसंख्या के अनुपात में पुलिस बल कम है। इसलिए व्यापारिक संगठन अपने स्तर पर होमगार्ड की व्यवस्था करके पुलिस को सहयोग कर सकते हैं।

ज्वैलर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पंकज जौहरी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों का सम्मान करते हुए कहा कि किसी भी वारदात या अपराध का तुरंत खुलासा होने और अपराधियों की गिरफ्तारी से व्यापारी एवं जनता सुरक्षित महसूस करने लगी है। आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव, एसएचओ भूपेंद्र सिंह एवं सब इंस्पेक्टर कमल ने इस घटना से संबंधित अपने अनुभव भी साझा किए।

कार्यक्रम में श्री सर्राफा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष आनंद राठी, गौरव सोनी, स्वर्ण रजत कला उत्थान समिति के अध्यक्ष कपिल सोनी, अनिकेत जैन, चौथ माता स्वर्ण रजत व्यापार समिति के अध्यक्ष आत्मदीप आर्य, मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष भुवनेश सोनी, ज्वैलर्स एसोसिएशन के सचिव ओम जैन आदि व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Kota Mandi: मिलर्स की लिवाली से कोटा मंडी में सोयाबीन, धान 50 रुपये तेज बिका

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में मंगलवार को मिलर्स की लिवाली से सोयाबीन और धान (1718) का भाव 50 रुपये तेज रहा। नई फसल के प्रेशर से सरसों 50 रुपये मंदी रही। मंडी में सभी जिंसों की मिलाकर करीब सभी 60 हजार कट्टे और लहसुन की 1500 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपए प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं 2380 से 2430, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 1800 से 2050, मक्का लाल 1400 से 1550, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ 2000 से 2300 रुपए प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 2800 से 3301, धान (1509) 3000 से 3975, धान (1847) 3200 से 3751, धान (1718-1885) 3700 से 4500, धान (पूसा-1) 3600 से 4200, धान (1401-1846) 3800 से 4250, धान दागी 1500 से 3200 रुपए प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 4000 से 5351, सरसो 6200 से 6500, सरसों नयी 5500 से 6500, अलसी 6000 से 6700, तिल्ली 7000 से 8500 रुपए प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 6900, उड़द 4500 से 8200, चना देशी 4700 से 5151, चना मौसमी 4700 से 5100, चना पेप्सी 4800 से 5251,चना डंकी 3500 से 4700, चना काबुली 6000 से 7500 रुपए प्रति क्विंटल।

नया लहसुन 3500 से 10000, मैथी 4000 से 5200, धनिया बादामी 7500 से 8800, धनिया ईगल 9200 से 9500, धनिया नया गीला 6700 से 8800 रुपए प्रति क्विंटल।

Gold Price: क्या सोना एक लाख रुपये से नीचे आ जाएगा, जानिए एक्सपर्ट की राय

नई दिल्ली| साल 2025 में ताबड़तोड़ रिटर्न देने वाला सोना अब दबाव (gold price crash) में दिख रहा है। बीते 29 जनवरी 2026 में रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड 1,93,000 प्रति 10 ग्राम के पार चला गया था, लेकिन फरवरी आते-आते रफ्तार थम गई।

मंगलवार, 17 फरवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,56,200 प्रति 10 ग्राम (gold price today) पर बंद हुआ। यानी अपने ऑल टाइम हाई से करीब 41,852 रुपए नीचे (gold price) पहुंच गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार कोमेक्स (COMEX) में भी सोना 11.53% टूटकर 4940 डॉलर प्रति (gold rate today) औंस पर आ चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि सोने की कीमत 1 लाख रुपए के नीचे आ सकती है। हालांकि, इस पर एक्सपर्ट्स की राय अलग है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि गोल्ड में आई तूफानी तेजी पर अब ब्रेक लग गया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दावा है कि रूस एक बार फिर अमेरिका के साथ डॉलर में ट्रेड शुरू करने की तैयारी कर रहा है। पिछले कुछ सालों में रूस और चीन डी-डॉलराइजेशन की अगुवाई कर रहे थे और बड़े पैमाने पर सोना खरीद रहे थे।

लेकिन अब पुतिन प्रशासन सात प्रमुख सेक्टरों में अमेरिका से आर्थिक साझेदारी चाहता है, जिसमें डॉलर आधारित पेमेंट सिस्टम में वापसी अहम मानी जा रही है। अगर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना उत्पादक देश रूस डॉलर में लौटता है, तो गोल्ड की डिमांड पर सीधा असर पड़ सकता है।

केंद्रीय बैंकों की खरीदारी भी अब सवालों में है। कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) बताते हैं कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (donald trump) के दोबारा व्हाइट हाउस पहुंचने और टैरिफ पॉलिसी के बाद देशों ने डॉलर की जगह सोना खरीदना शुरू किया था।

ब्रिक्स देशों के बैंक दुनिया का 50% से ज्यादा गोल्ड पर पकड़ बनाना चाहते हैं। उनका कहना है कि अगर रूस डॉलर की तरफ लौटता है, तो न सिर्फ खरीदारी रुकेगी, बल्कि जमा सोना बाजार में बिक भी सकता है। इससे सप्लाई बढ़ेगी और कीमतों पर दबाव आएगा।

हालांकि उन्होंने कहा कि भले ही बाजार में रूस और अमेरिका के बीच डॉलर में ट्रेड करने की चर्चा है। लेकिन न तो अमेरिका और न ही रूस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

दो साल का सबसे बड़ा करेक्शन संभव
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया (Ajay Kedia) बताते हैं कि ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के बाद हलचल जरूर बढ़ी, लेकिन तक किसी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, दो साल की तेज रैली के बाद गोल्ड में करेक्शन शुरू हो चुका है और यह गिरावट तीन वजहों से आई है।

  • पहली वजह है- रूस-यूक्रेन वॉर का कम होना। अगर दोनों देशों के बीच तनाव घटता है तो ‘सेफ हेवेन’ का आकर्षण कम होगा।
  • दूसरी वजह है- डॉलर इंडेक्स की रिकवरी है, जो 97 के ऊपर चल रहा है।
  • तीसरी वजह और सबसे बड़ी वजह है- कमोडिटी एक्सचेंजों का मार्जिन, जो काफी बढ़ गए हैं। जिससे बड़ी पोजिशन लेना महंगा हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कहां तक गिर सकता है
अजय केडिया ने बताया कि वैश्विक स्तर पर सोना 4150 से 4200 डॉलर प्रति औंस (भारतीय करेंसी में 1.30 से 1.32 लाख रुपए) तक जा सकती हैं। अगर सभी नेगेटिव फैक्टर साथ आए, तो भारत में गोल्ड 1,10,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक भी फिसल सकता है।

सोने की दाम गिरने में चीन का हाथ
अजय केडिया बताते हैं कि लूनर न्यू ईयर के बीच चीन में फिजिकल डिमांड सुस्त पड़ी है। ऊंचे दामों के कारण रिटेल खरीदार पीछे हटे हैं। हालांकि सेंट्रल बैंक की खरीद अलग ट्रेंड पर चलती है, लेकिन आम मांग फिलहाल कमजोर दिख रही है।

96000 पर आ सकता है सोना
पेस 360 (PACE 360) के चीफ ग्लोबल स्ट्रैटेजिस्ट अमित गोयल ने बड़ी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि, “सोना अपना रिकॉर्ड हाई देख चुका है। आगे की तेजी सिर्फ ‘डेड कैट बाउंस’ हो सकती है।”

उनका अनुमान है कि 2027 के आखिर तक भारत में गोल्ड 1,00,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ सकता है, जबकि इंटरनेशनल मार्केट में यह 3,000 डॉलर प्रति औंस (भारतीय करेंसी में करीब 96000 रुपए प्रति 10 ग्राम) तक फिसल सकता है। उन्होंने सलाह दी है कि अब सोने को सुरक्षित निवेश मानना जोखिम भरा हो सकता है, लॉन्ग टर्म सरकारी बॉन्ड बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।

OnePlus का 32MP सेल्फी कैमरा फ्लैगशिप वाला AI फोन 4000 रुपये सस्ता

नई दिल्ली। OnePlus 13s Price Drop: अगर आप 5G फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो OnePlus 13s एक अच्छा ऑप्शन है। वनप्लस का कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन वनप्लस 13s अब वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन इंडिया पर 4,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।

लॉन्च के समय इसकी कीमत 54,999 रुपये थी, लेकिन फिलहाल यह 50,999 रुपये में बिक रहा है, यानी 4,000 रुपये की छूट। बैंक के कैशबैक या नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स के साथ, आप इस फोन को 50,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन की तलाश कर रहे तो शानदार डील है।

अगर आप इस फोन को खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो शायद अब खरीदने का सबसे अच्छा समय है। नई कीमत स्टॉक क्लियर करने या सेल बढ़ाने का एक तरीका हो सकता है।

कीमत और ऑफर
OnePlus 13s अब भारत में 50,999 रुपए की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है, जो 54,999 रुपए से पहले थी। यह नई कीमत Amazon India और OnePlus.in दोनों पर दिखाई दे रही है। इसके अलावा कई बैंक कार्ड ऑफर्स, कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑफर्स मिल रहे हैं। अगर आप फोन लेने का सोच रहे हैं तो इसे अभी खरीदना एक अच्छा है।

फीचर्स
OnePlus 13s में 6.32 इंच का ProXDR LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है, जो देखने में काफी प्रीमियम फील देता है। इसका 120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग और गेमिंग को बेहद स्मूद बना देता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स तक जाती है, इसलिए तेज धूप में भी कंटेंट साफ दिखाई देता है और आउटडोर इस्तेमाल में दिक्कत नहीं होती। कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का Sony LYT-700 प्राइमरी सेंसर है, जो दिन और रात दोनों में अच्छी डिटेल और नैचुरल कलर के साथ फोटो क्लिक करता है।

इसके साथ 50MP का टेलीफोटो लेंस भी मिलता है, जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है और AI की मदद से तस्वीरों को और बेहतर बनाता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है, जो AI ब्यूटीफिकेशन और HDR सपोर्ट के साथ आता है। इससे ली गई सेल्फी शार्प और क्लियर दिखती है।

बैटरी के मामले में भी यह फोन मजबूत है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में पूरे दिन आराम से चल जाती है। साथ में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन करीब 30 मिनट में लगभग 60% तक चार्ज हो जाता है। OnePlus 13s का एक खास फीचर है इसका नया Plus Key बटन, जिसने पुराने Alert Slider की जगह ली है।

इस बटन को यूजर अपनी जरूरत के अनुसार सेट कर सकते हैं, जैसे कैमरा तुरंत खोलना, स्क्रीन रिकॉर्डिंग शुरू करना या किसी खास ऐप को लॉन्च करना। इसके अलावा फोन में कई काम के AI फीचर्स भी दिए गए हैं।

AI Translate की मदद से रियल-टाइम में भाषा का अनुवाद किया जा सकता है। AI VoiceScribe मीटिंग या इंटरव्यू के दौरान अपने आप नोट्स तैयार कर देता है। वहीं AI Detail Boost तस्वीरों की डिटेल और क्लैरिटी को बेहतर बनाकर उन्हें और शानदार बना देता है।