सेंसेक्स 326 अंक फिसल कर 65 हजार से नीचे बंद, निफ्टी 19,444 पर

0
82

मुंबई। Stock Market Closed : संवत 2080 के पहले सत्र में जोरदार बढ़त दर्ज करने के एक दिन बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में मुनाफावसूली देखी गई और दोनों बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। इस दौरान ग्लोबल मार्केट में मिले-जुले रुझान देखे गए।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 326 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 82 अंक की गिरावट दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में BSE मिडकैप सूचकांक में 0.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, दूसरी तरफ, BSE स्मॉलकैप सूचकांक 0.01 प्रतिशत नीचे रहा।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 325.58 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 64,933.87 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,176.96 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 64,853.36 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 82 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,443.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,494.40 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,414.75 तक आया।

टॉप 5 गेनर एंड लूजर्स
आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 7 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। महिंद्रा एंड महिंद्रा, JSW स्टील, NTPC, इंडसइंड बैंक और पावर ग्रिड सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 0.90 फीसदी चढ़ गए।वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 23 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। बजाज फाइनैंस, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, ICICI बैंक और नेस्ले इंडिया सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान बजाज फाइनैंस के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 1.32 फीसदी गिर गए।