हरे निशान पर खुले बाजार, सेंसेक्स 1414 अंक उछल कर 26,174 पर

553

मुंबई। शेयर बाजार मंगलवार को 1414 अंकों की बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 5.58% या 1450.71 अंक और निफ्टी 4.91% या 373.35 पॉइंट ऊपर खुला। अभी सेंसेक्स 26,173.84 अंक ऊपर और निफ्टी 7,666.90 पॉइंट ऊपर कारोबार कर रहा है। सोमवार को बाजार में ऐतिहासिक गिरावट आई थी। सेंसेक्स 3934.72 अंक नीचे 25,981.24 पर और निफ्टी 1,135.20 पॉइंट गिरकर 7,610.25 पर बंद हुआ था।

कोरोनावायरस फैलने के कारण देश में लॉकडाउन किया जा रहा है। अब तक 30 राज्यों में ऐसी स्थिति आ चुकी है। कुछ राज्यों में कर्फ्यू लगाना पड़ा है। इस कारण बाजार में निवेशक घबराए हैं।

रुपए में मजबूती
डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 76.14 पर खुला और 76.09 तक मजबूत हुआ। सोमवार को 76.29 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था। दूसरे एशियाई बाजारों में मजबूती आने से भारतीय बाजार को अच्छे संकेत मिले। अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक ने वहां के बाजार में नकदी बढ़ाने के उपाय किए हैं। इससे एशियाई बाजारों में तेजी आई।

डाउ जोंस 3%, एसएंडपी 2.93% और नैस्डैक 0.27% नीचे रहे
शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए अमेरिकी बाजारों में सोमवार को भी नीचे बंद हुए। डाउ जोंस 3.04% या 582.05 अंक नीचे 18,591.90 पर बंद हुआ। इसी तरह, नैस्डैक में 0.27% और एसएंडपी में 2.93% की गिरावट आई। नैस्डैक 18.84 अंक नीचे 6,860.67 पर बंद हुआ। एसएंडपी 67.52 पॉइंट नीचे 2,237.40 पर पहुंच गया।

सोमवार को डाउ जोंस 317 अंकों की गिरावट के साथ खुला। इसी तरह अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक कंपोजिट 25 अंक और एसएंडपी 32 पॉइंट नीचे खुले। बाजार खुलते समय डाउ जोंस 18856, नैस्डैक 6853 और एसएंडपी 2272 पर कारोबार कर रहे थे। कारोबार के दो घंटे के अंदर 9 बजे रात में (भारतीय समयनुसार) तक डाउ 777 अंकों की गिरावट के साथ 18396 पर पहुंच गया था।