सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 30 व 31 मई की हड़ताल को सफल बनाने का आव्हान

0
311

कोटा। सेन्ट्रल बैंक कर्मचारी यूनियन कोटा यूनिट की आम सभा की बैठक सुबह आज एक रेस्टॉरेंट में आयोजित की गई, जिसमें 50 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता वीके छाबड़ा ने की तथा महासचिव डीएस साहू ने सभा का संचालन किया।

सभा में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया में चल रहे आंदोलन को सफल बनाने एवं 30 और 31मई की हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए ललित गुप्ता, पदमकुमार पटौदी ने बैंकों में चल रहे आंदोलन के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।

आम सभा मे कार्यकारणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें अध्यक्ष आरके साहू, उपाध्यक्ष दीपक कुमार, क्षत्रिय सचिव देवेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीलाल चंदेल, सहायक सचिव संदीप अरविंद, संगठन सचिव अमित देवांगन को चुना गया। कार्यकरणी में सुरेंद्र सिंह राजावत, सीमा सामरिया लिया गया।