Wednesday, July 22, 2026
Home Blog Page 257

CBSE 10वीं के छात्रों को पहली परीक्षा देना अनिवार्य, जानिए क्या है नियम

0

नई दिल्ली। सीबीएसई ने साफ किया है कि दसवीं में दूसरी बोर्ड परीक्षा में छात्रों को तभी मौका मिलेगा, जब उन्होंने पहली बार परीक्षा अनिवार्य रूप से दी हो। बोर्ड ने साफ किया कि दूसरी बोर्ड परीक्षा में सिर्फ प्रदर्शन सुधारने का अवसर मिलेगा।

सीबीएसई ने दसवीं में इस बार दो बोर्ड परीक्षाओं की नीति को लेकर यह स्पष्टीकरण दिया है। दरअसल, हाल में बोर्ड को कई आवेदन मिले, जिनमें छात्रों ने कई कारणों से पहली परीक्षा में नहीं बैठ पाने की बात कहते हुए दूसरी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मांगी थी।

परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि दूसरी बार में सिर्फ तीन विषयों की परीक्षा दे सकेंगे। छात्र विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषा में से कोई तीन विषय चुन सकेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्र पहली बोर्ड परीक्षा में तीन या उससे अधिक विषयों की परीक्षा नहीं देता है तो उसे दूसरी परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। ऐसे छात्र ‘एसेंशियल रिपीट’ श्रेणी में रखे जाएंगे। उन्हें अगले साल मुख्य बोर्ड परीक्षा में ही बैठ सकेंगे।

जिन विद्यार्थियों का परिणाम प्रथम परीक्षा में कम्पार्टमेंट आता है, उन्हें द्वितीय परीक्षा में कम्पार्टमेंट श्रेणी के अंतर्गत बैठने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अधिसूचना परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। उल्लेखनीय है कि सीबीएसई 2026 शैक्षणिक सत्र से कक्षा 10वीं के लिए साल में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया था।

भारद्वाज ने कहा, ‘कक्षा 10वीं उत्तीर्ण करने के बाद अतिरिक्त विषय की अनुमति नहीं दी जायेगी। यदि किसी भी कारण से कोई छात्र मुख्य परीक्षा में तीन या अधिक विषयों में उपस्थित नहीं हो पाता है, तो नीति के अनुसार उसे द्वितीय बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। इस संबंध में सीबीएसई को प्राप्त किसी भी अनुरोध का जवाब नहीं दिया जायेगा।”

कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी, जिसमें भारत और विदेश से 46 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत, बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में कई सिफारिशें की गई हैं, जिनमें इन्हें साल में दो बार आयोजित करना शामिल है। एनईपी 2020 में कहा गया है कि बोर्ड और दाखिला परीक्षाओं की मौजूदा प्रणाली में सुधार किया जायेगा ताकि कोचिंग कक्षाओं में शामिल होने की आवश्यकता समाप्त हो जाये।

अनिवार्य उपस्थिति
पहली परीक्षा के मुख्य विषयों (विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषा) में से कम से कम तीन में शामिल होना जरूरी।

दूसरी परीक्षा का लाभ: पहली परीक्षा में सफल छात्र ही किन्हीं तीन विषयों में प्रदर्शन सुधार के लिए दूसरी परीक्षा दे सकेंगे।

कंपार्टमेंट नियम-
पहली परीक्षा में कंपार्टमेंट पाने वाले छात्र ‘कंपार्टमेंट’ श्रेणी के तहत दूसरी परीक्षा में बैठ सकेंगे।

  • नो एडिशनल सब्जेक्ट
    10वीं पास करने के बाद किसी अतिरिक्त विषय की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • 12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए नियम
    क्लास 12 पास करने के बाद स्टूडेंट्स के पास अपना ओवरऑल परसेंटेज सुधारने के क्या ऑप्शन हैं?

स्टूडेंट्स क्लास 12 में अपनी ओवरऑल परफॉर्मेंस इन तरीकों से सुधार सकते हैं-

  • मेन एग्जाम के बाद सप्लीमेंट्री एग्जाम में, जो जुलाई 2026 में होगा। इस समय वे सिर्फ एक सब्जेक्ट में परफॉर्मेंस सुधार सकते हैं।
  • अगर कोई स्टूडेंट इम्प्रूवमेंट के लिए एक से ज्यादा सब्जेक्ट में शामिल होना चाहता है, तो वह अगले साल फरवरी में होने वाले मेन एग्जाम में ही ऐसा कर सकता है।
  • क्या क्लास 12 के स्टूडेंट्स भी क्लास 10 की तरह दो बार बोर्ड एग्जाम दे सकते हैं?
  • नहीं। CBSE ने सिर्फ क्लास 10 के लिए ‘दो एग्जाम’ पॉलिसी बनाई है।

Bangladesh: तारिक रहमान का शपथग्रहण आज, भारत समेत 13 देशों को बुलावा

ढाका। बांग्लादेश में आम चुनाव के बाद अब BNP यानी बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। मंगलवार को तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। खास बात है कि तनावपूर्ण संबंधों के बीच बांग्लादेश ने भारत को भी न्योता दिया है।

साथ ही लिस्ट में पाकिस्तान समेत 13 देशों के प्रमुख भी शामिल हैं। हालांकि, इससे पहले ही बीएनपी साफ कर चुकी है वह भारत के साथ अच्छे रिश्ते चाहती है।

बांग्लादेश ने शपथग्रहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 13 देशों के राष्ट्राध्यक्षों को न्यौता दिया है। पहले अटकलें थी कि प्रधानमंत्री मोदी स्वयं शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने जा रहे हैं। लेकिन शपथ ग्रहण का कार्यक्रम ऐसे मौके पर हो रहा है जब भारत एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी कर रहा है।

17 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ पहले से ही मुंबई में विस्तृत कार्यक्रम निर्धारित है। यही कारण है कि इसमें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भेजने का फैसला किया गया है।

बांग्लादेश ने भारत के अलावा जिन अन्य देशों को आमंत्रित किया है, उनमें चीन, सऊदी अरब, यूएई, तुर्किये, पाकिस्तान, कतर, ब्रुनेई, मलेशिया, नेपाल, मालदीव तथा भूटान शामिल हैं। बता दें कि बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत में रह रही हैं।

बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान के सलाहकार हुमायूं कबीर ने हाल ही में कहा था कि दोनों देशों को पारस्परिक लाभ के लिए मिलकर काम करना चाहिए। कबीर ने जोर देकर कहा कि बीएनपी को मिले प्रचंड जनादेश के बाद बदली हुई राजनीतिक वास्तविकता को स्वीकार करना अब भारत की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि बदलाव भारत की सोच में आना चाहिए। कबीर ने कहा कि शेख हसीना और अवामी लीग आज के बांग्लादेश में मौजूद नहीं हैं। जनता ने स्पष्ट रूप से बीएनपी के पक्ष में फैसला दिया है।

Stock Market: लाल निशान पर खुले बाजार, सेंसक्स 83200 के नीचे, निफ्टी 25631 पर

नई दिल्ली। Stock Market Opened:शेयर मार्केट की तेजी पर आज ब्रेक लगता हुआ नजर आ रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज मंगलवार 17 फरवरी को 79 अंक नीचे 83197 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 44 अंकों के नुकसान के साथ 25631 से आज के कारोबार की शुरुआत की।

ग्लोबल मार्केट के संकेत

एशियन मार्केट
एशियाई बाजारों में मंगलवार को गिरावट के साथ कारोबार हुआ। जापान का निक्केई 0.5 प्रतिशत गिर गया और टॉपिक्स 0.2 प्रतिशत टूट गया। वहीं, चीनी, हांगकांग, सिंगापुर, ताइवान और दक्षिण कोरिया के बाजार मंगलवार को चंद्र नव वर्ष की छुट्टियों के लिए बंद हैं।

गिफ्ट निफ्टी टुडे
गिफ्ट निफ्टी 25,636 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 81 अंकों की छूट है। यह भारतीय शेयर बाजार के सूचकांकों के लिए कमजोर शुरुआत का संकेत देता है।

वॉल स्ट्रीट
अमेरिका के वॉल स्ट्रीट शेयर बाजार में सोमवार को राष्ट्रपति दिवस की छुट्टी के कारण बंद था। यूएस स्टॉक फ्यूचर्स मिश्रित थे, क्योंकि एसएंडपी 500 फ्यूचर्स 0.1 प्रतिशत बढ़ गए, नैस्डैक 100 फ्यूचर्स 0.2 प्रतिशत गिर गए, और डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज फ्यूचर्स 0.2 प्रतिशत बढ़ गए।

इंडिया एआई इम्‍पैक्‍ट समिट के टॉप-70 प्रोजेक्‍ट, जिनके बारे में जानिए

नई दिल्ली। India AI Impact Summit 2026 में जाने का प्लान बना रहे हैं तो टॉप 70 AI प्रोजेक्ट्स के बारे में जरूर जानें। समिट में इस बार 60 से ज्यादा देशों से 4650 से ज्यादा AI प्रोजेक्ट्स के आवेदन मिले थे। इनमें से एक्सपर्ट ने AI फॉर ऑल, वीमेन लीडरशिप और यूथ यानी YuvAI कैटिगरी में 70 प्रोजेक्ट्स चुने हैं।

ये प्रोजेक्ट हेल्थ, एग्रीकल्चर, क्लाइमेट, एजुकेशन जैसे क्षेत्रों में AI सॉल्यूशंस लेकर आए हैं। भारत मंडपम और सुषमा स्वराज भवन में मंगलवार को ग्रैंड फिनाले होगा। इसमें चुने गए प्रोजेक्ट को पॉलिसीमेकर्स, इंवेस्टर्स और इंडस्ट्री लीडर्स के सामने रखा जाएगा। फिर सरकार इन्हें आगे बढ़ाने में मदद करेगी।

AI फॉर ऑल
इस कैटिगरी में 1350 से ज्यादा एंट्रीज आईं, जिनमें से 20 को चुना गया। ये प्रोजेक्ट्स हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, क्लाइमेट, गवर्नेंस, एजुकेशन और फाइनेंशल इनक्लूजन यानी हर तबके तक वित्तीय सेवाएं पहुंचाने पर फोकस्ड हैं।

  1. AOne (भारत)
    फैक्ट्रियों में मशीनों का काम और बिजली की खपत कम करने और मॉनिटर करने वाला AI प्लैटफॉर्म है।
  2. BeCrop (अमेरिका)
    AI की मदद से मिट्टी की सेहत जांचने और आगे की स्थिति का अंदाजा लगाने वाला प्लैटफॉर्म है।
  3. BiTTE (जापान)
    मोबाइल फोन से किसी तरह के वायरस या गड़बड़ी को पकड़ने वाला AI टूल है।
  4. CoRE Stack (भारत)
    यह सैटलाइट और जमीन से मिले डेटा के आधार पर जमीन और पानी के बेहतर इस्तेमाल में मदद करने वाला प्लैटफॉर्म है।
  5. CropScan (केन्या)
    हाथ से ऑपरेट होने वाली डिवाइस के साथ इंटीग्रेट करके फसल और पोषक तत्वों की जांच की जाती है।
  6. Elementech (भारत)
    यह AI टूल बताता है कि मार्केट में बिजली की डिमांड कितनी है। इससे खपत का पहले से ही अंदाजा लग जाता है।
  7. EQUITWIN (कैमरून)
    यह मरीज की डिजिटल कॉपी बनाता है। इससे इलाज सटीक होने का दावा किया जा रहा है।
  8. Forus Health (भारत)
    यह मेडिकल स्कैन पढ़ने वाला AI टूल है। डायबिटिक रेटिनोपैथी, ग्लूकोमा और मोतियाबिंद का पता लगाता है।
  9. Helios 2.0 (भारत)
    बच्चों और दिव्यांगों की पढ़ाई को आसान बनाने के लिए इस टूल को बनाया गया है।
  10. Infiheal Healthtech (भारत)
    अलग-अलग भाषाओं में मानसिक स्वास्थ्य सलाह देने वाला यह AI प्लैटफॉर्म है।
  11. Intello Labs (भारत)
    फसल की गुणवत्ता जांचकर उसे सीधे डिजिटल बाजार से जोड़ने वाला सिस्टम है।
  12. Kidaura (भारत)
    ऑटिज्म और बच्चों के विकास में देरी की जल्दी पहचान करने वाला टूल है।
  13. MadhuNetrAI (भारत)
    डायबिटीज से जुड़ी आंखों की बीमारी की जांच करने वाला AI सिस्टम है।
  14. Helium Health (नाइजीरिया)
    डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की मदद करने वाला AI असिस्टेंट है।
  15. Percept CTEM (भारत)
    साइबर हमलों पर नजर रखने और सुरक्षा बढ़ाने वाला प्लैटफॉर्म है।
  16. Resilience360 (भारत)
    मौसम और जलवायु से जुड़े खतरों का पहले से अंदाजा लगाने वाला सिस्टम है।
  17. SatSource (भारत)
    सैटलाइट के जरिए खेती के जोखिम का आकलन करने वाला AI प्लैटफॉर्म है।
  18. 18 Torchit (भारत)
  19. दिव्यांगों के लिए आसान पढ़ाई के लिए AI कंटेंट देने वाला प्लैटफॉर्म है।
  20. Vajra Global (भारत)
    सरकारी डेटा को आसान और समझने लायक बनाने वाला AI सिस्टम है।
  21. Wysa (भारत)
    चैट के जरिए मानसिक स्वास्थ्य सलाह देने वाला AI ऐप है।

वीमेन लीडरशिप
महिला लीडरशिप वाले इनोवेटर्स के लिए 50 से ज्यादा देशों से 800 से ज्यादा एंट्रीज आईं। इनमें से टॉप 30 को चुना गया। हेल्थ, सस्टेनेबिलिटी, फाइनैंशल इनक्लूजन पर ये प्रोजेक्ट फोकस्ड हैं। इनसे कैंसर स्क्रीनिंग, न्यूट्रिशन, क्रेडिट सिस्टम्स जैसी समाधान मिला।

  1. Zeko
    कंपनियों को सही कर्मचारी चुनने में मदद करने वाला AI प्लैटफॉर्म है।
  2. Magicroll
    अपने आप विडियो बनाकर देने वाला AI टूल है।
  3. Vinoba
    बच्चों की पढ़ाई और गिनती सुधारने वाला AI प्लेटफॉर्म है।
  4. SODIET
    सेहत और सही पोषण की सलाह देने वाला AI सिस्टम है।
  5. Smart Scope
    सर्वाइकल कैंसर की जांच करने वाली पोर्टेबल मशीन है।
  6. Shabd
    22 भारतीय भाषाओं में कंटेंट तैयार और अनुवाद करने वाला प्लैटफॉर्म है।
  7. Gooey
    बिना ज्यादा कोडिंग के AI ऐप बनाने वाला प्लैटफॉर्म है।
  8. Happykids
    बच्चों की भावनात्मक सेहत पर नजर रखने वाला सिस्टम है।
  9. Volar Alta
    ड्रोन से फैक्ट्री और साइट की जांच करने वाला AI प्लैटफॉर्म है।
  10. Aezo
    छोटे कारोबारियों को ऑनलाइन लाने में मदद करने वाला ऐप है।
  11. Ayu 2.0
    डॉक्टरों को इलाज का सुझाव देने वाला मल्टिलिंगुअल AI सिस्टम है।
  12. Neura
    शरीर की मूवमेंट जांचकर इलाज में मदद करने वाला प्लैटफॉर्म है।
  13. Remidio Medios
    मोबाइल से आंखों की जांच करने वाला AI सिस्टम है।
  14. Lightbees AbleCredit
    लोगों की क्रेडिट क्षमता का आकलन करने वाला AI टूल है।
  15. nVIBES
    दांतों के इलाज के दौरान शोर कम करने वाला सिस्टम।
  16. EZSpeech
    बोलने में दिक्कत वाले लोगों के लिए स्पीच थेरपी ऐप है।
  17. Project RISE
    बच्चों की सुरक्षा पर नजर रखने वाला AI सिस्टम है।
  18. FarmerLifeline
    किसानों को कीट और मौसम की जानकारी देने वाला सोलर AI सिस्टम है।
  19. SuperHuman Race
    प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन का हिसाब रखने वाला प्लैटफॉर्म है।
  20. Prosical
    पढ़ने की क्षमता जांचने वाला AI टूल है।
  21. WordWorks
    अलग-अलग प्लैटफॉर्म पर बातचीत करने वाला AI चैट सिस्टम है।
  22. Sustaining.AI
    कंपनियों के पर्यावरण संबंधी आंकड़ों का आकलन करने वाला प्लैटफॉर्म है।
  23. Talenti
    करियर और मेंटरिंग के लिए AI आधारित प्लैटफॉर्म है।
  24. Top Parent
    छोटे बच्चों की पढ़ाई के लिए स्थानीय भाषा वाला AI ऐप है।
  25. MevnAI
    अलग-अलग भाषाओं में स्किल आधारित पढ़ाई कराने वाला प्लैटफॉर्म है।fieldWISE AI
    खेती और सरकारी योजनाओं पर डेटा विश्लेषण करने वाला प्लैटफॉर्म है।
  26. Ashwin AI
    बोलकर मरीज की रिपोर्ट तैयार करने वाला हेल्थ सिस्टम है।
  27. Sivi AI
    डिजाइन और पोस्टर अपने आप बनाने वाला AI टूल है।
  28. Kandid AI
    ऑनलाइन बिक्री बढ़ाने में मदद करने वाला AI सिस्टम है।
  29. Data Pigeon
    ईवी चार्जिंग स्टेशनों के मेटिंनेंस और खराबी पहले से बताने वाला प्लैटफॉर्म है।
  30. YuvAi
  31. YUVAi में कैटिगरी में 13-21 साल के युवा लीडर्स ने आवेदन किया। 38 देशों से 2,500 से ज्यादा एंट्रीज मिली थीं। इनमें से टॉप 20 प्रोजेक्ट को सिलेक्ट किया गया, जो पब्लिक हेल्थ, एग्रीकल्चर, मोबिलिटी पर हैं। ये मलेरिया डिटेक्शन से डीपफेक तक सॉल्यूशंस दे रहे हैं।
  32. MalariaX (थाईलैंड)
    मलेरिया की जल्दी पहचान करने वाला AI सिस्टम है।
  33. Paraspeak (भारत)
    बोलने में दिक्कत को साफ आवाज में बदलने वाला पहनने लायक डिवाइस है।
  34. Arogya AI (भारत)
    डॉक्टरों को बीमारी समझने में मदद करने वाला AI मॉडल है।
  35. CytoScanZ (थाईलैंड)
    सर्वाइकल कैंसर की जांच करने वाला AI प्लैटफॉर्म है।
  36. SafePath AI (भारत)
    चौराहों पर दुर्घटना से बचाने वाला अलर्ट सिस्टम है।
  37. AgriTech Pro (भारत)
    फसल की निगरानी और उत्पादन बढ़ाने वाला AI प्लैटफॉर्म है।
  38. KedovoAI (भारत)
    NCERT की पढ़ाई को इंटरैक्टिव बनाने वाला AI सिस्टम है।
  39. MooApps (इंडोनेशिया)
    पशुपालन को बेहतर बनाने वाला AI सिस्टम है।
  40. WildTrack 360 (भारत)
    वन्यजीव और गांवों की सुरक्षा के लिए AI प्लैटफॉर्म है।
  41. AgniSena (भारत)
    जंगल में आग लगने की पहले चेतावनी देने वाला सिस्टम है।
  42. WAYV (भारत)
    ब्रेल सीखने के लिए खास AI ग्लव्स है।
  43. Circadian AI (अमेरिका)
    मोबाइल से दिल की गड़बड़ी पहचानने वाला टूल है।
  44. MediCare (भारत)
    गांवों में ऑनलाइन इलाज की सुविधा देने वाला प्लैटफॉर्म है।
  45. TrustTrace (भारत)
    फर्जी विडियो और डीपफेक पहचानने वाला AI सिस्टम है।
  46. AI Driven Flood Early Warning System (भारत)
    बाढ़ की पहले चेतावनी देने वाला सिस्टम है।
  47. Thirdeye (भारत)
    रास्ता दिखाने वाला रियल टाइम AI सिस्टम है।
  48. Dysarthric Speech Analysis (भारत)
    बोलने की समस्या पहचानने वाला AI टूल है।
  49. INDEX (थाईलैंड)
    दिमाग से जुड़ी बीमारियों की जांच में मदद करने वाला सिस्टम है।
  50. Deep Learning for Sustainable Tourism in Bishnupur (भारत)
    पर्यटन और ऐतिहासिक जगहों की पहचान करने वाला AI प्लैटफॉर्म है।
  51. Z-TRACS (भारत)
    शहर में ट्रैफिक को बेहतर तरीके से संभालने वाला AI सिस्टम है।

यूएई ने कर्ज लौटाने को कहा तो घुटनों पर आया पाकिस्तान, जानिए फिर क्या हुआ

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर अचानक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दौरे पर पहुंचे हैं। उनका यह दौरा तब हो रहा है, जब सऊदी अरब के साथ रक्षा समझौते से नाराज यूएई ने पाकिस्तान से कर्ज अदा करने को कहा है।

सऊदी अरब और यूएई में चरम पर दुश्मनी है। ऐसे में सऊदी अरब से रक्षा समझौता करने के बाद से ही यूएई, पाकिस्तान से नाराज है। अपने यूएई के दौरे पर असीम मुनीर ने अबू धाबी के डिप्टी रूलर और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर शेख तहनून बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक की है। इस दौरान उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात की सुरक्षा और स्थिरता को पाकिस्तान की सुरक्षा का जरूरी हिस्सा करार दिया है।

पाकिस्तानी सेना के प्रॉपगैंडा विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार, अबू धाबी के डिप्टी रूलर और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर शेख तहनून बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक में असीम मुनीर ने अलग-अलग सेक्टर्स में, खासकर इकोनॉमिक कोलेबोरेशन, इन्वेस्टमेंट और सिक्योरिटी के फील्ड्स में बाइलेटरल कोऑपरेशन को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। ISPR ने आगे कहा कि दोनों नेताओं ने रीजनल डेवलपमेंट्स पर विचारों का आदान-प्रदान किया और क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए लगातार कोऑर्डिनेशन के महत्व पर जोर दिया।

मीटिंग के दौरान फील्ड मार्शल मुनीर ने UAE सरकार के लंबे समय से किए गए इन्वेस्टमेंट और दशकों से पाकिस्तान की इकॉनमी और सिक्योरिटी को लगातार सपोर्ट देने के लिए दिल से तारीफ और शुक्रिया अदा किया। ISPR के मुताबिक, असीम मुनीर ने कहा कि इस तरह का सपोर्ट दोनों भाईचारे वाले देशों के बीच गहरे ऐतिहासिक रिश्तों को दिखाता है और पाकिस्तान में इकॉनमिक और सोशल डेवलपमेंट को आगे बढ़ाने में UAE लीडरशिप की कंस्ट्रक्टिव भूमिका की तारीफ की।

पाकिस्तान-यूएई संबंधों में तनाव
पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात के बीच तनाव इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि एक हफ्ते पहले ही पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद जायद बिन अल नाहयान से फोन पर बात की थी। लेकिन, इससे भी दोनों देशों में बात नहीं बनी। इसके बाद असीम मुनीर अब यूएई को मनाने के लिए अबू धाबी पहुंचे हैं। पिछले महीने भी मुनीर ने सऊदी अरब का दौरा किया था। इस दौरान मुनीर ने राष्ट्रपति अल नाहयान से मुलाकात की थी।

अमेरिका को भारत के निर्यात में 22% गिरावट, ट्रंप के टैरिफ का दिखा असर

नई दिल्‍ली। India-US Deal:अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के टैरिफ का इम्‍पैक्‍ट दिखाई दिया है। जनवरी में अमेरिका को भारत के वस्तु निर्यात में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, कुल एक्‍सपोर्ट में बढ़ोतरी हुई है। इसकी सबसे बड़ी वजह डायवर्सिफिकेशन है। जनवरी में भारत का वस्‍तु निर्यात 0.61% बढ़कर 36.56 अरब डॉलर हो गया।

वहीं, आयात 19.2% की बढ़त के साथ 71.24 अरब डॉलर पर पहुंचा। इससे देश के व्यापार घाटे में बढ़ोतरी हुई। यह बढ़कर 34.68 अरब डॉलर हो गया। यह बढ़ोतरी वस्तुओं और सेवाओं दोनों में देखी गई।

अमेरिका की ओर से लगाए गए ऊंचे टैरिफ के बीच जनवरी में अमेरिका को भारत का वस्तु निर्यात 21.77 फीसदी घटकर 6.6 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। चालू वित्तीय वर्ष में कुल निर्यात 860 अरब डॉलर को पार करने की उम्मीद है। अप्रैल से जनवरी की अवधि में निर्यात 2.22% बढ़कर 366.63 अरब डॉलर हो गया।

अमेरिका ने 27 अगस्त से भारतीय वस्तुओं पर 50% टैरिफ लगाया था। 7 फरवरी से अमेरिका ने 25% एक्‍स्‍ट्रा टैरिफ हटा दिए हैं। रेसिप्रोकल टैरिफ 25% से घटाकर 18% किए जाने हैं। इससे भारत के निर्यात क्षेत्रीय साथियों के बीच प्रतिस्पर्धी स्थिति में आ गए हैं।

पिछले साल सितंबर, अक्टूबर और दिसंबर में भी निर्यात में गिरावट आई थी। हालांकि नवंबर में 22.61% की बढ़ोतरी देखी गई थी। इसी अवधि में अमेरिका से आयात 23.71% बढ़कर 4.5 अरब डॉलर हो गया। चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल से जनवरी के दौरान अमेरिका को भारत का निर्यात 5.85% बढ़कर 72.46 अरब डॉलर हो गया। वहीं, आयात 13.87% बढ़कर 43.92 अरब डॉलर पहुंच गया।

चीन को एक्‍सपोर्ट में बढ़ोतरी
चीन को निर्यात जनवरी में 55.65% बढ़कर 1.63 अरब डॉलर हो गया, जबकि चीन से आयात 16.67% बढ़कर 12.23 अरब डॉलर हो गया। अप्रैल-जनवरी अवधि में चीन को निर्यात 38.37% बढ़कर 15.88 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात 13.82% बढ़कर 108.18 अरब डॉलर हो गया।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड, जर्मनी, सऊदी अरब, इटली, हांगकांग, स्पेन, बेल्जियम, मलेशिया और वियतनाम सहित कई देशों को निर्यात में सकारात्मक बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके उलट ब्रिटेन, बांग्लादेश, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और ब्राजील को शिपमेंट में गिरावट आई।

आंकड़ों से म‍िलता है संकेत
आयात पक्ष पर रूस, इराक, कोरिया, जर्मनी, थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से इनफ्लो में गिरावट आई। वहीं, यूएई, सऊदी अरब, स्विट्जरलैंड, सिंगापुर, जापान और इंडोनेशिया से आयात बढ़ा। भारत मुख्य रूप से स्विट्जरलैंड से सोना आयात करता है। इस देश से खरीद जनवरी में 836.85% बढ़कर 3.95 अरब डॉलर हो गई।

ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) के अनुसार, जनवरी 2026 के ताजा व्यापार आंकड़े भारत के निर्यात प्रदर्शन पर अमेरिकी टैरिफ के असर को दिखाते हैं। साथ ही अन्य बाजारों में डायवर्सिफिकेशन के शुरुआती संकेत भी देते हैं।

फैटी लीवर की जांच के लिए कोटा-बून्दी में चलेगी मेडिकल बस-बिरला

0

लोक सभा अध्यक्ष ने इटावा-सुल्तानपुर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद

इटावा/सुल्तानपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को इटावा औऱ सुल्तानपुर क्षेत्र में सामजिक कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे हर व्यक्ति को न केवल अपने क्षेत्र के विकास के लिए सजग रहना चाहिए बल्कि अपने क्षेत्र के हर व्यक्ति की चिंता भी करना चाहिए।

समाज में जो पात्र और वंचित व्यक्ति है, उसे सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ मिले यही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति खाद्य सुरक्षा, पीएम आवास, सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाओं से वंचित न रहे । यदि कोई पात्र व्यक्ति योजना से वंचित रह जाता है, तो हमारी जिम्मेदारी अधूरी रह जाती है।

बिरला ने सामाजिक प्रकल्प सुपोषित मां अभियान औऱ हॉस्पिटल ऑन व्हील को लेकर कहा कि 5 वर्ष पूर्व इन योजनाओं को शुरू किया था और आज मुझे खुशी है कि आप सभी के सहयोग से बड़ी संख्या में लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।

2022 में हॉस्पिटल ऑन व्हील की शुरुआत इसी उद्देश्य से की गई थी कि गांव-ढाणी में रहने वाला वह व्यक्ति, जो आर्थिक अभाव के कारण अस्पताल नहीं पहुंच पाता, उसके घर के बाहर ही जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध हो। आज इस सेवा का लाभ 3 लाख से अधिक लोग ले चुके हैं। 30 हजार से ज्यादा गर्भवती बहनों को पोषण आहार मिला है।

जरूरतमंद परिवार जब इन योजनाओं से लाभान्वित होते है तो यह हम सभी के लिए संतुष्टि और आत्मिक आनंद का विषय होता है। यही सच्ची सेवा है, यही जनप्रतिनिधित्व का सार है, और यही हमारे प्रयासों की सबसे बड़ी सफलता है।

बिरला ने कहा कि जल्द ही लीवर की जांच के लिए एक अत्याधुनिक बस प्रारंभ की जाएगी। वर्तमान समय में फैटी लीवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है और हर तीसरा व्यक्ति इससे प्रभावित हो रहा है। जागरूकता के अभाव में यह बीमारी गंभीर रूप ले लेती है। अब हॉस्पिटल ऑन व्हील की तर्ज पर लीवर जांच बस भी लोगों की जांच करेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचें और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कोटा के सिटी पार्क में 26 फरवरी को सजेगी सुरों की महफिल, पोस्टर का विमोचन

कोटा। सृजन द स्पार्क, कोटा चैप्टर द्वारा 26 फरवरी को सिटी पार्क स्थित एम्फीथिएटर में भव्य ‘म्यूजिकल नाइट’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 7:15 बजे से प्रारंभ होगा।
सोमवार को कोटा विकास प्राधिकरण की आयुक्त ने कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया।

इस अवसर पर सचिव संजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिमेष जैन, कोषाध्यक्ष विकास अजमेरा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजकुमार जैन, अनिश बिरला, उमेश गोयल, चंद्रशेखर शर्मा, डॉ. कपिल सिद्धार्थ, अजय जैन, संदीप जैन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

अध्यक्ष डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि संगीतमय संध्या में सुप्रसिद्ध गायक आलोक कटदरे एवं प्लेबैक सिंगर मोनिका कामथ अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। दोनों कलाकार बॉलीवुड और लाइव कॉन्सर्ट्स के लिए जाने जाते हैं।

प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजकुमार जैन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कोटा शहर में संगीत गतिविधियों को बढ़ावा देना और कला-संस्कृति को नई पहचान देना है।

JEE Main 2026 : देश के 100 पर्सेन्टाइलर 12 स्टूडेंट्स में से 7 एलन से

0

एलन के कबीर को परफेक्ट 300 में से 300 स्कोर

कोटा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई-मेन जनवरी सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि जेईई मेन 2026 के परिणामों में एलन ने एक बार फिर अपनी एकेडमिक एक्सीलेंस साबित की है।

रिजल्ट्स में देशभर में 12 स्टूडेंट्स को ओवरआल 100 पर्सेन्टाइलर घोषित किया गया है, इसमें से 7 स्टूडेंट्स एलन क्लासरूम से हैं। वर्ष 2026 के पहले बड़े परिणाम में एलन स्टूडेंट्स ने रिजल्ट्स की अपनी नियमितता को बरकरार रखते हुए परफेक्ट स्कोर व 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किए हैं।

एलन कोटा के क्लासरूम स्टूडेंट कबीर छिल्लर ने परफेक्ट स्कोर प्राप्त किया है। 100 पर्सेन्टाइल के साथ कबीर ने 300 में से 300 अंक हासिल किए हैं। कबीर पिछले दो साल से एलन कोटा के रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट है। इसके साथ ही क्लासरूम कोर्स से अर्णव गौतम, शुभम कुमार, भावेश पात्रा, अनय जैन, निमय पुरोहित और चिरंजीब कर ने 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किया है। रिजल्ट्स की ऑथेंटिसिटी एवं पारदर्शिता को बरकरार रखते हुए एलन ने इस बार भी अपने रिजल्ट्स को देश की बड़ी ऑडिट फर्म ई-वाई इंडिया से वैलिडेट करवाया है।

नितिन कुकरेजा ने बताया कि पिछले दो वर्षों के रिजल्ट्स में आईआईटी में प्रवेश लेने वाला हर चौथा स्टूडेंट एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से है। जेईई मेन व एडवांस्ड में एलन क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। जेईई-एडवांस्ड के रिजल्ट्स में पिछले दो वर्षों से लगातार एलन से आल इंडिया रैंक-1 के साथ टॉप-100 और ओवरआल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स क्वालीफाई कर रहे हैं।

जेईई-मेन परीक्षा 2026 यह परीक्षा 21 से 29 जनवरी के मध्य हुई, जिसमें 13 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने 21 से 28 जनवरी के मध्य बीई-बीटेक की परीक्षा दी है। परिणामों में 13 लाख विद्यार्थियों के 7 डेसीमल में एनटीए स्कोर जारी किए गए हैं।

टोटल एनटीए स्कोर के साथ-साथ सब्जेक्टवाइज फीजिक्स, कैमेस्ट्री, मैथ्स के एनटीए स्कोर जारी किए हैं। ये एनटीए स्कोर विद्यार्थियों के अपनी शिफ्ट में बैठने वाले कुल विद्यार्थियों एवं स्वयं के बराबर व स्वयं से कम रॉ स्कोर के आधार पर जारी किए जाते हैं।

पैदावार घटने की आशंका से एनसीडीईएक्स पर हल्दी का भाव मजबूत

मुम्बई। वर्तमान समय में हल्दी का भाव करीब 14,355 रुपए प्रति क्विंटल बताया जा रहा है जो एक साल पूर्व के मूल्य स्तर 10,689 रुपए प्रति क्विंटल से काफी ऊंचा है।

उधर एनसीडीईएक्स पर अप्रैल अनुबंध के लिए हल्दी का वायदा मूल्य गत सप्ताह के अंत में 15,090 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया जबकि दिसम्बर 2025 में अप्रैल 2026 के लिए वायदा भाव बढ़कर 17,000 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया था।

हल्दी के दाम में मजबूती आने का एक कारण इसका उत्पादन आरंभिक अनुमान से कम होना माना जा रहा है। 2024-25 सीजन के लिए केन्द्रीय कृषि मंत्रालय ने पहले 12.04 लाख टन हल्दी के घरेलू उत्पादन की संभावना व्यक्त की थी, मगर तीसरे अग्रिम अनुमान में इस आंकड़े को घटाकर 11.48 लाख टन नियत कर दिया। 2025-26 के वर्तमान सीजन में हल्दी का कुल घरेलू उत्पादन 11.40 लाख टन के आसपास होने की संभावना व्यक्त की गई है।

व्यापार विश्लेषकों के अनुसार जटिल आपूर्ति एवं निर्यातकों तथा फार्मा उद्योग की मजबूत मांग के कारण भी हल्दी की कीमतों में तेजी-मजबूती का माहौल देखा जा रहा है।

कई एफपीओ द्वारा अच्छी मात्रा में हल्दी की हेजिंग की जा रही है ताकि ऊंचे दाम पर इसकी बिक्री सुनिश्चित की जा सके। कुछ एफपीओ स्पॉट मार्केट में भी ऊंची कीमत पर हल्दी की बिक्री करके अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे हैं।

नए माल की जोरदार आपूर्ति आरंभ होने के बाद इस महत्वपूर्ण मसाले के दाम में कुछ समय के लिए थोड़ी नरमी आने की संभावना है लेकिन उसके बाद बाजार सामान्य अवस्था में लौट सकता है।

भारत दुनिया में हल्दी का सबसे प्रमुख उत्पादक, उपभोक्ता एवं निर्यातक देश है। चालू वित्त वर्ष में हल्दी का निर्यात प्रदर्शन बेहतर चल रहा है जबकि घरेलू प्रभाग में भी इसकी मांग मजबूत बनी हुई है। इससे कीमत मजबूत रहने की संभावना है।