Saturday, July 18, 2026
Home Blog Page 234

नवल धर्म सभा का राष्ट्रीय अधिवेशन 28 को, राजनीतिक व सामाजिक विषयों पर होगी चर्चा

कोटा। अखिल भारतीय सतगुरू मात्रंग ऋषि नवल धर्मसभा एवं नवल धर्मसभा यूथ विंग के संयुक्त तत्वाधान में 28 फरवरी को कोटा के बोरखेडा पेटोल पम्प के पास स्थित श्याम रिसोर्ट में पाँचवां राष्ट्रीय अधिवेशन’ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के पोस्टर का गुरुवार को विमोचन किया गया।

राजकुमार सरसिया ने पत्रकारों को बताया कि एक दिवसीय इस समागम में देशभर के 15 विभिन्न प्रांतो से लगभग 8000 प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला उपस्थित रहेंगे। जबकि अध्यक्षता वर्तमान आचार्य श्री चरणदास महाराज (जोधपुर) द्वारा की जाएगी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री मदन दिलावर, झाबर सिंह खर्रा, विधायक संदीप शर्मा और श्रीमती कल्पना देवी भी अपने विचार साझा करेंगे। अधिवेशन में वाल्मिकी समाज के 6 प्रमुख पंथों के पूज्य संत और नवल साहिब के वंशज उपस्थित होंगे।

नवल धर्म सभा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सफेला ने बताया कि प्रातः 10 बजे से शुरू होने वाले इस अधिवेशन को दो महत्वपूर्ण सत्रों में बांटा गया है। प्रथम सत्र में समाज की प्रमुख मांगो पर आधारित होगा।

जिसमें महर्षि नवल स्वामी के विचारों को राजस्थान के शैक्षिक पाठ्यक्रम में शामिल करने, कोटा में समाज के लिए छात्रावास हेतु भूमि आवंटन तथा जोधपुर में स्वामी जी के भव्य पैनोरमा निर्माण जैसे विषयो पर रणनीति तैयार की जाएगी।

साथ ही राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने और स्वामी जी के जन्मोत्सव पर सवैतनिक अवकाश घोषित करने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई जाएगी।

राकेश सफेला ने बताया कि दोपहर 2:30 बजे से आयोजित द्वितीय सत्र में नवल धर्मसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव सम्पन्न होगा। इसके उपरांत सामाजिक सुधारों जैसे मृत्यु भोज पर रोक, अंधविश्वास व रूढ़िवादिता के उन्मूलन और युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार के अवसरों पर गंभीर चिंतन किया जाएगा।

अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य वाल्मिकी समाज को आर्थिक, शैक्षणिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाना तथा समाज की भविष्य की नीति निर्धारित करना है। विमोचन में सूरेश पचेरवाल, श्रीनाथ कलोसिया, पंकज घेघट, रामदयाल नकवाल, शिवराज पंवार, कुलदीप सरवान, गोलु पचेरवाल, अजित सफेला, सुनील पटोना, हेम सफेला उपस्थित रहे।

Poppy seeds: नीमच मंडी में नए पोस्ता की आवक शुरू, कीमतों में मंदे की धारणा

नई दिल्ली। Poppy seeds: चालू सप्ताह के दौरान पोस्ता की कीमतों में 35 से 40 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की जा चुकी है और अभी भी बाजार में धारणा मंदे की बनी हुई है।

प्रमुख उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में अफीम की बिजाई के पट्टे सरकार द्वारा गत वर्ष के बराबर दिए जाने के कारण उत्पादन भी संतोषजनक होने के समाचार मिल रहे हैं। हालांकि गत दिनों हुई बारिश से फसल को 5 से 10 प्रतिशत के नुकसान के अनुमान लगाए जा रहे थे। जोकि प्रत्येक वर्ष होता है। कुल मिलाकर इस वर्ष भी पोस्ता का उत्पादन अच्छा माना जा रहा है। साथ ही मौसम द्वारा भी फसल का साथ दिए जाने से क्वालिटी भी अच्छी आने की संभावना है।

वर्तमान में नीमच मंडी में नए मालों की आवक का श्रीगणेश हो गया है और नए पोस्ता का भाव 1110 रुपए प्रति किलो बोला गया है। सूत्रों का कहना है कि होली पर्व के पश्चात आवक का दबाव बनना शुरू हो जाएगा। जिस कारण से अभी बाजार मंदे रहेंगे।

वर्तमान में नीमच मंडी में पोस्ता टिनोपाल का भाव 1400/1410 रुपए बोला जाने लगा है जोकि चालू माह के शुरू में 1440/1450 रुपए चल रहा था। कमजोर मांग एवं बढ़ती बिकवाली के कारण खपत केन्द्रों पर पोस्ता के दाम मंदे के साथ बोले जा रहे हैं। सूत्रों का मानना है कि आवक का दबाव बनने पर पोस्ता के भाव 50/70 रुपए प्रति किलो घट सकते हैं।

उत्पादन अनुमान
फसल की स्थिति अभी तक अच्छी होने के कारण संभावना व्यक्त की जा रही है कि चालू सीजन के दौरान मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में पोस्ता का उत्पादन 9 हजार टन के आसपास होने के अनुमान लगाए जा रहे है। जबकि वर्ष 2025 में उत्पादन 8/8.50 हजार का रहा था। वर्ष 2024 में उत्पादन 7.5/8 हजार टन एवं वर्ष 2023 में 6/6.50 हजार का माना गया था।

हालांकि विगत तीन वर्षों से सरकारी तौर पर पोस्ता का आयात नहीं हो रहा है लेकिन दो नंबर में आयात बराबर हो रहा है। जिस कारण से कीमतों में अधिक तेजी नहीं बन पा रही है।

सूत्रों का कहना है कि मार्च-अप्रैल माह में मंडियों में नए मालों की आवक का दबाव होने के कारण कीमतों में तेजी संभव नहीं है। लेकिन गर्मी का सीजन शुरू हो जाने के पश्चात मई माह से कीमतों में अवश्य ही सुधार होगा। क्योंकि पोस्ता की खपत ठंडाई बनाने में अधिक होती।

PAN Card Rules: 20 लाख रुपये तक की प्रॉपर्टी पर PAN नहीं देने का प्रस्ताव

0

नई दिल्ली। PAN Card New Rules: आयकर विभाग ने नई आयकर व्यवस्था के तहत ड्राफ्ट इनकम टैक्स रूल्स जारी कर दिए हैं। इसमें प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने से जुड़े लेन-देन में पैन कार्ड (PAN) की अनिवार्यता को लेकर अहम बदलाव का प्रस्ताव किया गया है।

अभी तक अगर आप 10 लाख रुपये से अधिक की कोई प्रॉपर्टी (मकान या प्लॉट) खरीदते या बेचते थे, तो पैन कार्ड देना अनिवार्य था। अब सरकार ने इस लिमिट को बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने का प्रस्ताव रखा है।

अगर यह नियम लागू हो जाता है, तो 20 लाख से कम की प्रॉपर्टी के सौदों में पैन देना जरूरी नहीं होगा। हालांकि, 20 लाख या उससे अधिक की प्रॉपर्टी पर पुरानी तरह पैन देना अनिवार्य रहेगा।

नए ड्राफ्ट में कहा गया है कि अब सिर्फ खरीद-बिक्री ही नहीं, बल्कि प्रॉपर्टी से जुड़े कुछ और लेन-देन भी पैन के दायरे में लाए जाएंगे। जैसे, प्रॉपर्टी को गिफ्ट (उपहार) में देना और ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट (साझा विकास समझौता)। हालांकि, इन पर भी 20 लाख रुपये की सीमा ही लागू होगी।

क्यों बढ़ाई गई यह लिमिट
टैक्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि 10 लाख रुपये की पुरानी सीमा अब रियल एस्टेट मार्केट के हिसाब से काफी कम थी। आज के समय में शहरों में छोटी-मोटी प्रॉपर्टी भी 10 लाख से ऊपर की हो जाती है, जिससे छोटे खरीदारों को भी रिपोर्टिंग के झंझटों से गुजरना पड़ता था।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस बदलाव से छोटे शहरों और कम कीमत वाले मार्केट में प्रॉपर्टी खरीदने वालों को बड़ी राहत मिलेगी और उनका कागजी काम कम होगा।

क्या नहीं बदला है
नए प्रस्ताव में बड़े ट्रांजैक्शन पर नजर रखने का सिस्टम पहले जैसा ही रहेगा। 20 लाख रुपये या उससे अधिक की प्रॉपर्टी के हर सौदे में पैन देना अनिवार्य होगा। इससे टैक्स विभाग बड़ी प्रॉपर्टी डील को ट्रैक कर सकेगा और उसे खरीदार की आय से मैच कर पाना आसान होगा।

अब आगे क्या होगा
फिलहाल ये नियम ड्राफ्ट (मसौदा) के रूप में हैं। सरकार ने आम लोगों और हितधारकों से सुझाव मांगे हैं। इन सुझावों की समीक्षा के बाद ही अंतिम नियम लागू किए जाएंगे।

Gold Silver: निवेशकों की मुनाफावसूली से चांदी के भाव 6230 रुपये गिरे

नई दिल्ली। Gold Silver Price Update: चांदी के भाव में आज गुरुवार, 26 फरवरी को भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार के बंद भाव के मुकाबले चांदी आज गुरुवार को दोपहर सवा एक बजे के करीब 6230 रुपये प्रति किलो टूटकर 263340 रुपये पर आ गई थी।

यह रेट bullions.co.in ने जारी किया है। इस रेट के मुताबिक दिल्ली में आज का चांदी का भाव 263280 रुपये किलो है। इसमें 5340 रुपये की गिरावट है। मुंबई में चांदी के रेट 6220 रुपये गिरकर 262860 रुपये प्रति किलो और चेन्नई में 6230 रुपये सस्ता होकर 263630 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं।

कोलकाता में चांदी 6200 रुपये टूटी है। यह 262520 रुपये पर आ गई है। कमोडिटी मार्केट में चांदी और सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। एमसीएक्स पर चांदी के भाव में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई और यह गिरकर 2,62,892 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

वहीं, सोने की कीमत में 0.4 फीसदी की कमजोरी रही और यह 1,60,516 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। बीते सत्र में दोनों धातुओं में अच्छी तेजी देखने को मिली थी, जिसके बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की है।

वैश्विक बाजारों की बात करें तो स्पॉट सिल्वर में 0.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 88.84 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। पिछले सेशन में यह तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

वहीं, स्पॉट गोल्ड में मामूली बढ़त देखने को मिली और यह 0.3 फीसदी उछलकर 5,183.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स की बात करें तो इसमें 0.5 फीसदी की गिरावट आई और यह 5,200.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

भू-राजनीतिक तनाव का असर
बीते छह सेशन में सोने की कीमतों में करीब 6 फीसदी की तेजी आई थी, लेकिन आज इसमें गिरावट देखी गई। हालांकि, मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य तैनाती को लेकर जारी अनिश्चितता ने कीमती धातुओं में गिरावट को सीमित रखा है। ईरान और अमेरिका के बीच जिनेवा में आज होने वाली वार्ता को लेकर भी बाजार में नजर बनी हुई है, जिसका मकसद लंबे समय से चले आ रहे परमाणु विवाद को सुलझाना है।

अन्य कीमती धातुओं का हाल
प्लैटिनम की कीमत में 0.5 फीसदी की कमजोरी रही और यह 2,274.16 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि पैलेडियम में 1.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 1,770.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। पिछले सत्र में दोनों धातुएं तीन सप्ताह के हाई पर पहुंच गई थीं।

Stock Market: सेंसेक्स 142 अंक चढ़कर 82400 के पार और निफ्टी 25556 पर खुला

नई दिल्ली। Stock Market Today Opened: शेयर मार्केट की शुरुआत आज 26 फरवरी गुरुवार को बढ़त के साथ हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 142 अंकों की तेजी के साथ 82418 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 73 अंक ऊपर 25556 के लेवल पर खुलने में कामयाब हुआ है।

ग्लोबल मार्केट के संकेत

  • एशियन मार्केट
    वॉल स्ट्रीट पर रात भर में तेजी के बाद एशियाई बाजारों में गुरुवार को बढ़त दर्ज की गई, जिसमें जापान का निक्केई 225 पहली बार 59,000 के पार पहुंच गया। निक्केई 225 1.1 प्रतिशत बढ़कर 59,199.31 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, और टॉपिक्स 1.45 प्रतिशत बढ़ गया, जो एक नया शिखर भी था। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1.65 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि कोस्डैक ने 0.57 प्रतिशत की वृद्धि की। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने उच्च शुरुआत का संकेत दिया।
  • गिफ्ट निफ्टी टुडे
    गिफ्ट निफ्टी 25,669 लेवल के आसपास ट्रेडिंग कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद होने से लगभग 41 अंक का प्रीमियम था, जो भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।
  • वॉल स्ट्रीट
    अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को उच्च स्तर पर समाप्त हुआ और दो सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया। डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 307.65 अंक या 0.63 प्रतिशत बढ़कर 49,482.15 पर पहुंच गया, जबकि एसएंडपी 500 56.06 अंक या 0.81 प्रतिशत बढ़कर 6,946.13 पर पहुंच गया। नैस्डैक कंपोजिट 288.40 अंक या 1.26 प्रतिशत बढ़कर 23,152.08 पर बंद हुआ।
  • अमेरिका-ईरान वार्ता
    ईरान और अमेरिका के बीच गुरुवार को जिनेवा में ताजा दौर की वार्ता हुई, जिसका उद्देश्य अपने लंबे समय से चले आ रहे परमाणु विवाद को सुलझाना और बड़े पैमाने पर सैन्य निर्माण के बाद ईरान पर नए अमेरिकी हमलों को रोकना है। अमेरिका के एक अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची के साथ अप्रत्यक्ष वार्ता में भाग लेंगे।

Wheat: नए माल की आवक और बिकवाली का दबाव बढ़ने से गेहूं के भाव में मंदी

नई दिल्ली। Wheat Price Update: बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ने और लिवाली के शांत पड़ने से आज गेहूं की कीमतों में मंदी का रुख देखने को मिला। व्यापारिक हलकों के अनुसार बाजार में खरीदारों की सक्रियता सीमित रही, जबकि स्टॉकिस्टों की ओर से लगातार बिकवाली किए जाने से भाव पर दबाव बना रहा।

नई फसल की आवक शुरू होने के साथ ही बाजार की धारणा कमजोर होती नजर आ रही है, जिससे व्यापारियों में सतर्कता बढ़ गई है। मध्य प्रदेश और गुजरात की प्रमुख उत्पादक मंडियों में नए गेहूं की आवक धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। जैसे-जैसे नई फसल बाजार में पहुंच रही है, वैसे-वैसे आपूर्ति में बढ़ोतरी हो रही है, जिसका सीधा असर कीमतों पर पड़ रहा है।

नई फसल की बढ़ती उपलब्धता को देखते हुए स्टॉकिस्टों ने भी अपने पुराने स्टॉक की बिकवाली तेज कर दी है, जिससे बाजार में सप्लाई का दबाव और बढ़ गया है तथा भावों में गिरावट दर्ज की जा रही है। दूसरी ओर, फ्लोर मिलर्स की मांग फिलहाल सीमित बनी हुई है। आटा मिलों द्वारा जरूरत के हिसाब से ही खरीदारी की जा रही है और बड़े स्तर पर लिवाली का अभाव देखा जा रहा है।

मिलर्स की कमजोर मांग के कारण बाजार को मजबूत सहारा नहीं मिल पा रहा है, जिससे कीमतों पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है। व्यापारियों का कहना है कि मिलर्स अभी ऊंचे भाव पर खरीद से बच रहे हैं और नई आवक का इंतजार कर रहे हैं।

फसल के मौजूदा हालात पर नजर डालें तो इस वर्ष गेहूं की बिजाई का रकबा बढ़ा हुआ बताया जा रहा है और अब तक मौसम भी फसल के अनुकूल बना हुआ है। अनुकूल मौसम, पर्याप्त नमी और बेहतर फसल स्थिति को देखते हुए चालू सीजन में गेहूं के उत्पादन में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।

बढ़ती आवक, स्टॉकिस्टों की तेज बिकवाली, मिलर्स की कमजोर मांग और उत्पादन बढ़ने की संभावना को देखते हुए निकट अवधि में गेहूं की कीमतों में और गिरावट की संभावना व्यक्त की जा रही है। फ्लोर मिलर्स की मांग कमजोर बनी रहने से दिल्ली गेहूं की कीमतों में आज 50 रुपए प्रति क्विंटल मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ लारेन्स रोड पर भाव 2600/2620 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।

Diksha Mahotsav: मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 32वां दीक्षा महोत्सव आज

सिद्धचक्र महामंडल विधान में 32 अर्घ अर्पित किए

कोटा। Diksha Mahotsav: आरकेपुरम स्थित मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर, त्रिकाल चौबीसी परिसर के तत्वावधान में आयोजित सिद्धचक्र महामंडल विधान में बुधवार को श्रद्धालुओं ने गहन आस्था एवं श्रद्धा के साथ 32 अर्घ अर्पित किए। यह आयोजन आर्यिका विभाश्री माताजी एवं आर्यिका विनयश्री माताजी के मंगल सान्निध्य में संपन्न हुआ। मंदिर परिसर मंत्रोच्चार, अभिषेक एवं विविध धार्मिक अनुष्ठानों से दिनभर गुंजायमान रहा।

मंदिर अध्यक्ष अंकित जैन ने बताया कि प्रातः 6 बजे से मंत्रजाप, सहस्त्रनाम धारा, अभिषेक, शांतिधारा एवं विधान सहित विविध अनुष्ठान विधिपूर्वक आयोजित किए गए। पाद-प्रक्षालन, शास्त्र भेंट एवं दीप प्रज्वलन का सौभाग्य सकल दिगंबर जैन समाज के कार्यध्यक्ष जे.के. जैन, महामंत्री पदम बड़ला तथा कुन्हाड़ी मंदिर अध्यक्ष राजेंद्र गोधा को प्राप्त हुआ।

समिति उपाध्यक्ष लोकेश जैन बरमुंडा ने बताया कि आर्यिका विभाश्री माताजी का 32वां दीक्षा जयंति महोत्सव गुरुवार, को प्रातः 9 बजे आयोजित किया जाएगा। विधान एवं पूजन के उपरांत आचार्य विराग सागर महाराज एवं गुरुमाता पूजन, पिच्छी परिवर्तन, संगीतमय विधान तथा वस्त्र भेंट कार्यक्रम आयोजित होंगे।

निर्देशक विनोद टोरड़ी ने बताया कि कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। सकल समाज अध्यक्ष प्रकाश बज ने जानकारी दी कि दीक्षा जयंति के सफल आयोजन हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर दायित्वों का वितरण किया जा चुका है।

बैठक में परम संरक्षक विमल नांता, महामंत्री पदम बड़ला, मनोज जैसवाल सहित अनेक समाज प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पूजन थाली सजाने में श्रमण सेवा युवा मंडल, आर.के.पुरम सहित महिला, युवा एवं पुरुष संगठनों की सक्रिय भूमिका रहेगी।

मनुष्य की आवश्यकता कम, इच्छा असीमित
धर्मसभा को संबोधित करते हुए आर्यिका विभाश्री माताजी ने कहा कि मनुष्य की वास्तविक आवश्यकताएं सीमित होती हैं, किंतु उसकी इच्छाएं असीमित हैं। उन्होंने कहा कि पहले संसाधन कम थे, परंतु संतोष अधिक था। आज भौतिक सुविधाएं बढ़ी हैं, फिर भी तुलना और दिखावे के कारण व्यक्ति मानसिक रूप से अशांत है। माताजी ने स्पष्ट किया कि विषय-वासना और भौतिक आकर्षण एक ऐसी अग्नि है, जो बाहर से दिखाई नहीं देती, किंतु भीतर निरंतर मानसिक पीड़ा उत्पन्न करती है। सम्यक दृष्टि वाला जीव संसार में रहते हुए भी आत्मकल्याण का मार्ग खोज लेता है, जबकि मोह और माया में उलझा व्यक्ति जन्म-मरण के चक्र में बंधा रहता है।

आलोक कटदरे और प्लेबैक सिंगर मोनिका कामथ की ‘म्यूजिकल नाइट’ आज

कोटा। सृजन द स्पार्क कोटा चैप्टर की ओर से सिटी पार्क स्थित एम्फीथिएटर में भव्य ‘म्यूजिकल नाइट’ का आयोजन गुरूवार यानी आज सायं 7:15 बजे से प्रारंभ होगा।

कोटा चैप्टर के अध्यक्ष डा. विजय सरदाना व सचिव संजीव अग्रवाल ने बताया कि कोटा के संगीत प्रेमियों में लता व किशोर की यादो को ताजा करने के लिए सुप्रसिद्ध गायक आलोक कटदरे और प्लेबैक सिंगर मोनिका कामथ अपनी प्रस्तुतियों देंगे।

प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजकुमार जैन, अनिश​ बिरला एवं उमेश गोयल ने बताया कि आलोक कटदरे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मराठी और हिंदी गीतों के लिए चर्चित हैं तथा विशेष रूप से किशोर कुमार के गीतों की प्रस्तुति के लिए लोकप्रिय हैं। वहीं, मोनिका कामथ प्लेबैक सिंगर के रूप में सक्रिय हैं। वे लता मंगेशकर के सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियों के लिए सराही जाती हैं।

संगीत साधना का विषय है: आलोक कटदरे
पिछले तीन दशकों से संगीत जगत में सक्रिय गायक आलोक कटदरे का मानना है कि वर्तमान दौर का संगीत स्थायित्व खोता जा रहा है। एक विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि आज अधिकांश गीत सात दिन से अधिक श्रोताओं के मन में नहीं ठहर पाते, क्योंकि उनमें सुर, मधुरता और सार्थक शब्दों का अभाव दिखाई देता है।

कटदरे ने कहा, एक समय था जब किशोर, लता मंगेशकर और रफी मोहम्मद जैसे महान कलाकारों का संगीत वर्षों तक लोगों के दिलों पर राज करता था। उनके गीत आज भी उतने ही प्रासंगिक और लोकप्रिय हैं।

वर्ष 1990 से अपनी संगीत यात्रा प्रारंभ करने वाले कटदरे अब तक 4900 से अधिक लाइव प्रस्तुतियां दे चुके हैं। उन्होंने अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, दुबई, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, मलेशिया और सिंगापुर सहित कई देशों में मंच प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संगीत की छाप छोड़ी है। भारत के भी लगभग सभी प्रमुख शहर उनके सुरों के साक्षी रहे हैं।

वे विशेष रूप से किशोर कुमार और महान संगीतकार आर डी बर्मन के सदाबहार गीतों की जीवंत प्रस्तुति के लिए पहचाने जाते हैं। कटदरे का कहना है कि “यह दौर अभी सुनहरा है, क्योंकि गाने और सुनने की समझ शेष है, किंतु सोशल मीडिया ने एक नई चुनौती खड़ी कर दी है। बिना सुर-ताल की गहरी समझ के भी लोगों को मंच मिल रहा है और लाइक-व्यूज को ही प्रतिभा की प्रमाणिकता माना जा रहा है।

स्ट्रेस रिलीव की बेस्ट मेडिसिन है म्यूजिक: मोनिका कामथ
संगीत समारोह में सुरों से महफिल सजाने वाली गायिका मोनिका कामथ ने भी अपने विचार साझा किए। मराठी फिल्म ‘अष्टपदी’ में अभिनय कर चुकीं मोनिका 2003 से पेशेवर रूप से संगीत से जुड़ी हैं। वे सारेगामापा मराठी में भाग ले चुकी हैं तथा लोकप्रिय धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक फेस्टिवल एपिसोड में भी अपनी आवाज दे चुकी हैं।

मोनिका ने कहा, “संगीत सर्वश्रेष्ठ स्ट्रेस रिलीवर है। यह मानसिक शांति और संतुलन प्रदान करता है।” उन्होंने उभरते कलाकारों को सलाह दी कि संगीत का गहन अध्ययन और रियाज आवश्यक है। संगीत की आत्मा को जीवित रखने के लिए सुर, ताल और भाव की परंपरा को संरक्षित रखना समय की मांग है।

भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक कल हैदराबाद में

कोटा संभाग के प्रमुख पदाधिकारी रवाना

कोटा। भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक का आयोजन तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 27 फरवरी से 1 मार्च तक किया जा रहा है। जिसमें सम्मिलित होने के लिए कोटा संभाग के 9 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल को रवाना किया गया है।

इस प्रतिनिधिमंडल में प्रांत अध्यक्ष शंकरलाल नागर, प्रदेश अभिलेखागार प्रमुख शिवराज पुरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राम मूर्ति मीणा, प्रदेश महिला प्रमुख रमा शर्मा, प्रान्त मंत्री जगदीश खाती, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह सिरोहिया, प्रांत प्रचार प्रमुख आशीष मेहता, प्रांत महिला प्रमुख रजनी धाकड़ तथा जिला संगठन मंत्री तरुण यादव सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं।

शंकरलाल नागर ने बताया कि यह बैठक राष्ट्रीय स्तर पर कृषि नीतियों के निर्धारण और किसानों की ज्वलंत समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श के लिए आयोजित की जा रही है। प्रान्त प्रचार प्रमुख आशीष मेहता ने बताया कि इस त्रिदिवसीय अखिल भारतीय बैठक में देशभर के किसान प्रतिनिधि जुटेंगे।

जहाँ मुख्य रूप से कृषि उत्पादों के लाभकारी मूल्य, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, जल संरक्षण तकनीकों और संगठन के आगामी राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों पर विस्तृत मंथन किया जाएगा। इसके साथ ही, राजस्थान प्रदेश और विशेषकर कोटा संभाग में किसानों के हितों को लेकर किए जा रहे आंदोलनों, उपलब्धियों और संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट भी केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।

प्रान्त प्रचार प्रमुख आशीष मेहता ने बताया कि वर्तमान में कृषि क्षेत्र मौसम की अनिश्चितता और बढ़ती लागत जैसी गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐसे में यह बैठक किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और सरकार के समक्ष प्रभावी मांगें रखने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। बैठक के दौरान संगठन विस्तार और ‘किसान जागरण’ जैसे आगामी अभियानों की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।

KPL: चौथे दिन के मुकाबले में जीआर जयपुर जीती, VTCA नागपुर ने सौलफील को हराया

कोटा। KPL 2026: जिला क्रिकेट संघ द्वारा कोटा में राष्ट्रीय सीनियर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता कोटा प्रीमियर लीग (केपीएल) का आयोजन बुधवार को जारी रहा। प्रतियोगिता के चौथे दिन पहला मुकाबला वीटीसीए नागपुर बनाम सोलफिल क्रिकेट एकेडमी के मध्य खेला गया।

मैच में सौलफील क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर वीटीसीए नागपुर को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। नागपुर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहला विकेट जल्दी ही खो दिया लेकिन दूसरे विकेट के लिए अध्ययन डागा और रोहित के बीच 101 रन की साझेदारी हुई। वीटीसीए टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए।

टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अध्ययन डागा ने 26 गेंद पर पांच चैकों और पांच गगनचुंबी छक्कों की सहायता से 60 रन, रोहित ने 38 गेंद पर 59 रन तथा फेज शेख ने 35 गेंद पर नाबाद 54 रन की अर्धशतकीय पारियां खेली सौलफील टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए विनय चौधरी तथा मितेश जांगिड़ ने दो-दो विकेट एवं उत्तम डागा और कुतुबुद्दीन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सौलफील टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए तथा पूरी टीम 161 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए भवानी सुथार ने 29 रन, विनय चैधरी ने 26 रन तथा कमलेश चैधरी ने 23 रन बनाए।

वीटीसीए नागपुर टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए असित सिंह ने तीन विकेट, दीपेश और अगम सिंह ने दो-दो विकेट तथा अध्ययन डागा एवं सत्यम भोयर ने एक-एक विकेट लिया। वीटीसीए नागपुर टीम ने यह मुकाबला 39 रन से जीत लिया तथा इस मैच में अध्ययन डागा को प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।

दिन के दूसरे मैच में इनविक्सो इंडियंस टीम का सामना जीआर जयपुर से हुआ। इस मैच में इनविक्सो टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन बनाए जिसमें अनुज प्रेम राजपूत ने 34 रन तथा हरीश भड़ाना ने 29 रनों का योगदान किया।

जीआर टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रखर शर्मा ने 3.4 ओवर में मात्र 15 रन देकर प्रतियोगिता का पहला पांच विकेट हॉल अपने नाम किया तथा रोहित खींचड़ ने तीन विकेट और आशीष चोपड़ा और हिमांशु सिंह राणा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीआर जयपुर टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए लेकिन कप्तान राहुल चौधरी की 55 रन की अर्धशतकीय पारी और रोहित खींचड़ की 28 रन की पारी की सहायता से तीन गेंद शेष रहते सात विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर यह मुकाबला तीन विकेट से जीत लिया।

इनविक्सो टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए हरीश भड़ाना ने दो विकेट तथा पुनीत, सुमित भाटी, हिमांशु और अनुज प्रेम राजपूत ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। इस मुकाबले में जीआर टीम के रोहित खींचड़ प्लेयर ऑफ द मैच रहे। मैच के दौरान खिलाड़ी द्वारा छक्का लगाने पर दर्शकअनीस द्वारा कैच पकड़ने पर आयोजकों द्वारा नकद 1100 रूपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।

शिल्पा शेट्टी 1 मार्च को कोटा में
जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रविवार 1 मार्च को कोटा वासियों तथा देशभर से आए हुए क्रिकेट खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए बॉलीवुड जगत की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले की शोभा बढ़ाएंगी।

आज के मैच
प्रतियोगिता के पांचवे दिन पहले मुकाबले में राजस्थान यूनाइटेड बनाम बाउण्ड्री ब्रकर्स अजमेर एवं दूसरे मुकाबले में डब्ल्यूसीआर जबलपुर बनाम कोटा डीसीए के मध्य मैच खेला जाएगा।