सेंसेक्स 478 अंक उछल कर 60,545 पर बंद, निफ्टी 18,060 के पार

251

मुंबई। हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 478 पॉइंट्स (0.80%) की बढ़त के साथ 60,545 पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 151 अंकों (0.85%) की तेजी के साथ 18,068 पर बंद हुआ। इंडसइंड बैंक का शेयर आज 10.52% की गिरावट के साथ 1,063 रुपए पर बंद हुआ।

आज सुबह सेंसेक्स 318 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 60,385 पर खुला था। हालांकि बाद में इसमें 200 अंकों की गिरावट भी आई। सेंसेक्स दोपहर तक 60 हजार के नीचे कारोबार कर रहा था। दोपहर बाद बाजार में फिर एक बार तेजी लौटी। आज बैंकिंग शेयर्स में मिला-जुला रुझान रहा। कैनरा बैंक का शेयर आज 5% उपर 242 रुपए तक पहुंच गया।

टाइटन का शेयर 4% बढ़ा
निफ्टी के प्रमुख शेयर्स में आज टाइटन का 4.53% तेजी के साथ 2,543 रुपए पर बंद हुआ। जबकि बजाज फिनसर्व, अल्ट्रा सीमेंट, टेक महिंद्रा और इंडियन ऑयल के शेयर्स में तेजी रही। जबकि डिवीज लैब, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई, हिंडालकों के शेयर्स में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयर्स में 10 शेयर्स गिरावट में रहे, जबकि 40 शेयर्स तेजी में रहे।