नई दिल्ली। अभिजीत दिपके को हिरासत में लिए जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिषेक दिपके कह रहे हैं कि सभी को नमस्ते, अगर आप यह वीडियो देख रहे हैं तो इसका मतलब है कि मुझे, आशुतोष रांका और सौरव दास तीनों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हमारे बाद इस आंदोलन को अजिंक्य शिंदे लीड करेंगे। जो भी लोग यह वीडियो देख रहे हैं, कृपया करके वे अजिंक्य शिंद को फॉलो कर लें। आशुतोष, सौरव और मेरे बाद अजिंक्य ही इस मूवमेंट को आगे बढ़ाएंगे।
महाराष्ट्र के अलीबाग के रहने वाले अजिंक्य शिंदे वर्तमान समय में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी हैं। वे पिछले कई सालों से अभिजीत दिपके के संपर्क में हैं। सियासत से अजिंक्य का नाता पुराना है। वह पहले आम आदमी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई में सोशल मीडिया की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
अभिजीत दिपके और अजिंक्य शिंदे की पहली मुलाकात आज से 10 साल पहले साल 2026 में हुई थी। तब अजिंक्य अच्छी-खासी नौकरी किया करते थे, लेकिन उन्होंने अचानक अपनी नौकरी से इस्तीफा देकर AAP के साथ फुल टाइम काम करने का फैसला कर लिया। गोवा के बाद अजिंक्य आम आदमी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई से जुड़ गए।
अभी कहां हैं अभिजीत दिपके
अभिजीत दिपके आज सुबह ही आशुतोष रांका और सौरव दास के साथ मुंबई से दिल्ली के प्लेस रवाना हुए थे। जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पर उनकी फ्लाइट लैंड हुई, उसी समय दिल्ली पुलिस की एक टीम प्लेन के अंदर दाखिल हो गई। फ्लाइट के अंदर से ही दिपके और उनके साथियों को डिटेन कर लिया गया। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम उन्हें गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि इस वक्त अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में हैं। तीनों को अलग-अलग कमरों में रखा गया है।

