Saturday, July 18, 2026
Home Blog Page 243

श्री मथुराधीश मंदिर कॉरिडोर के प्रथम चरण का शिलान्यास आज

कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार से पांच दिवसीय प्रवास पर कोटा में रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मलित होंगे। रविवार सुबह 7 बजे स्पीकर बिरला मधुराधीश मंदिर कॉरिडोर के प्रथम चरण के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे।

प्रथम चरण के तहत केडीए द्वारा 18.24 करोड़ की लागत से श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य होंगे। इसके अलावा वे 9.82 करोड़ की लागत से कैथूनीपोल चौराहे से सेंट पॉल स्कूल तक लिंक सड़क व 2.5 करोड़ से की लागत से महात्मा गांधी विद्यालय, महारानी विद्यालय रामपुरा, घंटाघर तथा लक्खी बुर्ज पर फसाड लाइट इंस्टॉलेशन कार्य का भी शिलान्यास करेंगे।

इसके उपरान्त वे कोटा महोत्सव के तहत आयोजित हैरिटेज वॉक में शामिल होंगे। स्पीकर बिरला दोपहर 12 बजे शिव ज्योति विद्यालय श्रीनाथपुरम में सीआईआरसी सब रीजनल कॉन्फ्रेन्स, दोपहर 1 बजे गोदावरी धाम हनुमंत वाटिका में आयोजित उपनयन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दोपहर 1.30 बजे शुभम गार्डन में आय़ोजित पंचम सिंधी सामुहिक विवाह सम्मेलन, 1.45 पर मल्टीपरपज विद्यालय में कोटा संभाग शारिरिक शिक्षक अधिवेशन व नव वर्ष स्नेह मिलन, 2 बजे दशहरा मैदान में एसटी,एससी ओबीसी कर्मचारी संयुक्त संगठन के संभागीय अधिवेशन में शिरकत करेंगे।

दोपहर 3 बजे बून्दी रोड पर आयोजित चौरसिया समाज का युवक-युवती परिचय एवं सम्मान समारोह, 4 बजे सिआम ऑडिटोरियम नयापुरा में आयोजित रैगर स्नेह मिलन समारोह एवं भामाशाह प्रतिभा सम्मान समारोह, शाम 5.30 बजे रिवर फ्रन्ट पर मां चम्बल की आरती एवं सायं 6 बजे देवनायारण मंदिर गोरधनपुरा में आयोजित पुर्णाहूति कार्यक्रम में शामिल होंगे।

लायंस क्लब कोटा टेक्नो की बोर्ड बैठक सम्मान व संकल्प के साथ आयोजित

कोटा। आगामी 1 मार्च को आयोजित होने वाली रिजन कॉन्फ्रेंस की तैयारियों को लेकर शनिवार को बोर्ड मीटिंग में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के विभाजन एवं कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

लायंस क्लब टेक्नो के निदेशक भुवनेश गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर सदस्यता वृद्धि में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डिस्ट्रिक्ट स्तर पर प्राप्त अवार्ड के लिए क्लब अध्यक्ष डॉ क्षिप्रा गुप्ता को पुनः सम्मानित किया गया।

क्लब सचिव सिद्धार्थ गुप्ता के अनुसार आयोजन में क्लब जोन चेयरपर्सन लायन एके गुप्ता, डायरेक्टर लायन भुवनेश गुप्ता, एम.जे.एफ. लायन रजनी गुप्ता, निधि गुप्ता, बोर्ड सदस्य संध्या गुप्ता, विष्णु मालवीय , नमिता गुप्ता, अनिल गुप्ता एवं रंजना गुप्ता द्वारा अध्यक्ष को सम्मानित कर उनके नेतृत्व की सराहना की गई।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों एवं संगठित कार्यशैली के माध्यम से रिजन कॉन्फ्रेंस को सफलतापूर्वक आयोजित किया जाएगा। क्लब भविष्य में भी सेवा एवं संगठन विस्तार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। इस अवसर पर क्लब सदस्य अनिल गुप्ता व रंजना गुप्ता के वैवाहिक वर्षगांठ को भव्यता के साथ मनाया गया ।

आरकेपुरम में सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं दीक्षा जयंती महोत्सव आज से

300 जोड़े एक साथ करेंगे अर्घ समर्पित, बनेगा बनो समोशरण में ऐतिहासिक दृश्य

कोटा। मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर, त्रिकाल चौबीसी परिसर, आर.के.पुरम में 22 फरवरी से 3 मार्च तक सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं दीक्षा जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव गणिनी आर्यिका विभाश्री माताजी ससंघ के सान्निध्य में होगा।

मंदिर अध्यक्ष अंकित जैन ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः मंगलाचार्य, जिन सहस्त्रनाम धारा, अभिषेक, शांति धारा, सिद्धचक्र महामंडल विधान, विशेष प्रवचन, आरती एवं गुरु-भक्ति जैसे आध्यात्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर के समीप निर्मित बनो समोशरण में सिद्धचक्र महामंडल विधान के अंतर्गत लगभग 300 जोड़े एक साथ बैठकर पावन अर्घ समर्पित करेंगे।

उपाध्यक्ष लोकेश जैन बरमुंडा ने जानकारी दी कि महोत्सव का प्रमुख आकर्षण 26 फरवरी, गुरुवार को आयोजित होने वाला दीक्षा जयंती महोत्सव रहेगा, जिसमें विशेष धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से गणिनी आर्यिक विभाश्री माताजी के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी।

इसके साथ ही 27 फरवरी को नेमी कुमार की बारात तथा 1 मार्च को दिग्विजय यात्रा एवं भरत-बाहुबली युद्ध नाट्य का आयोजन भी प्रस्तावित है।कार्याध्यक्ष प्रकाश सेठिया ने बताया कि विधान कार्यक्रम में विधानाचार्य पं. जितेन्द्र शास्त्री एवं सह-विधानाचार्य पं. रविन्द्र शास्त्री तथा स्वतंत्र जैन का मार्गदर्शन रहेगा।

समिति निर्देशक विनोद टोरडी एवं संयोजक पदम जैन दुगरिया ने बताया कि मांगलिक आयोजनों के लिए सौधर्म, चक्रवर्ती, कुबेर, महानायक, बाहुबली सहित कुल 16 इंद्रों का चयन किया गया है।

कोटा महोत्सव की गणेश पूजन-वंदन के साथ हुई भव्य शुरुआत

कल होगी हेरिटेज वॉक एवं चंबल माता की आरती, स्पीकर बिरला करेंगे शिरकत

कोटा। गोदावरी धाम बालाजी पर आज श्री गणेशजी के पूजन वंदन के साथ कोटा महोत्सव की भव्य शुरुआत हुई। प्रातः 7:30 बजे से ही भारी तादाद में पहुंचे लोगों ने श्री गणेश जी की वंदना पूजा अर्चना में भाग लिया। प्रातः 8:00 बजे 21 पंडितों ने 1 घंटे तक गणेश जी की पूजा अर्चना की।

मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय आयुक्त अनिल अग्रवाल, जिला कलेक्टर पीयूष समारिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग कृष्णा शुक्ला, कोटा विकास प्राधिकरण के सचिव मुकेश चौधरी, प्रशिक्षु आईएएस आराधना चौहान, कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव एवं होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन, पर्यटन विभाग के उप निदेशक विकास पांडे, सहायक निदेशक संदीप श्रीवास्तव, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुमीत सिंह बेदी, नगर निगम कोटा विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन के साथ-साथ कोटा व्यापार महासंघ की कई संस्थाओं के अध्यक्ष महामंत्री होटल फेडरेशन के सदस्य व आमजन मौजूद थे।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत कथक नृत्य एवं भजनों की भी प्रस्तुति भी हुई। गणेशजी को 101 किलो लड्डूओ का भोग लगाकर उनका प्रसाद वितरण किया गया।

कोटा खल-चुरी व्यापार संघ की ओर से सभी अतिथियों को साफा बांधकर उनका अभिनंदन किया गया। उसके बाद प्रातः11 बजे से चंबल रिवर फ्रंट के वेस्टर्न साइट शोर्य घाट पर विभिन्न प्रकार के आयोजन हुए। लोकल टैलेंट हंट एवं मास्टर सेफ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

जिला कलेक्टर पीयूष सांवरिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर कृष्णा शुक्ला, होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी द्वारा सभी विजेताओं को पारितोषिक दिया गया।

दोपहर 1:30 बजे सुरीला कोटा कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं शाम को 4:30 बजे शानदार घूमर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। शाम 6:30 बजे राजस्थानी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कल के कार्यक्रम
22 फरवरी को प्रातः 7:00 बजे मथुराधीश मंदिर से हेरिटेज वॉक का भव्य शुभारंभ होगा, जहां पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मथुराधीश कॉरिडोर का शिल्यानास करेंगे। उसके बाद हेरिटेज वॉक का शुभारंभ होगा।

कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन एवं महासचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि हेरिटेज वॉक अद्भुत और ऐतिहासिक होगी हेरिटेज वॉक में कोटा व्यापार महासंघ एवं होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन द्वारा 150 से अधिक स्वागत द्वार बनाए गए हैं। गढ़ पैलेस पर अतिथियों का साफा बांधकर स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। गढ़ पैलेस पर ही कचोरी पेस्ट का भी भव्य आयोजन किया जाएगा।

हेरिटेज वॉक में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा, विधायक कल्पना देवी भी शिरकत करेंगे। हेरिटेज वॉक मथुराधीश मंदिर से गढ़ पैलेस होकर के केथूनी पोल, लालबुर्ज, सुभाष मार्ग, श्रीपुरा, सुंदर धर्मशाला, इन्द्रा मार्केट, पुरानी सब्जी मंडी, विजय मार्केट, अग्रसेन बाजार, पुरानी धान मंडी, गांधी चौक, लिंक रोड होते हुए रामपुरा कोतवाली पर जाकर संपन्न होगी। जहां पर लोकसभा अध्यक्ष सभा को संबोधित करेंगे।

उसके बाद चंबल रिवर फ्रंट पर प्रातः 11:00 निरोगी काया कार्यक्रम में कोटा के प्रतिष्ठित चिकित्सकों की परिचर्चा होगी। चंबल फिल्म फेस्टिवल द्वारा कोटा ऑन स्क्रीन के तहत मुकुंदरा टाइगर रिजर्व सहित कई डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। दोपहर 1:00 बजे वास्तु सिद्धांत पर विशेष मार्गदर्शन पंडित सतीश शर्मा द्वारा दिया जाएगा।

शाम 4:00 बजे प्रसिद्ध गायक डॉक्टर क्षितिज तारे की प्रस्तुति होगी सायं 5:30 बजे कोटा महोत्सव का विशेष आकर्षण चंबल तट पर वेदो और मंत्त्रोचार के साथ भव्य महा आरती का आयोजन किया जाएगा।

सायं 7:00 बजे कोटा डोरिया फैशन शो का आयोजन होगा और रात्रि 8:00 बजे दशहरा मैदान स्थित विजय श्री रंगमंच पर प्रसिद्ध राजस्थानी गायिका सीमा मिश्रा के लोक गीतो की मनमोहक प्रस्तुति देगी।

Kota Mandi: लिवाली कमजोर रहने से कोटा मंडी में सोयाबीन और सरसों के भाव लुढ़के

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में शनिवार को मिलर्स की लिवाली से धान-1509 का भाव 100 ऊंचा रहा। प्लांटों की लिवाली कमजोर रहने से सोयाबीन और सरसों के भाव 100 रुपये लुढ़क गया। सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 50 हजार कट्टे और लहसुन की 1500 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं 2370 से 2460, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 1800 से 2050, मक्का लाल 1400 से 1550, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ 2000 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 2800 से 3251, धान (1509) 3400 से 4100, धान (1847) 3200 से 3751, धान (1718-1885) 3900 से 4350, धान (पूसा-1) 3600 से 4200, धान (1401-1846) 3800 से 4260, धान दागी 1500 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 4000 से 5201, सरसो 6200 से 6500, सरसों नयी 5500 से 6550, अलसी 6000 से 6700, तिल्ली 7000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 6900, उड़द 4500 से 8200, चना देशी 4700 से 5151, चना मौसमी 4700 से 5100, चना पेप्सी 4800 से 5151, चना डंकी 3500 से 4700, चना काबुली 5500 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल।

नया लहसुन 3500 से 9000, मैथी 4000 से 5200, धनिया बादामी 7500 से 9200, धनिया ईगल 9200 से 9500, धनिया नया गीला 6700 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल।

SIR: राजस्थान में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 31 लाख लोगों के नाम कटे

जयपुर। राजस्थान में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। राज्य की 199 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी को कर दिया गया।

अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार राज्य में कुल 5 करोड़ 15 लाख 19 हजार 929 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इससे पहले 27 अक्तूबर 2025 को जारी प्रारंभिक आंकड़ों में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 थी।

पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान कुल 31 लाख 36 हजार 286 नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। निर्वाचन विभाग के अनुसार यह कार्रवाई मृत, स्थानांतरित अथवा अपात्र पाए गए मतदाताओं के नामों के सत्यापन के बाद की गई है। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना था, ताकि आगामी चुनावों में निष्पक्ष और सुचारु मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

क्र.स.विवरणकुल
127 अक्टूबर 2025 को मतदाता5,46,56,215
2ड्राफ्ट सूची में शामिल ना हुये मतदाता (ASD)41,84,891
316 दिसम्बर 2025 को ड्राफ्ट सूची में शामिल मतदाता5,04,71,324
4ड्राफ्ट सूची प्रकाशन के बाद जोड़े गये कुल नये मतदाता12,91,365
5ड्राफ्ट सूची प्रकाशन के बाद हटाये गये कुल मतदाता2,42,760
6मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में मतदाता5,15,19,929

राज्य में युवा मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी
राज्य में प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस दौरान 18 से 19 वर्ष आयुवर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या में 4,35,061 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो कुल मिलाकर 0.82 प्रतिशत की वृद्धि है। जिलावार आंकड़ों के अनुसार जयपुर जिले में 1.30 प्रतिशत, बाड़मेर में 1.26 प्रतिशत, भरतपुर में 1.22 प्रतिशत, फलौदी में 1.18 प्रतिशत तथा बूंदी में 1.09 प्रतिशत युवा मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है।

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में 21 फरवरी 2026 को जिला निर्वाचन अधिकारियों की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली-2026 की एक सॉफ्ट कॉपी (फोटो रहित) और एक हार्ड कॉपी संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्तर पर निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोई भी मतदाता जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) और मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की वेबसाइट https://election.rajasthan.gov.in तथा https://voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन EPIC सर्च के माध्यम से अपनी जानकारी देख सकता है। इसकी जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी दी गई।

भारत-अमरीका व्यापार समझौते से सोयाबीन के भाव में गिरावट जारी

नई दिल्ली। भारतीय सोयाबीन बाजार पर अमरीका से हुए व्यापार समझौते का मनोवैज्ञानिक असर जारी है और इसके फलस्वरूप क्रशर्स- प्रोसेसर्स को ऊंचे दाम पर सोयाबीन खरीदने का प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है। सोयाबीन के मूल्य में दिसम्बर-जनवरी के दौरान जो तेजी आई थी वह अब धीरे-धीरे नरमी में बदल रही है।

प्लांट डिलीवरी भाव
14-20 फरवरी वाले सप्ताह के दौरान तीनों शीर्ष उत्पादक राज्यों- मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा राजस्थान में सोयाबीन के प्लांट डिलीवरी मूल्य में उतार-चढ़ाव देखा गया। मध्य प्रदेश में यह घटकर 5300-5400 रुपए प्रति क्विटल पर आ गया। महाराष्ट्र में भाव इससे कुछ ऊपर रहा। राजस्थान में दाम 150 रुपए प्रति क्विटल तक घट गया।

सोया रिफाइंड तेल
लेकिन सोया रिफाइंड तेल की कीमतों में कुछ सुधार दर्ज किया गया जो 1.50-2.00 रुपए प्रति किलो तक रहा। कोटा एवं कांडला में सोया रिफाइंड तेल का दाम 20-20 रुपए की वृद्धि के साथ क्रमशः 1390 रुपए एवं 1350 रुपए प्रति 10 किलो पर पहुंचा मगर मुम्बई में 30 रुपए घटकर 1350 रुपए प्रति 10 किलो पर आ गया। वैश्विक बाजार में क्रूड सोया तेल की कीमतों में तेजी रही।

जनवरी में सोयामील का निर्यात प्रदर्शन कमजोर रहा जिसका असर घरेलू बाजार पर अब भी देखा जा रहा है। अमरीका से डीडीजीएस का आयात शुरू होने की संभावना से सोयाबीन की कीमतों पर दबाव पड़ रहा है।

प्रमुख उत्पादक राज्यों की मंडियों में 16 फरवरी को 2 लाख बोरी सोयाबीन की आवक हुई थी जो 17 फरवरी को घटकर 95 हजार बोरी रह गई मगर 18 फरवरी को बढ़कर पुनः 2 लाख बोरी पर पहुंच गई।

KPL 2026: कोटा में क्रिकेट का महाकुंभ कल से, 8 टीमों के बीच होगी खिताबी जंग

आईपीएल सितारों और राष्ट्रीय खिलाड़ियों की मौजूदगी में होंगे रोमांचक मैच

कोटा। कोटा जिला क्रिकेट संघ द्वारा नयापुरा स्थित के जेके पेवेलियन अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर राष्ट्रीय स्तरीय सीनियर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता कोटा प्रीमियर लीग (केपीएल) 2026 का आयोजन किया जाएगा। जिसका उद्घाटन रविवार को प्रातः 9 बजे किया जाएगा।

कोटा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष एवं प्रतियोगिता के आयोजन प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि केपीएल के सभी मैच जेके पेवेलियन पर आयोजित होंगे। समारोह में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर एवं राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। समापन 1 मार्च को होगा। इस दौरान आईपीएल एवं राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाडी विभिन्न टीमों में खेलते हुए नजर आएंगे।

11 लाख रुपये होगा विजेता पुरस्कार
अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि कोटा प्रीमियर लीग (केपीएल) 2026 प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 लाख रुपए एवं उपविजेता टीम को 5 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही मैन ऑफ द सीरीज के रूप में 51 हजार रुपये, प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच के रूप में 5100 रुपये, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज, क्षैत्ररक्षक, विकेटकीपर एवं प्रतियोगिता के उभरते हुए खिलाड़ी को 11 हजार रुपये सहित अन्य आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके साथ ही आयोजकों द्वारा प्रतियोगिता के लाइव प्रसारण एवं लाइव स्कोरिंग की व्यवस्था की जावेगी।

इन 8 टीमों के बीच होंगे मुकाबले
अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि कोटा प्रीमियर लीग (केपीएल) 2026 में राष्ट्रीय स्तर की 8 टीमें शामिल की गई हे जिनके नाम क्रमशः कोटला रॉयल्स दिल्ली, इनविक्सो इंडियंस नोयडा, वीटीसीए नागपुर, जीआर जयपुर, बाउण्ड्री ब्रेकर्स अजमेर, डब्ल्यूसीआर जबलपुर, कोटा डीसीए एवं राजस्थान यूनाइटेड हैं। प्रतियोगिता के दौरान लीग स्टेज पर राउंड रोबिन आधार पर अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नयापुरा पर प्रतिदिन 2 मैच होंगे। सभी मैच टी-20 अन्तर्राष्ट्रीय मापदण्डों पर खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में कुल 15 मैच खेले जायेंगे। प्रतियोगिता में सभी टीमों का मुकाबला रोमांचक होने जा रहा है।

बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी जुटेंगे रोजाना
अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि कोटा प्रीमियर लीग (केपीएल) 2026 के मैचों के दौरान स्टेडियम में आने वाले क्रिकेट प्रेमियों की संख्या बहुत अधिक होने का अनुमान है। कोटा में हो रहे राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता में अनुमान के मुताबिक लगभग हर मैच में स्टेडियम खचाखच रहेगा। इसमें शहर के स्कूल्स, कॉलेज व कोचिंग संस्थान के स्टूडेंट्स भी शामिल होंगे। कोटा प्रीमियर लीग (केपीएल) 2026 से जुड़ने के लिए शहर के कई संस्थान आगे भी आ रहे हैं। कोटा प्रीमियर लीग (केपीएल) 2026 क्रिकेट प्रेमियों की एन्ट्री निशुल्क होगी तथा हर प्रकार की प्रशासनिक गाइडलाइन का पालन किया जायेगा।

पोस्टर का विमोचन
पत्रकार वार्ता के दौरान प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान मनोज शर्मा अध्यक्ष, सत्यप्रकाश शर्मा सचिव, सुरेश आनंद (नीटू) कोषाध्यक्ष, दिव्य प्रताप सिंह हाड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शैलेन्द्र ऋषि, उपाध्यक्ष, जितेन्द्र चौधरी उपाध्यक्ष, राजेन्द्र कुमार जैन, अशोक कुमार मीणा: संयुक्त सचिव, अजय नंदवाना संयुक्त सचिव, कार्यकारिणी सदस्य रितेश चित्तौड़ा, जय हरिसिंह जस्सू दिवाकर, संजय कुमार निझावन, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, इंद्रमल जैन, धर्मेन्द्र सिंह हाड़ा, हरिकांत लवानिया, अशोक कुमार यादव उपस्थित रहे।

iPhone Fold की कीमत, बैटरी और कैमरा डिटेल सामने आई, जानें कब होगा लॉन्च

नई दिल्ली। Apple कभी भी ट्रेंड्स के पीछे भागने में जल्दीबाजी नहीं करता है, और ऐसा लग रहा है कि फोल्डेबल फोन के लिए भी कंपनी अपनी इसी अप्रोच को फॉलो कर रही है। जहां Android ब्रांड्स कस्टमर्स के हाथों में फोल्डिंग स्क्रीन देने के लिए दौड़े, वहीं Apple ने सालों तक किनारे से देखा, चुपचाप आइडियाज को बेहतर बनाया।

ऐसा लग रहा है कि अब शायद इंतजार खत्म होने वाला है। बढ़ते सप्लाई-चेन सिग्नल्स और कई इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के आधार पर, ऐप्पल का पहला फोल्डेबल iPhone अब 2026 में आने की उम्मीद है, जो iPhone के इतिहास में सबसे बड़े डिजाइन चेंज में से एक होगा। आने वाले iPhone के बारे में सभी लीक हुई डिटेल्स यहां दी गई हैं।

डिजाइन
इस डिवाइस को आम तौर पर iPhone Fold कहा जा रहा है, और उम्मीद है कि यह किताब की तरह खुलेगा, और सीधा खुलने के बजाय हॉरिजॉन्टली एक बड़ी स्क्रीन में बदल जाएगा। इस फॉर्म फैक्टर से पता चलता है कि ऐप्पल उन यूजर्स को टारगेट कर रहा है जो एक कॉम्पैक्ट फैशन-फर्स्ट डिवाइस के बजाय एक ऐसा फोन चाहते हैं जो छोटे टैबलेट का भी काम कर सके।

प्रोडक्ट को ट्रैक करने वाले एनालिस्ट का कहना है कि फोन फोल्डेबल के लिए काफी पतला रह सकता है, जिसकी मोटाई का अनुमान है कि बंद होने पर यह 10 एमएम से कम और खुलने पर 5 एमएम से कम होगा। बटन की जगह भी बदल रही है, वॉल्यूम कंट्रोल ऊपर किनारे पर आ गए हैं, जबकि पावर बटन साइड में ही रहेगा, यह लेआउट ऐप्पल के हाल के टैबलेट डिजाइन जैसा ही है।

डिस्प्ले, क्रीज, बिल्ड क्वालिटी
उम्मीद है कि स्क्रीन ऐप्पल की फोल्डेबल स्ट्रैटेजी का सेंटरपीस होंगी। फोल्ड होने पर, बाहरी डिस्प्ले 5.3 से 5.5 इंच के आसपास होगी, जिससे यूजर्स को जाना-पहचाना स्मार्टफोन एक्सपीरियंस मिलेगा। डिवाइस खोलने पर, अंदर का डिस्प्ले 7.7 या 7.8 इंच के करीब फैल सकता है, जिससे iPhone iPad जैसा हो जाएगा।

रिपोर्ट्स बताती हैं कि ऐप्पल फोल्डेबल पैनल पर ज्यादा मजबूत प्रोटेक्टिव लेयर्स के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहा है, जिसमें क्लैरिटी से कॉम्प्रोमाइज किए बिना ड्यूरेबिलिटी को बेहतर बनाने के लिए अल्ट्रा-थिन ग्लास को एडवांस्ड पॉलीमर फिल्मों के साथ मिलाया गया है।

फोल्डेबल फोन के साथ सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक फोल्ड के साथ दिखने वाली क्रीज रही है। माना जा रहा है कि यहां ऐप्पल एक एग्रेसिव इंजीनियरिंग अप्रोच अपना रहा है। इंडस्ट्री पर नजर रखने वालों का कहना है कि कंपनी स्क्रीन के मुड़ने पर स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए डिस्प्ले के नीचे एक मजबूत मेटल प्लेट का इस्तेमाल कर रही है।

कहा जा रहा है कि हिंज खुद लिक्विड मेटल कंपोनेंट्स पर निर्भर करता है, एक ऐसा मटेरियल जिसे ऐप्पल पहले भी इसकी मजबूती और डिफॉर्मेशन से बचाने के लिए इस्तेमाल कर चुका है। अगर ये रिपोर्ट्स सच हैं, तो ऐप्पल क्रीज को इतना कम करने की कोशिश कर सकता है कि रोजाना इस्तेमाल के दौरान यह मुश्किल से दिखे।

बिल्ड क्वालिटी एक और फैक्टर है जहां ऐप्पल कोई कमी नहीं करना चाहता। फोल्डेबल iPhone में टाइटेनियम-बेस्ड फ्रेम का इस्तेमाल होने की उम्मीद है, जिसे कई प्रीमियम मेटल से बने हिंज के साथ जोड़ा जाएगा। एनालिस्ट के अनुसार, इसका मकसद फ्लेक्सिंग और लंबे समय में होने वाली दिक्कतों से बचना है, जो दूसरे ब्रांड के कुछ शुरुआती फोल्डेबल डिवाइस में देखने को मिली हैं।

कैमरा
iPhone Fold पर कैमरा हार्डवेयर शायद ऐप्पल की मौजूदा सोच के हिसाब से ही रहेगा, जैसे कम सेंसर, जिन्हें बेहतर तरीके से ट्यून किया गया हो। लीक्स से पता चला है कि इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें दोनों लेंस में कथित तौर पर 48-मेगापिक्सेल सेंसर का इस्तेमाल होगा। फ्रंट में, ऐप्पल फोल्ड और अनफोल्ड इस्तेमाल के लिए अलग-अलग कैमरे दे सकता है। कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि अंदर की स्क्रीन डिस्प्ले के नीचे कैमरा छिपा सकती है, जबकि बाहर की स्क्रीन में एक छोटा पंच-होल कटआउट हो सकता है।

बैटरी
बैटरी लाइफ एक बड़ी बात हो सकती है। सप्लाई चेन की रिपोर्ट्स का दावा है कि ऐप्पल हाई-डेंसिटी बैटरी सेल्स और पतले इंटरनल कंपोनेंट्स के साथ काम कर रहा है ताकि चेसिस के अंदर ज्यादा कैपेसिटी फिट हो सके। अगर यह सही है, तो iPhone Fold में iPhone में इस्तेमाल होने वाली अब तक की सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है, जो एक बड़े फोल्डिंग डिस्प्ले की पावर डिमांड को देखते हुए एक जरूरी कदम है।

सैमसंग का यह 5G फोन 11400 रुपये तक सस्ता हुआ, जानिए ऑफर्स

नई दिल्ली। सैमसंग का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो कंपनी की गैलेक्सी A सीरीज का Samsung Galaxy A35 5G आपके लिए एक जबर्दस्त ऑप्शन साबित हो सकता है। खास बात है कि एक बार फिर यह फोन लॉन्च प्राइस से बेहद सस्ते में मिल रहा है। लॉन्च के वक्त इस फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 30999 रुपये थी। अब यह फोन अमेजन इंडिया पर 11400 रुपये के डिस्काउंट के बाद 19599 रुपये का मिल रहा है।

खास बात है कि आप इस फोन को 979 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन पर 18450 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। सैमसंग का यह फोन 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा और 5000mAh की बैटरी जैसे धांसू फीचर्स से लैस है। आइए जानते हैं डीटेल।

फीचर और स्पेसिफिकेशन
सैमसंग के इस फोन में आपको 2340×1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.6 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 8जीबी रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में आता है।

यह डिवाइस Exynos 1380 चिपसेट से लैस है। फोन के बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। वहीं, इसमें सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन की बैटरी 5000mAh की है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए आपको इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। यह फोन IP67 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OneUI 6.1 पर काम करता है।

खास बात है कि कंपनी इस फोन को चार जेनरेशन के ओएस अपग्रेड के साथ पांच सिक्योरिटी पैच भी देगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको 5G SA / NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.3, GPS + GLONASS, USB Type-C और NFC जैसे ऑप्शन देखने को मिलेंगे। दमदार साउंड के लिए कंपनी इस फोन में स्टीरियो स्पीकर्स के साथ डॉल्बी ऐटमॉस भी दे रही है।