Wednesday, July 15, 2026
Home Blog Page 191

Lexus की नई इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च, 6 सेकेंड से कम में पकडेगी 100 की स्पीड

नई दिल्ली। लेक्सस कम्पनी ने इंडियन मार्केट में अपनी 8th जेनरेशन ES सेडान Lexus ES 500e electric car को लॉन्च कर दिया है। टोयोटा कैमरी के प्लैटफॉर्म पर बनी यह सेडान ब्रैंड की इंडियन मार्केट में पहली इलेक्ट्रिक कार है।

इसकी शुरुआती कीमत 89.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी की यह इलेक्ट्रिक कार 338hp के साथ आती है। इसकी खास बात है कि यह 6 सेकेंड से कम में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ लेती है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर यह 580 किलोमीटर तक चल जाती है। आइए डीटेल में जानते हैं इस कार की खूबियों के बारे में।

लेक्सस ES 500e में 74.69 kWh बैटरी पैक वाला इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दिया गया है। इसमें ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप है जो 338 hp की ताकत जेनरेट करता है। कार 5.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होने पर 580 किमी तक चल जाती है।

एक्सटीरियर लुक: नए ES मॉडल का एक्सटीरियर पिछले मॉडल्स के मुकाबले अधिक ऐंगुलर है। कार के फ्रंट में आकर्षक Z-आकार की डे-टाइम रनिंग लाइट्स हैं, जो इंडिकेटर्स के साथ इंटीग्रेटेड हैं। वहीं, मेन हेडलाइट्स को वर्टिकल ग्लॉस ब्लैक ट्रिम के पीछे छिपाया गया है। कंपनी इसमें नॉर्मल ग्रिल की जगह बम्पर के निचले हिस्से में एक कॉम्पैक्ट एयर इंटेक ऑफर कर रही है, जिसे खास डायमंड पैटर्न इंसर्ट से सजाया गया है।

प्रीमियम इंटीरियर: नई ES का इंटीरियर बेहद शानदार है, जिसे कंपनी ‘क्लीन टेक x एलिगेंस’ डिजाइन फिलॉसफी कहती है। केबिन के मेन एलिमेंट्स में लोअल विंडो सिल्स, थिनर सीट प्रोफाइल, बड़ी पैनोरमिक ग्लास रूफ और हैंड डिटेक्टिंग प्रॉक्सिमिटी-सेंसिंग कंट्रोल शामिल हैं। इसके अलावा डोर पैड में लगे स्पीकर ग्रिल में म्यूजिक-सिंक्ड LED लाइटिंग है और डैशबोर्ड में दो बड़े डिजिटल डिस्प्ले दिए गए हैं। इनमें 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एक 14 इंच की बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन शामिल है।

सेफ्टी फीचर: इस वाहन में रडार-गाइडेड क्रूज कंट्रोल, लेन चेंज असिस्टेंस, कोलिजन वॉर्जिंग और मिटिगेशन सिस्टम, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, एडैप्टिव हाई-बीम असिस्ट और ड्राइवर की नींद का पता लगाने वाला सिस्टम शामिल है। नई लेक्सस ईएस में 10 एयरबैग, सराउंड-व्यू कैमरे, ऑटो-होल्ड फंक्शनैलिटी वाला इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, हिल-होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और कार के चारों ओर पार्किंग सेंसर भी दिए गए हैं।

सैमसंग का 200MP कैमरा और सुपर AI फोन ₹10,000 सस्ता हुआ

नई दिल्ली। Samsung Galaxy S25 Ultra: सैमसंग यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra को अब सस्ता कर दिया है। कंपनी ने फोन की कीमत को 10,000 रुपए तक कम कर दिया है।

सैमसंग का यह फोन 200MP कैमरा जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है। फोन में बेहद पावरफुल Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर भी दिया गया है।

कीमतें
Samsung ने अपने इस फ्लैगशिप फोन के तीनों वेरिएंट की कीमत में अलग-अलग बदलाव किए हैं। जहां 256GB बेस वेरिएंट में 10,000 रुपए की बड़ी कटौती की गई है। पहले इस वैरिएंट की कीमत 129,999 रुपए थी जो अब 119,999 रुपए हो गई है।

वहीं 512GB वेरिएंट में 2,000 रुपए की मामूली कमी देखने को मिली है। इसकी कीमत अब 141,999 रुपए से घटकर 139,999 रुपए हो गई है। लेकिन 1TB वेरिएंट की कीमत 4,000 रुपए बढ़ा दी गई है, जो थोड़ा चौंकाने वाला फैसला है।

स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 6.9 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका मतलब है कि स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहद स्मूद और शानदार रहेगा।

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Elite जैसा पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग से लेकर मल्टीटास्किंग तक हर काम को आसानी से संभाल सकता है।

इस फोन में पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ आता है, जिससे फोटो काफी क्लियर और स्टेबल मिलती हैं। इसके अलावा 50MP का टेलीफोटो लेंस 5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ मिलता है, जबकि 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस बड़ी फोटो कैप्चर करने में मदद करता है। वहीं 10MP का पेरिस्कोप लेंस 3x ऑप्टिकल और 100x डिजिटल ज़ूम तक सपोर्ट देता है।

सेल्फी के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें AI फीचर्स और HDR सपोर्ट मिलता है, जिससे पोर्ट्रेट फोटो और भी बेहतर आती हैं। वीडियो शूटिंग के मामले में भी यह फोन काफी एडवांस है। इसमें 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है, साथ ही स्टेबिलाइजेशन और नाइट मोड जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

कैमरा ऐप में AI Photo Assist और Generative Edit जैसे फीचर्स शामिल हैं, जिनकी मदद से आप फोटो की लाइटिंग और फ्रेमिंग ऑटोमैटिक ठीक कर सकते हैं या फोटो से अनचाही चीजें हटाकर उसे और बेहतर बना सकते हैं।

फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा इसमें S Pen सपोर्ट, मजबूत Titanium फ्रेम, Galaxy AI फीचर्स और IP68 रेटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G की एक बड़ी खासियत इसका लॉन्ग-टर्म सॉफ्टवेयर सपोर्ट है। कंपनी ने इस फोन के लिए 7 साल तक Android अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। इससे फोन लंबे समय तक नया और सुरक्षित बना रहेगा। इसके साथ One UI 7 में Live Translate, AI Wallpaper Generator, Photo Assist और Circle to Search जैसे स्मार्ट AI फीचर्स दिए गए हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं।

Rupee vs Dollar: डॉलर की मजबूती ने बढ़ाई टेंशन, पहली बार रुपया 93 पार

नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुक्रवार को अब तक के सबसे निचले स्तर 93.12 पर पहुंच गया है। यह पहली बार है जब अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले घरेलू मुद्रा 93 के स्तर के पार निकल गई है। डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य 0.55 फीसदी गिर गया। बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 92.63 पर बंद हुआ था।

पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में ईरान-अमेरिका/इजरायल के बीच युद्ध होने के बाद से घरेलू मुद्रा पर दबाव बना हुआ है। तब से रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले करीब 2 फीसदी लुढ़क चुका है। एक्सपर्ट्स के अनुसार डॉलर के मुकाबले रुपया 92.80 के स्तर से ऊपर कारोबार कर रहा है, जो कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक जोखिम से बचने के ट्रेंड के बीच रुपये पर लगातार दबाव का संकेत देता है।

रुपये में गिरावट के 3 बड़े कारण

  • कच्चे तेल में उछाल
    मिडिल ईस्ट संकट के कारण तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे भारत का आयात बिल बढ़ गया है। हालांकि शुक्रवार को इसमें कुछ गिरावट आई।
  • विदेशी फंड्स की निकासी
    अमेरिकी टैरिफ बढ़ने की आशंका के चलते विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं। गुरुवार को विदेशी निवेशकों (FPI) ने 7,558 करोड़ रुपये की बिकवाली की।
  • डॉलर की मजबूती
    वैश्विक स्तर पर डॉलर इंडेक्स में मजबूती से उभरती अर्थव्यवस्थाओं (Emerging Markets) की करेंसी दबाव में हैं। इस कारण भी रुपये में गिरावट बनी हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपये में 93 से ऊपर लगातार बढ़त से तेजी का रुझान मजबूत हो सकता है। 93.20-93.40 रुकावट का स्तर और 92.70 व 92.50-92.40 का स्तर सपोर्ट लेवल है।

आम आदमी पर क्या होगा असर
डॉलर महंगा होने से विदेश यात्रा और वहां की शिक्षा का खर्च बढ़ जाएगा।
आयात महंगा हो जाएगा। इससे इलेक्ट्रॉनिक्स, तेल और अन्य विदेशी सामानों की कीमतें बढ़ सकती हैं।

रिजर्व बैंक ने झोंके 100 अरब डॉलर
रुपये को गिरने से बचाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपने सबसे बड़े हथियार ‘फॉरवर्ड कॉन्ट्रैक्ट्स’ का इस्तेमाल तेज कर दिया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार रिजर्व बैंक की फॉरवर्ड मार्केट में डॉलर बेचने की पोजीशन अब 100 अरब डॉलर के करीब पहुंच गई है। जनवरी में यह आंकड़ा 67.8 अरब डॉलर और फरवरी में 88.8 अरब डॉलर था।

रिजर्व बैंक मुख्य रूप से नॉन-डिलीवरेबल फॉरवर्ड्स (NDF) और घरेलू बाय-सेल स्वैप के जरिए दखल दे रहा है ताकि विदेशी मुद्रा भंडार को तुरंत खर्च किए बिना रुपये को सहारा दिया जा सके।

MCX पर सोना 3350 रुपये और चांदी 8540 रुपये उछली, जानिए आज के भाव

नई दिल्ली। शुक्रवार को सोने की कीमतों में मजबूत रिकवरी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना सुबह के कारोबार में 2 प्रतिशत से अधिक उछल गया, जिससे निवेशकों को कुछ राहत मिली है। हालांकि, बाजार की अस्थिरता अभी भी बनी हुई है और आगे की दिशा को लेकर अनिश्चितता कायम है।

हालांकि शुक्रवार को तस्वीर बदलती नजर आई। सुबह के कारोबार में सोने की कीमतों में 3,350 रुपये यानी करीब 2.30 प्रतिशत की तेजी आई और यह 1,48,302 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। इसी तरह चांदी में भी जोरदार उछाल देखने को मिला और यह 8,540 रुपये बढ़कर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह तेजी मुख्य रूप से वैल्यू बाइंग के कारण आई है, जहां निवेशकों ने गिरावट के बाद कम कीमतों पर खरीदारी का मौका भुनाया।

बता दें गुरुवार को सोने और चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी, जिसने निवेशकों को चौंका दिया। एमसीएक्स पर सोना 1,44,954 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जिसमें 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई थी।

वहीं, चांदी भी करीब 7 प्रतिशत टूटकर 2,31,460 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। इस गिरावट की मुख्य वजह अमेरिकी डॉलर की मजबूती, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और महंगाई को लेकर बढ़ती चिंताएं रही थीं, जिससे निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश से कुछ समय के लिए हट गया।

Gold Price: दुबई में खरीदारी की बहार, ईद से पहले सोना सस्ता

नई दिल्ली। यूएई में सोने की कीमतों में हालिया गिरावट ने बाजार में नई जान फूंक दी है। कई हफ्तों तक ऊंचे स्तर पर रहने के बाद अब गोल्ड रेट में तेज गिरावट देखने को मिली है, जिससे खरीदारों के लिए बड़ा मौका बन गया है। ईद-उल-फितर से ठीक पहले आई इस गिरावट ने दुबई के गोल्ड मार्केट में जबरदस्त रौनक लौटा दी है।

खलीज टाइम्स के मुताबिक यूएई में 24 कैरेट सोना अब करीब 554 दिरहम प्रति ग्राम पर आ गया है, जो इस महीने की शुरुआत में 640 दिरहम के पार पहुंच गया था। यानी कीमतों में 80–90 दिरहम तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने में भी 80 दिरहम से ज्यादा की कमी आई है, जिससे ज्वैलरी खरीदना काफी सस्ता हो गया है। एक ही दिन में 30 दिरहम तक की गिरावट यह दिखाती है कि बाजार में तेज सुधार हुआ है।

ईद से पहले बढ़ी भीड़
इस गिरावट का समय बेहद अहम है क्योंकि ईद-उल-फितर नजदीक है। दुबई के मशहूर Gold Souk और ज्वैलरी बाजारों में अब खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। खासकर शादी की तैयारी करने वाले परिवार, गिफ्ट खरीदने वाले ग्राहकों में उत्साह है। हल्के वजन के आभूषण लेने वाले कई ग्राहक इस गिरावट को “अभी खरीदें” का सही मौका मान रहे हैं।

क्यों गिर रहे हैं दाम
टाइम्स ऑफ इंडिया के मतुाबिक सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे कई वैश्विक कारण हैं जैसे, रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद मुनाफावसूली हो रही है। डॉलर और ब्याज दरों का असर, वैश्विक बाजारों में अस्थिरता और तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव।

हालांकि आमतौर पर भू-राजनीतिक तनाव सोने को मजबूत करता है, लेकिन इस बार निवेशकों की बदलती रणनीति के कारण कीमतों में गिरावट आई है।

ग्लोबल फैक्टर्स का बड़ा असर
दुबई दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड ट्रेडिंग हब में से एक है, इसलिए यहां की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार से सीधे प्रभावित होती हैं। जैसे, मिडिल ईस्ट तनाव, सप्लाई चेन में बाधा, मुद्रा में उतार-चढ़ाव। इन सभी कारणों ने कीमतों को अस्थिर बना दिया है।

खरीदारों के लिए सुनहरा मौका
कम कीमतों के कारण की बात करें तो ज्वैलरी खरीद सस्ती हुई तो बड़े आभूषण लेने की क्षमता बढ़ी है। खरीदार जल्दी खरीदारी कर रहे हैं। रिटेलर्स का कहना है कि कई ग्राहक अपनी योजना से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं, ताकि कीमतें फिर बढ़ने से पहले फायदा उठाया जा सके।

Stock Market: सेंसेक्स 1000 अंक उछला, निफ्टी 23200 के पार

नई दिल्ली। Stock Market 20 March, 2026: भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार की भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को मजबूती के साथ शुरुआत की। सुबह-सुबह ही सेंसेक्स करीब 1000 अंक तक उछल गया। वहीं निफ्टी 50 भी 300 अंक से ज्यादा की छलांग लगाई।

गुरुवार सुबह सेंसेक्स तेजी के साथ 74,559.38 अंक पर और निफ्टी 23,110.15 अंक पर खुला। बाद में दोनों इंडेक्स में और तेजी आ गई। सुबह 9:40 बजे सेंसेक्स करीब 862 अंक की तेजी के साथ करीब 75,069 अंक पर कारोबार कर रहा था।

वहीं निफ्टी 50 भी करीब 256 अंकों की बढ़त के साथ 23,258 अंक पर था। आज सुबह बाजार में आई तेजी से निवेशकों को करीब 6 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ। इस तेजी के साथ बीएसई पर लिस्ट सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर करीब 432 लाख करोड़ रुपये हो गया।

मार्केट में तेजी के 3 बड़े कारण

  1. इजरायली प्रधानमंत्री के हालिया बयानों से संकेत मिले हैं कि ईरान के तेल और गैस बुनियादी ढांचे पर अब और हमले नहीं होंगे। इस खबर से बाजार में मौजूद डर कम हुआ है और उम्मीद लौटी है।
  2. तनाव कम होने की खबरों के बीच ब्रेंट क्रूड की कीमतों में बड़ी राहत देखी गई है। कल के 118 डॉलर प्रति बैरल के उच्चतम स्तर से गिरकर तेल 106 डॉलर पर आ गया है। यूरोप और जापान द्वारा समुद्री रास्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के समर्थन ने भी कीमतों को नीचे लाने में मदद की है।
  3. पिछले सत्रों में बुरी तरह टूटे हुए बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में आज ‘बाउंस बैक’ देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि HDFC बैंक से जुड़ी कल की चिंताएं अब शांत होती दिख रही हैं।

टॉप गेनर्स
शुरुआती कारोबार में आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। टेक महिंद्रा करीब 3.08% चढ़कर टॉप गेनर रहा। इसके अलावा इन्फोसिस 2.44%, एचसीएल टेक 2.36%, टाटा स्टील 2.07% और एसबीआई करीब 1.92% की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। इन शेयरों ने बाजार की तेजी में अहम योगदान दिया।

टॉप लूजर
वहीं, बैंकिंग सेक्टर में कुछ कमजोरी देखने को मिली। एचडीएफसी बैंक करीब 1.70% गिरकर टॉप लूजर रहा और शुरुआती कारोबार में दबाव में दिखा।

सेक्टोरल ट्रेंड
आईटी सेक्टर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला। मेटल और पीएसयू बैंक शेयरों में भी तेजी रही। हालांकि, प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में हल्का दबाव देखने को मिला, जिससे बाजार की तेजी थोड़ी सीमित रही।

निवेशकों को ₹37 लाख करोड़ का भारी नुकसान

27 फरवरी से 19 मार्च तक सेंसेक्स करीब 7,080 अंक टूटकर 81,287 से 74,207 तक आ गया है। वहीं निफ्टी में भी करीब 2,176 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ है और बाजार में घबराहट साफ दिखाई दे रही है। पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद से निवेशकों की संपत्ति को बड़ा झटका लगा है। कुल मिलाकर करीब ₹37 लाख करोड़ का नुकसान हो चुका है। सिर्फ गुरुवार को ही करीब ₹12.87 लाख करोड़ डूब गए।

ग्लोबल मार्केट के संकेत

एशियाई बाजारों
एशियाई बाजारों में आज मिश्रित रुख देखने को मिला। कोरिया का Kospi करीब 1% चढ़ा और Kosdaq में 0.94% की बढ़त रही। जापान में बाजार बंद हैं और हांगकांग में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं।

वॉल स्ट्रीट का हाल
अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। डॉऊ जोंस 0.44% गिरा और S&P 500 में 0.27% की गिरावट दर्ज की गई। नैस्डैक 0.28% कमजोर हुआ।

ईरान-अमेरिका तनाव का असर
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है। ईरान ने ऊर्जा ठिकानों पर हमले तेज किए और अमेरिका ने कड़ी प्रतिक्रिया की चेतावनी दी। इजरायल ने भी सख्त रुख अपनाया। इससे तेल की कीमतों और महंगाई पर दबाव बना हुआ है।

निवेशकों के लिए संकेत
विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में वोलैटिलिटी बनी रहेगी। शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के बाद रिकवरी के संकेत जरूर मिल रहे हैं, लेकिन वैश्विक अनिश्चितता और महंगे तेल के कारण जोखिम बना हुआ है। निवेशकों के लिए यह समय सोच-समझकर कदम उठाने का है।

251 दीपकों की महाआरती से आलोकित हुआ कोटा का अग्रसेन चौराहा

कोटा। अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा संभाग द्वारा हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र स्थापना के पावन पर्व पर नयापुरा स्थित अग्रसेन चौराहा पर महाराजा अग्रसेन की महाआरती की गई।

समारोह में समाज के सैकड़ों लोगों ने एकत्रित होकर पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ नवसंवत्सर का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया। जिसके पश्चात पूरी श्रद्धा के साथ महाआरती का आयोजन हुआ।

​संभाग महामंत्री संजय गोयल एवं गजानंद सिंघल ने बताया कि संभाग अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल के नेतृत्व में 251 दीपक से महाआरती की गई। संध्या काल में जब एक साथ सैकड़ों दीप प्रज्ज्वलित हुए, तो पूरा अग्रसेन चौराहा दूधिया रोशनी और भक्तिमय परिवेश में सराबोर हो उठा।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने महाराजा अग्रसेन के जयघोष के साथ वातावरण को नई ऊर्जा से भर दिया। महाआरती के संपन्न होने के पश्चात सभी उपस्थित श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद का वितरण किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी संदीप अग्रवाल चांदीवाला, भाजपा मंत्री राजेंद्र अग्रवाल, नवल किशोर गर्ग एवं प्रमोद अग्रवाल सहित कई गणमान्य विभूतियों ने हिस्सा लिया।

राकेश जैन ने अपने संबोधन में हिंदू नव वर्ष की वैज्ञानिक और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए समाज में एकता और सेवा भाव को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।

​महिला शक्ति की भी कार्यक्रम में प्रभावी उपस्थिति रही। महिला अध्यक्ष कमला मित्तल, महामंत्री रूपा अग्रवाल, आराधना अग्रवाल और किरण अग्रवाल के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंगल गीतों और उत्साह के साथ नव वर्ष का स्वागत किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. राहुल मित्तल, नवीन अग्रवाल, पवन गोयल, मनोज अग्रवाल, ललित ऐरन, आर के गोयल, मनोज गुप्ता, ललित मित्तल, राजेंद्र अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, संजय गुप्ता, राखी बंसल, भावना अग्रवाल, उमा सिंगल, भारती अग्रवाल, टीना अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल और अनीता गुप्ता सहित संस्था के अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

मोशन एजुकेशन इस साल भी देगा लॉटरी के जरिए हजारों स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप

कोटा। Advertisment News: मोशन एजुकेशन की ओर से देश के हजारों स्टूडेंट्स को लॉटरी निकलकर करोड़ों रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। लॉटरी के लिए कक्षा 5 से 12 तक के स्टूडेंट्स 31 मार्च तक https://motion.ac.in/youtube-lottery/ पर रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। परिणाम एक अप्रैल को घोषित कर दिया जाएगा।

मोशन एजुकेशन के फाउंडर और एजुकेटर नितिन विजय ने द्रोणा-2 कैम्पस में आयोजित समारोह में गुरुवार शाम शिक्षा की लॉटरी-05 के तहत यह घोषणा की। मोशन एजुकेशन गत चार साल से यूट्यूब चैनल्स से होने वाली आय से यह स्कॉलरशिप देता है।

नितिन विजय ने बताया कि जिन स्टूडेंट्स को यह स्कॉलरशिप दी जाएगी, उनमें 50 प्रतिशत छात्राएं होंगी। एक स्टूडेंट को कोटा क्लासरूम कोचिंग और हॉस्टल की सुविधा निशुल्क दी जाएगी। 51 स्टूडेंट्स को कोटा में निशुल्क ऑफलाइन या ऑनलाइन, अनुशासन बैच के तहत, कोचिंग दी जाएगी।

सरप्राइज रिवार्ड के तहत मोशन में ऑनलाइन या ऑफलाइन पढ़ रहे 3 स्टूडेंट्स को छात्रवृति दी जाएगी। लॉटरी में नाम आने पर ऐसे विद्यार्थियों को फीस वापिस कर दी जाएगी।

दस दिव्यांग स्टूडेंट्स को भी 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके अलावा मोशन के देशभर के 80 और कुवैत स्टडी सेंटर पर भी 200 विद्यार्थियों को लॉटरी के जरिए स्कॉलरशिप देकर कोचिंग दी जाएगी।

इनके अलावा 251 विद्यार्थियों को 35,000, 351 को 45,000, 551 को 55,000, 751 को 65,000 और 1001 विद्यार्थियों को केवल 75,000 रुपए में कोटा क्लासरूम कोचिंग दी जाएगी। लॉटरी के लिए आवेदन करने वाले हर बीस में से एक स्टूडेंट को मोशन का अमृत कोर्स निशुल्क दिया जाएगा।

इसमें विद्यार्थी मोशन लर्निंग एप के जरिए नीट या जेईई की तैयारी कर सकेंगे। इनके अलावा 20, 000 स्टूडेंट्स को नीट, जेईई और बोर्ड पीवायक्यू या दसवीं एनसीईआरटी पेज वाइज प्रेक्टिस बुक्स दी जाएंगी। इन बीस हजार पुस्तकों की कीमत 1.75 करोड़ रुपए है।

समारोह में मोशन एजुकेशन के चेयरमैन सुरेंद्र विजय, डायरेक्टर सुशीला विजय, डॉ. स्वाति विजय, जॉइंट डायरेक्टर रामरतन द्विवेदी, अमित वर्मा सहित कई सीनियर फेकल्टी मौजूद थे।

प्रतिभावान स्डेंट्स के लिए स्कॉलरशिप

नितिन विजय ने बताया कि इसके अलावा भी मोशन ओपन स्कॉलरशिप टेस्ट के जरिए विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति दी जाती है। दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को 60 प्रतिशत, 90 से 94 .99 तक लाने वालों को 50, 85 से 89.99 प्रतिशत लाने वालों को 40 और 70 से 84.99 प्रतिशत अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को 30 स्कॉलरशिप दी जाती है। इसके अलावा मोशन की ओर से सेना, अर्धसैन्य बलों और पुलिस कर्मचारियों के बच्चों को कोचिंग के लिए 50 प्रतिशत स्कॉलरशिप दी जाती है। इसी तरह जेईई मैन, एडवांस्ड और नीट 2026 के अंकों के आधार पर भी 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप दी जाएगी।

आईएमए का नया भवन बनेगा नवाचार और सेवा का केंद्र: स्पीकर बिरला

कोटा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कोटा शाखा द्वारा केडीए से आवंटित नई भूमि पर गुरुवार को भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विधिवत शिलान्यास कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. निलेश जैन (प्राचार्य एवं नियंत्रक, चिकित्सा महाविद्यालय कोटा) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएमए कोटा के अध्यक्ष डॉ. के.सी. श्रृंगी ने की।

मुकुंदरा विहार स्थित स्थल पर आयोजित समारोह में पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शारदा, डॉ. के.के. पारीक, डॉ. मोहन मंत्री, मीनाक्षी शारदा, डॉ. अमित व्यास, डॉ. जे कि सिंघवी, डॉ एस एन सोनी, डॉ आर पी मीना, डॉ समीर मेहता सहित अनेक चिकित्सक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

आईएमए कोटा के सचिव डॉ. मनीष बोहरा ने बताया कि प्रस्तावित भवन चिकित्सकों की गतिविधियों के विस्तार के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शारदा ने बताया कि लगभग 1500 वर्गमीटर का भूखंड पूर्व मंत्री शांति धारीवाल के कार्यकाल में प्राप्त हुआ था, जिसे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से अंतिम रूप मिला।

इस अवसर पर ओम बिरला ने कहा कि प्रस्तावित आईएमए भवन केवल एक संरचना नहीं, बल्कि कोटा के चिकित्सा क्षेत्र को नई दिशा देने वाला केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों ने सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ समाज को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसका उदाहरण कोरोना काल में देखने को मिला।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह भवन नवाचार, चिकित्सा विमर्श और सामाजिक सेवा का केंद्र बनेगा तथा ग्रामीण एवं जरूरतमंद क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में सहायक होगा। साथ ही कोटा को शिक्षा के साथ एक सशक्त मेडिकल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

मंडी विस्तार के साथ क्षेत्र में एग्रो इंडस्ट्री पार्क विकसित किया जाएगा: स्पीकर बिरला

कोटा। भामाशाह कृषि उपज मंडी के विस्तार को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वर्षों से लंबित इस निर्णय से हाड़ौती सहित आसपास के क्षेत्रों के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि कोटा की यह मंडी न केवल राजस्थान, बल्कि मध्य प्रदेश के कई जिलों के किसानों के लिए भी भरोसे का केंद्र रही है, जहां उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य और त्वरित विपणन की सुविधा मिलती है।

उन्होंने कहा कि समय के साथ मंडी में आवक बढ़ने से स्थान की कमी के कारण किसानों और व्यापारियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। पिछले करीब 11 वर्षों से इसके विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

प्रस्तावित लगभग 96 हेक्टेयर भूमि कोटा बाईपास निर्माण के दौरान ग्रीन बेल्ट के लिए आरक्षित की गई थी, लेकिन पथरीली जमीन के कारण वहां हरित क्षेत्र विकसित करना संभव नहीं था। विभिन्न स्तरों पर अध्ययन और निरीक्षण के बाद इस स्थिति की पुष्टि हुई, जिसके आधार पर शर्तों में संशोधन कर मंडी विस्तार को मंजूरी दी गई।

बिरला ने कहा कि मंडी के विस्तार से हाड़ौती के साथ-साथ मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों के किसानों को भी लाभ मिलेगा। इससे किसानों, व्यापारियों और मंडी से जुड़े श्रमिकों को हो रही परेशानियों का समाधान होगा और अधिक संख्या में किसान अपनी उपज यहां लाकर बेच सकेंगे। इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मंडी विस्तार के साथ क्षेत्र में एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री और प्रोसेसिंग यूनिट्स विकसित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। हाड़ौती में एग्रो इंडस्ट्री पार्क शुरू करने की योजना बनाई जाएगी, जिससे किसानों को अपनी उपज का प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन करने का अवसर मिलेगा।

दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर से जुड़े होने के कारण यहां से देश के बड़े बाजारों तक उपज पहुंचाना आसान होगा और किसानों को बेहतर मूल्य मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में फल और सब्जी मंडी के विस्तार पर भी कार्य किया जाएगा। हाड़ौती क्षेत्र में अमरूद, नारंगी और भविष्य में अनार जैसी फसलों की अच्छी संभावनाएं हैं। इन फसलों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और बागवानी को बढ़ावा देने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।