सेंसेक्स 150 और निफ्टी 13 अंक ऊपर खुला

0
902

मुंबई। मंगलवर को कारोबार के दूसर दिन सेंसेक्स 150.21 अंक ऊपर और निफ्टी 13.7 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले सोमवार को बीएसई 553.93 अंक ऊपर और निफ्टी 184.6 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 640.56 अंक तक और निफ्टी 186.35 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 83.34 अंक ऊपर 34,370.58 पर और निफ्टी 25.30 पॉइंट ऊपर 10,167.45 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
सोमवार को दुनियाभर के सभी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.70 फीसदी की बढ़त के साथ 461.46 अंक ऊपर 27,572.40 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.13 फीसदी बढ़त के साथ 110.66 अंक ऊपर 9,924.75 पर बंद हुआ था।

दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.20 फीसदी बढ़त के साथ 38.46 पॉइंट ऊपर 3,232.39 पर हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.30 बढ़त के साथ 8.83 अंक ऊपर 2,946.60 पर बंद हुआ था। इधर जर्मनी, फ्रांस के बाजार में गिरावट रही।