सेंसेंक्स 113 अंक सुधरकर 57,901 और निफ्टी 17,248 पर बंद

0
248

मुंबई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 113 अंक सुधरकर 57,901 पर बंद हुआ है। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27 अंक बढ़कर 17,248 पर बंद हुआ है। आज सुबह हालांकि सेंसेक्स ने 400 अंकों से ज्यादा तेजी दिखाई थी, पर दोपहर बाद इसमें गिरावट आ गई। हालांकि अंत में यह बढ़त के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 455 पॉइंट्स ऊपर 58,243 पर खुला था। इस दौरान इसने 58,337 का ऊपरी स्तर और 57,683 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से 15 शेयर्स गिरावट में और 15 शेयर्स बढ़त में बंद हुए। बढ़ने वाले शेयर्स में बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, टाइटन और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख हैं। गिरने वाले शेयर्स में बजाज ऑटो, मारुति, इंडसइंड बैंक और सन फार्मा हैं।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी दिन में 17,379 का ऊपरी स्तर और 17,184 का निचला स्तर बनाया। इसके 50 शेयर्स में 28 बढ़त के साथ बंद हुए जबकि 22 गिरावट में रहे। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में इँफोसिस, बजाज फाइनेंस, भारत पेट्रोलियम और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहे। गिरने वाले शेयर्स में सन फार्मा, हिंडालको, सिप्ला और अन्य रहे।