Friday, July 17, 2026
Home Blog Page 227

शेयर बाजार में हाहाकार; सेंसेक्स 1600 अंक लुढ़का, निवेशकों के ₹9 लाख करोड़ स्वाहा

नई दिल्ली। Stock Market Update Today1:50 PM: ईरान-इजरायल-अमेरिका में जंग का असर घरेलू शेयर मार्केट पर देखने को मिल रहा है। दोपहर बाद 1.00 बजे सेंसेक्स 1553.48 अंक यानी 1.91% की गिरावट के साथ 79,733.71 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 476.55 अंक यानी 1.89% की गिरावट के साथ 24,702.10 अंक पर था।

सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट आई है। एनटीपीसी, इंडिगो और लार्सन एंड टुब्रो में सात फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। इसी तरह कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स और मारुति के शेयर 6 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए।

इटरनल, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील और आईटीसी में चार फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। इस गिरावट से बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप में 9 लाख करोड़ रुपये की गिरकर 454 लाख करोड़ रुपये रह गया।

सेंसेक्स 2743 अंकों के भारी नुकसान के साथ 78543 पर खुला। हालांकि, बहुत जल्द सेंसेक्स ने रिकवरी की और अब केवल 723 अंक नीचे 80563 पर है। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 519 अंक नीचे 24659 के लेवल पर खुला और 210 अंक नीचे 24968 पर है। सेंसेक्स एक समय 78543 पर आ गया था।

सेंसेक्स 2743 अंकों के भारी नुकसान के साथ 78543 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 519 अंक नीचे 24659 के लेवल पर खुला। एनएसई पर केवल 288 स्टॉक्स हरे और 2437 लाल निशान पर थे। 509 शेयर 52 हफ्ते के लो पर आ गए हैं।

सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट आई है। एनटीपीसी, इंडिगो और लार्सन एंड टुब्रो में सात फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। इसी तरह कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स और मारुति के शेयर 6 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए। इटरनल, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील और आईटीसी में चार फीसदी से ज्यादा गिरावट आई।

इससे पहले शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट आई क्योंकि अमेरिका-ईरान युद्ध ने नए घरेलू ट्रिगर की अनुपस्थिति के बीच निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। सेंसेक्स ने 81,287.19 पर बंद करने के लिए 961.42 पॉइंट या 1.17 प्रतिशत को क्रैक किया, जबकि निफ्टी 50 ने 317.90 पॉइंट या 1.25 प्रतिशत को 25,178.65 पर कम कर दिया।

ग्लोबल मार्केट के संकेत

  • एशियन मार्केट
    ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच युद्ध बढ़ने के कारण एशियाई बाजारों में सोमवार को तेजी से गिरावट दर्ज की गई। जापान का निक्केई 225 लगभग 2 प्रतिशत गिर गया, और टॉपिक्स 2.1 प्रतिशत गिर गया। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कम खुलने का संकेत दिया। दक्षिण कोरिया के बाजार सार्वजनिक अवकाश के लिए बंद हैं।
  • गिफ्ट निफ्टी टुडे
    गिफ्ट निफ्टी 25,223 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 115 अंकों की छूट है, जो भारतीय शेयर बाजार के सूचकांकों के लिए बड़ी गिरावट के साथ शुरुआत का संकेत देता है।
  • वॉल स्ट्रीट
    ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी शेयर वायदा रातोंरात कारोबार में गिर गया। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज फ्यूचर्स 517 अंक या 1 प्रतिशत गिर गए, जबकि एसएंडपी 500 फ्यूचर्स 1 प्रतिशत खो गए और नैस्डैक 100 फ्यूचर्स 1 प्रतिशत से अधिक गिर गए। शुक्रवार को एसएंडपी 500 और नैस्डैक ने मार्च 2025 के बाद से अपनी सबसे तेज मासिक गिरावट दर्ज की, जबकि डॉव जोन्स ने अपने दसवें सीधे महीने की बढ़त दर्ज की। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 521.28 अंक या 1.05 प्रतिशत गिरकर 48,977.92 पर आ गया, जबकि एसएंडपी 500 29.98 अंक या 0.43 प्रतिशत गिरकर 6,878.88 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट 210.17 अंक या 0.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,668.21 पर बंद हुआ।

अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध
अमेरिका-इजरायल संयुक्त हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद मध्य पूर्व में युद्ध बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि देश पर चल रहे अमेरिका-इजरायल हमलों में ईरान के 48 नेता मारे गए हैं। अयातुल्ला अराफी को इस्लामिक गणराज्य के अंतरिम सर्वोच्च नेता के रूप में नामित किया गया है।

सिद्धचक्र महामंडल विधान में पूजा-अर्चना के साथ तीर्थंकरों को अर्घ्य समर्पित किए

मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर से निकली भव्य चक्रवर्ती दिग्विजय यात्रा

कोटा। आरकेपुरम स्थित मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर, त्रिकाल चौबीसी के तत्वावधान में आर्यिका विभाश्री माताजी एवं आर्यिका विनयश्री माताजी के सानिध्य में आयोजित सिद्धचक्र महामंडल विधान के अंतर्गत रविवार को विशेष पूजा-अर्चना के साथ तीर्थंकरों को अर्घ्य समर्पित किए गए।

मंदिर समिति के अध्यक्ष अंकित जैन ने बताया कि प्रातः विशेष पूजा-अर्चना के उपरांत समवशरण में विराजित जिनेंद्र देव का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। विधानाचार्य पंडित जितेंद्र शास्त्री एवं स्वतंत्र भैया के सान्निध्य और निर्देशन में सिद्धचक्र महामंडल विधान किया जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत अर्घ्य समर्पित किए गए।

समिति उपाध्यक्ष लोकेश जैन बरमुंडा ने बताया कि सायंकाल चक्रवती इन्द्र ज्ञानचंद जैन,संजय—तृप्ति जैन के स्व निवास से चक्रवर्ती भव्य दिग्विजय यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में चक्रवती इंद्र परिवार हाथी पर सवार रहे। वहीं सोधर्म इंद्र के रूप में एस के जैन परिवार घोड़े पर विराजमान रहे। अन्य इंद्र बग्घियों में सवार होकर बैंड-बाजों एवं लवाजमे के साथ यात्रा नगर भ्रमण को निकली।

दिग्विजय यात्रा के दौरान मार्ग में स्थान-स्थान पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। जैन श्रद्धालु नृत्य करते हुए जिन प्रभावना करते नजर आए। इन्द्र अपने हाथो से मोती व अर्शिफा लुता रहे थे और श्रृद्धालु महावीर के जयकारो के साथ नाचते गाते आगे बढ रहे थे।

महिला मंडल की भव्य नाटिका
रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में धार्मिक नाटिका में भारत—बाहुबली युद्ध मंचन किया गया, जिसमें धर्म, त्याग और वैराग्य के संदेश को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया गया। नाटिका को उपस्थित श्रद्धालुओं ने सराहना के साथ देखा।

धर्म और धन पर प्रवचन
आर्यिका विभाश्री माताजी ने प्रवचन में धर्म और धन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्रद्धालुओं को बताया गया कि जो व्यक्ति धर्म को छोड़कर केवल धन के पीछे भागता है, उसका पतन निश्चित है। जबकि धर्म के पथ पर चलने वाला व्यक्ति कभी अभावग्रस्त नहीं होता। धर्म के बिना धन का कोई मूल्य नहीं है और धर्मयुक्त धन ही कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने भरत चक्रवर्ती की दिग्विजय यात्रा का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने 60 हजार वर्षों में छह खंडों पर विजय प्राप्त कर धर्मध्वजा फहराई थी।

पुण्य के प्रताप से मिले धन, वैभव को पाप में लगाकर अपना आने वाला कल मत बिगाड़ो

कोटा। श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर तलवंडी में विगत छह दिनों से सिद्धों की आराधना स्वरूप भव्य अनुष्ठान का आयोजन श्रद्धा एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ किया जा रहा है। भैयाजी आदिकुमार के निर्देशन तथा अनिशा के सुमधुर गायन व संगीत की पावन लहरियों के मध्य चल रहे इस आयोजन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया है।

अपने प्रेरक उद्बोधन में भैयाजी ने कहा कि पुण्य के प्रताप से प्राप्त धन-वैभव को यदि पाप में लगाया जाए तो यह अपने आने वाले कल को अंधकारमय बना देता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि जिस प्रकार दूध में दही, मक्खन और घी की संभावनाएँ निहित रहती हैं, बीज में विशाल वृक्ष बनने की क्षमता होती है और पाषाण में प्रतिमा बनने का सामर्थ्य छिपा रहता है, उसी प्रकार प्रत्येक जीव में परमात्मा बनने की असीम संभावना विद्यमान है। किंतु अज्ञानवश हम उसे देख नहीं पाते। सिद्ध परमात्मा अनंत गुणों से सम्पन्न हैं और हम अपनी अल्प बुद्धि के अनुसार ही उनकी भक्ति कर पाते हैं।

मंदिर के महामंत्री प्रकाश सामरिया ने बताया कि मंदिर में नंदीश्वर दीप विधान का आयोजन निरंतर छठे दिन भी जारी रहा। प्रतिदिन सोधर्म इंद्र एवं द्रव्य पुण्यार्जक परिवारों का चयन किया जा रहा है। 3 मार्च को विधान का समापन विश्व शांति एवं प्राणी मात्र के कल्याणार्थ महायज्ञ के साथ होगा। तीन प्रमुख पात्रों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अग्निकुंड में आहुतियाँ अर्पित की जाएंगी, जो वर्तमान वैश्विक परिप्रेक्ष्य में विशेष प्रासंगिक मानी जा रही हैं।

कोटा-बून्दी एयरपोर्ट और 4600 करोड़ के पेयजल-सिंचाई प्रोजेक्ट का शिलान्यास 7 को

कोटा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कोटा आगमन को लेकर तैयारियों के निमित्त ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने रविवार को जीएमए प्लाजा सभागार में कोटा शहर व कोटा देहात की संयुक्त बैठक ली। इस दौरान विधायक संदीप शर्मा, शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन और देहात अध्यक्ष प्रेम गोचर मौजूद रहे।

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 7 मार्च को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा औऱ केन्द्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू हाड़ौती के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट कोटा-बून्दी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान 4600 करोड की जल, सिंचाई परियोजना का शिलान्यास भी होगा।

जे.जे.एम. के अन्तर्गत 1100 करोड की नौनेरा परियोजना, 3500 करोड की परवन परियोजना का भूमिपूजन किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वीडियो संदेश भी प्रसारित किया जाएगा। विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलान शर्मा के नेतृत्व में राज्य में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। भाजपा शासन में राजस्थान का चहुंमुखी विकास हो रहा है।

जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों का परिणाम ही है कि कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट निर्माण में आ रही सभी बाधायें दूर होकर एयरपोर्ट निर्माण की राह साफ हुई।

7 मार्च को कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास कोटा के साथ पूरे हाड़ौती के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। जैन ने कहा कि इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनने के लिये भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आमजन में भारी उत्साह एवं जोश है।

कोटा प्रीमियर लीग: जीआर जयपुर को हरा कर कोटा डीसीए टीम बनी विजेता

कोटा। KPL 2026: कोटा प्रीमियर लीग 2026 का खिताबी मुकाबला रविवार को कोटा टीम ने जीआर जयपुर को हरा कर 26 रनों से जीत लिया।

कोटा जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सीनियर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कोटा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे सलामी बल्लेबाज दिव्यप्रताप सिंह हाड़ा और सुमित गोदारा ने पहले विकेट के लिए 98 रन जोड़े तथा टीम ने 198 रनों का चुनौती पूर्ण लक्ष्य खड़ा किया।

कोटा टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान दिव्यप्रताप सिंह हाडा ने 38 गेंद पर 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली जबकि सुमित गोदारा ने 46 रन और शुभम गढ़वाल ने 27 रनों का महत्वपूर्ण योगदान किया।

जीआर जयपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए कार्तिकेय सिंह ने तीन विकेट, रोहित खींचड़ ने दो विकेट तथा कुलवंत खेजरोलिया और आशीष चोपड़ा ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीआर जयपुर की टीम के बल्लेबाजों ने संघर्षपूर्ण पारियां खेली परंतु टीम खिताब जीतने से 26 रन दूर रह गई।

टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रोहन राजभर ने 45 रन रोहित खींचड़ ने 40 रन तथा महिपाल लोमरोर ने 22 रनों का योगदान किया। कोटा टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए हिमांशु नेहरा ने 4 विकेट, विशाल गोदारा ने दो विकेट तथा गणेश सुथार, शिवम शुक्ला और दिव्यप्रताप सिंह ने एक-एक विकेट लिया।

कोटा टीम ने 26 रनों से खिताबी मुकाबला जीत लिया तथा प्लेयर ऑफ द फाइनल हिमांशु नेहरा रहे। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी एवं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज दिव्यप्रताप सिंह हाड़ा रहे। इसके साथ ही सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रोहित खींचड़, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक अशोक सिंह, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हर्ष यादव तथा प्रतियोगिता का उभरता हुआ खिलाड़ी प्रखर शर्मा रहे।

शिल्पा शेट्टी ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शकों और देशभर से आए हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए सुप्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने स्टेडियम पहुंचकर सभी दर्शकों और खिलाड़ियों का अभिवादन कर उत्साहवर्धन किया।

बिरला ने विजेता टीमों को ट्रॉफी भेंट की
फाइनल मुकाबले के दौरान मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी भेंट कर पारितोषिक प्रदान किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कोटा शहर राकेश जैन, कोटा बूंदी सरस डेयरी चेयरमैन चैन सिंह राठौड़ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

कोटा-श्री माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस के एसी कोच के चक्के में आग लगी, देखिए वीडियो

ड्यूटी पर तैनात टिकट निरीक्षक की सतर्कता से दुर्घटना टली

कोटा। कोटा-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस के एक कोच में आग लग गई। ड्यूटी पर तैनात टिकट निरीक्षक की सतर्कता से बड़ी दुर्घटना टल गई

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि ट्रेन संख्या 19803 कोटा–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस ट्रेन रात्रि 21.00 बजे मथुरा से रवाना हुई थी। टिकट जांच के दौरान इंसाफ अली को जलने की गंध महसूस हुई। उन्होंने तुरंत दरवाजे से झांक कर बाहर देखा तो बी–3 कोच के पहिए के समीप धुआं एवं आग की लपटें दिखाई दीं।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तत्काल आपातकालीन जंजीर खींचकर ट्रेन को लगभग 21.40 बजे रोका। तत्पश्चात उन्होंने ऑनबोर्ड स्टाफ की सहायता से विभिन्न कोचों में उपलब्ध अग्निशामक यंत्रों का उपयोग करते हुए आग बुझाने की कार्रवाई प्रारंभ की। कुल 15 अग्निशामक यंत्रों के उपयोग से आग पर सफलतापूर्वक नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया।

इस दौरान घटना की सूचना नियंत्रण कक्ष के माध्यम से उच्च अधिकारियों को तत्काल दी गई। सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित खंड में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई तथा यात्रियों की सुरक्षा के लिए समीपवर्ती ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन रोका गया।

आग पर नियंत्रण के पश्चात ट्रेन को 22.03 बजे पुनः गंतव्य की ओर रवाना किया गया। अगले स्टेशन पर तकनीकी जांच की गई, जिससे यात्रा की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

रेलवे प्रशासन ने इस घटना में टिकट निरीक्षक कोटा इंसाफ अली की सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा एवं साहस की सराहना की है। उनकी त्वरित कार्रवाई से संभावित दुर्घटना टल गई और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित रही।

कोटा–जबलपुर होली एक्सप्रेस स्पेशल में 5 अतिरिक्त कोच जोड़े

कोटा। होली के अवसर पर अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा संचालित कोटा–जबलपुर–कोटा होली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा हेतु कोचों की स्थायी वृद्धि की गई है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए इस विशेष ट्रेन में 5 अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं, जिनमें 3 शयनयान श्रेणी, 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी तथा 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी सह द्वितीय श्रेणी कोच शामिल हैं।

कोच वृद्धि के पश्चात अब इस विशेष ट्रेन में 6 सामान्य श्रेणी, 5 शयनयान श्रेणी, 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी सह द्वितीय श्रेणी तथा 2 बैठक श्रेणी के डिब्बे सहित कुल 17 डिब्बे उपलब्ध रहेंगे।

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 09806 (कोटा–जबलपुर) का संचालन दिनांक 1.3.2026 एवं 3.3.2026 को कोटा से 18.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 6.55 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09805 (जबलपुर–कोटा) का संचालन दिनांक 2.3.2026 एवं 4.3.2026 को जबलपुर से 9.10 बजे प्रस्थान कर 22.15 बजे कोटा पहुंचेगी।

यह गाड़ी कोटा मंडल के अंता, बारां, अटरू, सालपुरा एवं छबड़ा गुगोर सहित मार्ग के निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव लेकर गंतव्य को जाएगी।

कोटा–मथुरा होली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि गाड़ी संख्या 09809 (कोटा–मथुरा) का संचालन दिनांक 2.03.26 से 4.03.26 तक कुल 3 फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन कोटा स्टेशन से 08.40 बजे प्रस्थान कर लाखेरी (09.28 बजे), सवाई माधोपुर (10.08 बजे), गंगापुर सिटी (10.55 बजे), श्री महावीर जी (11.23 बजे), हिण्डौन सिटी (11.35 बजे), बयाना (12.05 बजे) एवं भरतपुर (12.38 बजे) पर ठहरते हुए 14.20 बजे मथुरा पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09810 (मथुरा–कोटा) का संचालन दिनांक 02.03.26 से 04.03.26 तक कुल 03 फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन मथुरा स्टेशन से 17.00 बजे प्रस्थान कर भरतपुर (17.28 बजे), बयाना (18.00 बजे), हिण्डौन सिटी (18.24 बजे), श्री महावीर जी (18.35 बजे), गंगापुर सिटी (19.10 बजे), सवाई माधोपुर (20.03 बजे) एवं लाखेरी (21.08 बजे) पर ठहरते हुए 22.50 बजे कोटा पहुंचेगी।

कोटा–राशिदपुर खोरी होली एक्सप्रेस स्पेशल निरस्त
होली पर्व के अवसर पर संचालित की जाने वाली गाड़ी संख्या 09807/09808 कोटा–राशिदपुर खोरी–कोटा होली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को कम यात्रीभार के कारण निरस्त किया गया है।

गाड़ी संख्या 09807 (कोटा–राशिदपुर खोरी) दिनांक 04.03.2026 तथा गाड़ी संख्या 09808 (राशिदपुर खोरी–कोटा) दिनांक 05.03.2026 को संचालित नहीं की जाएगी।

कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास 7 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे

ऊर्जा मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक, तैयारियों पर की विस्तृत चर्चा

कोटा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 7 मार्च को प्रस्तावित कोटा दौरे एवं क्षेत्र की महत्वाकांक्षी परियोजना कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के शिलान्यास की तैयारियों को लेकर रविवार को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने जिला परिषद सभागार में संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल, जिला कलक्टर पीयूष समारिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में ऊर्जा मंत्री ने नगर निगम, केडीए, पीडब्ल्यूडी एवं परिवहन सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को सभा स्थल पर बन रहे मंच, सभा में आने वाले लोगों के बैठने की व्यवस्था, पीने के पानी, चल शौचालय की व्यवस्था, एम्बुलेंस एवं फायर ब्रिगेड आदि व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

श्री नागर ने विधायक संदीप शर्मा, शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर के साथ सभा में आने वाले लोगों के परिवहन की व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ सीएम के इस दौरे को सफल बनाने को लेकर व्यापक चर्चा की और आवश्यक कदम उठाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण, आमजन के बैठने की व्यवस्था और शिलान्यास कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संख्या के अनुरूप पांडाल बनाने, पार्किंग व्यवस्था और परिवहन के संबंध में भी निर्देश दिए।

श्री नागर ने एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया, जिला प्रशासन, नगर निगम, केडीए, पीडब्ल्यूडी, पीएचईडी, रसद विभाग, परिवहन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं की गई तैयारियों का 5 मार्च को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में सांगोद प्रधान जयवीर सिंह, विवेक राजवंशी, केडीए आयुक्त ममता तिवारी, नगर निगम आयुक्त ओपी मेहरा, एडीएम सीलिंग कृष्णा शुक्ला, सीईओ जिला परिषद कमल कुमार मीणा, एडीएम सिटी अनिल कुमार सिंघल सहित एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया एवं विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ऊर्जा मंत्री नागर ने इससे पहले 22 फरवरी को अधिकारियों के साथ शंभूपुरा में बन रहे नए एयरपोर्ट के पास प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया था।

7 मार्च को प्रस्तावित ​मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का यह दौरा कोटा और पूरे हाड़ौती क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के दौरे में बहु प्रतीक्षित कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास प्रस्तावित है।

पर्यटन की दृष्टि से हाड़ोती एक नई डेस्टीनेशन के रूप में उभरेगा: एडीएम कृष्णा शुक्ला

कोटा महोत्सव एवं कोटा हाड़ोती ट्रेवल मार्ट अगली बार चार दिवसीय होगा: माहेश्वरी

कोटा। जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग द्वारा 21 एवं 22 फरवरी को आयोजित कोटा महोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने वाली सभी सहयोगी संस्थाओं को रविवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) कृष्णा शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

छावनी स्थित होटल में आयोजित एक समारोह में होटल फेडरेशन आफ राजस्थान कोटा डिवीजन, कोटा व्यापार महासंघ, कोटा व्हीकल डीलर्स एसोसिएशन, श्री सर्राफा बोर्ड एवं उसकी सभी सहयोगी संस्थाएं, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन, कोटा ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन,, मीडिया, इनफ्लुएंसर, कचोरी फेस्ट वाले एवं साफा बन्धन के लिए कोटा खल चुरी व्यापार समिति सहित कई संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह एवं होटल फेडरेशन कोटा डिवीजन द्वारा बनाई गई स्मारिका देकर सम्मानित किया।

कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव एवं होटल फेडरेशन आफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने बताया कोटा महोत्सव के दौरान गणेश वंदना हेरिटेज वॉक एवं चंबल महाआरती जैसे मुख्य आयोजनों को भव्य बनाने के लिए इन सभी सस्थाओ ने अपनी संपूर्ण भागीदारी निभाई है। हेरिटेज वॉक के दौरान सभी का समाज सेवी कैलाशचंद जैन की ओर से साफा बांधा गया। कोटा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की ओर से सभी को कोटा महोत्सव के बेज लगाए गए।

चंबल रिवर फ्रंट पर कोटा ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन की भागीदारी से द्वारा भव्य ऐतिहासिक चंबल महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें होटल फेडरेशन आफ राजस्थान कोटा डिवीजन एवं कोटा व्यापार महासंघ द्वारा भी अहम भूमिका निभाई गई। माहेश्वरी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा इस आयोजन में जन-जन को जोड़ने एवं सभी संस्थाओं की भागीदारी निहित करना एक सराहनीय कार्य था।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग कृष्णा शुक्ला ने कहा कि सरकारी बजट नहीं होने के बावजूद भी कोटा महोत्सव के अभूतपूर्व आयोजन में समाज के सभी वर्गों द्वारा भागीदारी निभाई है. इससे आने वाले समय में हाड़ोती पर्यटन क्षेत्र में एक नया इतिहास बनाएगा।

हाड़ोती पर्यटन विकास का एक नया अध्याय लिखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन कोटा महोत्सव को राज्य में के पर्यटन कैलेंडर वर्ष में जोड़ने के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजेगा।

इस अवसर पर होटल फेडरेशन आफ राजस्थान कोटा डिवीजन के महासचिव संदीप पाडिया, कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता, सचिव कोशल बंसल, आनंद राठी, कोटा व्हीकल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम भाटिया, कोटा ज्वेलर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पंकज सोनी, कोटा इनफ्लुएंसर एसोसियेशन की अध्यक्ष भाविका प्रीतरमानी ने भी संबोधित किया।

वहीं इन्फ्लुएंसर संस्था एवं सोशल मीडिया से जुड़े 50 से अधिक व्यक्तियो को कोटा महोत्सव के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने के लिए सम्मानित किया गया।

Tecno Pop X स्मार्टफोन 4 मार्च को भारत में होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स

नई दिल्ली। Tecno कंपनी भारत में एक नया फोन लाने की तैयारी में जुट गई है। कंपनी अब Tecno Pop X को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। फोन की माइक्रोसाइट Amazon इंडिया पर लाइव हो गई है।

माइक्रोसाइट पर अपकमिंग टेक्नो पॉप एक्स को ‘मेक इट पॉप’ टैगलाइन के साथ टीज किया गया है, साथ में कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट का खुलासा भी कर दिया है। इसके अलावा, लिस्टिंग से फोन की पहली झलक भी देखने को मिलती है।

दरअसल, अमेजन इंडिया पर लाइव माइक्रोसाइट के जरिए, कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि भारत में Tecno Pop X को 4 मार्च, 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

लॉन्च डेट कंफर्म करने के अलावा, कंपनी ने माइक्रोसाइट पर इसकी तस्वीर भी शेयर की है, जिससे इसके डिजाइन और कलर ऑप्शन का भी पता चलता है। फोन को व्हाइट कलर में टीज किया गया है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में इसके अन्य कलर ऑप्शन्स का भी खुलासा करे।

डिजाइन की बात करें तो यह देखने में खूबसूरत लगता है। इसमें एक पिल शेप का कैमरा मॉड्यूल है, जो वर्टिकल पोजीशन में लगा है। कैमरा मॉड्यूल के अंदर दो कैमरा सेंसर दिखाई दे रहे हैं।

कैमरा मॉड्यूल के ठीक बाहर एक एलईडी फ्लैश है, जिसने नीचे इंफ्रारेड सेंसर लिखा है, जिससे यह कंफर्म हो गया है कि इस फोन को रिमोट कंट्रोल की तरह यूज किया जा सकेगा। फोन के राइट साइड पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिखाई दे रहे हैं।

स्पेसिफिकेशन्स
स्पेक्स की बात करें तो, माइक्रोसाइट पर कोई स्पेसिफिकेशन्स लिस्ट नहीं हैं, लेकिन अपकमिंग फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.75 इंच डिस्प्ले, यूनिसॉक T7250 प्रोसेसर, 15W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी, फ्रीलिंग 2.0, IP64 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग, 1.2 मीटर तक ड्रॉप रेजिस्टेंस, 13 मेगापिक्सेल AI मेन रियर कैमरा और भी बहुत कुछ होगा।

दुनिया का सबसे पतला फोन
पिछले महीने टेक्नो ने भारतीय बाजार में Tecno POVA Curve 2 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। दावा है कि यह 8000mAh बैटरी वाला दुनिया का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन है। भारत में टेक्नो पोवा कर्व 2 5G की कीमत बेस 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 27,999 रुपये और टॉप 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये है। इसे स्टॉर्म टाइटेनियम, मेल्टिंग सिल्वर और मिस्टिक पर्पल कलर्स में खरीदा जा सकेगा।

Tecno Pova Curve 2 5G की खासियत
फोन में 6.78-इंच का कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। यह फोन गिरने पर टूटेगा भी नहीं, क्योंकि यह SGS 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट है, साथ में 8GB रैम और 256GB तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज है।

यह दुनिया का पहला ट्रिपल चिपसेट फोन है और यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो 20 5G बैंड्स को सपोर्ट करता है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा और 2-मेगापिक्सेल का सेंसर है। सेल्फी के लिए 13-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। दावा है कि यह 8,000mAh बैटरी वाला दुनिया का सबसे पतला फोन है। इसकी मोटाई 7.42 एमएम और वजन 192 ग्राम है।