Wednesday, July 15, 2026
Home Blog Page 192

मंडी विस्तार के साथ क्षेत्र में एग्रो इंडस्ट्री पार्क विकसित किया जाएगा: स्पीकर बिरला

कोटा। भामाशाह कृषि उपज मंडी के विस्तार को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वर्षों से लंबित इस निर्णय से हाड़ौती सहित आसपास के क्षेत्रों के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि कोटा की यह मंडी न केवल राजस्थान, बल्कि मध्य प्रदेश के कई जिलों के किसानों के लिए भी भरोसे का केंद्र रही है, जहां उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य और त्वरित विपणन की सुविधा मिलती है।

उन्होंने कहा कि समय के साथ मंडी में आवक बढ़ने से स्थान की कमी के कारण किसानों और व्यापारियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। पिछले करीब 11 वर्षों से इसके विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

प्रस्तावित लगभग 96 हेक्टेयर भूमि कोटा बाईपास निर्माण के दौरान ग्रीन बेल्ट के लिए आरक्षित की गई थी, लेकिन पथरीली जमीन के कारण वहां हरित क्षेत्र विकसित करना संभव नहीं था। विभिन्न स्तरों पर अध्ययन और निरीक्षण के बाद इस स्थिति की पुष्टि हुई, जिसके आधार पर शर्तों में संशोधन कर मंडी विस्तार को मंजूरी दी गई।

बिरला ने कहा कि मंडी के विस्तार से हाड़ौती के साथ-साथ मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों के किसानों को भी लाभ मिलेगा। इससे किसानों, व्यापारियों और मंडी से जुड़े श्रमिकों को हो रही परेशानियों का समाधान होगा और अधिक संख्या में किसान अपनी उपज यहां लाकर बेच सकेंगे। इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मंडी विस्तार के साथ क्षेत्र में एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री और प्रोसेसिंग यूनिट्स विकसित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। हाड़ौती में एग्रो इंडस्ट्री पार्क शुरू करने की योजना बनाई जाएगी, जिससे किसानों को अपनी उपज का प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन करने का अवसर मिलेगा।

दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर से जुड़े होने के कारण यहां से देश के बड़े बाजारों तक उपज पहुंचाना आसान होगा और किसानों को बेहतर मूल्य मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में फल और सब्जी मंडी के विस्तार पर भी कार्य किया जाएगा। हाड़ौती क्षेत्र में अमरूद, नारंगी और भविष्य में अनार जैसी फसलों की अच्छी संभावनाएं हैं। इन फसलों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और बागवानी को बढ़ावा देने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

Kota Mandi: प्लांटों की लिवाली से कोटा मंडी में सोयाबीन, सरसों के भाव में उछाल

एनसीडेक्स पर वायदा मंदा रहने से धनिया 100 रुपये क्विंटल लुढ़क गया

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को प्लांटों की लिवाली से सोयाबीन 100 रुपये और सरसों 150 रुपए उछल गई। एनसीडेक्स पर वायदा मंदा रहने से धनिया 100 रुपये प्रति क्विंटल लुढ़क गया।

एनसीडेक्स पर अप्रैल का धनिया वायदा 128 रुपये गिरकर 11484 रुपये, मई वायदा 140 रुपये टूटकर 11608 और जून वायदा 404 रुपये नरमी के साथ 11480 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब सवा लाख कट्टे और लहसुन की 5000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं पुराने 2130 से 2371, गेहूं नया 2200 से 2525, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 1800 से 2050, मक्का लाल 1400 से 1650, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ नया 1900 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 2800 से 3251, धान (1509) 3200 से 3900, धान (1847) 3200 से 3801, धान (1718-1885) 3900 से 4275, धान (पूसा-1) 3600 से 3900, धान (1401-1846) 3800 से 4050, धान दागी 1500 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 5000 से 5525, सरसों 5800 से 6800, अलसी 6000 से 6700, तिल्ली 7000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 6500, उड़द 4500 से 8150, चना देशी पुराना 4700 से 5001, चना मौसमी 4700 से 5100, चना पेप्सी 4800 से 5151, चना डंकी 3500 से 4500, चना काबुली 5500 से 7500, नया चना 4800 से 5100 रुपये प्रति क्विंटल।

नया लहसुन 1500 से 10500, मैथी 4000 से 5200, मैथी नयी 5300 से 5500, धनिया बादामी पुराना 7500 से 9800, धनिया ईगल 10200 से 11000, धनिया नया गीला 7500 से 1000, धनिया रंगदार 10000 से 16000 रुपये प्रति क्विंटल।

अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला संगठन को मजबूत बनाने के प्रयास होंगे: माहेश्वरी

शादी समारोह में 25 व्यंजन से ज्यादा नहीं बनवाने का महासम्मेलन का निर्णय

कोटा। वैश्य समाज की एकता और संगठन की मजबूती के लिए राजस्थान प्रदेश वैश्य महासम्मेलन में कोटा जिले के कई पदाधिकारियों ने भाग लिया।

अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन राजस्थान के तत्वावधान में आयोजित महासम्मेलन में संभागीय अध्यक्ष गोवर्धन खंडेलवाल कार्यवाहक, अध्यक्ष श्याम लाल गुप्ता, किशन मूंदड़ा सभांगीय महिला विंग की अध्यक्ष कुंती मूंदड़ा, गिरधर बडेरा, अजय गुप्ता, डॉ. तजेश गोयल, अमित गुप्ता, कोटा जिला महिला अध्यक्ष ममता गुप्ता, राजेन्द्र कुमार जैन, युवा अध्यक्ष मनोज जैन टोंग्या एवं सुनील गर्ग सहित 40 जिलो के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

सभी वक्ताओ ने कहां कि वैश्य समाज का देश की आर्थिक व सामाजिक विकास में अग्रणी योगदान रहा है। सम्मेलन में प्रदेश वैश्य महासम्मेलन द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसमें वैश्य एकता के लिए घटक ज्यादा से ज्यादा आपस में शादी विवाह करें, जिससे वैश्य एकता मजबूत रहे।

शादी समारोह में 25 व्यंजन से ज्यादा नहीं बनवाये जाएं। कन्यादान के अलावा लिफाफा नहीं लेने और देने का निर्णय लिया। राजनीतिक शक्ति बढ़ाने के लिए वैश्य समाज की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा हो, इसके लिए राजनीतिक पार्टियों से प्रतिनिधित्व देने की मांग की। भ्रूण हत्या नहीं हो इसका भी निर्णय लिया गया। इस पर सभी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया।

सम्मेलन में कोटा जिला अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने कहा कि वैश्य समाज देश के आर्थिक विकास व सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान हमेशा करता है। हमेशा भामाशाह बनकर देश की सेवा करता है। वैश्य समाज को विशिष्ट रूप से राजनीतिक और सामाजिक महत्व मिलना चाहिए। देश सेवा में भी वैश्य समाज की अहम भूमिका रही है।

वैश्य समाज की शक्ति बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज़्यादा सदस्यता ग्रहण करनी चाहिए। वैश्य समाज को शोषण से बचाने के लिए राजनीति व शक्ति बढ़ाने के लिए वैश्य समाज को राजनीति में आगे लाना होगा। वैश्य एकता के लिए राजनीतिक शक्ति बढ़ाने हेतु ज़्यादा से ज्यादा राजनीति में प्रतिनिधित्व मिले। भविष्य में नीति निर्धारण के लिए आईएएस, आईपीएस और आरएएस में ज्यादा से ज़्यादा बच्चों को शिक्षा के लिए संगठन के माध्यम से सहयोग कर प्रेरित करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि हाडोती में भी 10000 सदस्य बनाए जाने की मुहिम शुरू की जाएगी। साथ ही सामाजिक और जनहित की कार्य योजना भी बनाई जाएगी। प्रदेश की एक बैठक हाडोती में किए जाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे, जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिल सके। इसके लिए शीघ्र ही कोटा जिले की एक बैठक बुलाई जाएगी ।

24-27 मार्च की CUET PG 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

नई दिल्ली। CUET PG 2026 Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी 2026) की शेष सभी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जो 24, 25 और 27 मार्च, 2026 को निर्धारित हैं। उम्मीदवार अपना सीयूईटी पीजी 2026 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg से डाउनलोड कर सकते हैं।

सीयूईटी पीजी 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड डालना होगा। NTA इस परीक्षा को 6 से 27 मार्च 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में 37 विषयों के लिए भारत के 292 शहरों और विदेश के 16 शहरों में आयोजित कर रहा है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय और अन्य जरूरी जानकारी शामिल होगी।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) CUET (PG) 2026 परीक्षा का आयोजन 157 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 06, 07, 08, 09, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 27 मार्च 2026 को करेगी।

उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि के बारे में पहले ही शहर सूचना पर्ची के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। विशेष रूप से 24, 25 और 27 मार्च 2026 को परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 18 मार्च 2026 को जारी कर दिए गए हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड और वचन पत्र डाउनलोड करें और उसमें दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी कठिनाई या उसमें दी गई जानकारी में कोई विसंगति हो, तो उम्मीदवार एनटीए हेल्पडेस्क 011 40759000 पर कॉल कर सकते हैं या helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘CUET PG एडमिट कार्ड 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना वैध आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. लॉगिन करने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  5. NTA CUET PG 2026 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. परीक्षा के दिन उपयोग के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

Gold Silver Price: MCX पर चांदी 27000 रुपये गिरी, सोना 9000 रुपये सस्ता

नई दिल्ली। सोने और चांदी के बारे में कहा जाता है कि जब दुनिया में कोई आफत आती है तो इन बहुमूल्य धातुओं की चमक बढ़ जाती है। लेकिन आज इसका उल्टा देखने को मिला। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच लड़ाई और तेज हो गई है।

इससे कच्चे तेल की कीमत में भारी उछाल देखने को मिला जबकि शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। लेकिन इस बीच अमेरिका में फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को यथावत रखने के फैसले ने सोने और चांदी में भारी गिरावट ला दी।

एमसीएक्स पर सोना करीब 9,000 रुपये सस्ता हुआ है जबकि चांदी की कीमत में करीब 27,000 रुपये की गिरावट आई है। 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,48,194 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी लेकिन आज यह 2,45,000 रुपये पर खुली।

दिन चढ़ने के साथ इसकी गिरावट भी बढ़ती गई। शाम 6.07 बजे यह 26,735 रुपये यानी 10 फीसदी गिरावट के साथ 2,21,459 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। यह इसका दिन का न्यूनतम स्तर है। 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी में 27,688 रुपये की गिरावट आई है।

इसी तरह 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,53,025 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। आज यह 1,51,941 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 1,43,901 रुपये तक गिरा। शाम 6.10 बजे यह 8,872 रुपये यानी 5.8 फीसदी गिरावट के साथ 1,44,153 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। 5 जून की डिलीवरी वाले सोने में 10,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है।

बेमौसम बारिश से इसबगोल की फसल को नुकसान की आशंका

0

जयपुर। राजस्थान में हाल ही में हुई बारिश से बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, नोखा लाइन पर इसबगोल फसल को 10-15 प्रतिशत तक नुकसान होने की सम्भावना है। जबकि मेड़ता एवं नागौर लाइन पर फसल की स्थिति अच्छी है।

उल्लेखनीय है कि चालू सीजन के लिए प्रमुख उत्पादक राज्य राजस्थान में इसबगोल की बिजाई 50/60 प्रतिशत क्षेत्रफल पर की गयी थी इसके अलावा गुजरात में भी इसबगोल की बिजाई 17284 हेक्टेयर की गयी।

जबकि गत वर्ष गुजरात में बिजाई का क्षेत्रफल 27488 हेक्टेयर का रहा था। उल्लेखनीय है कि इसबगोल के कुल उत्पादन में राजस्थान की हिस्सेदारी 70/75 प्रतिशत एवं गुजरात की 25/30 प्रतिशत की रहती है।

वर्तमान में उत्पादक केन्द्रों पर नए इसबगोल की आवक शुरू हो चुकी है लेकिन आवक का दबाव अप्रैल माह में बनेगा। उत्पादक केन्द्रों की मंडियों पर इसबगोल के भाव 110/135 रुपए प्रति किलो बोले जा रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि आवक का दबाव बनने के पश्चात भी कीमतों में अधिक मंदे के आसार नहीं है क्योंकि दूसरे वर्ष भी देश में इसबगोल का उत्पादन कम माना जा रहा है।

जानकारों का कहना है कि चालू सीजन के दौरान देश में इसबगोल उत्पादन 20/22 लाख बोरी (प्रत्येक बोरी 70/75 किलो) होने की सम्भावना है। जबकि वर्ष 2025 में उत्पादन 28/30 लाख बोरी एवं वर्ष 2024 में 38/40 लाख बोरी का उत्पादन रहा था।

व्यापारियों का मानना है कि आगामी दिनों में आवक बढ़ने पर अप्रैल माह के दौरान इसबगोल के दामों में 5/10 रुपए प्रति किलो की गिरावट आ सकती है। लेकिन वर्ष 2026 में भाव तेज रहने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

निर्यात: चालू वित्त वर्ष 2025-26 के प्रथम 10 माह में इसबगोल का निर्यात गत वर्ष की तुलना में कम रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अप्रिअल-जनवरी 2026 के दौरान इसबगोल भूसी का निर्यात 49814.76 टन का रहा। जबकि अप्रैल-जनवरी 2025 में निर्यात 52977.46 टन का हुआ था। जनवरी 2026 में भी निर्यात गत वर्ष के 5756.30 टन के मुकाबले 5030.50 टन का हुआ है।

GATE 2026 का रिजल्ट जारी, सीधे लिंक से ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

नई दिल्ली। GATE 2026 Result : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी ने आधिकारिक तौर पर गेट 2026 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

इस परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब अपना स्कोरकार्ड और रैंक आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक, GATE 2026 (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) के उम्मीदवारों का लंबा इंतजार आज खत्म हो गया है।

अपना रिजल्ट ऐसे करें

  1. सबसे पहले GATE 2026 की आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
    होमपेज पर दिखाई दे रहे ‘GATE 2026 Result’ या ‘Login’ के लिंक पर क्लिक करें।
  2. अब आपको GOAPS पोर्टल पर अपनी ‘एनरोलमेंट आईडी’ या ईमेल एड्रेस और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  3. कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  4. आपका व्यक्तिगत स्कोरकार्ड और क्वालीफाइंग स्टेटस स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  5. भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें और डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें।

IIT GATE 2026 Score Card Direct Link

स्कोरकार्ड में इन डिटेल्स को जरूर चेक करें-

  • उम्मीदवार का नाम
  • माता-पिता का नाम
  • GATE 2026 स्कोर
  • परीक्षा तिथि
  • उम्मीदवार की श्रेणी
  • अखिल भारतीय रैंक (AIR)
  • योग्यता स्कोर

GATE 2026 रिजल्ट के बाद करियर के खुलेंगे नए द्वार
GATE परीक्षा केवल एक पात्रता परीक्षा नहीं है, बल्कि यह इंजीनियरों के लिए सफलता की कुंजी मानी जाती है। सफल उम्मीदवार अब देश के टॉप संस्थानों जैसे IITs, NITs और IISc में एम.टेक (M.Tech) या पीएचडी (PhD) के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा, भारत सरकार की प्रमुख नवरत्न और महारत्न कंपनियां (PSUs) जैसे GAIL, BHEL, IOCL और ONGC गेट स्कोर के आधार पर सीधे ऑफिसर ग्रेड के पदों पर भर्ती करती हैं।

ध्यान रहे कि GATE 2026 का स्कोरकार्ड रिजल्ट घोषित होने की तारीख से अगले तीन वर्षों तक वैलिड रहेगा। छात्र इस अवधि के दौरान कभी भी उच्च शिक्षा या नौकरी के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। आईआईटी गुवाहाटी ने स्पष्ट किया है कि केवल वही छात्र स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे जिन्होंने न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक प्राप्त किए हैं।

रियलमी का 7000mAh बैटरी, मिलिट्री-ग्रेड बॉडी वाला लोहा फोन भारत में लॉन्च

नई दिल्ली। Realme कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन Realme P4 Lite 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। यह 5G फोन बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Realme ने इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी है। इसके अलावा, फोन में 5G सपोर्ट और नया प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में IP54 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी की छींटों से बचाती है।

कीमत और उपलब्धता
भारत में Realme P4 Lite 5G को तीन वैरिएंट में पेश किया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये है। यह 4GB रैम + 128GB रैम और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में भी उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमशः 13,999 रुपये और 15,999 रुपये है।

यह हैंडसेट मोजेक ब्लू और मोजेक ग्रीन रंगों में उपलब्ध है। इसे Flipkart, Realme इंडिया की वेबसाइट और देश भर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर के तहत, ग्राहकों को 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा, 500 रुपये का बैंक ऑफर भी है। मौजूदा Realme यूजर्स को 500 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Realme P4 Lite 5G एक ड्यूल-सिम स्मार्टफोन है, जो Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। कंपनी का कहना है कि इस फोन को 2 साल तक OS अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे, जिससे यह लंबे समय तक अपडेटेड रहेगा। Realme P4 Lite 5G में IP64 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रहता है। इसका मतलब है कि रोजमर्रा के इस्तेमाल में फोन जल्दी खराब नहीं होगा। फोन में MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी मिलती है, जिससे यह गिरने या झटकों को बेहतर तरीके से सह सकता है। इसके साथ ArmorShell प्रोटेक्शन दिया गया है, जो फोन को और ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बनाता है।

7000mAh की बड़ी बैटरी : इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसके साथ 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे स्क्रीन काफी स्मूद और ब्राइट नजर आती है। बैटरी के मामले में यह फोन काफी दमदार है, क्योंकि इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के कामों और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा माना जाता है। फोन में 6GB तक LPDDR4X RAM और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें Airflow Vapour Chamber दिया गया है, जिसमें 5,300 स्क्वायर mm का बड़ा कूलिंग एरिया मिलता है, जिससे फोन ज्यादा गर्म नहीं होता।

कैमरा : ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, 3.5mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

कच्चा तेल 115 डॉलर प्रति बैरल के पार, जानिए भारत पर क्या होगा असर

नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमत में आज करीब 8 फीसदी उछाल आई है जो एक हफ्ते में इसका उच्चतम स्तर है। ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद ईरान ने भी मिडिल ईस्ट में कई एनर्जी फैसिलिटीज को निशाना बनाया है।

इससे कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड अभी आठ डॉलर से अधिक तेजी के साथ 115.5 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है जो 9 मार्च के बाद इसका उच्चतम स्तर है।

साउथ पार्स दुनिया का सबसे बड़ा नेचुरल गैस भंडार है। इसे ईरान और अमेरिका का सहयोगी देश कतर साझा करता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस हमले को इजरायल ने अंजाम दिया।

अमेरिका और कतर इसमें शामिल नहीं थे। उन्होंने साथ ही कहा कि इजरायल अब साउथ पार्श में ईरानी फैसिलिटीज पर हमले नहीं करेगा। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने कतर पर हमला किया तो अमेरिका इसका माकूल जवाब देगा।

पश्चिम एशिया में स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। अमेरिका वहां हजारों सैनिकों को तैनात करने पर विचार कर रहा है। इससे होर्मुज की खाड़ी से लंबे समय तक तेल की सप्लाई बाधित रह सकती है। दुनिया की कुल सप्लाई का करीब 20 फीसदी हिस्सा इसी क्षेत्र से गुजरता है।

अगर ऐसा होता है तो यह भारत के लिए चिंता की बात है क्योंकि भारत का करीब आधा तेल इसी रास्ते से आता है। साथ ही बड़ी मात्रा भी गैस इसी रास्ते से भारत आती है। भारत अपनी जरूरत का करीब 90 फीसदी तेल आयात करता है।

तेल की कीमत में उछाल से आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। सेंसेक्स में कारोबार के दौरान करीब 2,500 अंक की गिरावट आई। कच्चे तेल की कीमत में उछाल और इसकी टाइट सप्लाई से चौथी तिमाही में कंपनियों का प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है।

वेस्ट एशिया में चल रही लड़ाई से एविएशन, फर्टिलाइजर, पेंट, केमिकल्स, टायर, सिरैमिक्स, लॉजिस्टिक्स, ग्लास और सीमेंट कंपनियों पर सबसे ज्यादा असर हो सकता है।

Market: सेंसेक्स 2500 अंक गिरकर बंद, निवेशकों के 11.50 लाख करोड़ स्वाहा

नई दिल्ली। Stock Market Closed, March 19, 2026 : भारतीय शेयर बाजार लगातार तीन ट्रेडिंग सेशन में बढ़त के बाद गुरुवार (19 मार्च, 2026) को बड़ी गिरावट में बंद हुए। मार्केट में गिरावट के कारण बीएसई पर लिस्ट कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 11.50 लाख करोड़ रुपये घटकर करीब 427.49 लाख करोड़ रुपये रह गया।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 2753 अंक तक गिर गया था। सेंसेक्स (BSE Sensex) 1500 से ज्यादा अंक गिरकर 74,750.92 पर खुला। कारोबार के दौरान यह ज्यादातर समय इसी स्तर के आस-पास रहा। लेकिन अंतिम 10 मिनट में बिकवाली तेज हो गई। अंत में सेंसेक्स 2496.89 अंक या 3.26 फीसदी गिरकर 74,207.24 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 2 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 23,180.95 पर खुला। कारोबार के दौरान यह ज्यादातर समय 2 प्रतिशत के नीचे ही बना और अंत में 775.65 अंक या 3.26 प्रतिशत की बहुत बड़ी गिरावट के साथ 23,002 पर बंद हुआ।

अमेरिका और इजरायल के ईरान के साउथ पार्स गैस क्षेत्र और आसपास के ढांचे पर हमले की धमक से बाजार सहम गया। बदले में कतर में दुनिया के सबसे बड़े एलएनजी प्लांट पर ईरान के हमले ने निवेशकों और डरा दिया। इसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ा। इसके अलावा इंडेक्स हैवी एचडीएफसी बैंक के शेयरों में तेज गिरावट ने भी बाजार को नीचे खींचा।

गिरावट की 3 बड़ी वजह

  1. तेल की कीमतों में लगभग 3 प्रतिशत की बढ़त हुई, जब ईरान ने साउथ पार्स गैस क्षेत्र पर हमले के बाद मध्य पूर्व के कई ऊर्जा केंद्रों को निशाना बनाया। यह अमेरिका और इजरायल के साथ तेहरान के युद्ध में बड़ा कदम माना जा रहा है।
  2. ब्रेंट क्रूड के फ्यूचर्स 3.69 डॉलर या 3.44 प्रतिशत बढ़कर 111.07 डॉलर हो गए। जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 2.29 डॉलर या 2.38 प्रतिशत बढ़कर 98.61 डॉलर पर पहुंच गया।
  3. जियोजित इंवेस्टमेन में चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा कि युद्ध को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। इजरायल ने ईरान के सबसे बड़े LNG रिफाइनरी पर हमला किया है। ब्रेंट क्रूड अब 111 डॉलर पर पहुंच गया है।

तीन दिन की तेजी के बाद प्रॉफिट बुकिंग
बाजार में पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन में बढ़त के बाद आज मुनाफा वसूली भी देखने को मिली। पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 2,140.21 अंक या 2.87 प्रतिशत बढ़ा, जबकि निफ्टी 50 626 अंक या 2.7 प्रतिशत ऊपर गया।