सेंसेक्स 440 अंक उछल कर 50 हजार के पार और निफ्टी 15 हजार पर

0
465

मुंबई। इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स आज 439.86 अंक उछल कर 50004.72 और निफ्टी 87.15 अंक सुधर कर 14993.20 पर कारोबार कर रहा है।

आज सेंसेक्स 269.12 अंक और निफ्टी 81.75 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले गुरुवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 337.78 पॉइंट नीचे 49,564.86 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 124.10 अंक की गिरावट के साथ 14,906.05 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.55% की बढ़त के साथ 188.11 अंक ऊपर 34,084.10 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 1.77% की बढ़त के साथ 236.00 अंक ऊपर 13,535.70 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 43.45 पॉइंट ऊपर 4,159.13 पर बंद हुआ था। इधर, फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

जापान के बाजार में बढ़त, हांगकांग में गिरावट

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 147 पॉइंट ऊपर 28,246 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 20 अंक की गिरावट के साथ 3,486 पर बना है।
  • हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 51 पॉइंट नीचे 28,339 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 7 अंकों की गिरावट के साथ 3,155 पर आ गया है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 2 पॉइंट ऊपर 7,254 पर पहुंच गया है।