वेस्पा का बिना चाबी स्टार्ट होने वाला स्कूटर बाजार में, जानिए फीचर्स

0
71

नई दिल्ली। दुनियाभर के बाजारों में टू-व्हीलर की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। खासकर लोगों को स्कूटर बहुत पसंद आ रहे हैं। यही वजह है कि पियाजियो ने अपना अब तक का सबसे पावरफुल स्कूटर वेस्पा लॉन्च किया है।

कंपनी ने फिलहाल वेस्पा GTV को यूरोपीय मार्केट में उतारा है। 2023 के इस नए मॉडल में कंपनी ने कई जरूरी और छोटे-छोटे अपडेट किए हैं। जिससे GTV ज्यादा अट्रेक्टिव और लोगों को पसंद आने वाला मॉडल बन गया है। ये चाबी के बिना ही स्टार्ट हो जाता है।

ज्यादा दमदार इंजन : वेस्पा GTV में सबसे बड़ा अपडेट इसके इंजन का है। जो अब पहले से ज्यादा पावरफुल हो गया है। वेस्पा GTV में एक 300cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया है। यह मोटर 23.4bhp का पावर और 26Nm का पीक टॉर्क जनेरट करती है।

LED लाइट्स: दूसरे अपडेट की बात करें तो इसे खूबसूरत बनाने के लिए कई फीचर्स को जोड़ गया है। जैसे, इस रेट्रो स्कूटर में फुल LED लाइट्स और मैट ब्लैक डिजाइन थीम मिलती है। इस थीम की झलक स्कूटर के एलॉय व्हील, एग्जॉस्ट कवर, ग्रैब्राइल, रियरव्यू मिरर और फुटरेस्ट पर देखने को मिलती है। इन सभी पर मैट ब्लैक कलर किया गया है।

बिना चाबी के स्टार्ट: इटली की इस कंपनी ने अपने व्हीकल को कई फीचर्स से लैस भी किया है। वेस्पा GTV बिना चाबी के स्टार्ट-स्टॉप होता है। इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, ABS और USB चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है। फिलहाल, पियाजियो इस स्कूटर को दो कलर्स में पेश कर रहा है। हालांकि, इसके भारतीय बाजार में आने की भी कोई संभावना नहीं है। रेट्रो स्कटूर का मार्केट भारत में खत्म हो चुका है।